Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

स्तुति श्लोकाः का हिन्दी अनुवाद, सुरभिः कक्षा- 6 वीं संस्कृत


स्तुति श्लोकाः का हिन्दी अनुवाद, सुरभिः कक्षा- 6 वीं संस्कृत

स्तुति श्लोकाः का हिन्दी अनुवाद कक्षा छठवीं संस्कृत से देखें श्लोक- नमस्ते शारदे देवि, कश्मीरपुरवासिनि।

स्तुति श्लोकाः
त्वमेव माता च पिता त्वमेव,
त्वमेव बंधुश्च सखा त्वमेव।
त्वमेव विद्या द्रविणं त्वमेव,
त्वमेव सर्वं मम देवदेव।।1।।

अर्थ- तुम ही मेरी माता हो और तुम ही मेरे पिता हो। तुम ही मेरे बंधुजन हो और तुम ही मेरे मित्र हो। तुम्हीं विद्या हो और तुम ही धन दौलत हो। हे! मेरे देव (भगवान) मेरे लिए तुम ही सब कुछ हो।
(उक्त श्लोक में ईश्वर को सर्वस्व मानते हुए प्रार्थना की गई है।)

stuti_sjlokah

गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः, गुरुर्देवो महेश्वरः।
गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म, तस्मै श्री गुरवे नमः।।2।।

अर्थ- गुरु ब्रह्मा है, गुरू विष्णु है, गुरू महेश्वर अर्थात भगवान शंकर है। गुरु ही साक्षात परम ब्रह्म सर्वशक्तिमान है, ऐसे गुरु को मेरा नमस्कार।
(उक्त श्लोक में गुरू की महत्ता स्पष्ट करते हुए गुरु को परम ईश्वर के तुल्य बताकर वंदना की गई है।)

मूकं करोति वाचालं ,पङ्गुं लङ्घयते गिरिम।
यत्कृपा तमहं वन्दे ,परमानन्दमाधवम् ।।3।।

अर्थ- जिसकी कृपा से गूंगे बोलने लगते हैं, जिसकी कृपा से लंगड़े पर्वतों को पार कर लेते हैं। उस परम माधव (ईश्वर) की वन्दना करता हूँ।
(उक्त श्लोक में ईश्वर की महिमा का बखान किया गया है कि यदि ईश्वर की कृपा हो जाये तो असमर्थ भी समर्थवान बन जाता है।)

संस्कृत के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।।
1. लोकहितम मम करणीयम्- पाठ का हिंदी अनुवाद (कक्षा- 8 वीं) संस्कृत
2. वन्दना श्लोकों का हिन्दी अनुवाद (कक्षा 8 वीं) संस्कृत
3. प्रथमः पाठः शब्द परिचय (कक्षा 6वीं) संस्कृत

नमस्ते शारदे देवि, कश्मीरपुरवासिनि।
त्वामहं प्रार्थये नित्यं, विद्यां बुद्धिं च देहि मे।।4।।

अर्थ- हे काश्मीरपुर (पर्वतीय स्थलों) में निवास करने वाली माँ शारदा (सरस्वती) मैं आपकी नित्यप्रति वन्दना करता हूँ, मुझे विद्या और बुद्धि प्रदान कीजिए।

सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे संतु निरामयाः।
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु ,मा कश्चिद् दुःखभाग् भवेत् ।।5।।

अर्थ- सभी लोग सुखी हों, सभी लोग निरोगी हों। सभी का भला देखें, कोई भी दुःख का भागीदार न हो।
(उक्त श्लोक में वसुधैवकुटुम्बकम् की भावना अभिव्यक्त करते हुए सभी के लिए मंगल कामना की गई है।)

आशा है, उक्त स्तुति श्लोक विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी होंगे।
धन्यवाद।
RF Temre
infosrf.com


संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।👇🏻
(Watch video for related information)

संबंधित जानकारी नीचे देखें।
(Watch related information below) 👇🏻

Related Image 2

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

You may also like

Search Option

Follow us

Recent post