An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



मॉडल आंसर शीट (प्रश्न व उत्तर सहित) विषय - हिन्दी (प्रथम भाषा) अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2023-24 कक्षा- 4 || Model Answer Sheet

निर्देश- 1. सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।
2. सभी प्रश्नों के उत्तर निर्देशानुसार अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिये।

बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रश्न क्र. 1-5)

निर्देश- प्रत्येक प्रश्न के लिये 4 विकल्प दिये गये हैं। सही विकल्प चुनकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखें। प्रत्येक प्रश्न के लिये। अंक निर्धारित है।
प्र-1 'प्रार्थना' कविता के अनुसार कवि प्रार्थना कर रहा है-
(A) मातृभूमि से
(B) प्रभु से
(C) माता-पिता से
(D) सूरज से
उत्तर– (B) प्रभु से

प्र-2. 'सीखो' कविता के अनुसार फूलों पर मंडराता है।
(A) भँवरा
(B) फूल
(C) मछली
(D) धुआँ
उत्तर– (A) भँवरा

प्र-3. बिल्ली छिपी बैठी थी-
(A) नदी में
(B) घर में
(C) नाव में
(D) बाल्टी में
उत्तर– (C) नाव में

प्र-4. गुलाबजामुन का डिब्बा टाँड पर रखा क्योंकि
(A) चोरी न हो जाएँ
(B) रम्मू खा न जाए
(C) खराब न हो जाएँ
(D) गिर न जाएँ
उत्तर– (D) गिर न जाएँ

प्र-5. 'अपकार' शब्द का विलोम होगा-
(A) प्रतिकार
(B) सत्कार
(c) उपकार
(D) अवतार
उत्तर– (B) सत्कार

रिक्त स्थान (प्रश्न क्र. 6-10)

निर्देश- रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये। प्रत्येक प्रश्न के लिये। अंक निर्धारित है।
(कः, ता, का, रहे, अँधेरा, अ, रहा, मावा, मेवा)
प्र-6 दीपक से सीखो "जितना हो सके ......... हरना।"
प्र-7 गुलाबजामुन ........... से बनते हैं।
प्र-8 एषा ........ ?
प्र-9 'सफल' शब्द में ..... प्रत्यय जोड़े जाने पर नया शब्द सफलता बनेगा।
प्र-10 रानी गेंद से खेल रही है रोहित गेंद से खेल ...... है।
उत्तर– प्र-6- अँधेरा
प्र-7– मावा
प्र-8 – का
प्र-9 – ता
प्र-10 - रहा

अति लघुउत्तरीय प्रश्न- (प्रश्न क्र. 11-16)

निर्देश- प्रश्नों के उत्तर 1 या 2 वाक्यों में लिखिये। प्रत्येक प्रश्न के लिये 2 अंक निर्धारित हैं।
प्र-11. रवीन्द्र नाथ टैगोर को बचपन में किस नाम से पुकारा जाता था?
उत्तर– रवीन्द्र नाथ टैगोर को बचपन में रवि नाम से पुकारा जाता था

प्र-12 रम्मू के पिताजी कितने बजे दफ्तर से लौटते थे?
उत्तर– रम्मू के पिताजी छः बजे दफ्तर से लौटते थे।

प्र.-13 पुष्प किसके संग-संग गाता है?
उत्तर– पुष्प चिड़ियों/भौरों के संग-संग गाता है।

प्र.-14 नदी को सरिता भी कहते हैं, तो रवि किसे कहते हैं?
उत्तर– 'रवि' सूर्य को कहते हैं।

प्र. -15 🧖 कः अर्चति?
उत्तर– बालकः अर्चति।

प्र.-16 🎠 एषः कः?
उत्तर– एषः अश्वः।

लघुउत्तरीय प्रश्न- (प्रश्न क्र. 17-22)

निर्देश- प्रश्नों के उत्तर 25 से 30 शब्दों में लिखिये। प्रत्येक प्रश्न के लिये 3 अंक निर्धारित हैं।
प्र.-17 गुरुदेव ने 'सर' की उपाधि क्यों लौटाई?
उत्तर– गुरुदेव ने जलियांवाला बाग कांड से दुखी होकर 'सर' की उपाधि क्यों लौटाई।

