An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



वार्षिक परीक्षा कक्षा 5वीं विषय- गणित एटग्रेड पुस्तिका से महत्वपूर्ण प्रश्न || Varshik pariksha 5th Maths

Note - गणित विषय में दिए गए फिगर्स (चित्र) ऐटग्रेड अभ्यास पुस्तिका में देखें।

पाठ 1 मछली उछली

प्रश्न 1. (अ) एक लाख को अंको में लिखिए।
हल - 1,00,000
(ब) एक करोड़ की संख्या में कितने शून्य होते हैं?
हल - 7 (सात) शून्य
यदि एक करोड़ की संख्या को अंकों में लिखें तो 10000000 होगी। इसमें सात शून्य हैं।

प्रश्न 2. एक बोरी में 50 किलोग्राम चावल है ऐसी ही 8 बोरियों में कुल कितने किलोग्राम चावल आएगा?
हल - बोरी में चावल = 50 किलोग्राम बोरियों की संख्या = 8
(एक की मात्रा दिए होने और बहुत सारी वस्तुओं की मात्रा ज्ञात करने के लिए गुणा प्रक्रिया की जाएगी।)
8 × 50
= 400
उत्तर = 400 किग्रा

प्रश्न 3. यदि दूध की कीमत 50 रूपये प्रति लीटर है तो 2000 रूपये में कितने लीटर दूध आएगा?
हल - दूध की कीमत = 50 रूपये प्रति लीटर
कुल राशि = 2000 रूपये
(यहाँ भाग प्रक्रिया की जाएगी।)
2000 ÷ 50
= 40
उत्तर = 40 लीटर

प्रश्न 4. यदि अंगूर से किशमिश बनाने पर उसका वजन 1⁄3 रह जाता है तो 12 किलोग्राम अंगूर से कितनी किशमिश बनेगी?
हल - हिस्सा रह जाता है = 1⁄3
कुल अंगूर = 12 किलोग्राम
जबकि 1 किलोग्राम अंगूर को से किशमिश बनाने पर भार 1⁄3 रह जाता है।
इसलिए 12 किलोग्राम से = 12 का 1⁄3
= 12 × 1⁄3
= 12⁄3
= 4
उत्तर = 4 किग्रा

प्रश्न 5. एक कार एक घंटे में 60 किलोमीटर की दूरी तय करती है तो वह ढाई घंटे में कितनी दूरी तय करेगी?
हल - चाल = 60 किमी/घण्टा कुल समय = ढाई घण्टा अर्थात 2 1⁄2 जबकि कार 1 घंटे में 60 किलोमीटर दूरी तय करती है।
इसलिए 2 1⁄2 में
= 2 1⁄2 × 60
= 5⁄2 ×60
= 300⁄2
= 150
उत्तर = 150

प्रश्न 6. एक रेलगाड़ी 80 किलोमीटर प्रति घंटे की चाल से चलती है तो उसे 360 किलोमीटर की दूरी तय करने में कितना समय लगेगा?
हल - चाल = 80 किलोमीटर प्रति घण्टा
कुल दूरी = 360 किमी
समय = दूरी⁄चाल
= 360⁄80
4.5 या 4 घण्टा 30 मिनट
उत्तर = 4 घण्टा 30 मिनट

प्रश्न 7. यदि एक फल विक्रेता 80 रूपये प्रति किलोग्राम की दर से सेब बेचता है तो 12 किलोग्राम में रुपये मिलेंगे?
हल - फल की दर = 80 रूपये प्रति किलोग्राम
फल की मात्रा = 12 किलोग्राम
कुल प्राप्त राशि = 12 × 80
= 960
उत्तर = 960 रुपये

प्रश्न 8. एक व्यक्ति ने मोटर साइकिल खरीदने के लिए बैंक से 65000 रूपये का कर्ज लिया। उसने एक वर्ष में कुल मिलाकर 78684 रूपये वापस किए। बताइये उसने हर महीने कितने पैसे वापस किए?
हल - कर्ज = 65000 रूपये
एक वर्ष में वापसी राशि = 78684 रूपये
1 वर्ष = 12 माह
प्रतिमाह वापस राशि= 78684 ÷ 12
12)78684(6557
- 72
―――
= 66
- 60
―――
= 68
- 60
―――
= 84
- 84
―――
= 00
भागफल = 6557
उत्तर = 6557 रूपये

प्रश्न 9. लड्डू की कीमत 200 रूपये प्रति किलोग्राम तथा पेड़े की कीमत 400 रूपये प्रति किलोग्राम है। राजू के पास 800 रूपये है। जिसमें से वह एक चौथाई रूपये लड्डू खरीदने में तथा तीन चौथाई रूपये पेड़े खरीदने में खर्च करता है। बताइए
(अ) उसने कितने किलोग्राम लड्डू खरीदे?
(ब) उसने कितने किलोग्राम पेड़े खरीदें?
(स) उसने कितने किलोग्राम लड्डू एवं पेड़े खरीदे?

हल - कुल रूपये = 800
800 का 1⁄4 (एक चौथाई)
= 800 × 1⁄4
= 800⁄4
= 200 रुपये
800 का 3⁄4 (तीन चौथाई)
= 800 × 3⁄4
= 2400⁄4
= 600 रूपये

लड्डू की कीमत = 200 रूपये प्रति किलोग्राम
लड्डू खरीदने में = 200 रूपये व्यय
अतः 1 किलोग्राम लड्डू खरीदे

पेड़े खरीदने में = 600 रूपये व्यय
पेड़े की कीमत = 400 रूपये प्रति किलोग्राम
600 रूपये में पेड़े = 600 ÷ 400
400)600 (1.5
- 400
―――
= 2000
- 2000
―――
0000
भागफल = 1.5 या 1 1⁄2
उत्तर = 1 1⁄2 किग्रा

प्रश्न 10. एक पानी की टंकी बनाने में लगने वाले खर्च का विवरण निम्नानुसार है-

सामग्री मात्रा कीमत कुल कीमत
ईट 500 1200 रूपये प्रति हजार 600
सीमेंट 7 बोरी 325 रूपये प्रति बोरी 2275
रेत 1 ट्राली 5500 रूपये प्रति ट्राली 5500
सरिया (छड़) 40 किलोग्राम 45 रूपये प्रति किलो 1800
मजदूरी कुल मजदूरी 15000 रूपये 15000
एक पानी की टंकी बनाने में लगा कुल खर्च = 25,175

पाठ 3 कितने वर्ग

प्रश्न 1 - यदि आकृति में दिए गए छोटे वर्ग की भुजा की माप 1 सेमी है।
चित्र - A, चित्र - B
(अ) किस आयत का परिमाप छोटा है?
हल - चित्र - B
(ब) किस आयत का क्षेत्रफल अधिक है?
चित्र - A, चित्र - B
हल - चित्र - A

प्रश्न 2 - (अ) यदि दिये गए वर्ग का क्षेत्रफल 4 वर्ग से.मी. है तो त्रिभुज का क्षेत्रफल कितना होगा?
हल - दिए गए चित्र में वर्ग का क्षेत्रफल 4 वर्ग सेंटीमीटर है।
2 समान माप के त्रिभुजों का निर्माण वर्ग के 1/4 भाग में किया गया है।
अतः 4 का 1/4
= 4/4
= 1 वर्ग सेंमी
1 वर्ग सेंमी में दो त्रिभुज बने हैं।
अतः 1 का 1/2
1/2 या 0.5 वर्ग सेंमी

(ब) यदि एक छोटे वर्ग का क्षेत्रफल 1 वर्ग से.मी. है तो नीचे दी गई वर्गाकार आकृति का क्षेत्रफल वर्ग से.मी. में लिखिए।
हल - नीचे दी गई वर्गाकार आकृति में -
1 वर्ग सेंटीमीटर के पूर्ण वर्ग = 4
आधे वर्गों की संख्या = 8
आधे वर्गों को पूर्ण वर्ग बनाने पर
8/2 = 4
इस तरह 4 + 4 = 8 वर्ग सेमी.

प्रश्न 3 - दिये गये आयत का क्षेत्रफल 30 वर्ग से.मी. है तथा त्रिभुज का क्षेत्रफल आयत का आधा त्रिभुज का क्षेत्रफल कितना है?
हल - प्रश्न अनुसार -
आयत का क्षेत्रफल = 30 वर्ग सेमी
त्रिभुज का क्षेत्रफल = आयत के क्षेत्रफल का आधा
= 30 ÷ 2 = 15
उत्तर = 15 वर्ग सेमी

प्रश्न 4 - दी गई पत्ती का अनुमानित क्षेत्रफल बताइए।
हल - दिए गए चित्र में पत्ती द्वारा घेरा गया क्षेत्र पूर्ण वर्गों की संख्या = 2
आधे से अधिक स्थान घेरे वर्गों की संख्या = 4
पूर्ण वर्ग बनाने पर 4 ÷ 2 = 2
पत्ते का क्षेत्रफल = 2+2 = 4
उत्तर = 4 वर्ग सेमी.

प्रश्न 5 - उपरोक्त आकृतियों A एव B में
(अ) किस आकृति का क्षेत्रफल अधिक है?
हल - आकृति B
(ब) दोनों आकृतियों के परिमाप का अंतर बताइए?
हल - 0

प्रश्न 6 - उपरोक्त आकृति में दो भुजाएँ A B एवं B C बनाई गई है इसकी दो CD एवं DA भुजाएँ और इस प्रकार बनाए जिससे कि बनी नयी आकृति का क्षेत्रफल 8 वर्ग इकाई हो।
हल - ऐट ग्रेड पुस्तिका देखें।

प्रश्न 7 - दिए गए ग्रिड में दो ऐसी आकृतियाँ बनाइए जिनके क्षेत्रफल क्रमश: 11 वर्ग इकाई एवं 9 वर्ग इकाई हो।
हल - ऐट ग्रेड पुस्तिका देखें।
प्रश्न 8 - उपरोक्त पैटर्न को पूरा कीजिए।
हल - देखें चित्र।

प्रश्न 9 - चित्र को देखें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें।
(अ) किस डाक टिकट का परिमाप सबसे अधिक है?
हल - A
(ब) डाक टिकट 'C' 1 cm भुजा वाले कितने वर्गों को ढ़कता है?
हल - 6
(स) कौन से दो डाक टिकटों के परिमाप बराबर है?
हल - D एवं F
(द) सबसे छोटे डाक टिकट का परिमाप बताइए?
हल - 8 cm
(इ) डाक टिकट B एवं D के क्षेत्रफल का अंतर बताइए?
हल - 2 वर्ग सेमी

प्रश्न 10 - दिए गए 16 वर्ग इकाई क्षेत्रफल वाले वर्ग के आधार पर निम्नांकित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(अ) इस वर्ग में एक सीधी रेखा इस प्रकार खीचिए कि इसमें दो बराबर त्रिभुज बन जाए एवं इस प्रकार बने प्रत्येक त्रिभुज का क्षेत्रफल बताइए?
हल - दिया गया वर्ग का क्षेत्रफल 16 वर्ग सेंटीमीटर है।
2 बराबर त्रिभुज बनाने पर - 16÷2 = 8
उत्तर = प्रत्येक त्रिभुज का क्षेत्रफल 8 वर्ग सेंटीमीटर होगा

(ब) इस वर्ग में दो सीधी रेखा इस प्रकार खींचिए कि इसमें चार बराबर वर्ग बन जाए। इस प्रकार बने प्रत्येक वर्ग का क्षेत्रफल बताइए?
हल - दो सीधी रेखाएँ खींचने पर बराबर माप के कुल 4 वर्ग बनेंगे।
प्रत्येक वर्ग का क्षेत्रफल = 16 ÷ 4 = 4
उत्तर = 4 वर्ग सेंटीमीटर।

(स) इस वर्ग में एक सीधी रेखा इस प्रकार खीचिए कि दो बराबर आयत बन जाए। इस प्रकार प्राप्त प्रत्येक आयत का क्षेत्रफल बताइए?
हल - एक सीधी क्षैतिज रेखा खींचने पर दो आयत बनेंगे।
प्रत्येक आयत का क्षेत्रफल = 16 ÷ 2 = 8
उत्तर = 8 वर्ग सेंटीमीटर।

पाठ - 4 हिस्से और पूरे

प्रश्न 1 - (अ) एक आयत को तीन बराबर भागों में बाँटा गया। आयत का छायांकित भाग कितना होगा ?
हल - दिए गए आयत में बराबर माप की कुल 3 भाग बनाए गए हैं।
एक भाग छायांकित है।
अतः 3 भागों में से 1 भाग
= 1/3
उत्तर = 1/3

(ब) निम्नांकित चित्र में बताइए छायांकित भाग कितना है?
हल - दिए गए आयत में बराबर माप की कुल 5 भाग बनाए गए हैं।
3 भाग छायांकित है।
अतः 5 भागों में से 3 भाग
= 3/5
उत्तर = 3/5

प्रश्न 2 - मनोज के पास 1 रूपये के 100 सिक्के हैं उसने उसका 3 भाग अपनी बहन निशा को दे दिया। बताइये निशा को कितने सिक्के दिए?
हल - कुल सिक्के = 100
प्रश्नानुसार-
सिक्कों के 4 भाग बनाए गए, जिसमें 3 भाग निशा को दिए गए।
1 भाग में सिक्कों की संख्या = 100 ÷ 4
= 25
इसलिए 3 भाग में = 25 × 3 = 75
उत्तर = 75 सिक्के

प्रश्न 3 - ग्रिड को देखकर बताइए कि ग्रिड का कितना हिस्सा छायांकित है?
हल - ग्रिड में कुल 16 भाग हैं।
16 भागों में से 8 भाग छायांकित हैं।
अतः छायांकित भाग = 8/16 = 1/2
उत्तर = 1/2 भाग

प्रश्न 4 - (अ) 50 पैसा दो रूपये का कौनसा हिस्सा है?
हल - ₹2 = 200 पैसा
यदि 200 पैसा मैं 50 का भाग दिया जाए
तो 200 ÷ 50 = 4 होगा
उत्तर - 50 पैसा ₹2 का चौथा भाग है।

(ब) समीर रात को ग्यारह बजे सोता है और सुबह पाँच बजे उठता है। बताइये वह दिन का कितना हिस्सा सोता है।
हल - 1 दिन (दिन-रात) = 24 घंटे
समीर के सोने का समय = 11ः00 बजे से 5ः00 बजे
रेलवे घड़ी के अनुसार सोने का समय = 23ः00 घण्टा
जागने का समय = 5ः00 घण्टा
कुल सोने का समय = 6 घण्टा
24 घण्टे में से 6 घण्टा
= 24 ÷ 6 = 4
उत्तर = चौथाई भाग

प्रश्न 5 - नीचे दिए गए चित्रों में आयत को क्रमश: दो चार एवं आठ बराबर भागों में बाँटा गया है। सभी आयतों के बराबर हिस्सों में से आधे भाग (हिस्से) को छायांकित किया गया है। बताइए प्रत्येक आयत में छायांकित भाग कितना है।
हल - प्रत्येक आयत का आधा भाग छायांकित है
अतः छायांकित भाग =1/2

प्रश्न 6 - निम्नाकित ग्रिड में एक चौथाई हिस्से को छायांकित करे।
हल - ऐट ग्रेड अभ्यास पुस्तिका देखें।

प्रश्न 7 - एक स्कूल में प्रत्येक कालखण्ड 45 मिनिट का होता है बताइये एक कालखण्ड एक घंटे का कितना हिस्सा है?
हल - 1 घंटा = 60 मिनट
= 45/60
= 3/4
उत्तर = 3/4 भाग या तीन चौथाई

प्रश्न 8 - उपरोक्त चित्र देखकर निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(अ) कितने एक चौथाई मिलाकर आधा बनाएँगे?
हल - 2 एक चौथाई मिलाकर आधा बनाएँगे।
(ब) कितने 1/8 मिलकर 1/2 बनाएँगे?
हल - दो 1/8 मिलकर 1/2 बनाएँगे।
(स) 1/4 में कितने 1/8 हैं?
हल - 2

प्रश्न 9 - वाहिद ने अपने खेत के 9 बराबर हिस्से किए। प्रत्येक हिस्से में उसने सब्जियाँ उगाई। चित्र को देखकर निम्नांकित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
(अ) वाहिद खेत के सबसे बड़े हिस्से में कौन सी सब्जी उगा रहा है? यह भाग खेत का कितना हिस्सा है?
हल - टमाटर। वह खेत का तिहाई (1/3) हिस्सा है।
(ब) खेत के कितने हिस्से में वह आलू उगा रहा है?
हल - खेत के 2 हिस्से (2/9) हिस्से में वह आलू उगा रहा है।
(स) खेत के 1/9 हिस्से में वह कौन-कौन सी सब्जी उगा रहा है?
हल - खेत के 1/9 हिस्से में वह मिर्ची उगा रहा है।

प्रश्न 10 - मंजू के पास 12 चॉकलेट थी। उसने एक चौथाई राजी को, एक तिहाई सुगंधा को और छठा भाग शीला को दिया। बाकी हिस्सा उसने खा लिया। मंजू को चॉकलेट का कौन सा हिस्सा मिला?
हल - 12 का 1/4 = 3 चाकलेट राजी को।
12 का 1/3 = 4 चाकलेट सुगंधा को।
12 का 1/6 = 2 चाकलेट शीला को।
कुल चॉकलेट बाँटी = 3+4+2 = 9
शेष चॉकलेट = 12 - 9 = 3
12 का ? = 3
? = 12 ÷ 3= 4 (चौथाई)
उत्तर - मंजू को एक चौथाई चॉकलेट प्राप्त हुई।

पाठ 6 - मैं तेरा गुणनखण्ड, गुणज तू मेरा

प्रश्न 1 - (अ) संख्या 4 के प्रथम 5 गुणज लिखिए।
हल - 4 – 8, 12, 16, 20, 24
(ब) संख्या 6 के प्रथम 3 गुणज लिखिए।
हल - 6 – 6, 12, 18

प्रश्न 2 - 7, 14, 21, 28, 35 किस संख्या के गुणज है?
हल - 7 के
प्रश्न 3 - संख्या 3 एवं 4 के दो साझा गुणज लिखिए।
हल - 12, 24
प्रश्न 4 - संख्या 10 एवं 15 का सबसे छोटा साझा गुणज लिखिए।
हल - 30
प्रश्न 5 - (अ) संख्या 12 के सभी गुणनखंड लिखिए।
हल - 12 – 1, 2, 3, 4, 6, 12
(ब) 1, 3, 5 एवं 15 किस संख्या के सभी संभव गुणनखंड हैं।
हल - 15 के

प्रश्न 6 - संख्याएँ 24 एवं 30 के साझा गुणनखंड लिखिए।
हल - 24 – 1, 2, 3, 4, 6, 12, 24
30 – 1, 2, 3, 5, 6, 10, 15, 30
साझा गुणनखंड = 1, 2, 3, 6

प्रश्न 7 - संख्या 30 एवं 45 का सबसे बड़ा साझा गुणनखंड लिखिए।
हल - 30 – 1, 2, 3, 5, 6, 10, 15, 30
45 – 1, 3, 5, 9, 15, 45
सबसे बड़ा साझा गुणनखंड = 15

प्रश्न 8 - संख्या 12, 24, 36 का सबसे बड़ा साझा गुणनखंड लिखिए।
हल - 12 – 1, 2, 3, 4, 6, 12
24 – 1, 2, 3, 4, 6, 12, 24
36 – 1, 2, 3, 4, 6, 9, 12, 18, 36
सबसे बड़ा साझा गुणनखंड = 12

प्रश्न 9 - संख्या 36 का गुणनफल पेड़ कितने तरीकों से बना सकते हैं। उनमें से तीन को नीचे बनाइए।
हल - 36 = 1×36, 2×18, 3×12, 4×9, 6×6

प्रश्न 10 - सोनू के एक कमरे के फर्श की माप 5 मीटर X3 मीटर है। बाजार में 30 से.मी. X 30 से.मी. एवं 20 से.मी. x 20 से.मी.की चौकोर टाइले उपलब्ध हैं। उसे कौन से आकार की टाइलें खरीदनी चाहिए ताकि वह उन्हें बिना काटे बिछा सके। बताइए यह माप कैसे ज्ञात किया?
हल - मीटर को सेंटीमीटर में बदलने पर
1 मीटर = 100 से.मी.
5 मीटर = 5×100 = 500 वर्गसे.मी.
3 मीटर = 3×100 = 300 वर्गसे.मी.
कमरे का क्षेत्रफल = ल.×चौ.
500×300 = 1,50,000 वर्ग से.मी.
पहले प्रकार के टाइल का आकार = 30 से.मी. X 30 से.मी.
= 900 वर्ग सेमी
दूसरे प्रकार की टाइल का आकार = 20 से.मी. x 20 से.मी.
= 400 वर्ग से.मी.
पहले प्रकार की टाइल के क्षेत्रफल का कमरे के क्षेत्रफल में भाग देने पर
1,50,000 ÷ 900
1500 ÷ 9
166.66
दूसरे प्रकार की टाइल के क्षेत्रफल का कमरे के क्षेत्रफल में भाग देने पर
1,50,000 ÷ 400
1500 ÷ 4
375
उत्तर - दूसरे प्रकार की टाइल लगाने पर काँट छाँट नहीं करनी होगी। यह ज्ञात करने के लिए हमने उपरोक्त अनुसार प्रक्रिया का पालन किया है।

पाठ 7 क्या तुम्हें पैटर्न दिखा?

प्रश्न 1 - दिए गए पैटर्न को समझकर आगे बढ़ाइए
(अ) (ब)
हल - ऐट ग्रेड अभ्यास पुस्तिका देखें।
प्रश्न 2 - दिए गए पैटर्न के लिए नियम लिखिए। नियम का उपयोग करते हुए पैटर्न को आगे बढ़ाइए।
हल - ऐट ग्रेड अभ्यास पुस्तिका देखें।
(अ)
नियम - दिए गए पैटर्न में त्रिभुज की भुजाओं के किनारे से घड़ी के दिशानुसार तीन बिंदु एवं कोनों में एक बिंदु घूम रहा है।
(ब)
नियम - दिया गया चित्र टी 1/8 भाग घड़ी की दिशा में घूम रहा है।

प्रश्न 3 - दिए गए संख्या पैटर्न को समझकर पूरा कीजिए।
11 × 11 = 121
101 X 101 = 10201
1001 X 1001 = 1002001
10001 x 10001 = 100020001
हल - 100001 x 100001 = 10000200001
1000001 × 100000 = 1000002000001

