
तीन चरणों में होगा 'स्कूल चलें हम' अभियान | प्रथम चरण के कार्यक्रम की सम्पूर्ण जानकारी | School Chalen Ham Abhiyaan
राज्य शिक्षा केन्द्र के आदेश क्रमांक/राशिके/ईएण्ड आर/2024/2544 भोपाल दिनांक 11-6.24 एवं सदर्भ पत्र―
क्र. 1. म०प्र० शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के परिपत्र क्र/437/1873064/2024/20-2 दिनांक 11/3/2024.
2. राज्य शिक्षा केन्द्र का पत्र क्रमांक/राशिके/ईएण्ड आर/2024/1449 भोपाल दिनाक 22/3/2024.
3. म०प्र० शासन, स्कूल शिक्षा विभागके पत्र क्र/736/2073925/2024/20-2 भोपाल दिनांक 10/6/2024 के अनुसार स्कूल चलें हम अभियान 2024-25 के प्रथम चरण की विस्तृत जानकारी दी गई है।
पत्र में विस्तार के साथ निम्नानुसार जानकारी दी गई है जिसका अक्षरशः विवरण इस प्रकार है―
म.प्र शासन, के निर्णय अनुसार अकादमिक सत्र 2024-25 ग्रीष्मकालीन अवकाश के पश्चात 18 जून 2024 से पुनः प्रारंभ किया जा रहा है। प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा के लोकव्यापीकरण का मुख्य उद्देश्य 6-18 आयुवर्ग के सभी बच्चों का आयु अनुरूप कक्षा केजी 1 से 12 में विद्यालय में शतप्रतिशत नामांकन एवं गुणवत्तायुक्त शिक्षा सुनिश्चित करना है। जून माह में विद्यार्थियों के शतप्रतिशत नामांकन एवं विभिन्न योजनाओं हेतु पात्रता का निर्धारण किया जाना होगा। सत्र 2024-25 में स्'कूल चलें हम अभियान' तीन चरणों में संचालित किया जायेगा। प्रथम चरण 18 से 20 जून 2024 तक संचालित किया जायेगा जिसमे निम्नानुसार गतिविधियाँ की जायेंगी।
1. सामुदायिक सहभागिता एवं प्रचार-प्रसार
1.1- जिला, विकासखण्ड एव स्थानीय स्तर पर स्थानीय समाचार पत्रों एवं अन्य गतिविधियों द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए जिससे जनसमुदाय, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को ग्रीष्म अवकाश के पश्चात सत्र 18 जून से प्रारंभ होने की जानकारी हो तथा विद्यार्थियों की शतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित हो।
1.2- दिनांक 18 जून 2024 को निर्धारित कार्यक्रम
1.2.1- माननीय सांसद/विधायक किसी एक शाला में सहभागिता करेंगे।
1.2.2- शाला स्तर पर आयोजित स्कूल चलें हम अभियान कार्यक्रम में शाला के पूर्व विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधियों को सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया जाए।
1.2.3- ग्राम/बसाहट के शाला से बाहर रहे चिन्हित बच्चों का शाला में नामांकन एवं उनके अभिभावकों का शाला स्तर पर स्वागत किया जाएगा।
1.2.4- समस्त पात्र शालाओं में विशेष भोजन का वितरण किया जाएगा।
2. प्रवेशोत्सव एवं शाला की प्रारंभिक तैयारी
2.1- कक्षा में प्रवेश हेतु बच्चों का चिन्हांकन पहली कक्षा में प्रवेश के लिए बच्चों और अभिभावकों से सम्पर्क के लिए आंगनवाड़ी केन्द्र एक उपयुक्त जगह है। इसके अतिरिता कक्षा 3 में प्रवेश हेतु बच्चों की संभावित जानकारी शिक्षा पोर्टल एवं यू-डाईस डाटा के छात्र प्रोफाईल से भी प्राप्त की जा सकती है।
2.2- 18 जून 2024 को प्रत्येक प्राथमिक/ माध्यमिक विद्यालय में प्रवेशोत्सव मनाया जाये एवं विशेष भोज (मध्यान्ह भोजन) का आयोजन किया जाये। सत्र 2023-24 में कक्षा 1 से 4 तक अध्ययनरत छात्रों को कक्षा 2 से 5 एवं कक्षा 6 से 7 में अध्ययनरत बच्चों को कक्षा 1 से 8 में पात्रतानुसार प्रवेश देकर प्रोफाईल अपडेट की जाये। कक्षा 5 एवं 8 में अध्ययनरत बच्चों को कक्षा 6 तथा कक्षा 9 में प्रवेश दिया जाये। कक्षा 9 से 11 तक अध्ययनरत छात्रों को कक्षा 10 से 12 में प्रवेश दिया जाये।
2.3- गृह सम्पर्क अभियान के अन्तर्गत जिले में चिन्हित शाला से बाहर बच्चों को विद्यालय की प्रवेश दिलाने की कार्यवाही की जाये। शाला से बाहर बच्चों के चिन्हांकन एवं उनको शिक्षा की मुख्य धारा में लाने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने हेतु पूर्व में ही निर्देश जारी किये जा चुके है।
2.4- रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड, हाट बाजार, भिक्षावृत्ति, पन्नी बीनने वाले, व्यवसायिक एवं धार्मिक प्रतिष्ठानों के साथ-साथ झुग्गी एव पिछड़ी बस्ती में रहने वाले शाला से बाहर बच्चों को चिन्हित कर उन्हें शिक्षा की मुख्य धारा में जोडने हेतु विशेष सर्वे किया जाये।
2.5- व्यवसायिक शिक्षा ट्रेड में प्रवेश व्यवसायिक शिक्षा से संबंधित निर्देश पृथक से जारी किये जायेंगे।
2.6- शाला भवन एवं प्रांगण की स्वच्छता– विद्यालय प्रारंभ होने से पूर्व शाला भवनों में जल भराव की साफ सफाई पंचायत के माध्यम से कराये, बिजली के तार शाला भवन में न रखे इस प्रकार आंतरिक एवं बाहय स्वच्छता हेतु कार्य किया जाये।
2.7- शालाओं के बालक एवं बालिकाओं के शौचालय क्रियाशील एवं उपयोगी होना चाहिए। इस हेतु मुहिम बनाकर शाला शौचालय की नियमित साफ-सफाई विसंक्रमण एवं आवश्यक रख-रखाव कर शौचालय की क्रियाशीलता सुनिश्चित की जाये। शाला शौचालयों की नियमित साफ-सफाई हेतु ग्राम पंचायत अथवा स्थानीय स्तर से अन्य मद से सफाई कमी की व्यवस्था तथा सफाई सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये।
2.8- शालाओं में पेयजल सुविधा सुरक्षित एवं बच्चों की पहुँच में हो। इस हेतु पेयजल के बर्तनों की सफाई सुनिश्चित की जाये।
2.9- पलायन करने वाले छात्रों के लिए भारत सरकार द्वारा बजट का प्रावधान किया गया है। इसके लिए पृथक से निर्देश जारी किये जायेगे।
3. दिनाक 19 जून 2024 को निर्धारित कार्यक्रम–
3.1- दिनांक 19 जून 2024 को समस्त प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक अभिभावक बैठक का आयोजन किया जाए।
3.2- दिनांक 19 से 21 जून 2024 के मध्य समस्त हाई स्कूल एच हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में शिक्षक अभिभावक बैठक का आयोजन किया जाए।
3.3- सभी शालाओं में अभिभावकों के साथ शालेय गतिविधियों पर चर्चा, जिसमें प्रमुखतः कक्षावार विषयखंड, शैक्षणिक कैलेण्डर, अध्ययन अध्यापन प्रक्रिया, अभिभावक शिक्षक बैठक सह शैक्षणिक गतिविधियों शाला में उपलब्ध सुविधाओं आदि की जानकारी प्रदान की जायेगी।
3.4- राज्य शासन की ओर से अभिभावकों को संबोधित पत्र का वितरण किया जाएगा।