प्र-18 'बादल बोला' कविता के अनुसार धरती पर हरियाली कौन-कौन फैलाता है?
उत्तर– 'बादल बोला' कविता के अनुसार धरती पर बादल और माली हरियाली फैलाते हैं।

प्र-19 अपने आराध्य की आराधना करने से क्या लाभ है?
उत्तर– अपने आराध्य की आराधना करने से सत्य की मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है और हम जीवन में सफल होते हैं।

प्र-20 हमें अपने देश के लिए क्या-क्या करना चाहिए?
उत्तर– हमें अपने देश की उन्नति के लिए खूब परिश्रम करना चाहिए। देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर देना चाहिए।

प्र-21 निम्नलिखित शब्दों को वर्तनी शुद्ध कीजिए-
(1) परवत
(2) सुनदर
(3) पाठसाला
उत्तर– (1) पर्वत
(2) सुन्दर
(3) पाठशाला

प्र-22 निम्नलिखित शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए-
(1) हवा-
(2) किरण-
(3) जीवन-
उत्तर– (1) हवा- हवा सभी जगह पाई जाती है।
(2) किरण- धरती पर सूर्य से किरणें आठ मिनट में पहुँचती हैं।
(3) जीवन- प्रेमपूर्वक व्यवहार से जीवन खुशहाल बना सकते हैं।

दीर्घउत्तरीय प्रश्न- (प्रश्न क्र. 23-26)

निर्देश- प्रश्नों के उत्तर 50 से 60 शब्दों में लिखिये। प्रत्येक प्रश्न के लिये 5 अंक निर्धारित हैं।
प्र-23 'गुरुदेव' चित्रकथा के आधार पर रवीन्द्रनाथ ठाकुर के जीवन का सार अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर– रविंद्र नाथ ठाकुर का जन्म 7 में सन 1861 को बंगाल प्रांत के कोलकाता में हुआ था। उनके पिता का नाम देवेंद्रनाथ था। सभी उन्हें बचपन में रवि कहकर बुलाते थे। रवि को प्रकृति से बहुत प्रेम था। वे बचपन से ही कविता लिखने लगे थे इसी के साथ वे बहुत अच्छा गाते भी थे। उनकी कई रचनाएँ प्रकाशित भी हुई। बड़े होकर अपनी उच्च शिक्षा के लिए इंग्लैंड गए, किंतु शीघ्र ही वापस आ गए। उन्होंने सन 1901 में शांतिनिकेतन में एक विद्यालय खोला जहाँ बच्चे प्रकृति की गोद में रहकर ज्ञान अर्जन करते थे। महात्मा गाँधी ने उन्हें गुरुदेव कहकर सम्बोधित किया तब से उन्हें सभी गुरुदेव कहकर पुकारने लगे।
अंग्रेजों के द्वारा बंगाल प्रांत को 1905 में दो भागों में बांटने का प्रयास किया। गुरुदेव ने इनका विरोध किया। सन 1912 में रविंद्र नाथ टैगोर को 'गीतांजलि' पुस्तक पर नोबेल पुरस्कार मिला। इंग्लैंड के सम्राट ने उन्हें 'सर' की उपाधि दी किंतु इन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड से दुखी होकर उसे लौटा दिया। 60 वर्ष की आयु में उन्होंने चित्र बनाना शुरू किया। रविंद्र संगीत की तरह उनकी चित्र शैली भी प्रसिद्ध हुई। 7 अगस्त 1941 को गुरुदेव रघुनाथ टैगोर का निधन हो गया। उनके द्वारा लिखे गए गीत "जन गण मन" को राष्ट्रगान के रूप में 24 जनवरी सन 1950 को स्वीकार किया गया।

प्र-24 'सीखो' कविता का भावार्थ अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर– सीखो कविता श्रीनाथ सिंह के द्वारा रचित बहुत सुंदर कविता है। इस कविता में प्रकृति से प्रेरणा लेने की बात कही गई है। कवि ने कहते हैं कि फूलों के समान हमें सदैव हंसते रहना चाहिए। इसी तरह भँवरों से गाना सीखना चाहिए। पेड़ों के जो डालियाँ झुकी हुई है उनसे हमें दूसरों के सामने झुक जाना सीखना चाहिए। इसी तरह हवा के झोंकों से हमें सदैव दूसरों से अच्छा व्यवहार करना अर्थात कोमल भाव बहाते रहना सीखना चाहिए। दूध और पानी से एक दूसरे से मिलना जुलना सीखना चाहिए। सूरज की किरणों से स्वयं समय पर जागना और दूसरों को जगाना सीखना चाहिए। लताओं और पेड़ों से सभी को गले लगाना सीखना चाहिए। इसी तरह मछली से अपने देश के लिए तड़पकर मर जाना सीखना चाहिए। पतझड़ के वृक्षों से दुख के समय धैर्य रखना सीखना चाहिए। दीपक से जहाँ तक हो सके अंधेरा हरना अर्थात अज्ञानता को दूर करना सीखना चाहिए। पृथ्वी से समस्त प्राणियों की सच्ची सेवा करना सीखना चाहिए। इसी तरह जलधारा से सदैव आगे अपने जीवन में बढ़ते बढ़ाना सीखना चाहिए। और धुएँ से सदैव ऊंचाईयों अर्थात प्रगति के मार्ग की ओर बढ़ना सीखना चाहिए ।

प्र-25 🚰 चित्र देखकर पाँच वाक्य लिखिए।
उत्तर– 1. एक आदमी हैंडपंप चला रहा है।
2. लड़का बाल्टी में पानी भर रहा है।
3. पीछे घर दिखाई दे रहे हैं।
4. यह एक गाँव है।
5. यहाँ हरे भरे पेड़ दिखाई दे रहे हैं।

प्र-26 'दीपावली' या 'पेड़' विषय पर पाँच वाक्य लिखिए।
उत्तर– 'दीपावली'
(1) दीपावली दीपों का त्यौहार है।
(2) दीपावली से पहले घरों की साफ सफाई व पुताई की जाती है।
(3) दीपावली में घरों को तोरण,लाइटों, झालरों आदि से खूब सजाया जाता है।
(4) दीपावली में सभी नए कपड़े पहनते हैं।
(5) दीपावली के दिन माँ लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की जाती है।

अथवा

'पेड़'
(1) पेड़ हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं।
(2) पेड़ों से हमें लकड़ियाँ और फल प्राप्त होते हैं।
(3) पेड़ राहगिरों को छाया प्रदान करते हैं।
(4) पेड़ों के कारण वर्षा होती है।
(5) पेड़ों की हरियाली मनभावन लगती है।

कक्षा 4 के मॉडल प्रश्न पत्र से तैयारी करें। 👇
1. हिंदी मॉडल प्रश्न पत्र अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2023-24
2. कक्षा चौथी विषय हिंदी अभ्यास हेतु 25 रिक्त स्थान पूर्ति प्रश्न

मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 4थी सत्र 2022-23 (हल सहित)
1. मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) विषय – हिन्दी विशिष्ट कक्षा- 4थी वार्षिक परीक्षा 2022-23
2. मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) विषय – गणित कक्षा- 4थी वार्षिक परीक्षा 2023-24
3. मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) विषय – पर्यावरण कक्षा- 4थी वार्षिक परीक्षा 2022-23

मॉडल आंसरशीट अर्द्धवार्षिक परीक्षा सामग्री कक्षा 5 हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण।
1. मॉडल आंसर शीट 5th विषय हिन्दी अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2023-24
2. मॉडल आंसर शीट 5th विषय गणित अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2023-24

अर्द्धवार्षिक परीक्षा सामग्री कक्षा 5 हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण को पढ़ें।
1. ब्लूप्रिंट आधारित गणित का जादू कक्षा 5 प्रश्न पत्र (हल सहित)
2. ब्लूप्रिंट आधारित गणित का जादू कक्षा 5 प्रश्न पत्र (हल सहित)
3. ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न पत्र विषय पर्यावरण अर्धवार्षिक परीक्षा कक्षा 5
4. ब्लूप्रिंट आधारित हिन्दी मॉडल प्रश्न पत्र अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2023-24
5. अर्द्धवार्षिक परीक्षा सामग्री विषय हिन्दी कक्षा 5
6. पर्यावरण ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल प्रश्न पत्र अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2023-24
7. 25 रिक्त स्थान पूर्ति प्रश्न विषय हिंदी कक्षा पांचवी
8. हिन्दी 12 प्रश्न वैकल्पिक एवं 12 प्रश्न एक शब्द में उत्तर वाले प्रश्न

वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. 50 लघुत्तरीय प्रश्न हिन्दी विशिष्ट कक्षा 5
2. वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 कक्षा 5 वी हिन्दी विशिष्ट का प्रश्न पत्र (हल सहित)
3. मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय हिन्दी विशिष्ठ कक्षा पांचवी
4. [1] मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय गणित कक्षा पांचवी
5. [2] मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय गणित कक्षा पांचवी
6. [1] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
7. [2] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
8. पर्यावरण मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th

वैकल्पिक प्रश्न वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23
1. (1) 40 अंग्रेजी जनरल वैकल्पिक प्रश्न
2. (2) 40 अंग्रेजी जनरल वैकल्पिक प्रश्न
3. 5th English General Short Answer Questions

प्रायोजना कार्य कक्षा पांचवी वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23
1. वार्षिक परीक्षा हिन्दी विशिष्ट कक्षा 5वीं प्रोजेक्ट कार्य
2. वार्षिक परीक्षा गणित कक्षा 5 वीं प्रोजेक्ट कार्य
3. वार्षिक परीक्षा English General कक्षा 5 वीं प्रोजेक्ट कार्य
4. वार्षिक परीक्षा पर्यावरण अध्ययन कक्षा 5 वीं प्रोजेक्ट कार्य

कक्षा 4 हिन्दी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण की एटग्रेड पाठ्यपुस्तकों के पाठों के प्रश्नोत्तर।
1. विषय - पर्यावरण पाठ 1 'चलो चलें स्कूल' एटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न
2. विषय - गणित पाठ 1 'ईंटों से बनी इमारत' एटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न

कक्षा 4 English Reader के Lessons की अवधारणाएँ एवं अभ्यास।
1. Lesson-2 The Moon (Oh! look at the Moon!)
2. The Moon कविता का हिन्दी रूपांतरण
3. Lesson 3 Appu and Anu Hindi Translation and Exercise

कक्षा 4 गणित का जादू के पाठों की अवधारणाएँ एवं अभ्यास।
1. चैप्टर - 1 'ईटों से बनी इमारत' समस्त अवधारणाएँ एवं अभ्यास के प्रश्न
2. पाठ 2 'लम्बा और छोटा' समस्त अवधारणाएँ एवं अभ्यास प्रश्न

कक्षा 4 हिन्दी के पाठ एवं सारांश व अभ्यास।
1. पाठ 1 प्रार्थना का सारांश, संदर्भ प्रसंग सहित व्याख्या एवं सम्पूर्ण अभ्यास
2. पाठ 1 'प्रार्थना' 'आँख खोलकर सुबह-सुबह' एटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न
3. पाठ 2 गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर पाठ का सारांश अभ्यास

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

मॉडल आंसर शीट (प्रश्न व उत्तर सहित) विषय - हिन्दी (प्रथम भाषा) अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2023-24 कक्षा- 4 || Model Answer Sheet

इस भाग में अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2023-24 में पूछे गए प्रश्नपत्र की मॉडल आंसर शीट प्रश्न एवं उत्तर सहित यहाँ दी गई है।

Read more



पाठ 2 गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर पाठ का सारांश, शब्दार्थ, अभ्यास- प्रश्नोत्तर एवं भाषा अध्ययन (व्याकरण)

कक्षा - 4 की भाषा भारती के पाठ 2 'गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर' पाठ का सारांश, शब्दार्थ, अभ्यास- प्रश्नोत्तर एवं भाषा अध्ययन (व्याकरण)

Read more



पाठ 1 'प्रार्थना' कविता का सारांश, भावार्थ, अभ्यास एवं व्याकरण || संक्षिप्त कवि परिचय - भवानी प्रसाद मिश्र

इस कविता में कवि भवानी प्रसाद मिश्र की देश प्रेंम (भारत-प्रेंम) की भावना का चित्रण है। कवि ईश्वर का उपकार मानते हुए उन्हें धन्यवाद देते हैं।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe