An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



माह- फरवरी, विषय- हिन्दी प्रश्नपत्र, कक्षा– 5 वीं ~ हल करने हेतु महत्वपूर्ण संकेत।

  • BY:
     RF competition
टीप :- यहाँ पर विद्यार्थियों की सहायता के लिए केवल संकेत मात्र दिए गए हैं कि उन्हें किस तरह से प्रश्नों के उत्तर लिखना चाहिए। विद्यार्थी अपने अनुसार उदाहरण को देखते हुए उत्तर लिखें।

कौशल आधारित लिखित प्रश्न
खण्ड 'अ'

निर्देश :– सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।

प्रश्न 1 :– 'मेरा नया बचपन' कविता में कवियित्री ने बचपन की कौन-कौन सी विशेषताओं का वर्णन किया है? अपने शब्दों में लिखिए।

उत्तर :–

संकेत :- इस प्रश्न का उत्तर भाषा भारती के पृष्ठ क्र.78 एवं 79 पर पाठ 12 'मेरा नया बचपन' कविता के पद क्रमांक 2 से लेकर 5 तक बचपन की विशेषताओं के बारे में कवियित्री ने वर्णन किया है। जैसे–(1) चिंता रहित खेलना। (2) बिना भय के स्वच्छंदद घूमना फिरना। (3) ऊँच-नीच का ज्ञान नहीं होना। (4) छुआछूत की भावना से दूर रहना।(5) कभी रोना कभी मचल ( मस्ती में झूमना) जाना। (6) व्यवहार का भोला भाला पन एवं मधुरता। (7) पाप से मुक्त जीवन। (8) खिलौनों से खेलना।

प्रश्न 2 :– (i) पाठ 'मर कर भी जो अमर हैं' के अनुसार चंद्रशेखर आजाद किस प्रकार शहीद हुए? घटना का विवरण अपने शब्दों में लिखिए।

उत्तर :–

संकेत :– इस प्रश्न के उत्तर के लिए भाषा भारती की पृष्ठ क्रमांक 73 पर अंतिम पैराग्राफ से लेकर पृष्ठ क्रमांक 74 के पहले पैराग्राफ में उत्तर निहित है। जैसे:- चंद्रशेखर आजाद के शहीद होने की घटना बड़ी मार्मिक है। वह दिन था 27 फरवरी वर्ष 1931 का। जब चंद्र शेखर आजाद और उनके साथी सुखदेव इलाहाबाद के अल्फ्रेड नमक पार्क में बैठे थे। वही विश्वंभरनाथ सिंह नामक एक पुलिस अधिकारी ने उनको पहचान लिया। उसने गुप्तचर पुलिस अधीक्षक नॉटबावर को इस बात की सूचना दे दी। फिर क्या था नॉटबावर ने बड़े पुलिस दल के साथ आजाद को उस पार्क में घेर लिया। दोनों ओर से खूब गोलीबारी हुई। एक गोली चंद्रशेखर आजाद के पांव पर आकर लगी। उधर उनकी गोली ने विश्वंभर नाथ जिसने कि चुगली की थी का जबड़ा तोड़ दिया। दूसरी गोली नाटबावर की कलाई पर लगी। अपने आपको जब चंद्रशेखर आजाद ने घिरा हुआ पाया तो उन्होंने अपने साथी सुखदेव को वहाँ से जाने की आज्ञा दी और स्वयं अंग्रेजों का सामना करने लगे। धीरे-धीरे करके सारी गोलियाँ समाप्त हो गई। आजाद के पास में केवल अंतिम गोली बची। उन्होंने सोचा कि अब मेरा बच पाना संभव नहीं है। ऐसा सोचकर उन्होंने अपने आप की कनपटी पर गोली मार ली। इस तरह से भारत माँ का लाल चंद्रशेखर आजाद हमेशा के लिए भारत माँ की गोद में सो गया।

(ii) किसी एक अन्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के बारे में जानकारी एकत्र कर लिखिए।

उत्तर :–

संकेत :- विद्यार्थी स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित किसी भी एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के बारे में जानकारी यहाँ पर लिख सकते हैं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में रानी लक्ष्मीबाई से लेकर शहीद भगत सिंह तक बहुत सारे सेनानी हुए जिन्होंने भारत की आजादी के लिए अपने प्राणों का न्यौछावर कर दिया। उदाहरण के लिए राजाभाऊ महाकाल जो कि मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। उन्होंने 'गोवा मुक्ति आंदोलन' में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वे उन सत्याग्रहियों में शामिल थे जो कि गोवा की मुक्ति के लिए आगे बढ़े। राजाभाऊ महाकाल अपनी टोली में तिरंगा लेकर आगे बढ़े थे उन पर गोलियाँ दागी जा रही थी फिर भी वह आगे ही बढ़ते जा रहे थे किंतु गोली लगने के कारण उनके शरीर से अधिक खून बह गया था और अंत में बेहोश होकर गिर पड़े और फिर 20 घंटे तक मृत्यु से संघर्ष करते हुए अंत में वीरगति को प्राप्त हो गए। ऐसे थे राजाभाऊ महाकाल।

प्रश्न 3:– पाठ 'नीति के दोहे' के अनुसार निम्न अर्थ को प्रकट करने वाले वाली पंक्तियों को लिखिए।

(i) जिन पंक्तियों में विद्या की तुलना सोने से की गई है।

उत्तर :–

संकेत :- भाषा भारती के प्रश्न क्रमांक 68 पर तुलसीदास रचित अंतिम दोहा इस प्रश्न के उत्तर उत्तर के लिए सटीक है।

(ii) जिन पंक्तियों में सत्य और असत्य के बारे में बताया गया है।

उत्तर :–

संकेत :- भाषा भारती के प्रश्न क्रमांक 67 पर कबीर द्वारा लिखित पहला दोहा इस प्रश्न के उत्तर के लिए उचित होगा।

(iii) जिनमें ज्ञान को पाने के लिए काम को करने की बात कही गई है।

उत्तर :–

संकेत :- भाषा भारती के पृष्ठ क्रमांक 67 पर अंतिम दोहा जोकि वृंद कवि के द्वारा लिखा गया है।

प्रश्न 4 :– पाठ 'रम्मो और कल्लो' में पढ़ाई के लाभ को बताया गया है। आप बताइए कि रम्मो और कल्लो की पढ़ाई से आप कैसे प्रभावित हुए?

उत्तर :–

संकेत :- इस प्रश्न का उत्तर पाठ 9 रम्मो और कल्लो पृष्ठ क्र. 61 से 64 को अच्छी तरह पढ़ने के पश्चात लिखना चाहिए। आप कैसे रम्मो और कल्लो की पढ़ाई से कैसे प्रभावित हुए। जैसे - रम्मो और कल्लो एक गरीब माँ की बिटिया थी जो कि उनको पढ़ाने में असमर्थ थी, किंतु वे पढ़ना चाहते थी। जब बाबूजी ने उनकी सहायता की तो रम्मो और कल्लो ने मन लगाकर पढ़ाई किया और अंत में अपनी मंजिल को प्राप्त किया। इस तरह उनका मन लगाकर पढ़ना हमें सबसे अधिक प्रभावित करता है।

प्रश्न 5 :– 'मध्य प्रदेश का गीत' कविता के आधार पर मध्यप्रदेश के किन्हीं पाँच प्रसिद्ध स्थलों के नाम खोजकर लिखिए एवं उनकी विशेषताओं का वर्णन कीजिए।

उत्तर :–

संकेत :- इस प्रश्न के उत्तर में भाषा भारती की पृष्ठ क्रमांक 94 एवं 95 पर दिए गए गीत को ध्यान पूर्वक पढ़ें तो आपको प्रसिद्ध स्थल की जानकारी प्राप्त होगी। जैसे – साँची, उज्जयिनी, पचमढ़ी, खजुराहो, गाँधी सागर बाँध।
विशेषताएँ :– साँची - बौद्ध धर्म के लोगों का तीर्थ स्थल एवं बौद्ध स्तूप के लिए प्रसिद्ध है।
उज्जयिनी - हिंदुओं का तीर्थ स्थल, प्रसिद्ध महाकाल मंदिर है।
पचमढ़ी- विश्व प्रसिद्ध हिल स्टेशन एवं प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है।
खजुराहो- मंदिरों के लिए प्रसिद्ध एवं कला सौंदर्य का आदर्श नमूना।
गांधी सागर बाँध- बिजली उत्पादन एवं मछली पालन के लिए महत्वपूर्ण।

प्रश्न 6 :– पाठ भारत रत्न : भीमराव अंबेडकर' के अनुसार- डॉ भीमराव अंबेडकर की जी के संघर्ष और उनके भावनात्मक पहलू को प्रदर्शित करने वाली घटनाओं का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।

उत्तर :–

संकेत :- विद्यार्थीगण भाषा भारती के पृष्ठ क्रमांक 83 एवं 84 तक अध्ययन करें और महत्व बिंदुओं को लिखें जैसे - डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किए। उन्हें बचपन से छुआछूत की बुराई का शिकार होना पड़ा था। उन्होंने दलितों की स्थिति सुधारने के लिए काफी संघर्ष किया साथ ही महिलाओं की स्थिति को सुधारने के लिए आवश्यक सुझाव भी प्रदान किए। वे बड़े ही भावुक प्रवृत्ति के थे। उनके पालतू पशु जैसे कुत्ता, हिरण आदि के मरने पर अपने स्वजन की भांति उन्हें दुख हुआ। डॉ. भीमराव अंबेडकर को अपने माता पिता से लगाव था। वे अक्सर उस स्थान पर जाया करते थे जहाँ उनका अंतिम संस्कार हुआ था। उस स्थान पर वे अपने मन की बातें अक्सर उजागर कर देते थे। उन्होंने अपने मित्र से बताया कि उनकी माता ने उनके भाई बहनों के लिए काफी कष्ट सहे हैं। इस तरह डॉ भीमराव अंबेडकर जीवन भर संघर्षशील रहे और सदैव दूसरों के दुख को देखकर उनके मन में पीड़ा होती थी।

प्रश्न 7 :– पाठ 'छत्रपति शिवाजी' के आधार पर आप उन कार्यों का वर्णन करें, जिनके द्वारा उन्होंने छत्रपति की उपाधि धारण की।

उत्तर:–

संकेत :- भाषा भारती के पृष्ठ क्रमांक 45 से लेकर 56 तक चित्र कथा को पढ़ें और अपने उत्तर लिखे जैसे- शिवाजी स्वाभिमानी महापुरुष थे। उन्होंने मावली योद्धाओं को संगठित कर अपने स्वराज्य की स्थापना के सपने को साकार करना प्रारंभ कर दिया था। उन्होंने तोरण दुर्ग पर आक्रमण करके उसे जीत लिया। इसी तरह वीर शिवाजी ने प्रारंभ में छापामार युद्ध प्रणाली का उपयोग कर चाकण, इंद्रपुर, बारामती, कोड़ावत और पुरंदर के किले जीत लिए। उन्होंने प्रतापगढ़ और राजगढ़ दुर्ग बनवाए। उन्हें कोड़ना दुर्ग पर भी विजय मिली। उन्होने अफजल खाँ और मुगल सेनापति शाइस्ता खां सेनापति को उन्होंने परास्त किया। उन्हें धोखे से औरंगजेब द्वारा बंदी बना लिए जाने पर उस बंदी गृह से चालाकी से बाहर निकल गए और मुक्त होकर पुनः उन्होंने मुगलों के द्वारा छीने गए किले वापस ले लिए। 1674 में उनकी माता जीजा बाई की इच्छानुसार उनका विधि पूर्वक राज्य के राज्याभिषेक हुआ और उन्होंने छत्रपति की उपाधि धारण की। इस तरह छत्रपति शिवाजी ने एक सुदृढ़ राज्य की स्धापना कर उसका विस्तार किया।

प्रश्न 8 :– पाठ 'मित्र को पत्र' में अपने डॉक्टर अब्दुल कलाम जी की सफलता को पढ़ा, आप अपनी किसी एक सफलता की सूचना देने के लिए अपने मित्र को एक पत्र लिखिए।

उत्तर :–

संकेत :- विद्यार्थीगण भाषा भारती के पृष्ठ क्रमांक 88 से 90 का अध्ययन कर उदाहरणरुप में पत्र लिख सकते हैं।

जैसे :-

प्रिय मित्र रमेश,
............ हार्दिक नमन,
......................... मैं यहाँ पर कुशल पूर्वक हूँ। आशा करता हूँ आप भी परिवार सहित कुशल पूर्वक होगे। मुझे यह पत्र लिखते हुए बड़ा हर्ष हो रहा है कि मैंने इस वर्ष कक्षा 5वीं की परीक्षा A+ ग्रेड में पास की है। मुझे अपने विद्यालय की ओर से एवं पंचायत की ओर से पुरस्कार भी प्रदान किए गए हैं। आप जब यहाँ आएंगे तब विस्तार से इसकी जानकारी आपको दूंगा। शेष शुभ। आंटी जी को मेरा प्रणाम एवं चिंटू को प्यार।
......................................... आपका मित्र
............................................. आशीष

प्रोजेक्ट कार्य
खंड 'ब'

प्रश्न 9 :– आपके गाँव/शहर के दो प्रमुख स्थलों के नाम व उनके संबंध में एक विशेषता बताते हुए गाँव/शहर के बारे में जानकारी एकत्र कीजिए।

◆आपका नाम –

◆कक्षा –

◆ गाँव/ शहर का नाम –

◆ जिले का नाम –

◆ पिन कोड –

◆ प्रदेश का नाम –

क्र./.... प्रमुख स्थलों के नाम/.... विशेषता

संकेत :- यहाँ पर केवल एक उदाहरण प्रस्तुत किया गया है। इसी के अनुसार विद्यार्थी अपने गाँव या शहर के स्थलों का विवरण लिखें।

◆आपका नाम – पावनी-प्रवी

◆कक्षा – पाँचवी

◆ गाँव/ शहर का नाम – सिवनी

◆ जिले का नाम – सिवनी

◆ पिन कोड – 480661

◆ प्रदेश का नाम – मध्यप्रदेश

क्र./.... प्रमुख स्थलों के नाम/.... विशेषता

1. ......... दौड़ी पहाड ........शिवजी का मंदिर
.................................... एवं शिवरात्रि पर्व
...................................... परमेला लगता है।
2. ..... दलसागर..............बीचों बीच में टापू
.......................................... नौका विहार

(i) आपके गाँव शहर के आसपास खेतों में कौन-कौन सी फसल उगाई जाती है? सूची बनाइए।

उत्तर :–

संकेत:- विद्यार्थी गढ़ अपने गांव के आसपास भूल जाने वाली फसलों के बारे में लिखें। उदाहरण- हमारे गाँव के आसपास खेतों में निम्नलिखित फसलें उगाई जाती हैं।

धान

गेहूँ

चना

ज्वार

बाजरा

मक्का

अरहर

मसूर

मूंग

गन्ना

अलसी

परसों

कोदो

कुटकी

(ii) गाँव/ शहर में कौन-कौन सी शासकीय इमारतें हैं, उनकी जानकारी एकत्र कीजिए।

उत्तर :–

संकेत :- विद्यार्थी जिस गाँव या शहर में रहते हैं तो वहाँ के शासकीय भवनों के नाम लिखें। यहाँ पर उदाहरण दिए गए हैं।

ग्राम पंचायत

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

विद्यालय

पोस्ट ऑफिस

यात्री प्रतीक्षालय

प्रश्न 10 :– निम्नलिखित वर्ग पहेली को संकेतों के आधार पर हल कीजिए।

बाएँ से दाएँ

1. उपकार का विलोम शब्द 4. अस्तित्व का विलोम शब्द
6. इच्छा का समानार्थी शब्द
8. पहचान के लिए प्रयोग होने वाला शब्द
9. पानी में पत्थर फेंकने पर होने वाली हलचल

ऊपर से नीचे

1. चढ़ना का विलोम शब्द।
2. समय का समानार्थी शब्द।
3. निवास करना का समानार्थी शब्द।
5. अधिक का विलोम शब्द।
7. किसी चीज में मगन होना।

संकेत -
बाएँ से दाएँ- उपकार, नास्तिक, मन, नाम, लहर
ऊपर से नीचे- उतरना, काल, रहना, कम, रमना

●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●

RF competition
INFOSRF.COM



संबंधित जानकारी नीचे देखें।
(Watch related information below) 👇🏻



आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
R. F. Tembhre
(Teacher)
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

मॉडल आंसर शीट, कक्षा-7, विषय-सामाजिक विज्ञान, माह-मार्च 2021 || Modal Answer Sheet Social SCIENCE

(अ) क्या कारण है कि कृषि अफ्रीका के निवासियों का मुख्य व्यवसाय होते हुए भी यह महाद्वीप कृषि के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है?

Read more

मॉडल आंसर शीट, कक्षा 7th विषय-विज्ञान, माह-मार्च || Model Answer Sheet, Science

प्रश्न 1. बूझो साइकिल चलाना सीख रहा था तभी साइकिल अनियंत्रित हो जाने के कारण वह गिर पड़ा और उसे घुटने में चोट लग गई, चोट वाले स्थान से रक्त बहने लगा। कुछ समय बाद उसने देखा कि रक्त का बहना अपने आप रुक गया और चोट वाले स्थान पर गहरे लाल रंग का एक थक्का जम गया। बूझो यह देखकर आश्चर्य चकित है। बूझो के कुछ प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

Read more

Follow us

Catagories

subscribe

Note― अपनी ईमेल id टाइप कर ही सब्सक्राइब करें। बिना ईमेल id टाइप किये सब्सक्राइब नहीं होगा।