An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- हिन्दी | Blueprint Based Hindi Solved Model Question Paper

बहु-विकल्पीय प्रश्न (प्र. 1-5)

प्रश्न 1. 'वीणावादिनी' किसे कहते हैं ?
(A) लक्ष्मी जी को
(B) दुर्गा जी को
(C) पार्वती जी को
(D) सरस्वती जी को
उत्तर― (D) सरस्वती जी को

प्रश्न 2. डॉ. चन्द्रा की इच्छा क्या बनने की थी ?
(A) चिकित्सक
(B) वैज्ञानिक
(C) दार्शनिक
(D) गायक
उत्तर― (A) चिकित्सक

प्रश्न 3. 'मुफ्त का चन्दन घिस मेरे नन्दन' कहावत इस पाठ में किस पर खरी उतरती है ?
(A) लेखक पर
(B) मुफ़्तानन्द जी पर
(C) मैनेजर पर
(D) डॉक्टर पर
उत्तर― (B) मुफ़्तानन्द जी पर

प्रश्न 4. 'प्रासंगिक' शब्द में प्रत्यय है-
(A) इक
(B) गिक
(C) क
(D) संगिक
उत्तर― (A) इक

प्रश्न 5. निशा शब्द का पर्यायवाची नहीं है?
(A) रजनी
(B) रात्रि
(C) दिवस
(D) रात
उत्तर― (C) दिवस

रिक्त स्थानों की पूर्ति (प्र. 6-10)

प्रश्न 6. बलिष्ठ शब्द का अर्थ शक्तिशाली है।
प्रश्न 7. प्रतिदिन शब्द का समास विग्रह दिन-दिन है।
प्रश्न 8. जोधपुर के राजा अभयसिंह थे।
प्रश्न 9. बेटी जब-जब रोती है, माँ लोरी गाती है।
प्रश्न 10. वर दे, वीणावादिनी वर दे।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 11-16)

प्रश्न .11 मुफ़्तानन्द जी का पान खाने का शौक किससे पूरा होता है ?
उत्तर― मुफ्तानन्द जी का पान खाने का शौक जान-पहचान वालों को जेब से ही पूरा होता है।

प्रश्न 12. डॉ. चन्द्रा की माँ श्रीमती सुब्रह्मण्यम् के किस गुण से आप प्रभावित हैं ?
उत्तर― डॉ. चन्द्रा की माँ सुब्रह्मण्यम् के वीर जननी के गुण से हम प्रभावित हैं।

प्रश्न 13. महेश्वर का प्राचीन नाम क्या था ?
उत्तर― महेश्वर का प्राचीन नाम माहेश्वरी अथवा माहिष्यमती था।

प्रश्न 14. 'नदी' के दो पर्यायवाची लिखिए।
उत्तर― (1) सरिता
(2) तटिनी।

प्रश्न 15. 'नैतिक' शब्द से मूल शब्द और प्रत्यय शब्दांश अलग-अलग लिखिए।
उत्तर― मूल शब्द - नीति,
प्रत्यय - इक।

प्रश्न 16. रचना के आधार पर वाक्य के प्रकार लिखिए।
उत्तर― रचना के आधार पर वाक्य तीन प्रकार के होते हैं- (1) सरल या साधारण वाक्य,
(2) संयुक्त वाक्य,
(3) मिश्रित वाक्य।

लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 17-22)

प्रश्न 17. 'आत्मविश्वास' पाठ के लेखक के मित्र के गुणों पर प्रकाश डालते हुए बताइए कि हमें इससे क्या शिक्षा लेनी चाहिए ?
उत्तर― 'आत्मविश्वास' पाठ के लेखक के मित्र किसी भय को देखकर तुरन्त घबरा जाते थे। एक बार तो वे एक भेड़िए को देखकर इतने भयभीत होकर घबरा गए कि जंगल में अपनी पत्नी को सोते हुए अकेला छोड़कर भाग गए। लेखक के मित्र से हमें यह शिक्षा लेनी चाहिए कि हमें कभी आत्मविश्वास नहीं खोना चाहिए।

प्रश्न 18. विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में प्राचीन भारत की देन के बारे में लिखिए।
उत्तर― ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में संसार को प्राचीन भारत की सबसे बड़ी देन है-शून्य सहित केवल दस अंक संकेतों से भी संख्याओं को व्यक्त करना। इस अंक पद्धति की खोज आर्यभट्ट से तीन-चार सदियों पहले हो चुकी थी। आर्यभट्ट इस नई अंक पद्धति से परिचित थे। इसके अतिरिक्त भारत के पहले कृत्रिम उपग्रह को आर्यभट्ट नाम दिया गया और उसे अन्तरिक्ष में छोड़ा गया। 'आर्यभट्ट' प्राचीन भारतीय विज्ञान का सितारा था।

