
कक्षा- 5 विषय - पर्यावरण अध्ययन वार्षिक परीक्षा वर्ष- 2025 ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्नपत्र (हल सहित) | Solved Qurstion Paper Environmental study
बहु-विकल्पीय प्रश्न (प्र. 1-10)
निर्देश -प्रत्येक प्रश्न के 4 विकल्प दिए गए हैं। सही विकल्प चुनकर उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।
प्रश्न 1. जानवरों के प्रति हमारा व्यवहार कैसा होना चाहिए?
(A) कठोर
(B) हिंसात्मक
(C) संवेदनशील
(D) उदासीन
उत्तर— (C) संवेदनशील
प्रश्न 2. मैं चने की दाल हूँ लेकिन आप मुझे अंकुरित नहीं कर सकते क्योंकि -
(A) मैं बीज नहीं हूँ
(B) मुझे प्रकाश नहीं मिलता
(C) मुझे हवा नहीं मिलती
(D) मुझे भोजन नहीं मिलता
उत्तर— (A) मैं बीज नहीं हूँ
प्रश्न 3. आँखें बन्द करके भी आप किसी चीज के स्वाद को कैसे पहचान लेते हैं ?
(A) सूंघकर
(B) चखकर
(C) बोलकर
(D) छूकर
उत्तर— (B) चखकर
प्रश्न 4. महेन्द्र सिंह धोनी किस खेल के लिए प्रसिद्ध हैं ?
(A) कबड्डी
(B) क्रिकेट
(C) बास्केट बॉल
(D) फुटबॉल
उत्तर— (B) क्रिकेट
प्रश्न 5. ईंधन की बचत करने के लिए वाहनों के किस समूह का उपयोग करना उचित होगा ?
(A) अपनी कार, जीप
(B) सामूहिक वाहन, साइकिल
(C) मोटरसाइकिल, स्कूटी
(D) ट्रैक्टर, कार
उत्तर— (C) मोटरसाइकिल, स्कूटी
रिक्त स्थानों की पूर्ति
निर्देश -निम्नलिखित प्रश्नों में रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।
प्रश्न 6. ऊँचाई पर जाने से हवा में ऑक्सीजन की मात्रा कम होती जाती है।
प्रश्न 7. ध्वनि प्रदूषण का एक कारण बढ़ता ट्रैफिक है।
प्रश्न 8. हमारी पृथ्वी ग्लोब की तरह है।
प्रश्न 9. तोप कुतुबशाही सुल्तान की थी।
प्रश्न 10. स्लिंग एक तरह का हुक होता है जिसे नदी के किनारे पर बँधी मोटी रस्सी में डाला जाता है।
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
निर्देश -निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक से दो वाक्यों में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न 11. मलेरिया की दवाई किस पेड़ से बनाई जाती है?
उत्तर— मलेरिया की दवाई सिनकोना पेड़ की छाल से बनाई जाती है।
प्रश्न 12. संसार के सबसे नमकीन सागर का नाम लिखिए।
उत्तर— संसार का सबसे नमकीन सागर मृत सागर है।
प्रश्न 13. जल स्त्रोतों के सूख जाने के कोई दो कारण लिखिए।
उत्तर— जल स्रोतों के सूख जाने के कारण निम्नलिखित हैं—
(1) वनों की अत्यधिक कटाई होना।
(2) पेड़ों के आस-पास की जमीन को सीमेंट से पक्का कर देना।
प्रश्न 14. पौधों को बढ़ने के लिए किसकी जरूरत होती है?
उत्तर— पौधों को बढ़ने के लिए हवा, मिट्टी, सूर्य का प्रकाश और पानी की जरूरत होती है।
प्रश्न 15. खाने के पैकेटों में लिखी जानकारी से क्या-क्या पता चलता है?
उत्तर— खाने के पैकेटों में लिखी जानकारी से उस वस्तु का मूल्य, वजन, पैकिंग की तारीख तथा इस्तेमाल की अन्तिम तिथि का पता चलता है।
लघु उत्तरीय प्रश्न
निर्देश -निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 20-30 शब्दों में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न 16. पुणे से कोलकाता तक रेलगाड़ी से जाने में दो दिन लगते हैं। अगर तुम्हें उस सफर में जाना हो तो तुम खाने में क्या ले जाना पसन्द करोगे? उसको पैक कैसे करोगे?
उत्तर— जो खाना जल्दी खराब नहीं होता; जैसे- पूड़ी, भरवाँ सब्जी, मठरी, पराठे, मिठाई, अचार, बिस्किट ले जायेंगे। ये सब सूखे डिब्बों में पैक करेंगे तथा सबसे पहले परांठे और सब्जी खायेंगे फिर दूसरे दिन पूड़ी, अचार, मिठाई, मठरी आदि खायेंगे क्योंकि पूड़ी देर से खराब होती है।
प्रश्न 17. रोहन के घर के सामने गड्ढे में बहुत दिनों से पानी भरा था, उसके चाचा ने गड्ढे में मिट्टी का तेल छिड़का, क्यों?
उत्तर— रोहन के चाचा ने गड्ढे में मिट्टी का तेल इसलिए छिड़का क्योंकि पानी में तेल डालने पर तेल की परत पानी के ऊपर जम जाती है जिससे पानी में उपस्थित लारवों को ऑक्सीजन नहीं मिल पाती और वे मर जाते हैं।
प्रश्न 18. ग्रुप लीडर की 5 जिम्मेदारियाँ लिखिए।
उत्तर— ग्रुप लीडर की जिम्मेदारियाँ निम्नलिखित हैं—
(1) ग्रुप के सभी सदस्यों की मदद करना।
(2) रुकने के लिए जगह ढूँढ़ना।
(3) सबके खाने-पीने का इंतजाम देखना।
(4) ग्रुप के सदस्यों का हौंसला बढ़ाना।
(5) साथी के बीमार पड़ने पर उसका ध्यान रखना।
प्रश्न 19. म्यूजियम में प्राचीन चीजों और अवशेषों को संभालकर क्यों रखा जाता है?
उत्तर— म्यूजियम में संग्रह की गई वस्तुओं से हमें अपनी सभ्यता व संस्कृति की पहचान होती है तथा प्राचीन काल की संस्कृति, कार्यशैली, कला तथा विज्ञान आदि का पता चलता है। इसलिए म्यूजियम में प्राचीन चीजों और अवशेषों को संभालकर रखा जाता है।
प्रश्न 20. तेल के भंडार धीरे-धीरे कम क्यों हो रहे हैं?
उत्तर— तेल के भंडार धीरे-धीरे कम हो रहे हैं क्योंकि हम जितनी तेजी से तेल निकाल रहे हैं, उतनी तेजी से वह बन नहीं रहा है।
प्रश्न 21. पश्मीना शॉल की दो विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर— पश्मीना शॉल की विशेषताएँ—
(1) पश्मीना शॉल अत्यन्त मुलायम होती है।
(2) पश्मीना शॉल बहुत गर्म व पतली होती है जो इसे ठण्डे तापमान के लिए आदर्श वस्त्र बनाती है।
प्रश्न 22. ओदाज़ा लगाओ कि बकरवाल और चांगपा लोगों की जिन्दगी में कौन-सी बातें मिलती-जुलती हो सकती हैं ? और क्या फर्क है ?
उत्तर— बकरवाल और चांगपा दोनों पहाड़ों पर रहते हैं। यह दोनों ही अपने जीवन-यापन के लिये जानवरों पर निर्भर हैं, किन्तु दोनों में फर्क यह है कि चांगपा के लोग 5000 मीटर की ऊँचाई पर रहते हैं, जबकि बकरवाल के लोग इतनी ऊँचाई पर नहीं रहते। बकरवाल के लोगों के घर एक जगह पर स्थित होते हैं लेकिन चांगपा के लोग टेंटों में रहते हैं।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
निर्देश -निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 30-50 शब्दों में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न 23. गुजरात "भुज" में भूकम्प कब आया था? आप गुजरात से आए भूकम्प के बारे में क्या जानते हैं?