3.5- कक्षावार उपयोगी स्टेशनरी सामग्री की अभिभावकों को जानकारी प्रदाय की जाएगी।
3.6- निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया जाएगा।
4. भविष्य से भेंट कार्यक्रम का आयोजन
स्कूल चलें हम अभियान को जन आंदोलन में परिणित करने की दृष्टि से शासन द्वारा जारी निर्देश दिनांक 10/6/2024 अनुसार दिनाक 20/6/2024 को प्रदेश की समस्त शासकीय शालाओं में जनसमुदाय की सहभागिता में भविष्य से भेंट कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रसिद्ध प्रभावशाली एवं सम्मानित व्यक्तियों को एक प्रेरक के रूप में आमंत्रित कर विद्याथियों को उनके अनुभव से अवगत कराते हुये उन्हें बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित किया जायेगा।
5. बाल सभा का आयोजन
दिनांक 22 जून 2024 को बाल सभा का आयोजन किया जाये। बालसभा में मां की बगिया एवं विद्यालय परिसर एवं कक्षा कक्षों की स्वच्छता तथा साज-सज्जा की जाये।
6. यू-डाईस 2023-24 के अनुसार शाला त्यागी एवं पलायन करने वाले बच्चों के लिए कार्यवाही–
6.1- सत्र 2023-24 में विद्यालय के प्रधानाध्यापक के द्वारा यू-डाईस पोर्टल पर प्रोफाईल अपडेट करते समय बहुत से छात्रों को शाला त्यागी एव पलायन के रूप में चिन्हित किया गया है। इन छात्रों को शिक्षा की मुख्य धारा में लाने हेतु राज्य शिक्षा केन्द्र के पत्र के/राशिके/आईसीटी/2024/2213 भोपाल दिनांक 21/5/2024 के अनुसार कार्यवाही की जाये।
6.2- कक्षा 5वीं से 6वीं एवं कक्षा 8वीं से 9वीं में ट्रांजिशन लॉस को रोकने के लिए कक्षा 5वीं एवं 8वीं से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का अभिलेख (स्थानांतरण प्रमाण पत्र आदि) निकटस्थ माध्यमिक हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक प्राचार्य को हस्तांतरित किया जाएगा एवं उसकी जानकारी संबंधित छात्र एवं उसके पालक को दी जाएगी ताकि उक्त छात्र उन शालाओं में नामांकन करा सकें। प्राचार्यहाईस्कूल एवं प्राचार्य हायर सेकेण्डरी द्वारा कक्षा 9 में प्रवेश लेने वाले छात्रों की ट्रेकिग की जायेगी।
6.3- सत्र 2024-25 की निःशुल्क पाठ्य सामग्री पाठ्यपुस्तक निगम के माध्यम से विकासखंड स्तर पर उपलब्ध कराई गई है। पाठ्य पुस्तकों के परिवहन एवं मॉनिटरिंग नि शुल्क पाठ्यपुस्तक ट्रैकिंग ऐप के माध्यम से की जाती है। अतः यह सुनिश्चित किया जाये कि विद्यालय स्तर पर आवश्यक पाठ्य सामग्री समय सीमा में उपलब्ध हो जाये तथा उनका ऐप के माध्यम से परिवहन एवं वितरण किया जाये।
7. अकादमिक-
दिनांक 18 जून 2024 से नियमित कक्षा के संचालन हेतु राज्य शिक्षा केन्द्र एवं लोकशिक्षण संचालनालय द्वारा समय समय पर जारी निर्देशों का अनुपालन किया जाये।
8. समय शिक्षा पोर्टल/MPTAAS पर प्रविष्टि-
8.1- समय शिक्षा पोर्टल में प्रविष्टि का कार्य 18 जून 2024 तक अनिवार्यतः पूर्ण किया जाये।
8.2- समय सीमा में प्रविष्टि पूर्ण कराने का उत्तरदायित्व जिला प्रोग्रामर/विकासखंड स्त्रोत समन्वयक का होगा। मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी एवं समय पर संपूर्ण कार्य पूर्णकराने का उत्तरदायित्य जिला शिक्षा अधिकारी/सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग एवं जिल्लापरियोजना समन्वयक की होगी।
8.3- समय शिक्षा पोर्टल एवं डाईस में शालाओं की संख्या एवं नामांकन एक समान होना चाहिए।
8.4- आदिवासी जिलो में MPTAAS पर भी जिलों में संचालित शालाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों का प्रोफाईल पंजीकरण किया जाये।
9. विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र विद्यार्थियों का निर्धारण-
प्रवेशित विद्यार्थियों को पात्रता अनुसार प्रदाय की जाने वाली सुविधाएं यथा छात्रवृत्ती पाठ्य पुस्तक, सायकिल इत्यादि का निर्धारण पोर्टल/माडयूल में प्रविष्टि के उपरांत किया जायेगा।
कृपया स्कूल चलें हम अभियान अन्तर्गत निर्धारित समय सीमा में कार्यवाही सपादित करना सुनिश्चित करें। स्कूल चले हम अभियान 2024-25 के द्वितीय एवं तृतीय चरण के निर्देश पृथक से जारी किए जायेंगे।
जानकारी का स्रोत ― राज्य शिक्षा केन्द्र के आदेश क्रमांक/राशिके/ईएण्ड आर/2024/2544 भोपाल दिनांक 11-6.24 का पत्र।
इस 👇 बारे में भी जानें।
स्कूल चले हम अभियान 2024-25 की संपूर्ण जानकारी
इस 👇 बारे में भी जानें।
अनुकंपा नियुक्ति दिशा निर्देश एवं आवेदन का प्रारूप
इस 👇 बारे में भी जानें।
विशेष सर्वे अभियान नवभारत साक्षरता कार्यक्रम।
SMC प्रशिक्षण से संबंधित जानकारियाँ।
1.SMC प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण जानकारी
2. IVRS नंबर क्या है इसकी उपयोगिता और महत्व
शासकीय पत्र /आमंत्रण कैसे लिखें? से संबंधित जानकारी को जानें।
1. SMC सदस्यों को बैठक/प्रशिक्षण हेतु आमंत्रण
परीक्षा परिणाम तैयार करने एवं अंकसूची भरने की जानकारियाँ
1. अंकसूची की भरी जाने वाली प्रविष्टियाँ
2. परीक्षाफल संबंधी अभिलेख तैयार कैसे करें?
3. प्रगति पत्रक में भरी हुई प्रविष्टियाँ 2021-22 हेतु
4. कक्षा 1 व 2 मूल्यांकन वर्कशीट्स में अंकों का अधिभार
5. सत्र 2021-22 में शाला लगने के दिवस
6. 50% क्षमता के साथ विद्यालय संचालन के माहों में बच्चों की उपस्थिति
परीक्षा परिणाम तैयार करने एवं अंकसूची भरने की जानकारियाँ
1. प्रगति पत्रक में शिक्षक अभिमत कैसे लिखें?
2. कहाँ और कैसे दें - अंक व ग्रेड कक्षा 1 से 8 वार्षिक मूल्यांकन 2021-22
3. वार्षिक परीक्षा फल पंजी की प्रमुख प्रविष्टियाँ सत्र 2021-22
4. ग्रेड A+, A, B+, B, C+, C, D, F हेतु प्राप्तांक सूची
5. प्रगति पत्रक में टीप क्यों और कैसे दें?
6. विद्यार्थी प्रोन्नत (promotion) रजिस्टर
7. वार्षिक परीक्षा परिणाम सांख्यिकी प्रपत्र
वार्षिक परीक्षा प्रोजेक्ट वर्क कक्षा 3 व 4
1. वार्षिक मूल्यांकन वर्कशीट 2021-22 प्रोजेक्ट कार्य कक्षा- 3
विषय- हिन्दी, अंग्रेजी, गणित व पर्यावरण
2.वार्षिक मूल्यांकन वर्कशीट 2021-22 प्रोजेक्ट कार्य कक्षा- 4
विषय- हिन्दी, अंग्रेजी व पर्यावरण
3. विषय - अंग्रेजी मॉडल आंसर शीट कक्षा - 4
I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com
Comments