मॉडल आंसर शीट || माह मार्च || विषय हिंदी || कक्षा 4थी || Model Answer Sheet || Month of march || Topic Hindi || Class 4th
कौशल आधारित लिखित प्रश्न विषय – हिन्दी
विषय – हिन्दी
निर्देश :– सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।
खंड- 'अ'
प्रश्न 1:- 'अमर शहीद भगत सिंह' पाठ के आधार पर बतलाइए कि भगतसिंह को फांँसी पर क्यों चढ़ाया गया ?
उत्तर:- देश की आजादी के लिए अंग्रेजों के विरोध में केन्द्र सभा में बम फेंकने के कारण भगतसिंह को फांँसी पर चढ़ाया गया।
प्रश्न 2:- दिये गये वाक्यों में वाक्य निर्माण सम्बन्धी अशुद्धि दूर कर शुद्ध वाक्य लिखिए-
★ अशुद्ध वाक्य ★......................★ शुद्ध वाक्य★
1. मुकेश आते हैं.....................1. मुकेश आता है।
2. आरती गाता है…...................2. आरती गाती है।
3. पंखा चलती है.....................3. पंखा चलता है।
4. रोशनी आता है………….......…..4. रोशनी आती है।
5. वह दूध खाता है...................5. वह दूध पीता है।
6. बालक हंसती है...................6. बालक हँसता है।
प्रश्न 3:- 'जब मैं पढ़ता था' आत्मकथा के अनुसार व्यायाम और खेल के सम्बन्ध में गांधी जी के क्या विचार थे ?
उत्तर:- पाठ के अनुसार गाँधीजी व्यायाम और खेल को अनिवार्य नहीं समझते थे किंतु बाद में उन्हें समझ में आया कि व्यायाम और खेल बहुत ही आवश्यक है। खेल और व्यायाम से शरीर पुष्ट बनता है। सेहत अच्छी रहने से पढ़ाई में भी मन लगता है।
प्रश्न 4:- दिये गये शब्दों के विलोम शब्द लिखिए-
टीप:- चित्र नीचे दिया गया है-
प्रसन्न, स्वीकृत, सुखी, पुरस्कार, अच्छा, दिन
विलोम शब्द
1. अप्रसन्न
2. अस्वीकृत
3. दुखी
4. दण्ड
5. बुरा
6. रात
प्रश्न 5:- चित्र देखकर सही शब्द लिखिए-
टीप:- चित्र नीचे दिए गए हैं-
1. अश्वः/अश्वाः ............................... अश्वः
2. गजः/गजाः ................................ गजः
3. वृक्षः/वृक्षा .................................. वृक्षः
4. मयूराः/मयूरः ............................... मयूरः
5. बालकः अर्चति/बालकाः अर्चन्ति ..... बालकः अर्चति
प्रोजेक्ट कार्य
खंड - 'ब'
प्रश्न 6:- नीचे दी गई तालिका के अनुसार प्रत्येक कालम में दो-दो पशु/ पक्षियों जीव-जंतु के चित्र बनाइए अथवा चिपकाए ?
..................................एवं.................................
अपनी पसंद के किसी एक पशु/पक्षी जीव-जंतु की विशेषता लिखिए कि वो आपको क्यों अच्छा लगता है?
................................तालिका.............................
टीप:- 1. विद्यार्थी के द्वारा अपने पसंद की पशु पक्षियों के चित्र बनाने एवं विशेषता लिखने पर अंक प्रदान किए जाने चाहिए।
2. उदाहरणस्वरूप तालिका में बने चित्र नीचे दिये गये हैं-
क्र. जमीन पर चलने वाले
1. गाय का चित्र
2. हाथी का चित्र
क्र. आकाश में उड़ने वाले
1. कौआ का चित्र
2. मोर का चित्र
क्र. पानी में रहने वाले
1. मछली का चित्र
2. जोंक का चित्र
किसी एक पशु/पक्षी जीव-जंतु की विशेषता-
उत्तर:- गाय मुझे बहुत अच्छी लगती है।
गाय की विशेषता - 1. गाय सीधा साधा जानवर है।
2. यह हमें दूध देती है।
3. गाय के पास खड़े होने पर यह हमें चाटती है।
4. गाय बहुत ही उपयोगी पशु है।
5. गाय के गोबर से खाद बनती है।
प्रश्न 7:- निर्देशानुसार शब्द पहेली भरिए-
टीप:- 1.शब्द पहेली नीचे दी गई है।
2. शब्द पहेली में कुछ त्रुटि है जोकि लाल स्याही से राउंड किया गया है।
बाएँ से दाएँ
1. ऋषि-मुनियों के रहने का स्थान – आश्रम
2. माल वाहक/बोझा ढोने वाला एक पशु – गधा
3. ऐसी बानी बोलिए मन का......खोए – आपा
खाली में जो शब्द आयेगा उसे बिन्दु क्र. 3 में भरें।
4. नम/गीला के लिए एक और शब्द होगा – तर
ऊपर से नीचे
1. सत्कार या स्वागत करना– आवभगत
2. शक्कर से बनी एक मिठाई का नाम – शक्करपारा
3. धारा नगरी का वर्तमान नाम – धार
4. नगर के लिए एक पर्यायवाची शब्द होगा– पुरी
●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●
RF competition
INFOSRF.COM
संबंधित जानकारी नीचे देखें।
(Watch related information below) 👇🏻
आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com







