
विज्ञान कक्षा 6 वीं अभ्यास प्रश्न पत्र सत्र 2022-23 || Solved Practice Question Paper Science Class 6th Annual Exam 2023
वैकल्पिक प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 1 से 10)
प्रश्न 1. हमारे भोजन में .............. के अभाव से रतौंधी होती है।
(अ) विटामिन A
(ब) विटामिन B
(स) विटामिन C
(द) विटामिन D
उत्तर– विटामिन A
प्रश्न 2. निम्नलिखित में से कौन सा जान्तव तन्तु है?
(अ) रेशम
(ब) ऊन
(स) उपरोक्त दोनों
(द) दोनों नहीं
उत्तर– उपरोक्त दोनों।
प्रश्न 3. निम्नलिखित में से किस पदार्थ से पुस्तक को बनाया जा सकता है?
(अ) चमड़ा
(ब) काँच
(स) कागज
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– कागज।
प्रश्न 4. अस्थियाँ एवं उपास्थि संयुक्त रूप से शरीर का ......... बनाते हैं।
(अ) मस्तिष्क
(ब) मेरूरज्जु
(स) कंकाल
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– कंकाल।
प्रश्न 5. पाँच किलोमीटर में ............. मीटर होते हैं।
(अ) 0
(ब) 50
(स) 500
(द) 5000
उत्तर– 5000
प्रश्न 6. चुम्बक के सदैव ............. ध्रुव होते हैं।
(अ) एक
(ब) दो
(स) तीन
(द) चार
उत्तर– दो।
प्रश्न 7. विद्युत् धारा धातुओं से होकर .................
(अ) प्रवाहित नहीं होती।
(ब) आंशिक रूप से प्रवाहित होती है।
(स) प्रवाहित होती है।
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– प्रवाहित हो होती है।
प्रश्न 8. समुद्र के जल से नमक ............. प्रक्रिया द्वारा प्राप्त किया जाता है।
(अ) छालन
(ब) वाष्पन
(स) निस्तारण
(द) निस्यन्दन
उत्तर– वाष्पन।
प्रश्न 9. निम्नलिखित में से कौन सी वस्तु लकड़ी से बनाई जाती है?
(अ) सोफा-सेट
(ब) बैलगाड़ी
(स) अलमारी
(द) उपरोक्त सभी
उत्तर– उपरोक्त सभी।
प्रश्न 10. 7 किलोमीटर = .......... मीटर
(अ) 70
(ब) 700
(स) 7000
(द) 70000
उत्तर– 7000
लघुत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 11 से 20)
प्रश्न 11. किन्हीं चार प्राकृतिक तन्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर– प्रमुख प्राकृतिक तन्तु निम्नलिखित हैं–
ऊन, रूई, रेशम, पटसन।
प्रश्न 12. वाष्पन किसे कहते हैं?
उत्तर– किसी द्रव का उसके वाष्प में परिवर्तित होने की प्रक्रिया वाष्पन कहलाती है। वाष्पन विधि का उपयोग द्रव में घुले हुए ठोस पदार्थों को पृथक करने के लिए किया जाता है।
प्रश्न 13. पौधे में तने का क्या कार्य है?
उत्तर– पौधे में तने का कार्य जल का संवहन करना, भोजन संग्रह करना, स्थिरता प्रदान करना, मजबूती प्रदान करना तथा पत्तियों से भोजन पौधे के अन्य भागों तक पहुँचाना है।
प्रश्न 14.
उत्तर– ऐसी गति जिसे एक निश्चित समय अन्तराल के पश्चात् दोहराया जाता है, आवर्ती गति कहलाती है।
प्रश्न 15. पारभासी वस्तुओं के कुछ उदाहरण लिखिए।
उत्तर– प्रमुख पारभासी वस्तुएँ निम्नलिखित हैं–
पॉलीथीन शीट, CD, धुँआ, कुहरा, गैस बर्नर की ज्वाला, सेलोफेन शीट, तार की जाली आदि।
प्रश्न 16. यह देखा गया है कि पेंसिल छीलक (शार्पनर) यद्यपि प्लास्टिक का बना होता है, फिर भी यह चुम्बक के दोनों ध्रुवों से चिपकता है। उस पदार्थ का नाम बताइए जिसका उपयोग इसके किसी भाग के बनाने में किया गया है?
उत्तर– पेंसिल छीलक (शार्पनर) में लगा ब्लेड लोहे का बना होता है। लोहा एक चुम्बकीय पदार्थ है। अतः चुम्बकीय पदार्थ होने के कारण ब्लेड की चुम्बक के दोनों ध्रुव आकर्षित करते हैं।
प्रश्न 17. विद्युत् स्विच को उपयोग करने का क्या प्रयोजन होता है? कुछ विद्युत्-साधित्रों के नाम बताइए जिनमें स्विच उनके अन्दर ही निर्मित होते हैं।
उत्तर– विद्युत् स्विच एक ऐसी सरल युक्ति है, जिसे परिपथ में विद्युत् धारा को रोकने या प्रारम्भ करने के लिए प्रयुक्त किया जाता है। यह परिपथ को पूरा करता है अथवा तोड़ता है।
विद्युत् साधित्र जिनमें स्विच अन्दर होते हैं– टेबल फेन, विद्युत् लैम्प, वाशिंग मशीन, जूसर, टी.वी., रेडियो इत्यादि।
प्रश्न 18. क्या चुम्बकों के दोनों ध्रुवों को अलग किया जा सकता है?
उत्तर– नहीं, चुम्बकों के दोनों ध्रुवों को अलग किया जा सकता। यदि किसी चुम्बक को बलपूर्वक दो टुकड़ों में तोड़ दिया जाए, तो दोनों टुकड़ें दो अलग-अलग चुम्बक बन जाएगें। दोनों चुम्बकों में अपने-अपने ध्रुव (उत्तरी व दक्षिणी ध्रुव) होगें।
प्रश्न 19. सरल रेखीय गति क्या होती है?
उत्तर– सरल रेखा के अनुदिश गति को सरल रेखीय गति कहते हैं।
प्रश्न 20. सन्तुलित भोजन से क्या तात्पर्य है?
उत्तर– वह आहार जिसमें समस्त पोषक तत्व उचित मात्रा में विद्यमान हों, सन्तुलित भोजन कहलाता है।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 21 से 24)
प्रश्न 21. किसी ऐसी निर्जीव वस्तु का उदाहरण दीजिए, जिसमें सजीवों के दो लक्षण दिखाई देते हैं।
उत्तर– निर्जीव वस्तु का उदाहरण– चन्द्रमा।
इसमें सजीवों के दो लक्षण दिखाई देते हैं–
1. आकाश में चन्द्रमा गति करता है।
2. इसके आकार में वृद्धि होती है।
प्रश्न 22. किसी स्वेटर बुनने की सलाई की लम्बाई मापते समय स्केल पर यदि इसके एक सिरे का पाठ्यांक 3.0 सेन्टीमीटर तथा दूसरे सिरे का पाठ्यांक 33.1 सेन्टीमीटर है, तो सलाई की लम्बाई कितनी है?
उत्तर– स्केल पर एक सिरे का पाठ्यांक = 3.0 सेन्टीमीटर
दूसरे सिरे का पाठ्यांक = 33.1 सेन्टीमीटर
स्वेटर बुनने की सलाई की लम्बाई = 33.1 - 3.0 सेन्टीमीटर
= 30.1 सेन्टीमीटर
अतः सलाई की लम्बाई 30.1 सेन्टीमीटर होगी।
प्रश्न 23. दिशा निर्धारण में कम्पास का किस प्रकार प्रयोग होता है?
उत्तर– कम्पास काँच के ढक्कन वाली एक छोटी डिब्बी होती है। इसके अन्दर एक चुम्बकित सुई ठीक बीच में स्थित एक धुरी पर लगी होती है, जो स्वतन्त्रतापूर्वक घूमती है। कम्पास में एक डायल होता है। जिस पर दिशाएँ अंकित होती हैं। कम्पास को उस स्थान पर रखते हैं जहाँ दिशा निर्धारण करना होता है। इसकी सुई विरामावस्था में उत्तर-दक्षिण दिशा को निर्देशित करती हैं। अब कम्पास को इतना घुमाते हैं कि सुई के दोनों सिरे डायल पर अंकित उत्तर-दक्षिण पर आ जाएँ इससे दिशाओं की जानकारी कर लेते हैं।
प्रश्न 24. आटे और चीनी के मिश्रण से क्या चीनी को पृथक करना सम्भव है? अगर हाँ, तो आप इसे कैसे करेंगे?
उत्तर– हाँ, आटे और चीनी के मिश्रण से चीनी को पृथक करना सम्भव है, इसके लिए छलनी का उपयोग करेंगे, मिश्रण को छलनी में डालकर छानेंगे जिससे आटा नीचे चला जाएगा और चीनी छलनी में रह जाएगी। दोनों को अलग-अलग बर्तनों में एकत्र कर लेंगे।
मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 6 सत्र 2022-23 (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 7 सत्र 2022-23 (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय General English (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
3. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय-हिन्दी विशिष्ट (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
वार्षिक परीक्षा कक्षा 8 सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. 6. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय विज्ञान कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
11. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
12. [2] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
13. [3] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
R. F. Tembhre
(Teacher)
infosrf.com
Comments