प्रश्न 19. सालिम अली को मिले घायल पक्षी की पहचान मुश्किल क्यों थी ?
उत्तर― सालिम अली को मिले घायल पक्षी की पहचान मुश्किल इसलिए थी कि वह पक्षी केवल वर्षा ऋतु में ही पहचाना जा सकता है जब उसके गले पर पीला धब्बा उभर आता है। अन्य ऋतुओं में उसके गले पर पीला धब्बा नहीं रहता है।

प्रश्न 20. करुण रस का स्थायी भाव एवं उदाहरण लिखिए।
उत्तर― करुण रस का स्थायी भाव 'शोक' है। उदाहरण - तात ! तात ! हा तात ! पुकारी।
परे भूमि तल व्याकुल भारी॥

प्रश्न 21. पाषाण युग का मानव किस प्रकार का जीवन जीता था ?
उत्तर― पाषाण युग का मानव जंगलों, पर्वतों और नदी घाटियों में विचरण करता था। कन्दमूल, फल और पशुओं का शिकार कर अपना पेट भरता था तथा पहाड़ों की गुफाओं में रहता था।

प्रश्न 22. धनुरासन से होने वाले किन्हीं तीन लाभों का उल्लेख करें।
उत्तर― लाभ- (i) कब्ज एवं पित्त विकार दूर होते हैं।
(ii) मेरुदण्ड, पीठ, पेट सभी पुष्ट होते हैं।
(iii) स्नायु दुर्बलता दूर होती है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्र. 23-26)

प्रश्न 23. 'मैरो मन अनत कहाँ सुख पावै' पद की व्याख्या 8-10 वाक्यों में कीजिए।
उत्तर― उत्तर-कवि सूरदास जी भगवान से प्रार्थना करते हुए कहते हैं कि हे भगवान! मेरा मन दूसरे स्थान पर सुख प्राप्त नहीं कर सकता। जिसे प्रकार समुद्री जहाज से छोड़ा गया पक्षी जमीन न मिलने के कारण लौटकर पुनः जहाज पर ही आता है। ठीक उसी प्रकार मेरा मन भी भगवान कृष्ण को छोड़कर अन्य किसी दूसरे देवता मैं नहीं लगता है। मेरा मन तो कमलनयन भगवान कृष्ण की छवि को देखने के लिए ही व्याकुल रहता है। ऐसा कौन मूर्ख व्यक्ति होगा जो गंगा जैसी पवित्र नदी के जल को छोड़कर पानी पीने हेतु कुँआ खुदवायेगा। अर्थात् ऐसा कोई नहीं हो सकता है।

प्रश्न 24. 'गीता का मर्म' पाठ के अनुसार गीता का मर्म (वास्तविक ज्ञान) क्या है ? उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर― श्रीमद्भगवद्गीता में प्रमुख रूप से निष्काम कर्म करने की शिक्षा दी गई है, फल प्राप्ति की आशा से कर्म करने की नहीं। मुख्य रूप से यही तथ्य गीता का मर्म है। 'गीता का मर्म' पाठ में अर्जुन के उदाहरण के रूप में कहा गया है कि किसी विद्या का प्रयोग हमें अपने यश एवं राज्य भोगने के लिए नहीं करना चाहिए बल्कि उस विद्या का प्रयोग जन कल्याण हेतु करना चाहिए।

प्रश्न 25. अस्वस्थता अवकाश हेतु प्रधानाचार्य को प्रार्थना-पत्र। लिखिए।
उत्तर― सेवा में, प्रधानाचार्य महोदय, शासकीय उ. मा. विद्यालय, मेहरा पिपरिया (म. प्र.) विषय-अस्वस्थता अवकाश हेतु प्रार्थना-पत्र। मान्यवर ! मैं रात से तीव्र ज्वर से पीड़ित हूँ तथा शरीर में अत्यधिक दर्द भी है। इसलिए मैं पाठशाला में उपस्थित होने में असमर्थ हूँ। अतः श्रीमान् जी से विनम्र निवेदन है कि मुझे दिनांक 8 मार्च से 14 मार्च, 20... तक अवकाश प्रदान कर अनुग्रहीत करें। सधन्यवाद प्रार्थी काव्य कक्षा 10 (ब) दिनांक 7-3-20...

