An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



10 से 14 जुलाई तक लेना होगा बेसलाइन टेस्ट (कक्षा 4 से 8 हेतु) दक्षता उन्नयन कार्यक्रम || Baseline Test 2023-24

दक्षता उन्नयन कार्यक्रम 2023-24 अंतर्गत बेसलाइन टेस्ट आयोजन संबंधी राज्य शिक्षा केन्द्र के विस्तृत निर्देश।

शिक्षा का अधिकार अधिनियम की धारा 24 में उल्लेख किया गया है कि शाला स्तर पर इस प्रकार योजनाबद्ध प्रयास किये जाये कि प्रत्येक बच्चा अपनी कक्षा के अनुसार निर्धारित दक्षता एवं कौशल अर्जित कर सके। इस हेतु वर्तमान में प्रदेश की शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक शालाओं में अध्ययनरत् समस्त बच्चों हेतु दक्षता उन्नयन कार्यक्रम संचालित है। मूलभूत दक्षताओं- भाषा में धारा प्रवाह पढ़ना, पढ़कर समझना, शुद्ध लेखन कर पाना तथा गणित में संख्याओं की समझ एवं गणित की संक्रियाओं में दक्षता प्राप्त करना, दक्षता उन्नयन कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य हैं।

दक्षता उन्नयन कार्यक्रम की सफलता हर बच्चे की आवश्यकता अनुरूप अतिरिक्त प्रयास कर दक्षता उन्नयन करन में है। प्रत्येक विद्यार्थी की आवश्यकता अनुरूप दक्षता उन्नयन हेतु प्रयास करने के पूर्व यह अत्यंत आवश्यक है कि भाषा में हिन्दी, अंग्रेजी व गणित की दक्षताओं का सटीक आकलन किया जाए। इस उद्देश्य की दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश की शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में कक्षा 4 से 8 तक दर्ज व अध्ययनरत समस्त बच्चों के मूलभूत दक्षताओं का स्तर आकलन एवं तदानुसार समूह निर्माण कर सुधारात्मक प्रयास करने की दृष्टि से बेसलाइन टेस्ट का आयोजन किया जाएगा, जिसके विस्तृत निर्देश निम्नानुसार है—

1. बेसलाइन टेस्ट की अवधि— बेसलाइन टेस्ट (कक्षा 4 से 8 हेतु) का आयोजन 10-14 जुलाई 2023 की अवधि में किया जाए। 14 जुलाई 2023 पश्चात् नवीन प्रवेशित बच्चों हेतु बेसलाईन टेस्ट प्रवेश दिनांक को लिया जाए। राज्य द्वारा उपलब्ध कराये गये बेसलाइन टूल्स प्रपत्रों व निर्देशों के अनुसार कक्षा शिक्षक / विषय शिक्षक द्वारा बेसलाईन टेस्ट संपादित कराने के सम्बंध में RSK भोपाल के पत्र में कहा गया है।

2. बेसलाइन टेस्ट का स्वरूप— गतवर्षानुसार आधारभूत दक्षताओं पर आधारित टूल्स (संलग्न टूल्स 2023)
(i) सम्मिलित कक्षा — कक्षा 4 से 8
(ii) सम्मिलित विषय — हिन्दी, अंग्रेजी एवं गणित

3. बेसलाइन टेस्ट की प्रक्रिया— राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा उपलब्ध कराये गये दूल्स, प्रपत्र व स्तर आकलन संबंधी निर्देशानुसार कक्षा / विषय शिक्षक द्वारा एक-एक विद्यार्थी पर्याप्त समय व अवसर दिया जाकर बेसलाइन टेस्ट का संपादन कराया जाए। आकलन पश्चात् प्रत्येक बच्चे के पेज को उसके पोर्टफोलियों में रिकॉर्ड के रूप में सुरक्षित रूप से संधारित करने के सम्बंध में RSK भोपाल के पत्र में कहा गया है।

(i) बेसलाइन टेस्ट के निष्पादन के पश्चात् पूर्व वर्षों के निर्देशानुसार प्रत्येक कक्षा में बच्चों के तीन समूह अंकुर, तरूण व उमंग बनाये जाने के सम्बंध में RSK भोपाल के पत्र में कहा गया है।
(ii) उमंग समूह के बच्चों की दक्षता का स्तर उच्चतम होने के कारण, इन बच्चों का सहयोग पियर ग्रुप के रूप में अंकुर समूह के बच्चों के दक्षता उन्नयन हेतु किये जाने के सम्बंध में RSK भोपाल के पत्र में कहा गया है।
(iii) बेसलाइन टेस्ट के प्रपत्र शाला स्तर पर संधारित किए जाने के सम्बंध में RSK भोपाल के पत्र में कहा गया है।
(iv) जिला विकासखंड एवं जन शिक्षा केन्द्र स्तर से शाला अवलोकन के दौरान बेसलाइन टेस्ट की गुणवत्ता का भी अवलोकन किये जाने के सम्बंध में RSK भोपाल के पत्र में कहा गया है।

4. बेसलाइन टेस्ट संबंधी सामग्री– बेसलाइन टेस्ट संबंधी सामग्री निम्नानुसार है ऐसी जानकारी RSK भोपाल के पत्र में दी गई है—
i. बेसलाइन टूल — बेसलाइन टेस्ट हिन्दी, अंग्रेजी व गणित की बुनियादी दक्षता की जाँच कक्षा 4 से 8 (प्रत्येक शाला हेतु 1-1 प्रति)
ii. मूल्यांकन प्रपत्र — विद्यार्थीवार मूल्यांकन प्रपत्र विषय- हिन्दी, अंग्रेजी व गणित (बेसलाइन टेस्ट) (कक्षावार 1-1 प्रति)
iii. संकलन प्रपत्र — शालावार संकलन प्रपत्र विषय हिन्दी, अंग्रेजी व गणित (बेसलाइन टेस्ट) (कक्षावार 1-1 प्रति)
iv. निर्देश — विद्यार्थियों का स्तर आकलन संबंधी निर्देश (बुनियादी दक्षता जाँच हेतु) कक्षा 4 से 8 (शालावार 01 प्रति)

5. बेसलाइन टेस्ट सामग्री की प्रति शालाओं को उपलब्ध कराना— उक्त तालिका में उल्लेखित बेसलाइन टेस्ट सामग्री की 01-01 प्रति समस्त प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं को जिला परियोजना समन्वयक द्वारा दिनांक 08 जुलाई 2023 तक अनिवार्यतः उपलब्ध कराई जाए। सामग्री की व्यवस्था हेतु म.प्र भण्डार क्रय नियमों का पालन करते हुये जिले की अनुमोदित दरों पर मुद्रण कराया जाए अथवा दरें उपलब्ध न होने पर फोटोकॉपी कराने हेतु अधिकतम दर रूपये 0.75/- प्रति पृष्ठ की दर से राशि व्यय की जा सकती है ऐसा पत्र में कहा गया है।

6. बेसलाइन टेस्ट अभिलेख का संधारण, अकादमिक मॉनीटरिंग एवं ऑनसाइट सपोर्ट प्रदान करना—
(i) शाला स्तर पर—
बेसलाइन टेस्ट संबंधी प्रत्येक कक्षा का विद्यार्थीवार अभिलेख निर्धारित प्रपत्र में प्रधानाध्यापक के पास उपलब्ध रहें और विद्यार्थीवार जानकारी कक्षा / विषय शिक्षक के पास उपलब्ध रहे ताकि सीखने के स्तर के अनुसार दक्षता उन्नयन के प्रयास किये जा सके एवं मॉनिटरिंग के समय अधिकारियों के समक्ष अभिलेख प्रस्तुत किये जा सकें ऐसा राज्य शिक्षा केंद्र के पत्र में कहा गया है।

(ii) जन शिक्षा केन्द्र स्तर पर — जन शिक्षा केन्द्र पर संबद्ध समस्त प्राथमिक व माध्यमिक शालाओं के बेसलाइन टेस्ट के उपरांत संकलन प्रपत्र की एक प्रति संधारित की जाए जिससे प्रत्येक जनशिक्षक के पास स्कूल की जानकारी उपलब्ध रहें एवं कमजोर प्रदर्शन वाली शालाओं की मॉनीटरिंग एवं ऑनसाइट सपोर्ट के अतिरिक्त प्रयास किये जा सकें ऐसा राज्य शिक्षा केंद्र के पत्र में कहा गया है।

(iii) पालक शिक्षक बैठक व मूलभूत दक्षताओं की स्थिति को साझा करना— शाला स्तर पर आयोजित होने वाली शिक्षक-पालक बैठक में प्रत्येक बच्चे की मूलभूत दक्षताओं को पालकों के साथ साझा किया जाए तथा उनसे बच्चों की नियमित उपस्थिति हेतु अनुरोध किया जाने हेतु राज्य शिक्षा केंद्र के पत्र में कहा गया है।

(iv) दक्षता उन्नयन हेतु शाला में किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा— बेसलाइन टेस्ट परिणामों के आधार पर शाला में छात्रों के दक्षता उन्नयन हेतु किये जा रहे प्रयासों की समय-समय पर विभिन्न स्तर पर मॉनिटरिंग व समीक्षा की जाने के बारे में राज्य शिक्षा केंद्र के पत्र में कहा गया है।

(v) अन्य निर्देश— शाला में प्रत्येक बच्चे का निर्धारित प्रपत्रों में अभिलेख संधारित किया जाने के बारे में राज्य शिक्षा केंद्र के पत्र में कहा गया है। शिक्षक की अनाधिकृत अनुपस्थिति व व्यवस्थित अभिलेख संधारित न पाए जाने पर अनुशासानात्मक कार्यवाही निरीक्षणकर्त्ता द्वारा प्रस्तावित की जाए तथा शाला में विद्यार्थियों की अधिकतम उपस्थिति हेतु कक्षा शिक्षकों को निर्देशित किया जाये ऐसा राज्य शिक्षा केंद्र के पत्र में कहा गया है।

जानकारी का स्रोत― राज्य शिक्षा केन्द्र, भोपाल का पत्र क्र. / रा.शि.के. / मूल्यांकन / दक्षता उन्नयन / बेसलाइन टेस्ट सर्वे / 2023-24 / 4435 भोपाल, दिनांक 25:07.23

इस 👇 बारे में भी जानें।
समय विभाग चक्र अकादमिक वर्ष 2023-24

इस 👇 बारे में भी जानें।
नवीन शैक्षिक सत्र हेतु लोक शिक्षा संचनालय के दिशा निर्देश

इस 👇 बारे में भी जानें।
Aera Education Office की स्थापना

इस 👇 बारे में भी जानें।
मध्याह्न भोजन से संबंधित विस्तृत जानकारी

इस 👇 बारे में भी जानें।
स्कूल चले हम अभियान प्रथम चरण 2023-24

इस 👇 बारे में भी जानें।
शैक्षणिक सत्र 2023-24 की गतिविधियाँ। राज्य शिक्षा केंद्र का पत्र।

इस 👇 बारे में भी जानें।
1 जुलाई 2022 से प्लास्टिक के उत्पाद प्रतिबंधित - आदेश

इस 👇 बारे में भी जानें।
अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया।

इस 👇 बारे में भी जानें।
मोगली उत्सव 2022 के दिशा निर्देश

इस 👇 बारे में भी जानें।
कालिदास समारोह क्या है? प्रमुख प्रतियोगिताएँ एवं इनका आधार, सत्र 2022-23 में समारोह हेतु प्रमुख तिथियाँ

इस 👇 बारे में भी जानें।
बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण - प्रमुख जानकारियाँ

इस 👇 बारे में भी जानें।
सत्र 2021-22 एवं 2022–23 हेतु गणवेश वितरण आदेश के महत्वपूर्ण 10 बिन्दु

इस 👇 बारे में भी जानें।
Class 1st and 2nd FLN Evaluation

इस 👇 बारे में भी जानें।
भाषा संगम कार्यक्रम क्या है? RSK पत्र

इस 👇 बारे में भी जानें।
एफ. एल.एन अंतर्गत कक्षा 3 के शिक्षकों हेतु ब्लॉक स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण आदेश

इस 👇 बारे में भी जानें।
महिला कर्मचारियों को 7.दिन का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश आदेश

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. जन शिक्षक के कार्य एवं उत्तरदायित्व
2. कर्मचारियों/शिक्षकों के सेवा काल की प्रमुख तिथियाँ
3. मध्यप्रदेश वेतन पुनरीक्षण नियम, 2017" के नियम किन कर्मचारियों पर लागू नहीं होते।
4. मप्र राज्य कर्मचारी गृहभाड़ा भत्ते की दरें।
5. शासकीय पत्रों एवं राजकाज में प्रयुक्त कठिन पारिभाषिक शब्दों के अर्थ
6. शिक्षा सत्र 2022 23 की गतिविधियां आर. एस. के. निर्देश
7. जानिए आपके जिले की शिक्षा के क्षेत्र में क्या है रैंकिंग
8. शिक्षकों की वरिष्ठता कब प्रभावित होती है
9. कर्मचारियों के लिए आदर्श आचरण संहिता के मुख्य बिंदु।
10. Date of birth (जन्मतिथि) अंग्रेजी शब्दों में कैसे लिखें।
11. विद्यालय Udise कैसे भरें
12. शासकीय कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति के अलावा मिलने वाली सुविधाएँ।
13. अशासकीय विद्यालय में क्रीड़ा शुल्क केवल 40% भाग रहेगा- निर्देश
14. मध्य प्रदेश योग आयोग का गठन

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. विभागीय जाँच निलम्बन एवं निलम्बन से बहाली प्रक्रिया
2. मोटर कारों पर तिरंगा फहराने का विशेषाधिकार किन्हें है?
3. समयमान वेतन एवं क्रमोन्नत वेतनमान
4. न्यू पेंशन स्कीम नियमावली।
5. पेंशन से आशय।
6. अवकाश के प्रकार एवं अवकाश हेतु पात्रता।

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. नियुक्ति में प्राथमिकता एवं आयु सीमा में छूट
2. विद्यालयों में शिक्षक छात्र अनुपात
3. कर्मचारियों हेतु गृह भाड़ा भत्ता से संबंधित संपूर्ण जानकारी।
4. एकीकृत शाला निधि (Composite school grant) वर्ष 2022-23
5. एण्डलाइन टेस्ट 2022_23 महत्वपूर्ण बिंदु।
6. अनुकंपा नियुक्ति के लिए पात्रता एवं अपात्रता
7. स्थानान्तरण नीति 2022
8. ऑनलाइन अटेंडेंस सिस्टम से लगेगी हाजिरी
9. हाथ धुलाई दिवस- हाथ धोने के प्रमुख स्टेप्स
10. अर्द्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षा 2022 23 का स्वरूप - महत्त्व बिंदु
11. 5th 8th परीक्षा पंजीकरण संशोधित तिथियाँ

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

Watch video for related information
(संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।)
  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

विद्यार्थियों के प्राप्तांकों (1 से 60 तक) के अधिभार की सूची | अधिभार निकालने का सूत्र | formula to calculate surcharge

इस लेख में विद्यार्थियों के प्राप्तांकों (1 से 60 तक) के अधिभार की सूची दी गई है इसी के साथ अधिभार निकालने के सूत्र की जानकारी दी गई है।

Read more

स्कूलों व शासकीय कार्यालयों में इन 9 नेताओं की तस्वीरें लगाने के पूर्व आदेश || Orders to put up pictures of leaders in schools.

इस लेख में स्कूलों व शासकीय कार्यालयों में इन 9 नेताओं की तस्वीरें लगाने के पूर्व आदेशों की जानकारी दी गई है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe