Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

कक्षा 7 वीं विषय- सामाजिक विज्ञान 'मॉडल आंसर शीट' प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्ष 2021<br> (Social Science - Class VII 'Model Answer Sheet' Pratibha Parv evaluation– 2021 year 2021)


कक्षा 7 वीं विषय- सामाजिक विज्ञान 'मॉडल आंसर शीट' प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्ष 2021
(Social Science - Class VII 'Model Answer Sheet' Pratibha Parv evaluation– 2021 year 2021)

उप शीर्षक:
कौशल आधारित लिखित प्रश्न खण्डः- 'अ'
कौशल आधारित लिखित प्रश्न
खण्डः- 'अ'

प्रश्न 1 :– निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए–

(अ) पुराने भवन, इमारतें आदि इतिहास जानने के किस स्रोत के रूप में उपयोग किए जाते हैं?

उत्तर:- पुराने भवन, इमारतें आदि इतिहास जानने के पुरातात्विक स्रोत के रूप में उपयोग किए जाते हैं।

(ब) एलोरा की गुफा के प्रसिद्ध कैलाश मंदिर की प्रमुख विशेषता लिखिए।

उत्तर:- एलोरा के प्रसिद्ध कैलाश मंदिर प्रमुख विशेषता है कि इसे एक पहाड़ी को काटकर बनवाया गया था। यह स्थापत्य कला की दृष्टि से अद्वितीय मंदिर है।

प्रश्न 2:- (अ) आप सरपंच/ महापौर के चुनाव में मतदान क्यों नहीं कर सकते?

उत्तर:- मतदान करने के लिए 18 वर्ष की उम्र आवश्यक है और हमारी उम्र 18 वर्ष की न होने के कारण हम सरपंच महापौर के चुनाव में मतदान नहीं कर सकते हैं।

(ब) 'समाचार पत्र में लेख लिखना' किस मौलिक अधिकार का उदाहरण है?

उत्तर:- 'समाचार पत्र में लेख लिखना' अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार मौलिक अधिकार का उदाहरण है।

प्रश्न 3 :– दिए गए चित्र का नाम बताइए तथा उसका उपयोग लिखिए।

टीप :- चित्र सबसे उपर दिखाया गया है।

उत्तर:- दिया गया चित्र दिक् सूचक यंत्र का है। इसका उपयोग वायु की दिशा को ज्ञात किया जाता है कि वह किस दिशा की ओर चल रही है।

प्रश्न 4:- (अ) मध्यकाल के शिक्षा के प्रमुख केंद्र कौन-कौन से थे?

उत्तर:- मध्यकाल में नालंदा, काशी, विक्रमशिला और कन्नौज प्रमुख शिक्षा केंद्र थे।

(ब) चोल कालीन स्थापत्य कला के दो उदाहरण दीजिए।

उत्तर:- चोल कालीन स्थापत्य कला के दो महत्व उदाहरण नीचे दिए गए हैं -

(1)तंजौर का प्रसिद्ध राजराजेश्वर मंदिर।

(2) 'गोपुरम' विशाल प्रवेश द्वार।

(स) पल्लव शासनकाल की विशेषताएँ लिखिए।

उत्तर:- (1) पल्लव का शासन प्रबंध सुव्यवस्थित था।

(2) इनके काल में शिक्षा साहित्य एवं कला की उन्नति हुई।

प्रश्न 5 :– दिए गए चित्र का अवलोकन करें व प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

टीप :– चित्र नीचे दिखाया गया है।

(अ) वर्ष में किस तिथि को दिन सबसे बड़े होते हैं, उस समय भारत में कौन सी ऋतु होती हैं?

उत्तर:- वर्ष में 21 जून की तिथि को दिन सबसे बड़े होते हैं। उस समय भारत में ग्रीष्म ऋतु होती हैं।

(ब) वर्ष में दिन व रात किस तिथि को बराबर होते हैं, उस समय भारत में कौनसी ऋतुएँ होती हैं?

उत्तर:- वर्ष में 21 मार्च तथा 23 सितंबर की तिथि को दिन एवं रात बराबर होते हैं। उस समय भारत में 21 मार्च को बसंत ऋतु तथा 23 सितंबर को शरद ऋतु होती है।

(स) दिसंबर माह में भारत में कौन सी ऋतु होती है?

उत्तर:- दिसंबर माह में भारत में शीत ऋतु होती है।

प्रश्न 6 :– भारतीय प्रशासनिक व्यवस्था के निम्न विषयों को उनके सम्मुख सूची में मिलान करते हुए सही का निशान लगाइए।

क्र.विषय..केंद्र सूची ...राज्य सूची ..समवर्ती सूची

1. सेना .....✔️

2. पुलिस ...................✔️

3. शिक्षा ........................................✔️

4. स्वास्थ्य .................✔️

5. दूर-संचार ✔️

प्रोजेक्ट वर्क
खण्डः- 'ब'

प्रश्न 7:- (अ) मौलिक कर्तव्यों की सूची बनाइए–

उत्तर:- (1) प्रत्येक नागरिक द्वारा संविधान, राष्ट्र के आदर्शों, संस्थाओं, राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रीय गान का आदर करना।

(2) अपनी स्वतंत्रता को सुदृढ़ रखने के लिए राष्ट्रीय आंदोलनों को प्रेरित करने वाले आदर्शों का पालन करना।

(3) भारत की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा करना तथा उसे एकता के सूत्र में बाँधना।

(4) सभी देशवासियों को धर्म, भाषा, जाति एवं वर्ग से ऊपर उठकर राष्ट्रभक्त बनना।

(5) भाईचारे एवं एकता की भावना का विकास करना, संस्कृति और परंपराओं का महत्व समझना तथा उसकी रक्षा करना।

(6) प्राकृतिक संपदा – नदी, तालाब, वन्य प्राणियों की रक्षा करना तथा उन्हें संरक्षण प्रदान करना।

(7) वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं मानवता की भावना को उत्तरोत्तर बढ़ाना।

(8) हिंसा से दूर रहकर सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा करना।

(9) राष्ट्रहित में बढ़-चढ़कर भाग लेना।

(10) ईमानदारी को बढ़ाना एवं भ्रष्टाचार को रोकना।

(11) कानून का पालन करना।

(12) मताधिकार का उचित उपयोग करना।

(13) सार्वजनिक पदों का जनता के हित में सदुपयोग करना।

(14) अपने ग्राम,नगर के सार्वजनिक हित के कार्यों में सहयोग प्रदान करना तथा असहाय लोगों की मदद करना।

(ब) कम से कम 5-6 स्थानीय व्यक्तियों से बातचीत कर जानकारी संकलन उपरांत दिए गए बिंदुओं के उत्तर लिखिए।

◆ स्थानीय नागरिकों को किन-किन मौलिक कर्तव्यों की जानकारी है?

◆ स्थानीय नागरिकों द्वारा कौन-कौनसे कर्तव्यों का पालन किया जाता है।

◆ स्थानीय नागरिकों द्वारा मौलिक कर्तव्यों के पालन नहीं करने के कारण उनसे बातचीत कर लिखिए।

◆ मौलिक कर्तव्यों के प्रति स्थानीय नागरिकों को जागरूक करने के लिए अपने सुझाव लिखिए।

उत्तर :–

स्थानीय व्यक्तियों के द्वारा मौलिक कर्तव्यों का पालन करने हेतु जागरूक का बनाने के लिए आवश्यक है कि उन्हें अपने देश की समृद्धि, मान सम्मान से अवगत कराया जाए, साथ ही भारत के नागरिक की शालीनता कैसी होनी चाहिए इस पर संगोष्ठी परिचर्चा आयोजित की जानी चाहिए।

टीप :– यदि विद्यार्थीगण उपरोक्त चारों कालमों में स्थानीय व्यक्तियों से पूछने के बाद उत्तर लिखते हैं तो अंक प्रदान किए जाने चाहिए।

RF competition
INFOSRF.COM



संबंधित जानकारी नीचे देखें।
(Watch related information below) 👇🏻

Related Image 2

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

Leave a reply

सभी फ़ील्ड आवश्यक हैं। *


NOTE: कम से कम 5 और अधिकतम 100 शब्द। (0 शब्द लिखे गए)

5 - 4 = ?

You may also like

ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा आठवीं विषय गणित : अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025-26

ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा आठवीं विषय गणित : अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025-26

कक्षा 8 गणित (विषय - परिमेय संख्याएँ) का मॉडल प्रश्न पत्र, बहुविकल्पीय, रिक्त स्थान और विस्तृत प्रश्नों का हल

Read more
मॉडल आंसर शीट, कक्षा-7,                                              विषय-सामाजिक विज्ञान, माह-मार्च 2021 || Modal Answer Sheet  Social SCIENCE

मॉडल आंसर शीट, कक्षा-7, विषय-सामाजिक विज्ञान, माह-मार्च 2021 || Modal Answer Sheet Social SCIENCE

(अ) क्या कारण है कि कृषि अफ्रीका के निवासियों का मुख्य व्यवसाय होते हुए भी यह महाद्वीप कृषि के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है?

Read more
मॉडल आंसर शीट, कक्षा 7th                                  विषय-विज्ञान, माह-मार्च || Model Answer Sheet, Science

मॉडल आंसर शीट, कक्षा 7th विषय-विज्ञान, माह-मार्च || Model Answer Sheet, Science

प्रश्न 1. बूझो साइकिल चलाना सीख रहा था तभी साइकिल अनियंत्रित हो जाने के कारण वह गिर पड़ा और उसे घुटने में चोट लग गई, चोट वाले स्थान से रक्त बहने लगा। कुछ समय बाद उसने देखा कि रक्त का बहना अपने आप रुक गया और चोट वाले स्थान पर गहरे लाल रंग का एक थक्का जम गया। बूझो यह देखकर आश्चर्य चकित है। बूझो के कुछ प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

Read more

Search Option

Follow us