An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



पर्यावरण अध्ययन ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्नपत्र (हल सहित) वार्षिक परीक्षा 2024 | Solved Question Paper Class 5th Environmental Study

बहु-विकल्पीय प्रश्न (प्र. 1-5)

प्रश्न 1. इनमें से 'शिकारी पौधा' है-
(A) कैक्टस
(B) नीपेन्थस
(C) एलोवेरा
(D) लीची
उत्तर― (B) नीपेन्थस

प्रश्न 2. बाढ़ या भूकम्प के समय जब लोग बेघर हो जाते हैं, तब उन्हें कौन-से समूह के सामान की आवश्यकता होती है?
(A) घर, खिलौने, दवाइयाँ
(B) कपड़े, खिलौने, फर्नीचर
(C) अस्पताल, सब्जी, फर्नीचर
(D) खाने-पीने का सामान, कपड़े, दवाइयाँ
उत्तर― (D) खाने-पीने का सामान, कपड़े, दवाइयाँ

प्रश्न 3. एक फसल काटने के बाद जमीन को कुछ साल आराम देते हैं इसे कहते हैं-
(A) मिश्रित खेती
(B) झूम खेती
(C) यान्त्रिक खेती
(D) विशिष्ट खेती
उत्तर― (B) झूम खेती

प्रश्न 4. माउण्ट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला हैं-
(A) पी. पी. सिन्धु
(B) बछेन्द्री पाल
(C) मैरी कॉम
(D) गीता फोगट
उत्तर―

प्रश्न 5. भारत देश में पाए जाने वाले साँपों में से जहरीले साँपों का समूह है-
(A) नाग, करैत, घोड़ा पछाड़
(B) करैत, अजगर, दुबोइया
(C) अजगर, घोड़ा पछाड़, दुबोइया
(D) नाग दुबोइया, करैत
उत्तर― (D) नाग दुबोइया, करैत

रिक्त स्थानों की पूर्ति (प्र. 6-10)

प्रश्न 6. अलग-अलग प्रकार के भोजन पचने में अलग-अलग समय लगता है।
प्रश्न 7. मृत सागर दुनिया का सबसे नमकीन सागर है।
प्रश्न 8. स्पेसशिप एक वाहन है, जिसमें बैठकर अन्तरिक्ष जाया जाता है।
प्रश्न 9. फुटबॉल खेल में ग्यारह खिलाड़ी होते हैं।
प्रश्न 10. झीलों का शहर भोपाल कहलाता है।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 11-16)

प्रश्न .11 चीटियाँ मीठी चीजों का पता कैसे लगा लेती हैं?
उत्तर― चींटियों को मीठा खाना पसन्द होता है। मीठे भोजन की गंध से वे उसे बड़ी तेजी से पहचान लेती हैं।

प्रश्न 12. खाने के पैकेटों में लिखी जानकारी से क्या-क्या पता चलता है?
उत्तर― खाने के पैकेटों में लिखी जानकारी से उस वस्तु का मूल्य, वजन, पैकिंग की तारीख तथा इस्तेमाल की अन्तिम तिथि का पता चलता है।

प्रश्न 13. कौन-कौन सी चीजें खाना बनाने से पहले भिगोई जाती हैं? और क्यों?
उत्तर― समस्त दालें, चना, मूँग, राजमा, छोले, मटर, सोयाबीन इत्यादि बनाने से पहले भिगोई जाती हैं। भिगोने से पकाने में कम समय लगता है।

प्रश्न 14. बछेन्द्री पाल ने चोटी पर तिरंगा क्यों गाड़ा?
उत्तर― बछेन्द्री पाल ने चोटी पर तिरंगा अपने देश तथा महिलाओं के सम्मान में गाड़ा कि हम भी किसी से कम नहीं।

प्रश्न 15. गोलकुंडा के किले में पानी के क्या-क्या इंतजाम थे?
उत्तर― गोलकुंडा के किले में पानी के लिए बाँबड़ियाँ और हौज बने हुये हैं।

प्रश्न 16. सूर्यमणि के साथ बच्चे जंगल में क्या करने जाते थे?
उत्तर― सूर्यमणि के साथ बच्चे जंगल में पेड़-पौधों और जानवरों के बारे में जानने के लिये जाते थे।

लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 17-22)

प्रश्न 17. एक कतार में चलने वाली चींटियों का रास्ता रोकने पर उनके व्यवहार में क्या बदलाव होता है और क्यों?
उत्तर― एक कतार में चलने वाली चींटियों का रास्ता रोकने पर वे रास्ता बदलकर फिर से एक के पीछे एक कतार में चलती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि चींटियाँ जब चलती हैं, तो वे अपनी गन्ध छोड़ देती हैं। अन्य चींटियाँ उसी गन्ध को सूँधकर एक के पीछे एक पंक्ति में चलने लगती हैं।

प्रश्न 18. जल स्त्रोतों के सूख जाने के कोई दो कारण लिखिए।
उत्तर― जल स्रोतों के सूख जाने के कारण निम्नलिखित हैं-
(1) वनों की अत्यधिक कटाई होना।
(2) पेड़ों के आस-पास की जमीन को सीमेंट से पक्का कर देना।