उत्तर— 26 जनवरी, 2001 में गुजरात 'भुज' में भूकम्प आया था। भूकम्प में हजारों लोग मारे गये और कई लोग घायल हो गये। बचाव एवं राहत कार्यों के लिए सेना के जवानों को बुलाया गया। चारों ओर लोग डरे हुए थे। राहत कार्य के लिए देश और विदेश से हर तरह की सहायता का आश्वासन मिला।
प्रश्न 24. क्या समाज में लोगों द्वारा किए जाने वाले सभी कामों को एक ही तरह से देखा जाता है ? अगर नहीं, तो क्यों ? क्या बदलाव होना जरूरी है ?
उत्तर— जी नहीं, समाज में लोगों द्वारा सभी कामों को एक ही तरह से नहीं देखा जाता क्योंकि उनकी सोच आज भी पुरानी है। टॉयलेट, सीवर आदि साफ करने वालों को लोग छोटा आदमी समझते हैं परन्तु ऐसा नहीं होना चाहिए। समाज के सभी वर्गों को एक समान समझना चाहिए। शिक्षा के माध्यम से सभी में समानता लायी जा सकती है। सभी के लिए शिक्षा अनिवार्य कर देनी चाहिए, तभी समाज में एक अच्छा बदलाव आयेगा।
प्रश्न 25. कुछ लोग ऐसा सोचते हैं- "शहरी लोग गन्दगी नहीं फैलाते। शहर की गन्द तो झुग्गी-झोंपड़ियों से है।" तुम्हें क्या लगता है- आपस में बात करो, बहस करो।
उत्तर— गन्दगी का सारा दोष झुग्गी-झोंपड़ियों के निवासियों पर डालना गलत है। बड़े बाँध, कारखाने आदि बनने के कारण गाँव के लोगों को अपना घर छोड़ने पर मजबूर किया जाता है। उन्हें शहर में मजबूरन झुग्गी-झोंपड़ियों में रहना पड़ता है। जिनमें नहाने, कूड़ा फेंकने, शौच आदि के प्रबन्ध नहीं होते इस वजह से ये लोग अपनी झुग्गियों के बाहर कूड़ा फेंकते हैं। लेकिन शहर के लोग भी बहुत कूड़ा फैलाते हैं। मोटर गाड़ियों से प्रदूषण, फैक्ट्रियों से निकलते धुएँ और कूड़े के रूप में काफी गन्दगी फैलाते हैं। अतः यह कहना कि शहर की गन्द झुग्गी-झोंपड़ियाँ हैं, सरासर गलत है।
प्रश्न 26. जंगलों की सुरक्षा के लिए क्या-क्या किया जा सकता है ?
उत्तर— जंगलों की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा जो कानून बनाये गये हैं, उनका कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए। जंगली जानवरों के शिकार करने एवं पेड़ों को काटने पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध लगाया जाना चाहिए। विकास के लिए नई योजनाएँ लागू करने से पहले यह देखना चाहिए कि कहीं उससे जंगल को क्षति तो नहीं हो रही। जंगलों में रहने वाले आदिवासियों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए कारगर प्रयास किये जाएँ तथा उनको जंगल पर अधिकार देते हुए उसकी सुरक्षा एवं देखभाल की जिम्मेदारी दी जाए।
वार्षिक परीक्षा तैयारी– ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल हल प्रश्नपत्र एवं महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
1. ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्नपत्र (हल सहित) कक्षा- 5 विषय - पर्यावरण अध्ययन वार्षिक परीक्षा वर्ष- 2025
2. पर्यावरण अध्ययन ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्नपत्र (हल सहित) वार्षिक परीक्षा 2024
3. पर्यावरण अध्ययन ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्नपत्र (हल सहित) वार्षिक परीक्षा 2024
4. ब्लूप्रिंट आधारित हल मॉडल प्रश्न पत्र पर्यावरण अध्ययन कक्षा 5 वीं वार्षिक परीक्षा 2024
5. पर्यावरण अध्ययन ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्नपत्र (हल सहित) वार्षिक परीक्षा 2024
6. 60 परीक्षापयोगी लघुत्तरीय प्रश्न कक्षा 5वीं विषय - पर्यावरण वार्षिक परीक्षा 2024
7. पर्यावरण मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
8. हल अभ्यास प्रश्नपत्र पर्यावरण अध्ययन Class 5th Exam Year 2024
9. हल अभ्यास प्रश्नपत्र पर्यावरण अध्ययन कक्षा 5 Exam Year 2024
10. हल अभ्यास प्रश्नपत्र पर्यावरण अध्ययन Class 5th Exam Year 2024 Blueprint Based Solved Question Paper Environmental Study
