An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



सामाजिक विज्ञान कक्षा 7 वीं अभ्यास प्रश्न पत्र सत्र 2022-23 || Practice Question Paper Social Science Class 7th Annual Exam 2023

वैकल्पिक प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 1 से 10)

प्रश्न 1. अरब भूगोलवेत्ता अल इद्रीसी ने भारतीय उपमहाद्वीप का मानचित्र ............. ईस्वी को बनाया था।
(अ) 1144
(ब) 1150
(स) 1152
(द) 1154
उत्तर– 1154

प्रश्न 2. इनमें से कौन सा नगर चाहमानों के नियन्त्रण में आता था?
(अ) कन्नौज
(ब) इन्द्रप्रस्थ
(स) उपरोक्त दोनों
(द) दोनों नहीं
उत्तर– उपरोक्त दोनों।

प्रश्न 3. दिल्ली के सुल्तानों के शासनकाल में प्रशासन की भाषा ............... थी।
(अ) हिन्दी
(ब) उर्दू
(स) अरबी
(द) फारसी
उत्तर– फारसी।

प्रश्न 4. औरंगजेब ने ........ में एक लम्बी लड़ाई लड़ी।
(अ) दक्कन
(ब) अवध
(स) बंगाल
(द) गुजरात
उत्तर– दक्कन।

प्रश्न 5. इनमें से कौन-सा मानव-निर्मित पर्यावरण है?
(अ) पहाड़
(ब) समुद्र
(स) सड़क
(द) नदियाँ
उत्तर– सड़क।

प्रश्न 6. द्रवित मैग्मा से बनी शैल हैं–
(अ) आग्नेय
(ब) अवसादी
(स) कायान्तरित
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– आग्नेय।

प्रश्न 7. इनमें से कौन-सी समुद्री तरंग की विशेषता नहीं है?
(अ) शैल
(ब) किनारा
(स) समुद्री गुफा
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– शैल।

प्रश्न 8. काई एवं लाइकेन पाए जाते हैं–
(अ) रेगिस्तानी वनस्पति में
(ब) उष्णकटिबन्धीय सदाबहार वन में
(स) पर्णपाती वन में
(द) टुण्ड्रा वनस्पति में
उत्तर– टुण्ड्रा वनस्पति में।

प्रश्न 9. इनमें से कौन सा संचार का माध्यम नहीं है?
(अ) मोबाइल
(ब) अखबार
(स) पत्रिकाएँ
(द) किताब
उत्तर– किताब।

प्रश्न 10. इनमें से कौन सी लोकतान्त्रिक राज्य की विशेषता है?
(अ) समानता
(ब) स्वतन्त्रता
(स) बन्धुत्व
(द) उपरोक्त सभी
उत्तर– उपरोक्त सभी।

लघुत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 11 से 20)

प्रश्न 11. जातियों के मामले कैसे नियन्त्रित किए जाते थे?
उत्तर– समाज में अपने सदस्यों के व्यवहार को नियन्त्रण में करने के लिए जातियाँ स्वयं अपने-अपने नियम बनाती थीं। इन नियमों का पालन जाति के बड़े-बुजुर्गों की एक सभा करवाती थी, जिसे कुछ इलाकों में 'जाति पंचायत' कहा जाता था। लेकिन जातियों को अपने गाँवों के रिवाजों का पालन भी करना पड़ता था।

प्रश्न 12. मनसबदार और जागीर में क्या सम्बन्ध था?
उत्तर– मुगलों की सेवा में आने वाले नौकरशाह 'मनसबदार' कहलाते थे। मनसबदार अपना वेतन राजस्व एकत्रित करने वाली भूमि के रूप में पाते थे। उन्हें जागीर कहते थे। मनसबदार अपनी जागीरों पर नहीं रहते थे और न ही उन पर प्रशासन करते थे। उनके पास अपनी जागीरों से केवल राजस्व एकत्रित करने का अधिकार था। यह राजस्व उनके नौकर उनके लिए एकत्रित करते थे।

प्रश्न 13. मद्रास जैसे बड़े नगरों में स्थित 'ब्लैक टाउन्स' में कौन रहता था?
उत्तर– मद्रास जैसे बड़े नगरों में स्थित 'ब्लैक टाउन्स' में व्यापारी, शिल्पकार, औद्योगिक मजदूर एवं अन्य क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूर रहा करते थे।

प्रश्न 14. अवध और बंगाल के नवाबों ने जागीरदारी प्रथा को हटाने की कोशिश क्यों की?
उत्तर– अवध और बंगाल के नवाबों ने जागीरदारी प्रथा को हटाने की कोशिश निम्नलिखित कारणों से की–
1. अवध और बंगाल के नवाब मुगल शासन के प्रभाव को कम करना चाहते थे।
2. दोनों ही जागीरदारी व्यवस्था को सन्देह की दृष्टि से देखते थे।
3. अपने विश्वस्त लोगों की नियुक्ति के लिए जागीरदारी व्यवस्था को समाप्त करना चाहते थे।

प्रश्न 15. शैलों के क्या उपयोग हैं?
उत्तर– शैल हमारे लिए बहुत उपयोगी हैं। कठोर शैलों का उपयोग सड़क, घर एवं इमारत बनाने के लिए किया जाता है। कई शैलों (पत्थरों) का उपयोग कुछ खेलों में भी किया जाता है। जैसे– सात पत्थर (पिट्ठू), चिबिड्डी (स्टापू), पाँच पत्थर (गिट्टी) आदि।

प्रश्न 16. उष्ण कटिबन्धीय सदाबहार वन के दो दृढ़ काष्ठ वाले पेड़ों के नाम बताएँ।
उत्तर– उष्ण कटिबन्धीय सदाबहार वन के दो दृढ़ काष्ठ वाले पेड़ों के नाम रोजवुड, आबनूस एवं महोगनी हैं।

प्रश्न 17. रेलमार्ग के किन्हीं दो गुणों के बारे में बताएँ।
उत्तर– रेलमार्ग के गुण निम्नलिखित हैं–
1. रेलमार्ग से कम खर्च में लोगों का आवागमन होता है।
2. उद्योग-धन्धों के लिए भारी सामान ढोने का कार्य आसानी से होता है।

प्रश्न 18. अमेजन के वर्षावन में कौन-से पक्षी पाए जाते हैं?
उत्तर– अमेजन के वर्षावन में मुख्यतः टूकन, गुंजन पक्षी, रंगीन पक्षति वाले पक्षी एवं बड़ी चोंच वाले पक्षी पाये जाते हैं।

प्रश्न 19. 'बहुमत' शब्द से क्या तात्पर्य है?
उत्तर– 'बहुमत' शब्द का प्रयोग मतदान के सन्दर्भ में किया जाता है। सामान्यतः जो प्रत्याशी सर्वाधिक मत प्राप्त करता है, उसे 'बहुमत मिला है' कहते हैं। किसी विधानसभा में सबसे अधिक सदस्यों वाले दल के द्वारा पूर्ण बहुमत से बनाई गई सरकार को बहुमत की सरकार कहते हैं।

प्रश्न 20. समानता के लिए लोगों के संघर्ष में हमारे संविधान की क्या भूमिका हो सकती है?
उत्तर– समानता का मूल्य लोकतन्त्र के केन्द्र में है। भारतीय संविधान भारत के सभी नागरिकों को एक समान मानता है। संविधान जाति, धर्म, भाषा, क्षेत्र एवं लिंग के आधार पर किसी से भेदभाव नहीं करता। इसलिए देश में समता के लिए चलने वाले आन्दोलन और संघर्ष अक्सर संविधान के आधार पर ही समता और न्याय की बात करते हैं। न्यायालय संविधान को ध्यान में रखते हुए फैसला संघर्ष करने वालों के पक्ष में देता है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 21 से 24)

प्रश्न 21. चोल साम्राज्य में सभा की किसी समिति का सदस्य बनने के लिए आवश्यक शर्त क्या थी?
उत्तर– चोल साम्राज्य में सभा की किसी समिति का सदस्य बनने के लिए आवश्यक शर्तें अग्रलिखित थीं–
1. उत्तरमेरूर अभिलेख के अनुसार सभा की सदस्यता के लिए इच्छुक लोगों को ऐसी भूमि का स्वामी होना चाहिए, जहाँ से भू-राजस्व वसूला जाता है।
2. उनके पास अपना घर होना चाहिए।
3. उनकी उम्र 35 से 70 के बीच होनी चाहिए।
4. उन्हें वेदों का ज्ञान होना चाहिए।
5. उन्हें प्रशासनिक मामलों की अच्छी जानकारी होनी चाहिए और ईमानदार होना चाहिए।
6. यदि कोई पिछले तीन सालों में किसी समिति का सदस्य रहा है तो वह किसी और समिति का सदस्य नहीं बन सकता।
7. जिसने अपने या अपने सम्बन्धियों के खाते जमा नहीं कराए हैं, वह चुनाव नहीं लड़ सकता।

प्रश्न 22. मिन्हाज के विचार अपने शब्दों में व्यक्त कीजिए। क्या आपको लगता है कि रजिया के विचार भी यही थे? आपके अनुसार, स्त्री के लिए शासक बनना इतना कठिन क्यों था?
उत्तर– मिन्हाज-ए-सिराज के विचार में ईश्वर ने जो आदर्श व्यवस्था बनाई है। उसके अनुसार स्त्रियों को पुरुषों के अधीन होना चाहिए, इसलिए रानी का शासन इस व्यवस्था के विरुद्ध जाता था। मिन्हाज-ए-सिराज ने एक पुरुष होने के नाते ईश्वर की सामाजिक व्यवस्था को अपने ढंग से व्यक्त किया है, जो कि पूर्णत: गलत है।
रजिया एक निपुण घुड़सवार, तलवारबाज और तीरंदाज महिला थी। रजिया सुल्ताना ने पुरुषों की भाँति ही शासन चलाया। स्त्री के लिए शासक बनना इसलिए कठिन था, क्योंकि पुरुष प्रधान समाज एक रानी को शासक के रूप में मान्यता नहीं देना चाहता था और दरबारी जन भी उसके स्वतन्त्र रूप से शासन करने की कोशिशों से प्रसन्न नहीं थे।

प्रश्न 23. कल्पना करें कि यदि स्कूल समय के बीच में अचानक भूकम्प आ जाए, तो आप अपनी सुरक्षा के लिए क्या करेंगे?
उत्तर– स्कूल समय के बीच अचानक भूकम्प आने पर अपनी सुरक्षा के लिए निम्नलिखित उपाय करने चाहिए–
1. स्कूल में किसी मजबूत टेबल या फर्नीचर के नीचे बैठकर हाथ से सिर और चेहरे को ढँकें।
2. भूकम्प के झटके आने तक अन्दर रहें और झटके कम होने पर खुले मैदान में आ जाएँ।
3. स्कूल की इमारत व बिजली के खम्भों से दूर खड़े हों।
4. भूकम्प के समय सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों को धैर्य से काम लेने की हिदायत दें।

प्रश्न 24. जब आप बीमार होते हैं, तो कहाँ जाते हैं? क्या आपको किन्हीं कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है? अपने अनुभवों के आधार पर एक अनुच्छेद लिखिए।
उत्तर– बीमार पड़ने पर सामान्यतः व्यक्ति सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए जाते हैं। वहाँ अधिकांशत: निम्नलिखित कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है–
1. सरकारी अस्पतालों में सर्वप्रथम रजिस्ट्रेशन अर्थात् पर्चा बनवाने के लिए लम्बी लाइन में खड़ा होना पड़ता है।
2. तत्पश्चात् डॉक्टर को दिखाने के लिए फिर से लम्बी लाइन का सामना करना पड़ता है।
3. जाँच-परख के बाद डॉक्टरों द्वारा विभिन्न जाँच जैसे ई. सी. जी., रक्त परीक्षण, मूत्र परीक्षण इत्यादि करवाने के लिए भी वहाँ लम्बी लाइन में खड़ा होना पड़ता है और परीक्षणों की रिपोर्ट के लिए भी कई दिनों तक इन्तजार करना पड़ता है।
4. डॉक्टर द्वारा जो दवाइयाँ लिखी जाती हैं, उनमें से कई दवाइयाँ अस्पताल में नहीं मिलतीं। उन्हें बाहर की दुकानों से खरीदना पड़ता है।

मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 7 सत्र 2022-23 (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
3. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय General English (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
4. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय-हिन्दी विशिष्ट (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
5. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय-हिन्दी विशिष्ट (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
6. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय गणित (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
7. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय गणित (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
8. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023

मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 6 सत्र 2022-23 (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
5. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
6. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
7. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023

कक्षा 8 प्रायोजना कार्य
1. 8th प्रोजेक्ट कार्य हिन्दी विशिष्ट
2. 8th प्रोजेक्ट कार्य संस्कृत
3. 8th प्रोजेक्ट कार्य सामाजिक विज्ञान
4. 8th प्रोजेक्ट कार्य गणित
5. 8th प्रोजेक्ट कार्य अंग्रेजी

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

वार्षिक परीक्षा कक्षा 8 सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. 6. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय विज्ञान कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
11. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
12. [2] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
13. [3] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

वैकल्पिक प्रश्न कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23
1. 40 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
2. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
3. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय गणित कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

सामाजिक विज्ञान कक्षा 7 वीं अभ्यास प्रश्न पत्र सत्र 2022-23 || Practice Question Paper Social Science Class 7th Annual Exam 2023

वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 की तैयारी के लिए कक्षा सातवीं की सामाजिक विज्ञान विषय का हल सहित मॉडल प्रश्न पत्र यहाँ दिया गया है।

Read more

पाठ - 1 'हजारों वर्षों के दौरान हुए परिवर्तनों की पड़ताल' || सामाजिक विज्ञान कक्षा - 7 प्रश्नावली उत्तर सहित

सामाजिक विज्ञान कक्षा - 7 के पाठ - 1 'हजारों वर्षों के दौरान हुए परिवर्तनों की पड़ताल' की प्रश्नावली उत्तर सहित पढ़ें।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe