
Modal Answer sheet March 2021 Mulyankan Work sheet Hindi 7th || 7वीं मॉडल उत्तर पत्रक 7वीं
खण्ड - 'अ'
प्रश्न 1- दिए गये शब्दों की वर्तनी शुद्ध कीजिए-
वियायाम, सामरथ्य, नीर्भय, अछर
उत्तर-
(i) व्यायाम
(ii) सामर्थ्य
(iii) अतुलनीय
(iv) अक्षर
प्रश्न 2- दिए गये वाक्यांश के लिए एक शब्द लिखिए-
(i) मन को हरने वाला – मनोहारी
(ii) सत्य के लिए आग्रह– सत्याग्रह
(iii) जिसकी तुलना न की जा सके– अतुलनीय
(iv) जिसका कोई नाथ ना हो – अनाथ
प्रश्न 3- 'बुंदेल खण्ड केसरी' पाठ के आधार पर बताइये कि घोड़े को 'भले भाई' की संज्ञा क्यों दी गयी है? वर्तमान समय में आपने घोड़ो का उपयोग कहाँ- कहाँ होते देखा है? लिखिए।
उत्तर- 'बुंदेल खण्ड केसरी' पाठ में महाराज छत्रसाल के घायल होने पर उनके घोड़े ने रात भर उनकी रक्षा की थी। घोड़े की स्वामी भक्ति के कारण जब वे स्वस्थ हुए तब उन्होंने घोड़े को 'भले भाई' की संज्ञा दी थी। वर्तमान में घोड़े का प्रयोग विवाह में दूल्हे को बिठाने, घुड़दौड़ कराने एवं तांगा खींचने के लिए किया जाता है।
प्रश्न 4- 'पद्मासन' का चित्र बनाते हुए इससे होने वाले लाभ अपनी सहायक वाचन पुस्तक से खोजकर लिखिए-
टीप– पद्मासन का चित्र नीचे दिया गया है।
उत्तर- (i) पद्मासन में ध्यान करने पर उत्तम लाभ मिलता है।
(ii) यह आसन मेरुदंड को सबल तथा कमर के निचले भाग को नालियों और मांस पेशियों को लचकदार एवं पुष्ट बनाता है।
(iii) इस आसन में भूमध्य या नासाग्र दृष्टि अभ्यास करने पर एकाग्रता का विकास होता है।
प्रश्न 5- 'कर्तव्य पालन' पाठ के आधार पर बताइये कि हम सुख दुख के बंधन से मुक्त कैसे हो सकते हैं? एक विद्यार्थी होने के नाते आपके क्या कर्तव्य हैं?
उत्तर- 'कर्तव्य पालन' पाठ में भगवत गीता के उपदेश अनुसार सुख-दुख एवं लाभ हानि को हमें एक समान ही समझना चाहिए, क्योंकि यही मनुष्य को बंधन में डालते हैं। जब हमें सुख प्राप्त होता है तो हम इसी चिंता में पड़ जाते हैं कि कहीं यह सुख हमसे छिन न जाए और जब दुख नहीं होता है तब यही चिंता सताती रहती है कि कहीं दुख ना आ जाए। इस तरह मनुष्य यदि सुख और दुख दोनों को एक समान समझे तो इस के बंधन से वह वक्त हो सकता है।
एक विद्यार्थी होने के नाते हमें भी सुख दुख को समान समझते हुए पढ़ाई के कर्म को नित्य करना चाहिए।
प्रश्न 6- (अ) महान वैज्ञानिक डॉ. चंद्रशेखर रमण पाठ के आधार पर भारत से सम्बन्ध रखने वाले पाँच व्यक्तियों के नाम लिखिए जिन्हें नोबल पुरस्कार प्राप्त हुए है। नोबेल पुरस्कार किस-किस क्षेत्र में दिया जाता है पता करके लिखिए।
उत्तर- (1) रविंद्र नाथ टैगोर वर्ष 1913
(2) डॉक्टर चंद्रशेखर वेंकटरमन वर्ष 1930
(3) डॉक्टर हरगोविंद सिंह खुराना वर्ष 1968
(4) सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर वर्ष 1983
(5) मदर टेरेसा वर्ष 1996
(6) प्रोफेसर अमर्त्य सेन वर्ष 1998
(7) श्री कैलाश सत्यार्थी को 2014
नोबेल पुरस्कार साहित्य अर्थशास्त्र समाजसेवा बालकल्याण विज्ञान गणित रसायन भौतिकी अंतरिक्ष शांति आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए दिया जाता है।
(ब) आप किस क्षेत्र में नोबेल पाना चाहेंगे और क्यों?
उत्तर- हम शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर नोबेल पुरस्कार पाना चाहेंगे। यह पुरस्कार इसलिए पाना चाहेंगे क्योंकि शिक्षा के क्षेत्र में अभी भी बहुत सुधार की आवश्यकता है। यदि समुचित सुधार किया जाए तो कई तरह की वर्तमान समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। वर्तमान में धरती पर प्रदूषण जनसंख्या बेरोजगारी की समस्याएँ हैं। उचित शिक्षा के माध्यम से समाज को उचित मार्गदर्शन प्रदान कर समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।
खण्ड-ब
प्रोजेक्ट कार्य
प्रश्न 7- अपनी पसंद से खेले जाने वाले किन्हीं दो खेलों के नाम लिखते हुए निम्नलिखित बिंदुओं पर प्रोजेक्ट कार्य पूरा कीजिए तथा यह खेल आपको क्यों पसंद है? कम से कम दो कारण लिखिए।
टीप– चित्र नीचे दिया गये हैं।
क्र. खेलों के नाम – खेल के नियम
1. क्रिकेट– दो टीमें होती हैं एक टीम बैटिंग तो दूसरी टीम फील्डिंग करती है। बॉलिंग करने पर बैट से खिलाड़ी बाल को ऊपर उठाते हुए बाउंड्री के पार पहुँचाता है तो 6 रन प्राप्त होते हैं।
2. फुटबॉल – फुटबॉल को केवल पैरों से खेला जाता है। बाल को हाथ नहीं लगाया जाता। यदि खिलाड़ी बाल को गोल तक पहुँचा देता है तो गोल हो जाता है।
3. खेल को पसंद करने के दो कारण –
(1) यह खेल विश्व स्तर पर खेले वह पसंद किए जाते हैं।
(2) इनमें शारीरिक कसरत एवं पुष्टता प्राप्त होती है।
प्रश्न 8- शब्द पहेली को दिए गए निर्देशों के आधार पर भरिए-
टीप– शब्द पहेली का चित्र नीचे दिया गया है।
बाएँ से दाएँ
1. 'दो कविताएँ' पाठ के कवि का नाम– नागार्जुन
2. युद्ध का पर्यायवाची होगा– रण
3. क्षतिग्रस्त के लिए एक और शब्द– जर्जर
4. जामुन के रंग वाला – जामुनी
ऊपर से नीचे
1. गुस्से का भाव – नाराज
2. नारी का विलोम शब्द होगा – नर
3. रात्रि/रात का पर्यायवाची होगा– रजनी
4. नील गगन शब्द में विशेषण होगा– नील
RF competition
INFOSRF.COM
संबंधित जानकारी नीचे देखें।
(Watch related information below) 👇🏻
आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
R. F. Tembhre
(Teacher)
infosrf.com
Comments