प्रश्न 4 - खाली स्थान को भरिए-
हल - (अ) 16 + 25 + 18 = 25 + 16 + 18
(ब) 63 + 34 + 70 = 63 + 34 + 70

प्रश्न 5 - निम्नांकित जादुई वर्ग में 31 से 39 तक संख्याओं को इस प्रकार लिखिए कि हर पंक्ति का योग 105 हो।
हल - ऐट ग्रेड अभ्यास पुस्तिका देखें।
प्रश्न 6 - जादुई षटकोण को पूरा करिए। हल - ऐट ग्रेड अभ्यास पुस्तिका देखें।

प्रश्न 7 - दिये गए स्मार्ट जोड़ को समझ कर पूरा कीजिए।
हल - (अ) 2 + 4 + 6 + 8 + 10 + 12 + 14 + 16 + 18 + 20 = 110
(ब) 22 + 24 + 26 + 28 + 30 + 32 + 34 + 36 + 38 + 40 + 42 + 44 + 46 + 48 + 50 + 52 + 56 + 58 + 60 = 510
(स) 62 + 64 + 68 + 70 + 72 + 74 + 76 + 78 + 80 = 710

प्रश्न 8 - दिये गए पैटर्न को समझकर आगे बढ़ाइए-
हल - 1 × 8 + 1 =9
12 × 8 + 2 = 98
123 × 8 + 3 = 987
1234 × 8 + 4 = 9876
12345 × 8 + 5 = 98765
123456 ×8 + 6 = 987654

प्रश्न 9 - दिये गए पैटर्न को समझकर पूरा करें।
हल - 15 × 2 + 3 = 33
15 × 3 + 3 = 48
15 × 4 + 3 = 63
15 × 5 +3 = 78
15 × 6 + 3 = 93
15 × 7 + 3 = 108
15 × 8 + 3 = 123
15 × 9 + 3 = 138

प्रश्न 10 - निम्नांकित जादुई वर्ग में दो के प्रथम 9 गुणजों को इस प्रकार लिखिए कि प्रत्येक पंक्ति का योग 30 हो।
हल - ऐट ग्रेड अभ्यास पुस्तिका देखें।

पाठ - 9 डिब्बे और स्कैच

प्रश्न 1 - निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(अ) एक घन में कितनी सतह होती है?
उत्तर - 6
(ब) एक घन में कितने कोने होते हैं?
उत्तर - 4
प्रश्न 2 - अपने परिवेश से शंकु का एक उदाहरण बताइए।
हल - जोकर की टोपी
प्रश्न 3 - एक बेलनाकार आकृति खोलने पर बनने वाली आकृति बताइए।
हल - आयत
प्रश्न 4 - एक घन का गहरा चित्र बनाइए।
हल - देखें At grade book
प्रश्न 5 - दी गई आकृति को मोड़ने पर बनने वाली आकृति का नाम बताइए।
हल - घन
प्रश्न 6 - आकृति को मोड़ने पर बनने वाली आकृति बनाइए।
हल - देखें At grade book
प्रश्न 7 - दी गई आकृति में कितनी त्रिभुजाकार सतह है?
हल - 4
प्रश्न 8 - एक आकृति बनाइए जिसे मोड़कर खुला घन बनाया जा सके।
हल - देखें At grade book
प्रश्न 9 - नीचे दिए गए घर के फर्श के नक्शे को देखो। घर के गहरे चित्र में दरवाजे और खिड़कियाँ बनाइए।
हल - देखें At grade book
प्रश्न 10 - नीचे दिए गए मॉडल को बनाने के लिए कितने घनों की जरूरत होगी?
हल - 30

कक्षा 5 वार्षिक परीक्षा हेतु परीक्षापयोगी प्रश्न।
1. हिन्दी एटग्रेड पुस्तिका से 5वीं हेतु परीक्षापयोगी प्रश्न
2. कक्षा 5 वार्षिक परीक्षा प्रोजेक्ट वर्क 2022
3. English 5th वार्षिक परीक्षा महत्वपूर्ण प्रश्न

पाठ 10 दसवाँ और सौंवा भाग

प्रश्न 1 - निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(अ) एक मीटर में कितने सेंटीमीटर होते हैं?
हल - 100 सेंटीमीटर
(ब) एक सेन्टीमीटर में कितने मिलीमीटर होते है?
हल - 10 मिलीमीटर
प्रश्न 2 - निम्नलिखित को सेन्टीमीटर में बदलिए।
हल - 1 मीटर 75 सेन्टीमीटर = 175 सेन्टीमीटर
3 मीटर 55 सेन्टीमीटर = 355 सेन्टीमीटर
4 मीटर 5 सेन्टीमीटर = 405 सेन्टीमीटर

प्रश्न 3 - निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
हल - (अ) (i) एक सेन्टीमीटर एक मीटर का कौन सा भाग है?
उत्तर - 1/100 (100 वाँ)
(ii) 75 सेन्टीमीटर एक मीटर का कौन सा भाग है?
उत्तर - 3/4 (तीन चौथाई)
(iii) 5 सेन्टीमीटर एक मीटर का कौन सा भाग है?
उत्तर - 1/20 (बीसवाँ)
(iv) 2 मिलीमीटर एक सेन्टीमीटर का कौन सा भाग है?
उत्तर - 1/5 (पाँचवा)

(ब) दिनेश की लम्बाई 1 मीटर 52 सेन्टीमीटर है। 2 मीटर की लम्बाई तक बढ़ने के लिए दिनेश को कितना और बढ़ना होगा?
हल - मीटर को सेंटीमीटर में बदलने पर
1 मीटर = 100 सेमी
1 मी. 52 सेमी = 152
2 मीटर = 200 सेमी
200 - 152 = 48 सेमी.
उत्तर = 48 सेमी.

प्रश्न 4 - निम्नलिखित को सेन्टीमीटर में बदलिए।
हल - 3 मि.मी. = 0.3 ( 3/10) सेन्टीमीटर
25 मि.मी. = 2.5 सेन्टीमीटर
105 मि.मी. = 10.5 सेन्टीमीटर

प्रश्न 5 - दिए गए चित्र में स्केल की सहायता से मोमबत्ती 1 और मोमबत्ती 3 की लम्बाई नापकर उनमें अंतर ज्ञात कीजिए?
हल - देखें At grade book
प्रश्न 6 - पैसों को रूपयों में बदलिए -
हल - 99 पैसे = 0.99 रूपये
75 पैसे = 3/4 रूपये
2 रूपये 50 पैसे = 2 1⁄2 रूपये

प्रश्न 7 - अरूण एक साबुन खरीदना चाहता है जिसकी कीमत 17.25 रूपये है यदि अरूण के पास एक दस रूपये का सिक्का, एक 5 रूपये का सिक्का तथा तीन एक रूपये के सिक्के हैं। उसे कितने पैसे वापस मिलेंगे? इन पैसों को रूपये में लिखिए।
हल - अरूण के पास कुल रूपये = 10 + 5 + 3 = 18 रूपये
साबुन की कीमत = 17.25 रूपये
18.00 - 17.25 = 0.75
उत्तर = 0.75 रूपये

प्रश्न 8 - 15 जनवरी 2021 को कुछ शहरों के प्रात: 5 बजे तापमान रिकार्ड किए गए-

शहरों के नाम तापमान (℃)
चेन्नई 22.3
मुम्बई 20.0
भोपाल 11.7
श्रीनगर 1.7

हल - उपरोक्त तालिका के आधार पर निम्नांकित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(अ) सबसे अधिक एवं सबसे कम तापमान किन शहरों का है, उनके तापमानों का अंतर बताइए?
उत्तर - सबसे अधिक चेन्नई एवं सबसे कम तापमान श्रीनगर का है।
अन्तर = 22.3 - 1.7 = 20.6
(ब) श्रीनगर के तापमान से मुम्बई का तापमान कितना अधिक है?
उत्तर - 20.0 - 1.7 = 18.3

प्रश्न 9 - निम्नांकित चित्र में हर खाना चित्र का 1/100 भाग है। चित्र के आधार पर निम्नांकित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
हल - देखें At grade book

प्रश्न 10 - निम्नांकित सारणी को पूरा कीजिए-
हल - 1/4 रुपया = 25 पैसा = 0.25 रुपया
1/20 रुपया = 5 पैसा = 0.05 रुपया
3/10 रुपया = 30 पैसा = 0.30 रुपया
75/100 रुपया = 75 पैसा = 0.75 रुपया
7/100 रुपया = 7 पैसा = 0.07 रुपया
3/5 रुपया = 60 पैसा = 0.60 रुपया

पाठ - 11 क्षेत्रफल और घेरा

प्रश्न 1 - उपरोक्त आकृति A एवं B में
(अ) किस आकृति का घेरा बड़ा है? कितना ज्यादा बड़ा है?
उत्तर - B
(ब) किस आकृति का क्षेत्रफल कम है? कितना कम है?
उत्तर - A

प्रश्न 2 - निम्नांकित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(अ) एक वर्गाकार बगीचे की बाड़ की लम्बाई 32 मीटर है। बगीचे की एक साइड कितनी लम्बी होगी?
हल - वर्ग का परिमाप 32 मीटर है।
वर्गाकार बगीचा होने का इसकी 4 साइड है जो कि बराबर है।
अतः 32 ÷ 4 = 8 मीटर
उत्तर - 8 मीटर

(ब) 24 सेंटीमीटर लम्बे एक पतले तार से एक आयत बनाया गया है। अगर आयत की चौड़ाई 5. सेंटीमीटर है तो उसकी लम्बाई कितनी होगी?
हल - आयत की आकृति कैसी होती है जिसमें आमने-सामने की भुजाएं बराबर होती हैं।
अतः आयत की चौड़ाई 5 + 5 = 10 सेमी. होगी
अब तार की कुल लंबाई = 24
आयत की लंबाई के लिए शेष तार = 24 - 10 = 14
लंबाई की दो साइड होंगी।
अतः 14 ÷ 2 = 7
उत्तर = लंबाई = 7

प्रश्न 3 - डेविड अपने कमरे के फर्श पर वर्गाकार टाइलें लगवाना चाहता है। टाइल को लम्बाई 20 सेन्टीमीटर है, कमरे की लम्बाई 200 सेन्टीमीटर तथा चौड़ाई 160 सेन्टीमीटर है उसे कितनी टाइलों की जरूरत पड़ेगी?
हल - कमरे का क्षेत्रफल = ल.× चौ.
200 × 160 = 3200 वर्ग सेमी
वर्ग का क्षेत्रफल = भुजा × भुजा
टाइल का क्षेत्रफल = 20 × 20 = 400 वर्ग सेमी
टाइलों की संख्या = 3200 ÷ 400 = 8
उत्तर = 8

प्रश्न 4 - एक वर्गाकार शतरंज बोर्ड का क्षेत्रफल 400 वर्ग सेन्टीमीटर है तो उसका परिमाप ज्ञात कीजिए।
हल - वर्ग का क्षेत्रफल = भुजा × भुजा
400 = भुजा × भुजा
400 = भुजा का वर्ग
√400 = भुजा
20 = भुजा
उत्तर = भुजा 20 सेमी

प्रश्न 5 - 100 मीटर लंबे तार से बने 40 मी. × 10 मी. तथा 30 मी. x 20 मी. माप के दो आयत दिए गए है बताइए किस आयत का क्षेत्रफल अधिक होगा?
हल - आयत का क्षेत्रफल = ल. × चौ.
पहले आयत का क्षेत्रफल = 40 × 10 = 400 वर्ग मीटर
दूसरे आयत का क्षेत्रफल = 30 × 20 = 600 वर्ग मीटर
उत्तर - स्पष्ट है दूसरे आयत का क्षेत्रफल अधिक होगा।

प्रश्न 6 - 14 सेंटीमीटर लम्बे एवं 9 सेंटीमीटर चौड़े कार्ड का परिमाप एवं क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
हल - कार्ड की आकृति आयताकार है।
आयत का क्षेत्रफल = ल. × चौ.
कार्ड का क्षेत्रफल = 14 ×9 = 126 वर्ग सेमी
उत्तर - 126 वर्ग सेमी

प्रश्न 7 - एक आयत जिसकी लम्बाई 12 सेन्टीमीटर एवं चौड़ाई 8 सेन्टीमीटर है। इस आयत को पूरा ढकने के लिए 4 वर्ग सेन्टीमीटर के कितने डाक टिकटों की जरूरत होगी?
हल - आयत का क्षेत्रफल = ल. × चौ.
आयत का क्षेत्रफल = 12 × 8 = 96 वर्ग सेमी डाक टिकट का आकार वर्गाकार है।
वर्ग का क्षेत्रफल = भुजा × भुजा
डाक टिकट का क्षेत्रफल = 4 × 4 = 16 वर्ग सेंटीमीटर
ढकने के लिए कुल डाक टिकटों की आवश्यकता = 96 ÷ 16 = 6
उत्तर = 6

प्रश्न 8 - एक वर्ग का परिमाप 24 सेंटीमीटर है। यदि वर्ग की भुजा को 2 सेन्टीमीटर बढ़ा दिया जाए तो वर्ग का परिमाप कितना हो जाएगा?
हल - वर्ग में बराबर माप की चार भुजाएँ होती हैं।
परिमाप = 24 सेमी
एक भुजा की माप = 24 ÷ 4 = 6 सेमी
वर्ग की भुजा को 2 सेंटीमीटर बढ़ा देने पर
प्रत्येक भुजा 6 + 2 = 8 सेंटीमीटर की हो जाएगी।
अब वर्ग का परिमाप = भुजा × 4
= 8 × 4 = 32 सेमी
उत्तर - 32 सेमी

प्रश्न 9 - 4 वर्ग सेन्टीमीटर का एक वर्ग बनाकर उसे A नाम दें। पहले वर्ग से दुगने लम्बाई का एक और वर्ग बनाए जिसे B नाम दें। दोनों वर्ग A एवं B के आधार पर निम्नांकित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
(अ) वर्ग B की चौड़ाई बताइए।
हल - 8 सेंटीमीटर
(ब) वर्ग A का क्षेत्रफल बताइए।
हल - 16 वर्ग सेंटीमीटर
(स) वर्ग B का परिमाप बताइए।
हल - 32 सेंटीमीटर
(द) वर्ग A एवं वर्ग B के परिमाप में अंतर बताइए।
हल - 16 सेंटीमीटर
(इ) वर्ग A एवं वर्ग B के क्षेत्रफल में कितना अंतर है?
हल - 64 - 16 = 48 वर्ग सेंटीमीटर।

प्रश्न 10 - सान्या, आरूषि, मानव और कबीर ने ग्रीटिंग कार्ड बनाए। नीचे दी गई कार्डो की तालिका को पूरा करिए।

किसका कार्ड लंबाई चौड़ाई परिमाप क्षेत्रफल
सान्या 12 सेंटीमीटर 6 सेंटीमीटर 36 सेंटीमीटर 72 वर्ग सेंटीमीटर
आरुषि 15 सेंटीमीटर 15 सेंटीमीटर 60 सेंटीमीटर 225 वर्ग सेंटीमीटर
मानव 12 सेंटीमीटर 8 सेंटीमीटर 40 सेंटीमीटर 96 वर्ग सेंटीमीटर
कबीर 12 सेंटीमीटर 12 सेंटीमीटर 48 सेंटीमीटर 144 वर्ग सेंटीमीटर

पाठ 13 गुणा और भाग के तरीके

प्रश्न 1 - निम्नलिखित संख्याओं का गुणा करें।
(अ) 75 × 35
(ब) 275 × 42
हल - 75 × 35 = 2,625
275 × 42 = 11,550

प्रश्न 2 - सोहन हर रोज 12 गिलास पानी पीता है। वह एक साल में कितने गिलास पानी पीएगा?
हल - 1 वर्ष = 365 दिन
1 दिन में पानी की मात्रा = 12 गिलास
इसलिए 365 दिन में
365 × 12 = 4380
उत्तर - 4380 गिलास

प्रश्न 3 - अगर सोहा का दिल एक मिनट में 71 बार धड़कता है तो वह- (अ) दो दिन में कितनी बार धड़केगा?
हल - एक दिन = 24 घंटे
2 दिन = 48 घण्टे
एक घंटा = 60 मिनट
48 घण्टे = 48 × 60 = 2880 मिनट
1 मिनट = 71 बार दिल का धड़कना
इसलिए 2880 मिनट में-
2880 × 71 = 2,04,480
उत्तर - 2,04,480 बार

(ब) जनवरी माह में कितनी बार धड़केगा?
हल - जनवरी माह = 31 दिन
एक दिन = 24 घंटे
31 दिन = 31 × 24 = 744 घण्टे
एक घंटा = 60 मिनट
744 घण्टे में
744 × 60 = 44640 मिनट
1 मिनट = 71 बार दिल का धड़कता है।
इसलिए 44640 मिनट में
44640 × 71 = 3169440
उत्तर - 31,69,440 बार

प्रश्न 4 - 967 को 5 से भाग दीजिए और शेषफल भी ज्ञात कीजिए।
हल -
5)967(193
-5
――
46
-45
――
017
- 15
――
02
उत्तर = भागफल = 193 शेषफल = 2

प्रश्न 5 - एक किसान 56 रूपये प्रति लीटर के हिसाब से दूध बेचता है। एक महीने में वह 210 लीटर दूध बेचता है बताइए, वह महीने में कितना कमाएगा?
हल - दूध की कीमत = 56 रूपये प्रति लीटर
कुल दूध = 210 लीटर
माह में प्राप्त राशि = 210 × 56 = 11,760
उत्तर - ₹11,760

प्रश्न 6 - ईशा के पास 1200 रुपये है। 115 रूपये प्रतिलीटर पेट्रोल के हिसाब से वह कितना पेट्रोल खरीद सकती है?
हल - कुल रुपए = 1200
पेट्रोल की कीमत = ₹115 प्रति लीटर
कुल पेट्रोल = 1200 ÷ 115 = 10.43 लीटर
उत्तर = 10.43 लीटर

प्रश्न 7 - सतीश खेत पर सोयाबीन काटने जाता है यदि उसे एक दिन की मजदूरी 200 रूपये मिलती है तो उसे 25 दिन के कितने रूपये मिलेंगे?
हल - दिन की मजदूरी = 200 रूपये
दिनों की संख्या = 25
कुल मजदूरी = 200 × 25 = 5000
उत्तर = ₹5000

प्रश्न 8 - एक किलो बेसन में 28 लड्डू बनते हैं तो 15 किलो बेसन में कितने लड्डू बनेंगे? अगर एक डिब्बे में 14 लड्डू पैक किए जा सकते हैं तो पूरे लड्डुओं को पैक करने के लिए कितने डिब्बों की जरूरत पड़ेगी?
हल - 1 किलो बेसन = 28 लड्डू
15 किलो बेसन = 28 × 15 = 420 लड्डू
एक डिब्बा = 14 लड्डू
420 लड्डू के लिए डिब्बों की संख्या
= 420 ÷ 14 = 30
उत्तर = 30 डिब्बों की आवश्यकता होगी।

प्रश्न 9 - खेत में काम करने वालों की एक दिन की मजदूरी अलग-अलग शहरों की निम्नानुसार है-

शहर 1 दिन की मजदूरी
भोपाल ₹225
विदिशा ₹175
रायसेन ₹150
सीहोर ₹190

हल - इस तालिका के आधार पर निम्नांकित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(अ) फरहान रायसेन में काम करता है यदि वह दो सप्ताह खेत पर काम करता है तो उसे कितने पैसे मिलेंगे?
हल - 1 सप्ताह = 7 दिन
के लिए 2 सप्ताह = 14 दिन
1 दिन की मजदूरी = ₹150
यह 14 दिन की मजदूरी = 150 × 14 = ₹2100
उत्तर - ₹2100

(ब) कमला भोपाल में खेत में काम करती है तो मार्च महीने में उसे कितने पैसे मिलेंगे?
हल - मार्च माह बराबर = 31 दिन
भोपाल में मजदूरी = ₹225
कुल मजदूरी = 225 ×31 = ₹6975
उत्तर - ₹6975

(स) सबसे अधिक मजदूरी एवं सबसे कम मजदूरी में कितना अंतर है?
हल - सबसे अधिक मजदूरी भोपाल में ₹225 और सबसे कम मजदूरी रायसेन में ₹150
दोनों का अंतर = 225 - 150 = 75
उत्तर - ₹75

प्रश्न 10 - एक टैंक में 200 लीटर पानी भरा हुआ है। 30 टैंको के अन्दर कितना पानी भरा जा सकता है? अगर एक टैंक पानी से 20 बाल्टियाँ भरी जा सकती है तो 30 टैंको के पानी से कुल कितनी बाल्टियाँ भरी जा सकती है?
हल - एक टैंक = 200 लीटर पानी
इसलिए 30 टैंक में पानी = 200 × 30 = 6000 लीटर
एक टैंक में 20 बाल्टी पानी आता है
इसलिए 30 टैंकों में = 30 × 20 =600
उत्तर - 600 बाल्टी

कक्षा 8 के प्रोजेक्ट वर्क को पढ़ें।
1.प्रोजेक्ट वर्क विषय हिन्दी कक्षा 8, 2022
2. हिन्दी एवं संस्कृत वार्षिक परीक्षा प्रोजेक्ट वर्क 2022

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

गणित Class 5th ब्लूप्रिंट आधारित हल प्रश्नपत्र | Exam Year 2024 Blueprint Based Maths Solved Question Paper

इस भाग में कक्षा पाँचवी की वार्षिक परीक्षा की तैयारी हेतु ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल प्रश्न पत्र हल सहित यहाँ दिए गए हैं।

Read more

लघुत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय हल प्रश्न (वार्षिक परीक्षा 2024 हेतु गणित 5th सलेक्टेड अभ्यास प्रश्न) | Maths Selected Solved Questions

इस लेख में कक्षा पांचवी की वार्षिक परीक्षा की तैयारी हेतु विषय गणित के लघु एवं दीर्घ उत्तरीय अभ्यास प्रश्न (हल सहित) दिये गए हैं।

Read more

मॉडल आंसर सहित 5th गणित का प्रश्नपत्र अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2023-24 || Model Answer Sheet 5th Maths

इस अंश में मॉडल आंसर सहित 5th गणित अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2023-24 विषय - गणित का प्रश्नपत्र यहाँ दिया गया है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe