Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

कैसे और कहाँ से लिखें उत्तर 'प्रतिभापर्व' 2021 कक्षा पांचवी विषय- हिन्दी<br> How and from where to write the answer 'Pratibhaparva' 2021 Class V Subject - Hindi ​​


कैसे और कहाँ से लिखें उत्तर 'प्रतिभापर्व' 2021 कक्षा पांचवी विषय- हिन्दी
How and from where to write the answer 'Pratibhaparva' 2021 Class V Subject - Hindi ​​

उप शीर्षक:
प्रश्न 1 :- पाठ 'दशहरा' में दिए गए अलग-अलग शहरों में दशहरा मनाया जाता है, शहरों में मनाए जाने वाले दशहरे में क्या अंतर है, लिखिए। आपके गाँव शहर में दशहरा कैसे मनाया जाता है? प्रश्न 2:- (अ) 'ईदगाह' में बच्चों द्वारा खरीदे गए खिलौनों का घर पहुँचने के बाद क्या हुआ और क्यों? अपने शब्दों में लिखिए। आपको कौन-कौन से खिलौने पसंद हैं और क्यों? लिखिए।
टीप:- 1. वर्तमान में विद्यार्थीगण घर पर रहकर प्रश्न पत्र को हल कर रहे हैं अतः यहाँ पर सीधे उत्तर बताना उचित नहीं होगा। यहाँ केवल संकेत दिया जा रहा है कि उन्हें उत्तर कहाँ से प्राप्त हो सकता है और कैसे लिखा जा सकता है?
2. यहाँ उत्तर इस तरह से बताए गए हैं कि विद्यार्थी अपनी पाठ्यपुस्तक खोले, निर्देशानुसार एवं सुझावानुसार अपने विवेक से सहयोग लेकर प्रश्नों को हल कर सके।

प्रश्न 1 :- पाठ 'दशहरा' में दिए गए अलग-अलग शहरों में दशहरा मनाया जाता है, शहरों में मनाए जाने वाले दशहरे में क्या अंतर है, लिखिए। आपके गाँव शहर में दशहरा कैसे मनाया जाता है?

उत्तर:-

संकेत :- कक्षा 5 वीं की भाषा भारती के पृष्ठ क्रमांक 37 के अंतिम अनुच्छेद की दूसरी पंक्ति से लेकर पृष्ठ क्रमांक 38 में नीचे से चौथी पंक्ति तक की जानकारी अपने शब्दों में लिखी जा सकती है जैसा कि प्रश्न में पूछा गया है।
इसके अलावा अपने अपने क्षेत्रों में दशहरा पर्व जिस तरह से भी मनाया जाता हो, उसका विवरण अपने शब्दों में लिखना चाहिए।

उदाहरण- हमारे क्षेत्र में दशहरा धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले बनाये जाते हैं। रात्रि को इन पुतलों का दहन किया जाता है। शाम को हमारे गाँव लोग नीलकंठ देखने के लिए अपने-अपने वाहनों जैसे बैलगाड़ी (रेंगी), मोटरसाइकिल साइकिल इत्यादि से बाहर जाते हैं। नीलकंठ पक्षी के दर्शन करते हैं और चावल छिटककर पक्षी का अभिवादन करते हैं। गाँव वापिस आकर 'शमी' (सोनोली) के पत्ते एक दूसरे को भेंट करते हुए शुभकामनाएँ देते हैं।

प्रश्न 2:- (अ) 'ईदगाह' में बच्चों द्वारा खरीदे गए खिलौनों का घर पहुँचने के बाद क्या हुआ और क्यों? अपने शब्दों में लिखिए। आपको कौन-कौन से खिलौने पसंद हैं और क्यों? लिखिए।

उत्तर:- इस प्रश्न के उत्तर के लिए पृष्ठ क्रमांक 21 से 26 तक दिए गए 'ईदगाह' पाठ को पढ़कर बच्चों के द्वारा खरीदे गए खिलौनों के बारे में जानकारी दे सकते हैं। इसके अलावा घर पर उन खिलौनों का क्या हुआ यह भी आप अपने अनुसार अपने शब्दों में लिख सकते हैं।

निश्चित ही बच्चों को खिलौने बहुत पसंद होते हैं और सभी बच्चों की पसंद अलग अलग होती है। आप उन खिलौनों के बारे में जानकारी दे सकते हैं और बता सकते हैं कि आपको वह खिलौना पसंद क्यों आता है।

उदाहरण:- (यदि कोई बालिका है तो वह इस प्रकार लिख सकती है।) मुझे डॉल (गुड़िया) पसंद है क्योंकि मुझे उसके साथ खेलना बहुत अच्छा लगता है।

(यदि बालक है तो वह लिख सकता है) मुझे 'हवाई जहाज' बहुत पसंद है क्योंकि मैं हवाई जहाज उड़ाना चाहता हूं और बड़ा होकर जरूर ही पायलट बनूंगा।

(ब) यदि आप हामिद की जगह होते तो आप उन पैसों का क्या उपयोग करते?