प्रश्न 19. पर्वतारोहियों को विटामिन 'सी' और आयरन की गोलियाँ क्यों दी जाती हैं?
उत्तर― पर्वतारोहियों को ठण्ड से बचाव और ज्यादा शक्ति के लिए विटामिन 'सी' और आयरन की गोलियाँ दी जाती हैं।

प्रश्न 20. पहाड़ी व ठण्डे क्षेत्रों में रहने वाले जानवरों के शरीर पर घने व लम्बे बाल क्यों होते हैं?
उत्तर― पहाड़ी व ठण्डे क्षेत्रों में रहने वाले जानवरों के शरीर पर घने व लम्बे बाल उन्हें ठण्ड से बचाने के लिए होते हैं।

प्रश्न 21. एक सामान्य व्यक्ति एक मिनट में कितने बार साँस लेता है ? बैठे-बैठे और कूदने के बाद साँस लेने में क्या अन्तर है?
उत्तर― एक सामान्य व्यक्ति एक मिनट में लगभग 20 बार साँस लेता है। कूदने के बाद साँस लेने और छोड़ने की रफ्तार बैठे रहने की अपेक्षा लगभग छः बार और बढ़ जाती है।

प्रश्न 22. तरक्की या विकास से क्या तात्पर्य है?
उत्तर― परिवार को पौष्टिक भोजन, अच्छा घर, बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा और हर तरह की सुख-सुविधा, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा इत्यादि मिलने लगे, तो यह तरक्की कहलाती है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्र. 23-26)

प्रश्न 23. मोना ने दो गमले लिए। गमला (A) में उसने साबुत दाल के बीज बोए और गमला (B) में दली हुई दाल बोई। उसने दोनों गमलों में समान रूप से पानी व खाद दी। उसके एक गमले में अंकुरण हुआ परन्तु दूसरे गमले में अंकुरण नहीं हुआ।
(i) किस गमले में अंकुरण हुआ होगा और क्यों?
(ii) किस गमले में अंकुरण नहीं हुआ होगा और क्यों?
उत्तर― (i) गमले (A) में अंकुरण हुआ क्योंकि बीज को अलग-अलग नहीं किया गया।
(ii) गमले (B) में अंकुरण नहीं हुआ क्योंकि दली हुई दाल में अंकुरण क्षमता नहीं होती है।

प्रश्न 24. तुम्हारे घर में बनने वाले किसी एक अचार बनाने में किन चीजों का इस्तेमाल होता है ? अचार बनाने का क्या-क्या तरीका है?
उत्तर― उत्तर-घर में अचार बनाने के लिए निम्नलिखित चीजों का इस्तेमाल होता है- कच्चे आम, नमक, लाल मिर्च, कलॉजी, हल्दी, पिसी सरसों, मैथीदाना, हींग सौंफ, काँच का जार, इत्यादि।
(1) अचार बनाने के लिए सर्वप्रथम कच्चे आम को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटते हैं।
(2) कच्चे आम के टुकड़ों में नमक और हल्दी लगाकर दो दिन के लिए रखते हैं।
(3) नमक हल्दी लगे कच्चे आमों के टुकड़ों को धूप में रखने के पश्चात् सभी मसालों को भूनकर मिलाते हैं।
(4) सभी मसाले मिलाकर जार में भरते हैं।
(5) तीन दिन बाद जार में सरसों का तेल भरकर दो हफ्तों के लिए रख देते हैं।
(6) दो हफ्ते बाद मसालेदार अचार तैयार हो जाता है।

प्रश्न 25. मक्खियाँ काटती नहीं हैं, फिर वे बीमारियाँ कैसे फैलाती हैं?
उत्तर― मक्खियाँ काटती नहीं हैं लेकिन वे बीमारियाँ फैलाती हैं, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब मक्खी गन्दगी पर, प्रदूषित खाने पर बैठती है तो उसके पैरों में जीवाणु चिपक जाते हैं, फिर वहीं मक्खी खाने पर बैठती हैं तो पैर में चिपके हानिकारक जीवाणु खाने के द्वारा हमारे शरीर में पहुँच जाते हैं, इस तरह मक्खियाँ बीमारियाँ फैलाती हैं।

प्रश्न 26. अलग-अलग किसानों के जीवन में क्या समानताएँ हैं और क्या फर्क हैं?
उत्तर― अलग-अलग किसानों के जीवन की समानताएँ और फ़र्क निम्नलिखित हैं-
समानताएँ -
(1) किसान अपनी जीविका के लिये खेती पर निर्भर रहते हैं।
(2) अधिकतर किसान पढ़े-लिखे नहीं हैं।
(3) सभी किसानों की जीवन शैली एक जैसी होती है; जैसे-खेती, बुवाई करना, कटाई करना, शहर में अनाज बेचना आदि।
(4) वे बारिश पर काफी हद तक निर्भर रहते हैं।
फर्क-
(1) कुछ किसानों के पास अपनी जमीनें होती हैं और कुछ गरीब किसान बड़े किसानों के खेत पर काम करते हैं।
(2) अलग-अलग किसान अलग-अलग तरह की फसलें उगाते हैं।
(3) कई किसान ऐसे इलाके में रहते हैं जहाँ बारिश हद से ज्यादा होती है; जैसे- मेघालय और कुछ ऐसे इलाकों में रहते हैं जहाँ बिल्कुल सूखा रहता है।
(4) कुछ किसान कृषि के लिये नई तकनीकों का प्रयोग करते हैं तो कुछ पारम्परिक तरीकों से ही खेती करते हैं।

वार्षिक परीक्षा तैयारी– हल प्रश्नपत्र एवं महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
1. लघुत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय हल प्रश्न (वार्षिक परीक्षा 2024 हेतु गणित 5th सलेक्टेड अभ्यास प्रश्न)
2. व्याकरण आधारित 40 प्रश्न- अति लघुत्तरीय एवं लघुत्तरीय परीक्षापयोगी (कक्षा 5वीं विषय हिन्दी) वार्षिक परीक्षा 2024
3. 60 परीक्षापयोगी लघुत्तरीय प्रश्न कक्षा 5वीं विषय - पर्यावरण वार्षिक परीक्षा 2024
4. Subject English Model Practice Question Paper Annual Exam 2024
5. मॉडल अभ्यास प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा 2024 विषय हिंदी
6. 50 लघुत्तरीय प्रश्न हिन्दी विशिष्ट कक्षा 5
7. वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 कक्षा 5 वी हिन्दी विशिष्ट का प्रश्न पत्र (हल सहित)
8. मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय हिन्दी विशिष्ठ कक्षा पांचवी
9. [1] मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय गणित कक्षा पांचवी
10. [2] मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय गणित कक्षा पांचवी
11. [1] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
12. [2] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
13. पर्यावरण मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th

वैकल्पिक प्रश्न वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23
1. (1) 40 अंग्रेजी जनरल वैकल्पिक प्रश्न
2. (2) 40 अंग्रेजी जनरल वैकल्पिक प्रश्न
3. 5th English General Short Answer Questions
4. स्वतन्त्र अभिव्यक्ति वाले प्रश्न- वार्षिक परीक्षा 2024 कक्षा 5 हिन्दी विशिष्ट के 15 महत्वपूर्ण प्रश्न

Class 5th पर्यावरण अध्ययन (आस-पास) के पाठों की अवधारणाएँ
1. सारांश पाठ-1 'कैसे पहिचाना चींटी ने दोस्त को'
2. पाठ-2 'कहानी सपेरों की' मुख्य जानकारियाँ एवं अवधारणाएँ
3. पाठ-3 'चखने से पचने तक' मुख्य जानकारियाँ एवं अवधारणाएँ

एटग्रेड अभ्यासिका कक्षा 5 हिन्दी के पाठों कके प्रश्नोत्तरों का अध्ययन करें।
1. हिन्दी एटग्रेड पुस्तिका से 5वीं हेतु परीक्षापयोगी प्रश्न
2. हिन्दी- पाठ 1 'पुष्प की अभिलाषा' एटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
3. हिन्दी- पाठ- 3 'ईश्वरचन्द्र विद्यासागर' एटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
4. हिन्दी- पाठ 4 'हम भी सीखें' एटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
5. हिन्दी- पाठ 5 'ईदगाह' ऐटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
6. हिन्दी- पाठ 6 'पन्ना का त्याग' ऐटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
7. पाठ 8 'छत्रपति शिवाजी' ऐटग्रेड पाठ पुस्तिका के प्रश्न उत्तर

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

हल अभ्यास प्रश्नपत्र पर्यावरण अध्ययन Class 5th | Exam Year 2024 Blueprint Based Solved Question Paper Environmental Study

इस भाग में वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी के लिए कक्षा पांचवी के पर्यावरण अध्ययन विषय का ब्लूप्रिंट आधारित हल प्रश्नपत्र यहाँ दिया गया है।

Read more

Blueprint Based Solved Question Paper Environmental Study | हल अभ्यास प्रश्नपत्र पर्यावरण अध्ययन Class 5th Exam Year 2024

इस भाग में पर्यावरण अध्ययन कक्षा 5 वीं का मॉडल प्रश्न पत्र (ब्लूप्रिंट आधारित) अभ्यास हेतु हल सहित यहाँ दिया गया है।

Read more

कक्षा 5वीं परीक्षा 2024 ब्लूप्रिंट आधारित माॅडल प्रश्न पत्र विषय पर्यावरण अध्ययन | Environmental Studies 5th Exam 2024 Blueprint Based Model Question Paper

इस भाग में कक्षा 5वीं की वार्षिक परीक्षा की तैयारी हेतु विषय पर्यावरण अध्ययन का मॉडल प्रश्न पत्र जो कि ब्लूप्रिंट आधारित है और यहां हल करके दिया गया है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe