Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

15 अगस्त 2022 (स्वतन्त्रता दिवस) पर्व राज्य, जिला, जनपद, ग्राम पंचायत स्तर पर मनाने हेतु मुख्य बिन्दु - सा.प्र.वि.मप्र. का आदेश

अभी डाउनलोड करने हेतु क्लिक करें।

15 अगस्त 2022 (स्वतन्त्रता दिवस) पर्व राज्य, जिला, जनपद, ग्राम पंचायत स्तर पर मनाने हेतु मुख्य बिन्दु - सा.प्र.वि.मप्र. का आदेश

सा.प्र.वि.मप्र. का आदेश अनुसार - 15 अगस्त 2022 (स्वतन्त्रता दिवस) पर्व राज्य, जिला, जनपद, ग्राम पंचायत स्तर पर मनाने हेतु मुख्य बिन्दु पढ़े।

राज्य, जिला, जनपद, ग्राम पंचायत स्तर पर ध्वजारोहण

(i) राज्य स्तर पर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रातः 9 AM के पूर्व शौर्य स्मारक में पुष्प अर्पित किए जाएंगे। तत्पश्चात प्रातः 9 AM को माननीय मुख्यमंत्री जी मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में ध्वजारोहण करेंगे एवं प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे।

(ii) जिला स्तर पर माननीय विधान सभा अध्यक्ष / मंत्री / कलेक्टर द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा एवं राष्ट्रगान का गायन किया जाएगा।

(iii) पुलिस, होमगार्ड्स, एसएएफ, एनसीसी इत्यादि द्वारा परेड का आयोजन किया जाएगा।

(iv) मुख्य अतिथि द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया जाएगा। संदेश के अलावा कोई वाचन नहीं किया जाएगा।

(v) जनपद पंचायत मुख्यालय में जनपद अध्यक्ष द्वारा औपचारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तथा समारोह में सामूहिक राष्ट्र गान गाया जाएगा।

(vi) ऐसी नगर पालिका / नगर परिषद जिनका मुख्यालय ब्लाक मुख्यालय पर नहीं है, उनमें माननीय अध्यक्ष नगर पालिका / नगर परिषद द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और समारोह में राष्ट्र गान गाया जाएगा।

(vii) ग्राम स्तर पर पंचायत मुख्यालय में सरपंच द्वारा औपचारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और समारोह में राष्ट्र गान गाया जाएगा।

विद्यालय/कार्यालयों में ध्वजारोहण एवं अन्य गतिविधियाँ

(i) स्वतंत्रता दिवस 2022 के अवसर पर प्रदेश में स्थित मुख्य सार्वजनिक भवनों एवं राष्ट्रीय महत्व की इमारतों में दिनांक 14 एवं 15 अगस्त 2022 की रात में प्रकाश की व्यवस्था की जायेगी।

(ii) सभी शासकीय कार्यालयों / शिक्षण संस्थाओं में पूर्व वर्ष के अनुसार प्रातः 8 AM को या उसके पूर्व ध्वजारोहण एवं राष्ट्र गान के कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें।

(iii) ध्वजारोहण के पश्चात सांस्कृतिक / साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।

(iv) सभी शिक्षण संस्थाओं में मौसम का ध्यान रखते हुए प्रातः काल प्रभातफेरी का आयोजन किया जायेगा।

(v) कार्यक्रम स्थल पर प्राथमिक चिकित्सा की आवश्यक व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए।

कॉलेज/स्कूलों में कार्यक्रमों का आयोजन

कालेज एवं स्कूलों में निम्नानुसार कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएँगी।
(i) खेल कूद, अन्य प्रकार के कौशलों का प्रदर्शन।
(ii) अन्तर्विद्यालय, अन्तर महाविद्यालय स्तर पर वाद विवाद प्रतियोगिताऐं।
(iii) 15 अगस्त के महत्व पर चुने हुए छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय एकता, लघु बचत, जनसंख्या स्थिरीकरण, स्वच्छता अभियान आदि पर वार्ता।
(iv) वृक्षारोपण का कार्यक्रम।
(v) पुरस्कारों / प्रमाण पत्रों / मेडल आदि का वितरण।
(vi) जिला मुख्यालयों पर स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन।
(vii) स्कूल / कालेजों में जिला / संभाग एवं राज्य स्तर पर राष्ट्रीय एकता के समूह गान आयोजन।
(viii) स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, कारगिल में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों एवं प्रदेश के लोकतंत्र सेनानियों, वृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान

लाउड स्पीकर का उपयोग

विभिन्न समारोहों में ध्वनि विस्तार यंत्र (लाउड स्पीकर) का उपयोग किया जाता है और उस पर गानों के रिकार्ड बजाये जाते हैं तो गानों का चयन सुरुचिपूर्ण और समयोचित होना चाहिए।

विस्तार से जानकारी प्राप्त करने हेतु मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग के पत्र का अवलोकन करें।

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. कर्मचारियों/शिक्षकों के सेवा काल की प्रमुख तिथियाँ
2. मध्यप्रदेश वेतन पुनरीक्षण नियम, 2017" के नियम किन कर्मचारियों पर लागू नहीं होते।
3. मप्र राज्य कर्मचारी गृहभाड़ा भत्ते की दरें।
4. शासकीय पत्रों एवं राजकाज में प्रयुक्त कठिन पारिभाषिक शब्दों के अर्थ
5. शिक्षा सत्र 2022 23 की गतिविधियां आर. एस. के. निर्देश
6. जानिए आपके जिले की शिक्षा के क्षेत्र में क्या है रैंकिंग
7. शिक्षकों की वरिष्ठता कब प्रभावित होती है
8. कर्मचारियों के लिए आदर्श आचरण संहिता के मुख्य बिंदु।
9. Date of birth (जन्मतिथि) अंग्रेजी शब्दों में कैसे लिखें।
10. विद्यालय Udise कैसे भरें
11. शासकीय कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति के अलावा मिलने वाली सुविधाएँ।
12. अशासकीय विद्यालय में क्रीड़ा शुल्क केवल 40% भाग रहेगा- निर्देश
13. मध्य प्रदेश योग आयोग का गठन

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1.मिशन अंकुर के लक्ष्य
2. स्कूल रेडीनेस क्या है, इसके घटक
3. साक्षरता क्या है? इसके सही मायने
4. साक्षरता विकास के घटक - मौखिक साक्षरता विकास
5. विभागीय जाँच निलम्बन एवं निलम्बन से बहाली प्रक्रिया
6. मोटर कारों पर तिरंगा फहराने का विशेषाधिकार किन्हें है?
7. समयमान वेतन एवं क्रमोन्नत वेतनमान
8. न्यू पेंशन स्कीम नियमावली।
9. पेंशन से आशय।
10. अवकाश के प्रकार एवं अवकाश हेतु पात्रता।

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. नियुक्ति में प्राथमिकता एवं आयु सीमा में छूट
2. विद्यालयों में शिक्षक छात्र अनुपात
3. कर्मचारियों हेतु गृह भाड़ा भत्ता से संबंधित संपूर्ण जानकारी।


संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।👇🏻
(Watch video for related information)

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

You may also like

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2026 हेतु सामाजिक विज्ञान चैप्टर 1 इतिहास : इतिहास की अवधारणा, स्रोत एवं महत्व | 50 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2026 हेतु सामाजिक विज्ञान चैप्टर 1 इतिहास : इतिहास की अवधारणा, स्रोत एवं महत्व | 50 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न

TET व CTET 2026 परीक्षा हेतु सामाजिक विज्ञान (इतिहास) की पूरी अध्ययन सामग्री। इसमें विश्व इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, संविधान, राजस्थान का इतिहास एवं 50 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न

Read more
माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा विज्ञान पाठ्यक्रम : ब्रह्माण्ड का विस्तृत अध्ययन : 50 वैकल्पिक प्रश्न

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा विज्ञान पाठ्यक्रम : ब्रह्माण्ड का विस्तृत अध्ययन : 50 वैकल्पिक प्रश्न

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा TET हेतु विज्ञान विषय के 'ब्रह्माण्ड' चैप्टर की संपूर्ण जानकारी, महाविस्फोट सिद्धांत, सौर मंडल के ग्रह और 50 महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न

Read more
TET 2026 मॉडल टेस्ट पेपर – सेवारत शिक्षकों हेतु 150 MCQs का संपूर्ण अभ्यास सेट

TET 2026 मॉडल टेस्ट पेपर – सेवारत शिक्षकों हेतु 150 MCQs का संपूर्ण अभ्यास सेट

बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, भाषा-1 (हिन्दी), भाषा-2 (अंग्रेजी/संस्कृत), गणित एवं पर्यावरण अध्ययन सहित TET परीक्षा 2026 हेतु 150 बहुविकल्पीय प्रश्नों का अभ्यास सेट (उत्तर सहित)

Read more

Search Option

Follow us