Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

पाठ 1 प्रातःकाल भाषा भारती (हिन्दी) कक्षा 2 | Lesson 1 Pratahkal Hindi class 2nd


पाठ 1 प्रातःकाल भाषा भारती (हिन्दी) कक्षा 2 | Lesson 1 Pratahkal Hindi class 2nd

उप शीर्षक:
कक्षा दूसरी की भाषा-भारती (हिन्दी) में पाठ 1 'प्रातःकाल' में एक चित्र दिया गया है। यहाँ प्रातःकाल किए जाने वाले क्रियाकलापों के बारे में जानेंगे।

कक्षा दूसरी की भाषा-भारती (हिन्दी) में पाठ 1 प्रातःकाल में एक चित्र दिया गया है, जिसमें प्रातःकाल किये जाने वाले क्रियाकलापों को दिखाया गया है। चित्र को देखकर स्पष्ट होता है कि यह चित्र प्रातःकाल का है। इस चित्र के माध्यम से विद्यार्थीगण निम्न बातों को सीखते हैं।
1. चित्र पहचानना।
2. चित्र पर बातचीत करना।
3. चित्र के आधार पर अपने शब्दों में वर्णन करना।
4. अपने आसपास के परिवेश में पाए जाने वाले पशु पक्षियों से परिचित होना।
5. अपने परिवेश में उपयोग होने वाले वाहनों के बारे में जानना।
6. सुबह होने वाले क्रियाकलापों की जानकारी होना।

चित्र नीचे दिया गया है।

class 2nd Hindi Lesson 1 Pratahkal

विद्यार्थी उक्त चित्र को देखकर इन बातों पर कार्य करें।
1. सबसे पहले सभी विद्यार्थी चित्र को देखें अच्छी तरह से निरीक्षण करें कि कौन कहाँ है? कौन सी वस्तु कहाँ पर दी गई है? जैसे-
(i) चिड़िया कहाँ पर है?
(ii) महिलाएँ किस स्थान पर हैं?
(iii) लड़की का चित्र कहाँ है?
(iv) टीवी के लिए लगा एंटीना कहाँ दिखाई दे रहा है?
(v) बस कहाँ पर है ?
2. विद्यार्थी यह बताएँ कि–
(i) महिलाएँ इस समय कुँए पर क्यों है?
(ii) माँ झाड़ू क्यों लगा रही है?
(iii) किसान कहाँ जा रहा है?
(iv) मुर्गा बांग क्यों दे रहा है?
3. विद्यार्थीगण यह बताएँ कि–
(i) यदि इस चित्र में आप होते तो इस समय क्या कर रहे होते?
(ii) यदि आप चिड़िया होते तो इस समय क्या कर रहे होते?
4. अनुमान लगाकर बताएँ कि–
(i) माँ झाड़ू लगाकर कचरा कहाँ फेकेगी?
(ii) चित्र में जो बस दिखाई दे रही है वह कहाँ जा रही होगी?
(iii) दूध वाला दूध लेकर कहाँ जा रहा होगा?
5. चित्र में देखें और बताएँ कि–
(i) घोंसले का संबंध किससे है?
(ii) झाड़ू का संबंध किससे है?
(iii) बैलों का संबंध किससे है?
(iv) पहिए का संबंध किससे है?
(v) बाल्टी का संबंध किससे है?
6. चित्र को देखें और बताएँ कि–
(i) किसान बैलों को लेकर कहाँ जा रहा है?
(ii) चिड़िया घोसले में बैठ कर क्या कर रही है?
(iii) लड़का क्या कर रहा है?

इस तरह विद्यार्थी ऊपर पूछे गए प्रश्नों का उत्तर अपने शब्दों में दें।

इस पाठ 👇 के बारे में भी जानें।
'प्रार्थना' एवं "अपने बारे में बताओ" - भाषा भारती कक्षा 2

अभ्यास

प्रश्न 1 - चित्र देखकर बताइए–
1. यह चित्र किस समय का है? आपने यह कैसे जाना?
उत्तर- यह चित्र प्रातः काल का है। यह हमने सुबह होने वाले क्रियाकलापों जैसे– पानी भरना, घर में झाड़ू लगाना, नहाना, किसान का खेत पर जाना, चिड़िया का अपने घोसले में चहचहाना, मुर्गा का बांग देना आदि बातों को देखकर हमने यह जाना।
2. चित्र में क्या-क्या दिखाई दे रहा है?
उत्तर- चित्र में मुर्गा, लड़की, लड़का, चिड़िया, घोंसला, कौआ, महिलाएँ, बस, बैल, किसान, साइकिल सवार, पेड़, आदि दिखाई दे रहे हैं।
3. घर, विद्यालय और अपने आसपास की सफाई क्यों रखनी चाहिए?
उत्तर- घर, विद्यालय और अपने आसपास की सफाई रखने से वातावरण स्वच्छ रहता है और हमें किसी प्रकार का रोग नहीं होता।
4. हमें रोज नहाना और मंजन क्यों करना चाहिए?
उत्तर- रोज नहाने और मंजन करने से शरीर की सफाई होती है। दाँतों में कीटाणु नहीं लगते और शरीर से पसीने आदि की दुर्गंध नहीं आती है।
5. अगर आप चित्र में होते तो इस समय क्या कर रहे होते?
उत्तर- यदि हम चित्र में होते तो इस समय सैर करने जा रहे होते।

प्रश्न 2. चित्र देखकर पशु पक्षियों और वाहनों के नाम लिखिए।

class 2nd Hindi Lesson 1 Pratahkal exercise

इन 👇 मजेदार पाठों को भी पढ़िये।
1. जिसने सूरज चाँद बनाया भावार्थ एवं अभ्यास
2. पाठ-19 दिन निकला 'बड़े सबेरे मुरगा बोला'
3. पुरानी कविता- पाठ 26 अम्मा (हमारे विद्यार्थी जीवन की याद)
4. कक्षा 1 गणित Chapter 1 TLM से 'अंदर-बाहर' की अवधारणा

पाठ 1 के पश्चात अध्ययन हेतु वर्णमाला, मात्राओं तथा बारहखडी की जानकारी दी गई है। भाषा भारती के पृष्ठ क्रमांक 5, 6, 7, 8, 9, 10 एवं 11 नीचे दिए गए हैं।
आशा है, विद्यार्थियों के लिए यह पाठ बहुत उपयोगी होगा। अधिक और उपयोगी जानकारी के लिए नीचे दिए गए वीडियो को अवश्य देखें।
धन्यवाद।
RF Temre
infosrf.com


संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।👇🏻
(Watch video for related information)

संबंधित जानकारी नीचे देखें।
(Watch related information below) 👇🏻

Related Image 2

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

Leave a reply

सभी फ़ील्ड आवश्यक हैं। *


NOTE: कम से कम 5 और अधिकतम 100 शब्द। (0 शब्द लिखे गए)

5 * 9 = ?

You may also like

Follow us

Recent post