Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हेतु शासन के ये हैं महत्वपूर्ण निर्देश || 9th International Yoga Day

अभी डाउनलोड करने हेतु क्लिक करें।

नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हेतु शासन के ये हैं महत्वपूर्ण निर्देश || 9th International Yoga Day

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं अध्यात्मिक विकास में योग को उपादेयता की दृष्टि से छात्रों एवं शिक्षकों के लिये महत्वपूर्ण है।

मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के 12 जून 2023 के पत्र में कहा गया है कि दिनांक 21 जून 2023 को नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग प्रदर्शन कार्यक्रम योग सेमिनार एवं योग कार्यशालाओं का आयोजन होगा। इसी संदर्भ में विवरण इस प्रकार है―
उपरोक्त विषयांतर्गत लेख है कि विगत वर्षों की भाँति दिनांक 21/06/2023 को नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस वृहद पैमाने पर आयोजित कर मनाया जाना है। योग प्रदर्शन का यह कार्यक्रम संपूर्ण प्रदेश में एक ही समय पर आयोजित किया जायेगा।
उक्त कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु राज्य शासन द्वारा निम्नानुसार दिशा-निर्देश प्रसारित किये जाते हैं―

1. नवम अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं अध्यात्मिक विकास में योग को उपादेयता की दृष्टि से प्रदेश के विद्यालयों में छात्रों एवं शिक्षकों के लिये दिनांक 19-20 जून 2023 को योग सेमीनार एवं कार्य शालाओं का आयोजन किया जाए।

2. दिनांक 21 जून 2023 को सभी शासकीय एवं अशासकीय माध्यमिक / हाईस्कूल / उच्चतर माध्यमिक शालाओं में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इन शालाओं में कक्षा 7 से 12 वीं कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थी एवं शिक्षक तथा स्टाफ सामूहिक योग कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

3. योग एक शारीरिक एवं आत्मिक क्रिया है, जिसका किसी धर्म अथवा पंथ से कोई संबंध नहीं है यह सामूहिक योग प्रदर्शन पूर्णतः स्वैच्छिक है, किन्तु प्रदेश की समस्त शासकीय / अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं में इस आवश्यक रूप से आयोजित किया जाना होगा।

4. प्रातः 7:00 बजे से कॉमन योग प्रोटोकाल के अनुसार प्रशिक्षित योग शिक्षकों द्वारा सामूहिक योग कराया जायेगा। पल प्रतिपल कार्यक्रम पृथक से जारी किया जाएगा।

5. बड़े स्तर की शालाओं में बजट की उपलब्धता के अनुसार प्रोजेक्टर की व्यवस्था की जा सकती हैं और योग कार्यक्रम का प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से किया जा सकता है। यह कामन योग प्रोटोकाल फिल्म स्कूल शिक्षा विभाग के पोर्टल www-educationportal.mp.gov. पर उपलब्ध है।

6. जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम एवं अन्य स्कूली कार्यक्रमों के लिए विद्यालय की स्थानीय निधि से राशि की व्यवस्था की जाए शासन द्वारा अतिरिक्त राशि उपलब्ध नहीं कराई जायेगी।

7. आयोजन जून माह के तृतीय सप्ताह में है। इस समय मानसून सक्रिय होना संभावित है। ऐसी स्थिति में वर्षा तथा उमस के साथ अत्यधिक गर्मी भी पड़ सकती है। इस तथ्य को ध्यान में रखकर आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की जाये। विद्यार्थियों को सीधे धूप में खड़ा न रखें बच्चों को पानी, बिस्किट एवं केला आदि अवश्य दें।

8. योग कार्यक्रम में भाग लेने वालों के लिये किसी विशिष्ट रंग के परिधान अनिवार्य नहीं हैं, यथा संभव विद्यार्थीगण सफेद टीशर्ट एवं लोवर में योगाभ्यास करने का प्रयास करें। यदि यह संभव हो तो शाला गणवेश में आ सकते है। समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है, कि वे जिले में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले के कलेक्टर से निरंतर संपर्क स्थापित कर कार्य योजना को क्रियान्वित करें और सामूहिक योग के इस आयोजन हेतु उक्त समस्त निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।
उक्त जानकारी/ स्कूल शिक्षा विभाग के पत्र को Education पोर्टल से डाउनलोड कर देखा जा सकता है।

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. कर्मचारियों/शिक्षकों के सेवा काल की प्रमुख तिथियाँ
2. मध्यप्रदेश वेतन पुनरीक्षण नियम, 2017" के नियम किन कर्मचारियों पर लागू नहीं होते।
3. मप्र राज्य कर्मचारी गृहभाड़ा भत्ते की दरें।
4. शासकीय पत्रों एवं राजकाज में प्रयुक्त कठिन पारिभाषिक शब्दों के अर्थ
5. शिक्षा सत्र 2022 23 की गतिविधियां आर. एस. के. निर्देश
6. जानिए आपके जिले की शिक्षा के क्षेत्र में क्या है रैंकिंग
7. शिक्षकों की वरिष्ठता कब प्रभावित होती है
8. कर्मचारियों के लिए आदर्श आचरण संहिता के मुख्य बिंदु।
9. Date of birth (जन्मतिथि) अंग्रेजी शब्दों में कैसे लिखें।
10. विद्यालय Udise कैसे भरें
11. शासकीय कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति के अलावा मिलने वाली सुविधाएँ।
12. अशासकीय विद्यालय में क्रीड़ा शुल्क केवल 40% भाग रहेगा- निर्देश
13. मध्य प्रदेश योग आयोग का गठन

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. विभागीय जाँच निलम्बन एवं निलम्बन से बहाली प्रक्रिया
2. मोटर कारों पर तिरंगा फहराने का विशेषाधिकार किन्हें है?
3. समयमान वेतन एवं क्रमोन्नत वेतनमान
4. न्यू पेंशन स्कीम नियमावली।
5. पेंशन से आशय।
6. अवकाश के प्रकार एवं अवकाश हेतु पात्रता।

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. नियुक्ति में प्राथमिकता एवं आयु सीमा में छूट
2. विद्यालयों में शिक्षक छात्र अनुपात
3. कर्मचारियों हेतु गृह भाड़ा भत्ता से संबंधित संपूर्ण जानकारी।
4. एकीकृत शाला निधि (Composite school grant) वर्ष 2022-23
5. एण्डलाइन टेस्ट 2022_23 महत्वपूर्ण बिंदु।
6. अनुकंपा नियुक्ति के लिए पात्रता एवं अपात्रता
7. स्थानान्तरण नीति 2022
8. ऑनलाइन अटेंडेंस सिस्टम से लगेगी हाजिरी
9. हाथ धुलाई दिवस- हाथ धोने के प्रमुख स्टेप्स
10. अर्द्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षा 2022 23 का स्वरूप - महत्त्व बिंदु
11. 5th 8th परीक्षा पंजीकरण संशोधित तिथियाँ


आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

You may also like

मध्यप्रदेश सिविल सेवा (अवकाश) नियम, 2025 - अध्याय 1: प्रारंभिक (संक्षिप्त नाम, प्रारंभ, प्रयुक्ति क्षेत्र एवं परिभाषाएँ)

मध्यप्रदेश सिविल सेवा (अवकाश) नियम, 2025 - अध्याय 1: प्रारंभिक (संक्षिप्त नाम, प्रारंभ, प्रयुक्ति क्षेत्र एवं परिभाषाएँ)

नए अवकाश नियमों का परिचय, प्रारंभ तिथि, लागू होने का दायरा, अपवाद एवं सभी महत्वपूर्ण परिभाषाएँ - पूर्णतः आधिकारिक गजट PDF पर आधारित

Read more
पदोन्नति नियम में गोपनीय चरित्रावली : नियम 8 और 9: APAR से पदोन्नति उपयुक्तता – 5 वर्ष, अंक, अनुपलब्धता पर क्या?

पदोन्नति नियम में गोपनीय चरित्रावली : नियम 8 और 9: APAR से पदोन्नति उपयुक्तता – 5 वर्ष, अंक, अनुपलब्धता पर क्या?

जानें कैसे होता है APAR/ACR के आधार पर मूल्यांकन, कितने अंक चाहिए, और अगर APAR न हों तो क्या होगा – पूरी प्रक्रिया उदाहरण सहित

Read more
पदोन्नति नियम में गोपनीय चरित्रावली : नियम 8 और 9: APAR से पदोन्नति उपयुक्तता – 5 वर्ष, अंक, अनुपलब्धता पर क्या?

पदोन्नति नियम में गोपनीय चरित्रावली : नियम 8 और 9: APAR से पदोन्नति उपयुक्तता – 5 वर्ष, अंक, अनुपलब्धता पर क्या?

जानें कैसे होता है APAR/ACR के आधार पर मूल्यांकन, कितने अंक चाहिए, और अगर APAR न हों तो क्या होगा – पूरी प्रक्रिया उदाहरण सहित

Read more

Search Option

Follow us