Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

प्रगति पत्रक में क्या टीप लिखें और यह लिखना क्यों आवश्यक है? सत्र 2021-22 वार्षिक परीक्षा

अभी डाउनलोड करने हेतु क्लिक करें।

प्रगति पत्रक में क्या टीप लिखें और यह लिखना क्यों आवश्यक है? सत्र 2021-22 वार्षिक परीक्षा

सत्र 2021-22 वार्षिक परीक्षा के प्रगति पत्रक में क्या टीप लिखें और यह लिखना क्यों आवश्यक है?

सत्र 2021-22 में विद्यार्थियों का वार्षिक मूल्यांकन सम्पन्न होने के पश्चात प्रगतिपत्रक तैयार किया गया है। प्रगति पत्रक हेतु शासन ने निम्नानुसार निर्देश दिए हैं।
(1) परीक्षा परिणाम केवल शैक्षिक क्षेत्र के अर्ध्दवार्षिक एवं वार्षिक मूल्यांकन के आधार पर दिया जावे।
(2) मासिक मूल्यांकन की प्रविष्टियाँ रिक्त रखी जाएँगी।
(3) जिन माहों में विद्यार्थियों के लिए विद्यालय खुले हैं, केवल उन्हीं माहों में सह-शैक्षिक एवं व्यक्तिगत-सामाजिक गुणों से संबंधित ग्रेड प्रदान किए जाएँ।
(4) वार्षिक परिणाम में सह-शैक्षिक एवं व्यक्तिगत-सामाजिक गुणों के अंकों का अधिभार नहीं दिया जाना है।

उक्त निर्देशों के अनुसार शिक्षकों के द्वारा विद्यार्थियों का प्रगतिपत्रक तैयार किया जाएगा, तो शैक्षिक क्षेत्र में मासिक मूल्यांकन की प्रविष्टियाँ रिक्त रखी जाएँगी। इसी तरह से माह जुलाई एवं अगस्त 2021 में कोविड-19 प्रकोप के कारण विद्यालय बन्द रहे हैं। ऐसी स्थिति में सह-शैक्षिक एवं व्यक्तिगत-सामाजिक गुणों के ग्रेड की प्रविष्टियाँ भी रिक्त रखी जाएँगी।

भविष्य में विद्यालय द्वारा प्रदान किये गये प्रगति-पत्रक का अवलोकन किया जाएगा तो उस समय उक्त प्रविष्टियों के रिक्त होने की स्थिति में समझ नहीं आएगा कि ये प्रविष्टियाँ क्यों रिक्त रखी गई है? ऐसे स्थिति में यदि टीप (Note) लिख दी जाती है तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि प्रगतिपत्रक की उक्त प्रविष्टियाँ रिक्त क्यों हैं।

परीक्षा परिणाम तैयार करने एवं अंकसूची भरने की जानकारियाँ
1. अंकसूची की भरी जाने वाली प्रविष्टियाँ
2. परीक्षा फल संबंधी अभिलेख तैयार कैसे करें?
3. प्रगति पत्रक में भरी हुई प्रविष्टियाँ 2021-22 हेतु
4. कक्षा 1 व 2 मूल्यांकन वर्कशीट्स में अंकों का अधिभार
5. सत्र 2021-22 में शाला लगने के दिवस
6. 50% क्षमता के साथ विद्यालय संचालन के माहों में बच्चों की उपस्थिति
7. प्रगति पत्रक में शिक्षक अभिमत कैसे लिखें?
8. कहाँ और कैसे दें - अंक व ग्रेड कक्षा 1 से 8 वार्षिक मूल्यांकन 2021-22
9. वार्षिक परीक्षा फल पंजी की प्रमुख पप्रविष्टियाँ सत्र 2021-22
10. ग्रेड A+, A, B+, B, C+, C, D, F हेतु प्राप्तांक सूची

टीप में क्या लिखें?

टीप - शासन के निर्देशानुसार-
(i) कोविड-19 के कारण माह जुलाई एवं अगस्त 2021 में विद्यालय बन्द रखे गए थे।
(ii) अंतिम वार्षिक परीक्षा परिणाम शैक्षिक क्षेत्र के अर्ध्दवार्षिक एवं वार्षिक मूल्यांकन के आधार पर दिया गया है।

उक्त टीप में शासन के निर्देशों का हवाला अर्थात पत्र क्रमांक लिखा जा सकता है, किंतु प्रगतिपत्रक में स्थान अधिक लगेगा। इस बात को ध्यान में रखते हुए केवल 'शासन के निर्देशानुसार' ही लिखा जाना उचित होगा।

टीप कहाँ लिखें?

नीचे प्रगति-पत्रक में टीप देने का उदाहरण दिया गया है।

pragati_patrak

प्रगति पत्रक का पृष्ठ (पीछे का) भाग जहाँ शैक्षिक, सह-शैक्षिक एवं व्यक्तिगत-सामाजिक गुणों के ग्रेड प्रदान किए गए हैं। सबसे नीचे जहाँ पर भी खाली जगह मिले वहाँ लाल स्याही से प्रभारी शिक्षक/शाला प्रमुख को अपनी टीप दे देना चाहिए।


संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।👇🏻
(Watch video for related information)

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी से संबंधित लिंक्स👇🏻

https://youtu.be/WbvI5J2CkEc

You may also like

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2026 हेतु सामाजिक विज्ञान चैप्टर 1 इतिहास : इतिहास की अवधारणा, स्रोत एवं महत्व | 50 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2026 हेतु सामाजिक विज्ञान चैप्टर 1 इतिहास : इतिहास की अवधारणा, स्रोत एवं महत्व | 50 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न

TET व CTET 2026 परीक्षा हेतु सामाजिक विज्ञान (इतिहास) की पूरी अध्ययन सामग्री। इसमें विश्व इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, संविधान, राजस्थान का इतिहास एवं 50 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न

Read more
माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा विज्ञान पाठ्यक्रम : ब्रह्माण्ड का विस्तृत अध्ययन : 50 वैकल्पिक प्रश्न

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा विज्ञान पाठ्यक्रम : ब्रह्माण्ड का विस्तृत अध्ययन : 50 वैकल्पिक प्रश्न

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा TET हेतु विज्ञान विषय के 'ब्रह्माण्ड' चैप्टर की संपूर्ण जानकारी, महाविस्फोट सिद्धांत, सौर मंडल के ग्रह और 50 महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न

Read more
TET 2026 मॉडल टेस्ट पेपर – सेवारत शिक्षकों हेतु 150 MCQs का संपूर्ण अभ्यास सेट

TET 2026 मॉडल टेस्ट पेपर – सेवारत शिक्षकों हेतु 150 MCQs का संपूर्ण अभ्यास सेट

बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, भाषा-1 (हिन्दी), भाषा-2 (अंग्रेजी/संस्कृत), गणित एवं पर्यावरण अध्ययन सहित TET परीक्षा 2026 हेतु 150 बहुविकल्पीय प्रश्नों का अभ्यास सेट (उत्तर सहित)

Read more

Search Option

Follow us