100 Days "Reading Campaign" की सफलता हेतु लाइब्रेरी का निर्माण कैसे करें?
100 Days "Reading Campaign" की सफलता के लिए विद्यालय में एक "लाइब्रेरी कॉर्नर" की व्यवस्था रचनात्मक ढंग से की जा सकती है। पुस्तकों को कक्ष में आकर्षक तरीके से Learnig Corner के रूप में सजाया जा सकता है। रस्सियों या तार के माध्यम से पुस्तकों को इस तरह बाँधा जा सकता है जिससे छात्रों को किताबों का मुख्य पृष्ठ आसानी से दिखाई दे। शिक्षक अपने रचनात्मक कौशल के अनुसार आकर्षक तरीके से लाइब्रेरी का निर्माण कर उसे सजायें जिससे 100 दिन के "Reading Compaign" का लक्ष्य पूरा हो सके।
इस 👇 बारे में भी जानें।
100 दिवस रीडिंग कैम्पेन दिशानिर्देश
लाइब्रेरी का निर्माण हेतु मुख्य बातें
लाइब्रेरी का निर्माण करते समय इन मुख्य बातों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए-
1. विद्यालय में एक पुस्तकालय समिति बनाई सकती है जिससे पुस्तकालय के नियमों, खुलने का समय, रखरखाव और पुस्तकालय निरीक्षण आदि में सहायता मिल सकेगी।
2. विद्यालय में पुस्तकालय कक्ष तैयार करना चाहिए, जिसमें बुकशेल्फ़ रखी जा सकती है और अन्य उपकरणों सहित स्टेशनरी व्यवस्थित कर सकते हैं। इस बात की जाँच की जानी चाहिए कि पुस्तकालय सुरक्षित है।
इस 👇 बारे में भी जानें।
EPES शालाओं के शिक्षक (कक्षा 6 से 10) एकीकृत शाला के शिक्षक होंगे- लोकशिक्षण संचनालय दिशानिर्देश
3. विद्यालय में पुस्तकालय का स्टॉक और पुस्तक के विभिन्न भागों के बारे में जानकारी रखना चाहिए। यदि विद्यालय में पहले से ही पुस्तकालय है तो उसकी क्षतिग्रस्त या अनुपयुक्त पुस्तकों को हटाकर नवीन पुस्तकों को रखा जा सकता है।
4. पुस्तकालय हेतु प्राप्त पुस्तकों का रिकॉर्ड रखने के लिए एक 'पुस्तक पंजीयन रजिस्टर' बनाया जाना चाहिए। पुस्तकालय से पढ़ने के लिए विद्यार्थियों को दी जाने वाली पुस्तकों को प्रदान करने एवं वापस वापस लेने की तारीख अंकित करने हेतु रजिस्टर होना चाहिए। पुस्तकों में वापसी की तारीख का लेबल चिपकाया जा सकता है।
इस 👇 बारे में भी जानें।
प्रतिभा पर्व जनवरी 2022 की संक्षिप्त जानकारी
5. पुस्तकों को कल्पनापरक और सूचनात्मक (नॉन-फिक्शन/जानकारी प्रदान करने वाली) में विभाजित करना चाहिए, अपनी चुने हुए वर्गीकरण पद्धति के अनुसार सूचना पुस्तकों को विषय क्षेत्रों में विभाजित कर सकते हैं। प्रत्येक पुस्तक को एक विवरण लेबल देना चाहिए।
6. पुस्तकालय कैटलॉग बनाया जाना चाहिए। इसमें एक शेल्फ सूची और शीर्षक सूची शामिल हो सकती है।
इस 👇 बारे में भी जानें।
50% सूखा राशन बच्चों को होगा वितरित, 50% क्षमता के साथ विद्यालय संचालन
7. किताबों को अलमारियों में व्यवस्थित रखा जाना चाहिए। विषय के अनुसार सूचना पुस्तकों की व्यवस्था कर सकते हैं। लेखक के अंतिम नाम से कथा पुस्तकों को वर्णनात्मक रूप में व्यवस्थित करें।
8. शेल्फ पर गाइड निर्देशिका बनाया जाना चाहिए ताकि किताबें आसानी से मिल सकें और यह जाँच लेना चाहिए ताकि प्रदाय प्रणाली पूरी तरह से चालू रहे। पुस्तकालय को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए और छात्रों को पुस्तकों के उपयोग या उधार लेने के बारे में किसी भी नियम की याद दिलाने के लिए दीवारों पर एक विषय सूचकांक और पोस्टर लगाया जा सकता है।
इस 👇 बारे में भी जानें।
विद्यार्थियों को पका हुआ भोजन एवं खाद्य सुरक्षा भत्ता प्रदान करने के आदेश
9. भारत, मध्य प्रदेश और जिले के मानचित्र लगाया जाना चाहिए एवं आकर्षक चित्रकारी से पुस्तकालय को सजाया जाना चाहिए।
इस तरह 100 डेज 'रीडिंग कैंपेन' की सफलता के लिए विद्यालय स्तर पर लाइब्रेरी का रखरखाव किया जा सकता है।
इस 👇 बारे में भी जानें।
प्रतिभा पर्व 2021-22 में कक्षा 1 व 2 की मूल्यांकन प्रक्रिया
I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com
other resources Click for related information
(संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।)
Comments