उत्तर:- हम सभी ने 'ईदगाह' कहानी पढ़ा है और जानते हैं कि हामिद के पास केवल 3 पैसे ही थे। उसने अपनी दादी के लिए चिमटा खरीदा था।

जैसा कि प्रश्न में पूछा गया है कि आप हामिद के जगह होते तो उन पैसों का उपयोग किस तरह करते? आपको यहाँ उत्तर अपने अनुसार लिखना है यदि आप ऐसा भी लिखते हैं कि 'मैं खिलौने खरीदता', 'मिठाई खरीदता', या अन्य कोई भी चीज खरीदता तो भी आप का उत्तर सही होगा। उत्तर गलत नहीं कहलाएगा। अतः आपको अपने अनुसार ही उत्तर लिखना है।

प्रश्न 3 :- पाठ 'पन्ना का त्याग' कविता में निम्नलिखित घटना जिन पंक्तियों में हो रही है उन पंक्तियों को लिखिए-

(अ) जब बनवीर ने चंदन को मारा।

उत्तर:-

(ब) जब पन्ना ने उदयसिंह और चंदन को आपस में बदलने का सोचा।

उत्तर:-

(स) कीरत महल से निकला।

टीप- (इस प्रश्न में प्रिंटिंग मिस्टेक है, चंदन की जगह कीरत शब्द होना चाहिए)

उत्तर:-

(द) धरती अंबर काँपे और पन्ना का नाम इतिहास में अमर हो गया।

उत्तर:-

(इ) पन्ना द्वारा चंदन के कपड़ों का बदलना।

उत्तर:-

उपरोक्त प्रश्नों का उत्तर देने के लिए भाषा भारती के प्रश्न क्रमांक 32 एवं 35 पर क्रमशः इन क्रमांक की पंक्तियों को लिखना चाहिए।

(अ) पद क्रमांक 11 की पहली एवं दूसरी पंक्ति।

(ब) पद क्रमांक 4 की पहली एवं दूसरी पंक्ति।

(स) पद क्रमांक 8 की पहली एवं दूसरी पंक्ति।

(द) अंतिम पद क्रमांक 12 की पहली, दूसरी, तीसरी एवं चौथी पंक्ति।

(इ) पद क्रमांक 6 की पहली एवं दूसरी पंक्ति।

प्रश्न 4 पाठ 'ईश्वर चंद्र विद्यासागर' के अनुसार आप ईश्वर चंद्र के किन-किन गुणों से प्रभावित हैं। इन गुणों को आप अपने जीवन में किस प्रकार अपनाएंगे?

उत्तर :- इस प्रश्न का उत्तर देने के लिए भाषा भारती के पृष्ठ क्रमांक 11 एवं 12 पर देखें। पृष्ठ क्रमांक 11 पर क्रमशः अनुच्छेद क्रमांक 2 की पहली एवं दूसरी पंक्ति एवं अनुच्छेद 3 में तीसरी पंक्ति।

पृष्ठ क्रमांक 12 पर पहले अनुच्छेद की छठवीं एवं सातवीं पंक्ति, दूसरे अनुच्छेद में चौथी, पाँचवी एवं छठवीं पंक्ति, तीसरे अनुच्छेद की पंक्तियों से उतर का लेखन कर सकते हैं।

प्रश्न 5:- कविता 'हम भी सीखें' में कवि ने आपसे किन किन कामों को करने की अपेक्षा की है? इनके प्रभाव क्या होंगे लिखिए।

उत्तर:- इस प्रश्न के उत्तर के लिए भाषा भारती के पृष्ठ क्रमांक 17 पर अंतिम 6 पंक्तियों के भावार्थ में उत्तर है। आप यहाँ से अपना उत्तर लिख सकते हैं।

आगे का उत्तर लिखने के लिए विचार कर लिखें कि अनपढ़ को पढ़ाने से क्या होगा? जो दीन-हीन है, कुछ नहीं बोल सकते, जो पिछड़े हैं उनको आगे बढ़ाने से क्या होगा? यदि हम मेहनत करें तो उसका क्या परिणाम होगा? विचार कर जानकारी लिखनी होगी।

प्रोजेक्ट कार्य

प्रश्न 6:- करके देखिए - चने और मूंग के कुछ दाने लेकर पानी में अलग-अलग रात भर भीगने के लिए रख दें। सुबह पानी छानकर बीजों को कपड़े में बाँध दीजिए। अब अगले दिन देखिए-

क्या बीज में कुछ परिवर्तन हुआ?

यदि हाँ तो क्या?

इस परिवर्तन को क्या कहते हैं?

सोचिए कि बीज में अंकुरण के बाद और कौन-कौन से परिवर्तन होंगेऔर लिखिए।

अपने माता-पिता/पालक से पता करें कि किस मौसम में कौन सी फसल आती है?

(i) ठंड में

(ii) गर्मी में

(iii) बरसात में

सभी विद्यार्थी जानते हैं कि अनाज के बीजों को यदि पानी में रात भर भीगने के बाद दूसरे दिन कपड़े में बांध दिया जाए तो परिवर्तन होता है। अतः इन प्रश्नों में क्रमशः आप अपने अनुसार लिख सकते हैं-

हां परिवर्तन हुआ है।

पहले बीज छोटे थे अब फूलकर बड़े हो गए हैं।

इस परिवर्तन को अंकुरण कहते हैं।

अंकुरण के बाद क्या होगा आप भली-भांति जानते हैं, जब कोई बीज जमीन में बोया जाता है तो बाद में वह क्या बनता है? उस से हमें क्या क्या प्राप्त होते हैं?

अगले प्रश्न में माता-पिता या पालक से जवाब पता करेंगे या आपको स्वयं भी ज्ञात है कि

ठंड में गेहूं चना मटर जैसी फसलें होती है

गर्मी में मूंग, तरबूज, खीरा

बरसात में धान, ज्वार, मक्का जैसी फसलें होती हैं।

आप अपने परिवेश में जो फसलें होती है उनका नाम लिख सकते हैं।

प्रश्न7:- निम्नलिखित संकेतों के आधार पर वर्ग पहेली हल कीजिए।

सुहावना

नस

सताना

नम

सुमन

वन

नासमझ

महानता

RF competition
INFOSRF.COM



संबंधित जानकारी नीचे देखें।
(Watch related information below) 👇🏻

Related Image 2

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

Leave a reply

सभी फ़ील्ड आवश्यक हैं। *


NOTE: कम से कम 5 और अधिकतम 100 शब्द। (0 शब्द लिखे गए)

8 * 8 = ?

You may also like

ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा आठवीं विषय गणित : अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025-26

ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा आठवीं विषय गणित : अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025-26

कक्षा 8 गणित (विषय - परिमेय संख्याएँ) का मॉडल प्रश्न पत्र, बहुविकल्पीय, रिक्त स्थान और विस्तृत प्रश्नों का हल

Read more
मॉडल आंसर शीट, कक्षा-7,                                              विषय-सामाजिक विज्ञान, माह-मार्च 2021 || Modal Answer Sheet  Social SCIENCE

मॉडल आंसर शीट, कक्षा-7, विषय-सामाजिक विज्ञान, माह-मार्च 2021 || Modal Answer Sheet Social SCIENCE

(अ) क्या कारण है कि कृषि अफ्रीका के निवासियों का मुख्य व्यवसाय होते हुए भी यह महाद्वीप कृषि के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है?

Read more
मॉडल आंसर शीट, कक्षा 7th                                  विषय-विज्ञान, माह-मार्च || Model Answer Sheet, Science

मॉडल आंसर शीट, कक्षा 7th विषय-विज्ञान, माह-मार्च || Model Answer Sheet, Science

प्रश्न 1. बूझो साइकिल चलाना सीख रहा था तभी साइकिल अनियंत्रित हो जाने के कारण वह गिर पड़ा और उसे घुटने में चोट लग गई, चोट वाले स्थान से रक्त बहने लगा। कुछ समय बाद उसने देखा कि रक्त का बहना अपने आप रुक गया और चोट वाले स्थान पर गहरे लाल रंग का एक थक्का जम गया। बूझो यह देखकर आश्चर्य चकित है। बूझो के कुछ प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

Read more

Search Option

Follow us