An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



कक्षा 3 री मॉडल प्रश्नपत्र विषय पर्यावरण (हल सहित) वार्षिक परीक्षा 2022-23 || Model question paper class 3rd subject environment study

वैकल्पिक प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 1 से 10 तक)

प्रश्न 1 - इनमें से बड़े पत्ते होते हैं।
(A) आम
(B) नीम
(C) केला
(D) कद्दू
उत्तर - (C) केला

प्रश्न 2 - निम्न में से पानी का बदला हुआ रूप नहीं है।
(A) धुंआ
(B) भाप
(C) बर्फ
(D) धुंध
उत्तर - (A) धुंआ

प्रश्न 3 - आपके भाई के पिता की बहन आपकी कौन होगी?
(A) चाची
(B) दादी
(C) मौसी
(D) बुआ
उत्तर - (D) बुआ

प्रश्न 4 - निम्न में से किसे सलाद के रूप में खाया जाता है?
(A) लौकी
(B) शकरकंद
(C) तरबूज
(D) ककड़ी
उत्तर - (D) ककड़ी

प्रश्न 5 - जो देख नहीं सकते उनके द्वारा पढ़ने के लिए उपयोग में लाया जाता है।
(A) देवनागरी लिपि
(B) ब्रेल लिपि
(C) रोमन लिपि
(D) उपरोक्त सभी
उत्तर - (B) ब्रेल लिपि

टीप - नीचे दिए गए चित्र को देखें एवं प्रश्न क्रमांक 6 से लेकर 10 तक सही उत्तरों का चयन करें।

games material

प्रश्न 6 - ऊपर के चित्र को देखकर बताइए। किस खेल में खेल सामग्री का उपयोग नहीं होता?
(A) फुटबॉल
(B) शतरंज
(C) कबड्डी
(D) हाॅकी
उत्तर - (C) कबड्डी

प्रश्न 7 - किस खेल को घर के अंदर खेला जा सकता है?
(A) शतरंज
(B) कैरम
(C) कबड्डी
(D) शतरंज व कैरम दोनों
उत्तर - (D) शतरंज व कैरम दोनों

प्रश्न 8 - उक्त चित्र में किस खेल से संबंधित सामग्री नहीं दिखाई गई है?
(A) क्रिकेट
(B) बैडमिंटन
(C) टेबल टेनिस
(D) उपरोक्त सभी
उत्तर - (D) उपरोक्त सभी

प्रश्न 9 - दो लोगों के द्वारा खेला जाने वाला खेल है।
(A) शतरंज
(B) कबड्डी
(C) फुटबॉल
(D) हाॅकी
उत्तर - (A) शतरंज

प्रश्न 10 - हॉकी के खेल में कितनी गेंदों का प्रयोग खेल के दौरान होता है?
(A) एक
(B) दो
(C) तीन
(D) चार
उत्तर - एक

लघु उत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 11 से 20 तक)

प्रश्न 11 - मध्य प्रदेश के दक्षिण में स्थित 2 जिलों के नाम लिखो।
उत्तर - 1. सिवनी 2. छिन्दवाड़ा

प्रश्न 12 - आप अपनी मां की बहन को क्या कहते हैं?
उत्तर - मौसी।

प्रश्न 13 - गर्मी के दिनों में पक्षियों के लिए पानी हेतु सकोरे बांधे जाते हैं क्यों?
उत्तर -गर्मी के दिनों में पानी की कमी हो जाती है इसलिए पक्षियों हेतु सकोरे बांधे जाते हैं।

प्रश्न 14 - आपके घर या पड़ौस में पाले गये कोई दो पशुओं के नाम लिखो।
उत्तर - गाय, कुत्ता

प्रश्न 15 - मिट्टी का घर बनाने के लिए जिन वस्तुओं की आवश्यकता पड़ती है उन्हें नीचे दी गई सूची से छांटकर लिखो।
लकड़ी, सीमेंट, खपरैल, मिट्टी, लोहा, तार, कंक्रीट, बांस, रेत
उत्तर - लकड़ी, खपरैल, मिट्टी, बांस।

प्रश्न 16 - 'आओ बर्तन बनाए' पाठ में कौआ कहता है "चोंच धोकर आऊंगा।" इस लाइन में कौवे से हमें कौन सी शिक्षा मिलती है?
उत्तर - इस पंक्ति से हमें भोजन करने से पूर्व हाथ धोने की शिक्षा मिलती है।

प्रश्न 17 - उस वाहन का नाम लिखिए जिसके तीन पहिए होते हैं।
उत्तर - रिक्शा।

प्रश्न 18 - सूर्य की ऊर्जा से खाना बनाने के लिए आप किस बर्तन का उपयोग करोगे?
उत्तर - सोलर कुकर।

प्रश्न 19 - कुछ लोग इशारों में बातें करते हैं। उनका इशारों में बात करने का कारण लिखिए।
उत्तर - कुछ लोग मूक एवं बधिर होते हैं, इस कारण से वह इशारों में बात करते हैं।

प्रश्न 20 - आपको सबसे अच्छी सब्जी कौन सी लगती है? अच्छी लगने वाली कोई दो सब्जियों के नाम लिखो।
उत्तर - मुझे सबसे अच्छी सब्जी लौकी की लगती है। अच्छी लगने वाली दो सब्जियां- लौकी और भिण्डी हैं।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 21 से 24)

प्रश्न 21 - नीचे दी गई तालिका को दिए गए खाने-पीने के पदार्थों से छांटकर भरें।
भुट्टा, गन्ना, समोसे, कड़वा, दलिया, कड़वा जूस

क्या खा सकते हैं? क्या नहीं खा सकते हैं?
बूढ़े
युवा
छोटे बच्चे
उत्तर -

क्या खा सकते हैं? क्या नहीं खा सकते हैं?
बूढ़े दलिया भुट्टा
युवा समोसे कड़वा जूस
छोटे बच्चे अंगूर गन्ना

प्रश्न 22 - प्रकृति से हमें जल दो प्रकार से प्राप्त होता है-
1. जमीन के ऊपर से।
2. जमीन के अंदर से।
उक्त दोनों प्रकार से प्राप्त जल के स्रोतों के नाम लिखो।
उत्तर -
1. जमीन के ऊपर से - वर्षा, नदी, झरना, तालाब।
2. जमीन के अंदर से - ट्यूबवेल, कुंआ, बावड़ी

प्रश्न 23 - यदि विद्यालय जाते समय आपके मित्र की साइकिल पंचर हो जाए तो उसके चेहरे के भाव कैसे दिखाई देंगे?
उत्तर - विद्यालय जाते समय यदि किसी की भी साइकिल पंचर हो तो चेहरे के भाव कुछ इस तरह हो जाते हैं।
1. चेहरा मलीन हो जायेगा।
2. चेहरे पर गुस्सा दिखाई देगा।
3. चेहरा लाल-पीला भी हो सकता है।
4. चेहरे पर थकान के भाव दिखाई देंगे।

प्रश्न 24 -यदि आपकी कक्षा में कोई दिव्यांग विद्यार्थी पड़ता है। उसे चलने-फिरने में परेशानी होती है। आप उसकी क्या क्या मदद करेंगे?
उत्तर - यदि हमारी कक्षा में कोई दिव्यांग विद्यार्थी है तो हम उसकी हर तरह से सहायता करेंगे।
जैसे- 1. उसे ट्राईसाईकिल पर बिठाना।
2. उसकी ट्राईसाईकिल को सहारा देकर धकेलना।
3. सामान उसके हाथ में देने में सहायता करना।
4. यदि वह पढ़ाई में पिछड़ जाए तो उसको अपनी पाठ्य पुस्तक एवं कॉपियां देना।
5. उसकी प्रसाधन कक्ष तक जाने में सहायता करना।

वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 कक्षा 5 वी हिन्दी विशिष्ट का प्रश्न पत्र (हल सहित)
2. मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय हिन्दी विशिष्ठ कक्षा पांचवी
3. मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय गणित कक्षा पांचवी
4. [1] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
5. [2] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
6. पर्यावरण मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th

मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 6 सत्र 2022-23 (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

वार्षिक परीक्षा कक्षा 8 सत्र 2021-22 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. 6. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय विज्ञान कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

कक्षा 3 री मॉडल प्रश्नपत्र विषय पर्यावरण (हल सहित) वार्षिक परीक्षा 2022-23 || Model question paper class 3rd subject environment study

वार्षिक परीक्षा कक्षा-3 सत्र 2022-23 की तैयारी के लिए विषय पर्यावरण की आदर्श प्रश्नपत्र को हल सहित प्रस्तुत किया गया है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe