Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

50% क्षमता से विद्यालय संचालन के माहों में विद्यार्थियों की उपस्थिति मूल्यांकन व परीक्षाफल रजिस्टर्स में कितनी भरें?

अभी डाउनलोड करने हेतु क्लिक करें।

50% क्षमता से विद्यालय संचालन के माहों में विद्यार्थियों की उपस्थिति मूल्यांकन व परीक्षाफल रजिस्टर्स में कितनी भरें?

इस संबंध में आवश्यक है कि विद्यार्थी जितने दिवस भी विद्यालय में उपस्थित रहा है उसकी उतने दिवस ही उपस्थिति भरी जानी चाहिए। चाहे विद्यालय कितने ही दिवस क्यों न लगा हो।

कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग एवं राज्य शिक्षा केन्द्र के अनुसार विद्यार्थियों के लिए सत्र 2021-22 में माह - जून, जुलाई, अगस्त और 19 सितम्बर तक विद्यालय बन्द रखे गए थे। 20 सितंबर 2021 से विद्यार्थियों के लिए विद्यालय खोले गए जिसमें माह नवम्बर तक अनवरत रूप से विद्यालय लगे। किंतु कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के पत्र क्र. एफ. 44-4/2020/20-2 दिनाँक 28/11/2021 के अनुसार 50% क्षमता के साथ विद्यालय संचालन दिशा निर्देश दिए गए जो कि 14 जनवरी तक 50% विद्यार्थियों की उपस्थिति के साथ विद्यालय संचालित हुए। इसके पश्चात कोविड-19 संक्रमण के और अधिक बढ़ते प्रभाव को देखते हुए मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग के आदेश क्रमांक एफ. 35-09/2020/दो/सी-2 भोपाल दिनांक 14 जनवरी 2022 एवं स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश क्रमांक एफ. 44-4/2020/20-2 दिनांक 14/01/2022 के अनुसार 15 से 31 जनवरी तक विद्यालय बन्द कर दिए गए थे। पुनः फरवरी माह में विद्यालय खोले जाने की आदेश प्रदान किए गए जो कि 50% क्षमता के साथ 12 जनवरी तक संचालित किए इसके पश्चात मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश क्रमांक एफ.44-4/2020/20-2 दिनांक 12/02/2022 के अनुसार कोविड-19 के कम होते प्रभाव को देखते हुए पुनः 14 जनवरी से 100% क्षमता के साथ विद्यालय लगाए जाने के आदेश दिए गए थे।

अतः उपरोक्त दिशानिर्देशों के तारतम्य में माह दिसम्बर, जनवरी एवं फरवरी में 50% क्षमता के साथ विद्यार्थियों की उपस्थिति रही है। यदि इन माहों में विद्यालय लगने के दिवसों को देखा जाए तो इस प्रकार हैं -
दिसम्बर 2021 - 20 दिन
जनवरी 2022 - 12 दिन
फरवरी 2022 - 23 दिन

शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार विद्यार्थी आधे दिवस ही विद्यालय में उपस्थित रहे हैं। ऐसी स्थिति में विद्यार्थी के उपस्थिति दिवसों की संख्या मूल्यांकन एवं परीक्षाफल पंजियों में कितनी अंकित की जाए?
जबकि विद्यार्थी की उपस्थिति उक्त माहों में निम्नानुसार रही है-

क्र. माह वर्ष शाला लगने के दिवस विद्यार्थी की उपस्थिति
1. दिसम्बर 2021 20 दिवस 9 या 10 दिवस
2. जनवरी 2022 12 दिवस 5 या 6 दिवस
3. फरवरी 2022 23 दिवस 15 से 18 दिवस

उपरोक्त टेबल का अध्ययन करने के पश्चात स्पष्ट है कि विद्यार्थियों की उपस्थिति शाला लगने के दिवसों की तुलना में बहुत ही कम है। अतः मासिक मूल्यांकन एवं वार्षिक परीक्षाफल रजिस्टर्स में उपस्थिति कितने दिवस भरा जानी चाहिए।

इस संबंध में आवश्यक है कि विद्यार्थी जितने दिवस भी विद्यालय में उपस्थित रहा है उसकी उतने दिवस ही उपस्थिति भरी जानी चाहिए। चाहे विद्यालय कितने ही दिवस क्यों न लगा हो। इन पंजियों में 50% क्षमता के साथ विद्यालय लगने के संबंध में लाल स्याही से टीप लिख देना चाहिए, जिससे कि स्पष्ट हो जाए कि विद्यार्थी की उपस्थिति 50% क्षमता के साथ विद्यालय लगने के कारण कम है।

परीक्षा परिणाम तैयार करने एवं अंकसूची भरने की जानकारियाँ
1. अंकसूची की भरी जाने वाली प्रविष्टियाँ
2. परीक्षा फल संबंधी अभिलेख तैयार कैसे करें?
3. प्रगति पत्रक में भरी हुई प्रविष्टियाँ 2021-22 हेतु
4. कक्षा 1 व 2 मूल्यांकन वर्कशीट्स में अंकों का अधिभार
5. सत्र 2021-22 में शाला लगने के दिवस


आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

You may also like

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2026 हेतु सामाजिक विज्ञान चैप्टर 1 इतिहास : इतिहास की अवधारणा, स्रोत एवं महत्व | 50 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2026 हेतु सामाजिक विज्ञान चैप्टर 1 इतिहास : इतिहास की अवधारणा, स्रोत एवं महत्व | 50 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न

TET व CTET 2026 परीक्षा हेतु सामाजिक विज्ञान (इतिहास) की पूरी अध्ययन सामग्री। इसमें विश्व इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, संविधान, राजस्थान का इतिहास एवं 50 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न

Read more
माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा विज्ञान पाठ्यक्रम : ब्रह्माण्ड का विस्तृत अध्ययन : 50 वैकल्पिक प्रश्न

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा विज्ञान पाठ्यक्रम : ब्रह्माण्ड का विस्तृत अध्ययन : 50 वैकल्पिक प्रश्न

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा TET हेतु विज्ञान विषय के 'ब्रह्माण्ड' चैप्टर की संपूर्ण जानकारी, महाविस्फोट सिद्धांत, सौर मंडल के ग्रह और 50 महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न

Read more
TET 2026 मॉडल टेस्ट पेपर – सेवारत शिक्षकों हेतु 150 MCQs का संपूर्ण अभ्यास सेट

TET 2026 मॉडल टेस्ट पेपर – सेवारत शिक्षकों हेतु 150 MCQs का संपूर्ण अभ्यास सेट

बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, भाषा-1 (हिन्दी), भाषा-2 (अंग्रेजी/संस्कृत), गणित एवं पर्यावरण अध्ययन सहित TET परीक्षा 2026 हेतु 150 बहुविकल्पीय प्रश्नों का अभ्यास सेट (उत्तर सहित)

Read more

Search Option

Follow us