Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025-26 कक्षा 3 विषय पर्यावरण आदर्श उत्तर शीट | Science Answer sheet


अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025-26 कक्षा 3 विषय पर्यावरण आदर्श उत्तर शीट | Science Answer sheet

राज्य शिक्षा केंद्र म.प्र. द्वारा आयोजित कक्षा 3री विषय पर्यावरण अध्ययन (Environmental Studies) अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन सत्र 2025-26 के प्रश्न पत्र का उत्तर सहित संपूर्ण हल।

अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025-26

कक्षा - 3री    समय - 2½ घण्टे
विषय - पर्यावरण अध्ययन    MM - 60


नोट - सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।

बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रश्न 1 - 5)

निर्देश― प्रत्येक प्रश्न के 4 विकल्प दिए गए हैं। सही विकल्प चुनकर उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।

प्रश्न - 1. परिवार के साथ रहने में हमें कैसा लगता है?
(A) गुस्सा आता है
(B) मज़ा आता है
(C) रोना आता है
(D) ऊब जाते हैं
उत्तर : (B) मज़ा आता है

प्रश्न - 2. नीता और राधा की दादी शुरुआत में मेले में जाने के लिए क्यों तैयार नहीं हुई?
(A) उन्हें भीड़ अच्छी नहीं लगती थी
(B) उनके पैरों में दर्द था
(C) उन्हें खाना पसंद नहीं था
(D) उन्हें मौसम ज्यादा गर्म लगा
उत्तर : (B) उनके पैरों में दर्द था

प्रश्न - 3. पेड़ों की शाखाओं से लिपटी होती हैं–
(A) पत्ती
(B) लता
(C) जड़
(D) तना
उत्तर : (B) लता

प्रश्न - 4. पेड़-पौधे और पशु-पक्षी हमारे ऊपर किस प्रकार निर्भर होते हैं?
(A) पहनावे के लिए
(B) खेलने के लिए
(C) भोजन और सुरक्षा के लिए
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर : (C) भोजन और सुरक्षा के लिए

प्रश्न - 5. पशुओं से हमें प्राप्त होता है–
(A) सब्ज़ी
(B) फल, फूल
(C) अनाज
(D) दूध, अंडे, मांस
उत्तर : (D) दूध, अंडे, मांस


रिक्त स्थान (प्रश्न 6-10)

निर्देश― नीचे दिए गए रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।

प्रश्न - 6. मेला एक मनोरंजन का स्थान है।
सही उत्तर: मनोरंजन

प्रश्न - 7. कुछ लताएँ अपना भोजन दूसरे पौधों से लेती हैं।
सही उत्तर: पौधों

प्रश्न - 8. टमाटर के फल का रंग लाल होता है तो धनिया का रंग हरा होता है।
सही उत्तर: हरा

प्रश्न - 9. पेड़-पौधों और पशुओं का हमारे जीवन में विशेष महत्व है।
सही उत्तर: जीवन

प्रश्न - 10. हरी सब्जियां और फल हमें विटामिन और खनिज देते हैं।
सही उत्तर: विटामिन


अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 11-16)

निर्देश― नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर एक शब्द/वाक्य में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं।

प्रश्न - 11. आप अपने मित्रों के साथ कौन-कौन से खेल खेलते हैं?
उत्तर :– क्रिकेट, फुटबॉल, खो-खो, और कबड्डी।

प्रश्न - 12. अपने मित्रों के नाम लिखिए जो घर या पड़ोस में आपके साथ खेलते हैं।
उत्तर :– उदाहरण: राहुल, सीता, मोहन, अनीता।

प्रश्न - 13. मेले में नक्शा कहाँ लगा हुआ था?
उत्तर :– मेले में नक्शा प्रवेश द्वार या मुख्य सूचना पटल पर लगा था।

प्रश्न - 14. दो बड़ी-बड़ी घास के बीज का नाम लिखिए।
उत्तर :– गेहूँ और चावल।

प्रश्न - 15. घर के अंदर एवं बाहर खेले जाने वाले दो-दो खेलों के नाम लिखिए।
उत्तर :– अंदर: कैरम, लूडो। बाहर: क्रिकेट, फुटबॉल।

प्रश्न - 16. भोजन बनाने में उपयोग की जाने वाली दो ऐसी सामग्री लिखिए जो न तो पौधों से और न ही पशुओं से मिलती हैं।
उत्तर :– नमक और पानी।


लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 17-22)

निर्देश― 30–40 शब्दों में उत्तर लिखिए।

प्रश्न - 17. यदि परिवार का कोई सदस्य बीमार हो जाए तो आप क्या करेंगे?
उत्तर :– यदि परिवार का कोई सदस्य बीमार हो जाए, तो मैं उन्हें आराम करने दूँगा, डॉक्टर द्वारा दी गई दवाइयाँ समय पर दूँगा, हल्का भोजन दूँगा और आवश्यकता होने पर डॉक्टर के पास ले जाऊँगा।

प्रश्न - 18. यदि आप मेले में जाएँ तो आपको क्या अच्छा लगता है?
उत्तर :– मुझे रंग-बिरंगे खिलौने, बड़े-बड़े झूले, खाने के स्टॉल और मेले की रौनक बहुत अच्छी लगती है।

प्रश्न - 19. 'विशु कनि' कैसे मनाते हैं?
उत्तर :– ‘विशु कनि’ केरल का नववर्ष त्योहार है। इसमें लोग सुबह उठकर चावल, फल, सब्जियां, सोना, कपड़े और सिक्कों जैसी शुभ वस्तुओं का दर्शन करते हैं।

प्रश्न - 20. हमें पशु-पक्षियों से कैसा व्यवहार करना चाहिए?
उत्तर :– हमें पशु-पक्षियों के प्रति दयालु और प्रेमपूर्ण व्यवहार करना चाहिए। उन्हें तंग नहीं करना चाहिए, उनकी देखभाल और सहायता करनी चाहिए।

प्रश्न - 21. जीवन के लिए पानी महत्वपूर्ण क्यों है?
उत्तर :– पानी पीने, खाना बनाने, सफाई करने और खेती के लिए आवश्यक है। पेड़-पौधे भी पानी के बिना नहीं उग सकते। इसलिए पानी के बिना जीवन असंभव है।

प्रश्न - 22. दाल और दूध किस प्रकार के भोजन हैं?
उत्तर :– दाल और दूध प्रोटीनयुक्त भोजन हैं। दालें पौधों से प्राप्त प्रोटीन का स्रोत हैं और दूध पशुओं से प्राप्त प्रोटीन व कैल्शियम का स्रोत है।


दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 23 - 26)

निर्देश― 70–80 शब्दों में उत्तर लिखिए।

प्रश्न - 23. अपनी पसंद के त्योहार के बारे में लिखिए।
उत्तर :–
त्योहार: दीपावली
कब: कार्तिक अमावस्या (अक्टूबर/नवंबर)
विशेष पकवान: मिठाइयाँ, नमकीन, खीर, पूड़ी
पोशाक: नए और पारंपरिक कपड़े
विवरण: यह बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है। घरों को दीयों और रंगोली से सजाया जाता है तथा लक्ष्मी-गणेश की पूजा की जाती है।

प्रश्न - 24. यदि पेड़-पौधे और पशु-पक्षी न हों तो मनुष्य का जीवन कैसा होगा?
उत्तर :– पेड़-पौधों के बिना ऑक्सीजन, भोजन और दवाइयाँ नहीं मिलेंगी। पशु-पक्षियों के बिना दूध, अंडे और मांस जैसे खाद्य पदार्थ नहीं मिलेंगे। पर्यावरण असंतुलित होगा और मनुष्य का जीवन संकट में पड़ जाएगा।

प्रश्न - 25. पेड़-पौधे आपके मित्र कैसे हो सकते हैं?
उत्तर :– पेड़-पौधे हमें भोजन, ऑक्सीजन, छाया, ठंडक, औषधियाँ और लकड़ी प्रदान करते हैं। वे हमारी जरूरत की कई चीजें देते हैं और जीवन को संतुलित रखते हैं, इसलिए वे हमारे सच्चे मित्र हैं।

प्रश्न - 26. पृथ्वी पर पानी समाप्त हो जाए तो क्या होगा?
उत्तर :– पानी खत्म होने पर मनुष्य, पशु-पक्षी जीवित नहीं रह पाएंगे। फसलें सूख जाएँगी, नदियाँ-तालाब खत्म हो जाएँगे, मौसम बिगड़ जाएगा और दैनिक कार्य जैसे सफाई, खाना बनाना भी बंद हो जाएँगे। जीवन समाप्त हो जाएगा।


लेख का सारांश:
यह प्रश्न पत्र कक्षा 3 की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025-26 के विषय पर्यावरण अध्ययन के आदर्श उत्तरों को प्रस्तुत करता है। इसमें परिवार के सदस्य, पानी कहाँ से आता है, पशु-पक्षी और उनकी आवाज़, और स्थानीय खेलों जैसे प्राथमिक पर्यावरण अध्ययन के महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है। यह आदर्श उत्तर शीट छात्रों को उनके उत्तरों का मिलान करने में मदद करती है और शिक्षकों को मूल्यांकन में सहायता प्रदान करती है। इसमें सरल और सटीक भाषा का प्रयोग किया गया है ताकि प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों को आसानी से समझ में आ सके।
विषय क्षेत्र: कक्षा 3 की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025-26 के विषय पर्यावरण अध्ययन के आदर्श उत्तर
जानकारी का स्रोत: राज्य शिक्षा केंद्र म.प्र. भोपाल द्वारा जारी अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन सत्र 2025-26 का पर्यावरण अध्ययन प्रश्न पत्र (संदर्भित)।

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी से संबंधित लिंक्स👇🏻

उत्तर शीट एवं मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 3री(हल सहित)
1. कक्षा-3 विषय - हिंदी (प्रथम भाषा) उत्तर शीट अर्द्धवार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25
2. उत्तर शीट अर्द्धवार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25 विषय- गणित (हिन्दी माध्यम) कक्षा- 3
कक्षा-3 अर्द्धवार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25 उत्तर शीट विषय पर्यावरण अध्ययन (हिन्दी माध्यम)

मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 3री सत्र 2022-23 (हल सहित)
1. कक्षा 3 हिन्दी वार्षिक परीक्षा हेतु ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल अभ्यास प्रश्नपत्र 2024
2. मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) विषय पर्यावरण अध्ययन कक्षा-3री वार्षिक परीक्षा 2022-23
3. मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) विषय हिन्दी विशिष्ट कक्षा-3 री वार्षिक परीक्षा 2022-23
4. कक्षा 3री सभी विषय हल प्रोजेक्ट वर्क

You may also like

कक्षा-3 अर्द्धवार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25 उत्तर शीट विषय पर्यावरण अध्ययन (हिन्दी माध्यम) | Answer Sheet Environmental Studies class- 3rd

कक्षा-3 अर्द्धवार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25 उत्तर शीट विषय पर्यावरण अध्ययन (हिन्दी माध्यम) | Answer Sheet Environmental Studies class- 3rd

इस लेख में कक्षा-3 अर्द्धवार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25 उत्तर शीट विषय पर्यावरण अध्ययन (हिन्दी माध्यम) की जानकारी दी गई है।

Read more
कक्षा 3 री मॉडल प्रश्नपत्र विषय पर्यावरण (हल सहित) वार्षिक परीक्षा 2022-23 || Model question paper class 3rd subject environment study

कक्षा 3 री मॉडल प्रश्नपत्र विषय पर्यावरण (हल सहित) वार्षिक परीक्षा 2022-23 || Model question paper class 3rd subject environment study

वार्षिक परीक्षा कक्षा-3 सत्र 2022-23 की तैयारी के लिए विषय पर्यावरण की आदर्श प्रश्नपत्र को हल सहित प्रस्तुत किया गया है।

Read more

Search Option

Follow us

Recent post