वार्षिक परीक्षा तैयारी हेतु विषय गणित के ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल (हल सहित) प्रश्नपत्र एवं महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
1. गणित Class 5th ब्लूप्रिंट आधारित हल प्रश्नपत्र
2. कक्षा- 5 विषय - गणित, वार्षिक परीक्षा वर्ष- 2025 हेतु अभ्यास प्रश्न पत्र (हल सहित)
3. [1] मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय गणित कक्षा पांचवी
4. [2] मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय गणित कक्षा पांचवी
5. लघुत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय हल प्रश्न (वार्षिक परीक्षा 2024 हेतु गणित 5th सलेक्टेड अभ्यास प्रश्न)
मॉडल आंसर शीट परीक्षा 2024 कक्षा पांचवी
1. वार्षिक परीक्षा वर्ष- 2025 हेतु अभ्यास प्रश्न पत्र (हल सहित) कक्षा- 5 विषय - हिन्दी (प्रथम भाषा) | Imp Solved Qurstions
2. ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्नपत्र (हल सहित) कक्षा- 5 विषय - हिन्दी (प्रथम भाषा) वार्षिक परीक्षा वर्ष- 2025
3. कक्षा - 5 विषय - हिंदी (प्रथम भाषा) वार्षिक परीक्षा- 2025 ब्लूप्रिंट आधारित आदर्श प्रश्न पत्र (उत्तर सहित)
4. कक्षा -5 हिन्दी ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल अभ्यास प्रश्न पत्र
5. ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न-पत्र विषय पर्यावरण कक्षा पांचवी वार्षिक परीक्षा 2025 का अभ्यास
6. 40 वैकल्पिक प्रश्न कक्षा -5 वार्षिक परीक्षा 2025 हेतु imp हिन्दी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण के प्रश्न
7. Blueprint आधारित अर्ध्दवार्षिक परीक्षा प्रश्न पत्र (उत्तर सहित) 2024-25 विषय हिन्दी कक्षा 5
8. Model Answer Sheet 5th English Annual Exam 2024
9. उत्तर शीट कक्षा-5 अर्द्धवार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25 विषय हिंदी (प्रथम भाषा)
वार्षिक परीक्षा तैयारी हेतु– विषय - हिन्दी के ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल (हल सहित) प्रश्नपत्र एवं महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
1. मॉडल अभ्यास प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा 2024 विषय हिंदी
2. ब्लूप्रिंट आधारित हल मॉडल प्रश्न पत्र हिन्दी (भाषा भारती) कक्षा 5 वीं वार्षिक परीक्षा 2024
3. वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 कक्षा 5 वी हिन्दी विशिष्ट का प्रश्न पत्र (हल सहित)
4. मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय हिन्दी विशिष्ठ कक्षा पांचवी
5. व्याकरण आधारित 40 प्रश्न- अति लघुत्तरीय एवं लघुत्तरीय परीक्षापयोगी (कक्षा 5वीं विषय हिन्दी) वार्षिक परीक्षा 2024
6. 50 लघुत्तरीय प्रश्न हिन्दी विशिष्ट कक्षा 5
7. स्वतन्त्र अभिव्यक्ति वाले प्रश्न- वार्षिक परीक्षा 2024 कक्षा 5 हिन्दी विशिष्ट के 15 महत्वपूर्ण प्रश्न
वार्षिक परीक्षा तैयारी– विषय English ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल हल प्रश्नपत्र एवं महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
1. English Class 5th Blueprint based Solved Model Question Paper Annual Exam 2024
2. English class 5th Solved Model Question Paper (Blueprint based) Annual Exam 2024
3. Blueprint based Solved Model Question Paper English Class 5th Annual Exam 2024
4. Subject English Model Practice Question Paper Annual Exam 2024
5. (1) 40 अंग्रेजी जनरल वैकल्पिक प्रश्न
6. (2) 40 अंग्रेजी जनरल वैकल्पिक प्रश्न
7. 5th English General Short Answer Questions
8. [1] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
9. [2] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
R. F. Tembhre
(Teacher)
infosrf.com
Comments