प्रश्न 26. निम्नलिखित शीर्षकों में से किसी एक शीर्षक पर निबन्ध लिखिए-
(i) वन और पर्यावरण
(ii) परिश्रम सफलता का मूल है
(iii) विद्यार्थी और अनुशासन
उत्तर―

वन और पर्यावरण
रूपरेखा - (1) प्रस्तावना, (2) जनसंख्या में वृद्धि, (3) पर्यावरण के दूषित होने के साधन, (4) उपसंहार।

(1) प्रस्तावना - मानव ने प्रकृति की गोद में आँखें खोली हैं। चिरकाल से मानव का प्रकृति से गहरा लगाव रहा है। दुःख का विषय यह है कि प्रकृति की यह सुषमा दिन-प्रतिदिन क्षीण होती जा रही है। स्थिति इतनी दयनीय हो चुकी है कि आज मनु-पुत्र स्वच्छ जल प्राप्त करने के लिए तरस रहा है। स्वच्छ हवा न मिलने के कारण साँस घुटने का अनुभव होता है। वनों के बड़े पैमाने पर नष्ट होने के फलस्वरूप ही पर्यावरण दयनीय हो रहा है।
(2) जनसंख्या में वृद्धि - दिन-प्रतिदिन जनसंख्या तेजी से बढ़ती जा रही है । उसके फलस्वरूप वनों का विनाश किया जा रहा है। वनों के विनाश से वर्षा समय से नहीं होती। भूमि का जलस्रोत घटता चला जा रहा है। भूमि क्षरण का सिलसिला जारी है।
(3) पर्यावरण के दूषित होने के साधन - सबसे प्रथम पर्यावरण को स्वच्छ करने के लिए जनसंख्या-वृद्धि पर अंकुश लगाना आवश्यक है। बंजर प्रदेशों एवं उजड़े वनों के स्थान पर वृक्षारोपण विशाल पैमाने पर किया जाये। कारखानों एवं फैक्ट्रियों के नजदीक ऐसे पेड़-पौधे लगाये जायें जो गन्दे वातावरण में भी फल-फूल सकें। विषैली गैस एवं धुएँ से मानव की रक्षा हरे-भरे वृक्षों से ही हो सकती है।
(4) उपसंहार - अतः निष्कर्ष रूप में हम कह सकते हैं कि वन मानव-जीवन की अमूल्य सम्पदा हैं। जीवन जीने का प्रेरणादायक स्रोत हैं। क्या ही अच्छा हो कि आज का मानव अधिक से अधिक वृक्षारोपण करके हरे-हरे वातावरण में सुख-शान्ति का जीवन व्यतीत करे।

परिश्रम सफलता का मूल है
रूपरेखा - (1) प्रस्तावना, (2) जीवन का आशय, (3) श्रम से लाभ, (4) उपसंहार।

(1) प्रस्तावना - श्रम दुनिया का मूल आधार है। प्रकृति का प्रत्येक पदार्थ श्रम में संलग्न है। सूर्य एवं चन्द्रमा समय पर उदित होते हैं तथा अपना कार्य पूरा करके अस्त की ओर अग्रसर होते हैं। चींटी एक लघु प्राणी होते हुए भी अपने कार्य में हर क्षण लगी रहती है। मानव भी आदि युग से परिश्रम करते हुए आज उन्नत अवस्था को प्राप्त हुआ है।
(2) जीवन का आशय - यथार्थ में कर्म-प्रधान जीवन ही सच्चा जीवन है। एक संस्कृत विद्वान के अनुसार कार्य की सिद्धि, इच्छा से न होकर श्रम से होती है। शयन करते हुए सिंह के मुख में हिरन स्वयं प्रवेश नहीं करते हैं।
(3) श्रम से लाभ - श्रम से धन-धान्य, वैभव, सोना-चाँदी सब कुछ प्राप्त हो जाता है। श्रम से साहित्य, सभ्यता एवं संस्कृति का विकास हुआ है। श्रम से आत्म-विश्वास का विकास होता है। श्रमशील मानव कभी निराश नहीं होता। गरीबी हमेशा उससे दूर रहती है। परिश्रमी व्यक्ति सुख, उल्लास एवं शान्ति का अनुभव करता है।
(4) उपसंहार - हमारे पूर्वज श्रम के कारण ही आशातीत उन्नति कर सके। सच पूछा जाय तो धरती का सुहाग श्रम ही है और इसके मेहनती पुत्र ही इसका सौन्दर्य है। अत: हमें परिश्रम में जुटकर अपने देश की प्रगति में चार-चाँद लगाने चाहिए।

विद्यार्थी और अनुशासन
रूपरेखा- (1) प्रस्तावना, (2) अनुशासन का महत्त्व, (3) प्रकृति का सन्देश, (4) आज की स्थिति, (5) उपसंहार।

(1) प्रस्तावना - अनुशासन मानव जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। अतः नियम से और नियंत्रण में रहकर कार्य करना अनुशासन कहा जाता है। अनुशासनहीनता से अव्यवस्था फैल जाती है। अतः विद्यार्थी के लिए ही नहीं समूचे समाज के विकास के लिए अनुशासन का होना परमावश्यक है।
(2) अनुशासन का महत्त्व - अनुशासनहीन विद्यार्थी अपने जीवन का निर्माण नहीं कर सकता। व्यक्ति, समाज, सेना या औद्योगिक केन्द्र के कर्मचारी अनुशासनहीन होकर अपने क्षेत्र में असफल ही होते हैं और अवनति को प्राप्त करते हैं। (3) प्रकृति का सन्देश - प्रकृति के उपादान-समुद्र, पवन, ऋतुएँ एवं सूर्य तथा चन्द्रमा भी अनुशासनबद्ध हो नियम से अपने काम में निरत होते हैं।
(4) आज की स्थिति - आज हमारे देश में समाज के प्रत्येक क्षेत्र में अनुशासनहीनता व्याप्त है। विद्यालयों में हड़ताल, मारपीट आदि प्रतिदिन के समाचार बन गये हैं। हत्या, बलात्कार, अपहरण, चोरी, डकैती, लूटपाट तो आज के आम विषय हो चुके हैं। विद्यार्थी में सुख-चैन, साज-श्रृंगार की अभिलाषा बढ़ गयी है। सादा जीवन और उच्च विचार की जीवन शैली त्याग दी गई है। राजनीतिक दलों ने अपने स्वार्थ को पूरा करने के लिए विद्यार्थियों को अनुशासनहीन एवं निरंकुश बना दिया है।
(5) उपसंहार - विद्यार्थी जीवन वह हीरा है जिसे अनुशासन के साँचे में ढालकर ही चमकीला बनाया जा सकता है। अतः विद्यार्थी के लिए अनुशासन अत्यन्त आवश्यक है।

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (ब्लूप्रिंट आधारित) विषय- सामाजिक विज्ञान कक्षा 8
2. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र विषय- सामाजिक विज्ञान कक्षा 8
3. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र विषय- सामाजिक विज्ञान कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु हल सहित प्रश्न उत्तर
4. ब्लूप्रिंट आधारित सामाजिक विज्ञान माॅडल अभ्यास प्रश्न-पत्र कक्षा 8 वीं
5. परीक्षापयोगी 50 लघुत्तरीय प्रश्न विषय - विज्ञान कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा 2024
6. विषय गणित कक्षा आठवीं अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (हल सहित)
7. अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (हल सहित) विषय गणित कक्षा आठवीं
8. ब्लूप्रिंट आधारित कक्षा आठवीं विषय गणित हल सहित मॉडल प्रश्न पत्र

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय संस्कृत (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. a href="https://edudurga.com/blog-single.php?i=165">English General 8th Short Answer Questions
2. 8th English General Long answer type questions
3. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

वार्षिक परीक्षा कक्षा 8 सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. 6. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय विज्ञान कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
11. सामाजिक विज्ञान (इतिहास) कक्षा 8 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
12. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
13. [2] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
14. [3] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

वैकल्पिक प्रश्न कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23
1. 40 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
2. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
3. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय गणित कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
4. संस्कृत कक्षा- 8th वार्षिक परीक्षा वर्ष 2024 हेतु महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न
5. वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान
6. संस्कृत मॉडल प्रश्नपत्र (ब्लूप्रिंट आधारित) वार्षिक परीक्षा 2024 कक्षा 8
7. Blueprint Based Model Question Paper (Solved) English Reader Class 8th Annual Exam 2024
8. वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- विज्ञान
9. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- हिन्दी | Blueprint Based Hindi Solved Model Question Paper

इस भाग में वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए कक्षा आठवीं की हिंदी (भाषा भारती) का ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल प्रश्न पत्र हल सहित यहाँ दिया गया है।

Read more

वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- हिन्दी | Blueprint Based Hindi Solved Model Question Paper

इस भाग में कक्षा आठवीं की वार्षिक परीक्षा की तैयारी हेतु विषय हिंदी का ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल प्रश्न पत्र (हल सहित) यहाँ दिया गया है।

Read more

पाठ-17 वसीयतनामे का रहस्य कक्षा 8 विषय हिन्दी विशिष्ट | गद्यांशों की संदर्भ प्रसंग सहित व्याख्या सम्पूर्ण अभ्यास व भाषा अध्ययन | Vasiyatname ka rahasya

इस भाग में पाठ-17 वसीयतनामे का रहस्य (सम्पूर्ण पाठ) कक्षा 8 विषय हिन्दी विशिष्ट के गद्यांशों की संदर्भ प्रसंग सहित व्याख्या के साथ सम्पूर्ण अभ्यास व भाषा अध्ययन की जानकारी दी गई है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe