Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

शिक्षण अधिगम सामग्री (TLM) मेला (प्रतियोगिता) में जनपद शिक्षा केन्द्र सिवनी ने किया 'राज्य स्तरीय TLM मेला' में जिले का प्रतिनिधित्व

अभी डाउनलोड करने हेतु क्लिक करें।

शिक्षण अधिगम सामग्री (TLM) मेला (प्रतियोगिता) में जनपद शिक्षा केन्द्र सिवनी ने किया 'राज्य स्तरीय TLM मेला' में जिले का प्रतिनिधित्व

जनपद शिक्षा केन्द्र सिवनी के शिक्षकों का शिक्षण अधिगम सामग्री (TLM) मेला (प्रतियोगिता) में 'राज्य स्तरीय TLM मेला' में जिले का प्रतिनिधित्व किया।

राज्य शिक्षा केन्द्र, म.प्र. भोपाल के दिशानिर्देश [क्र. /राशिके/ शि.प्रशि/2022/ 1636 भोपाल दिनांक- 07/3/2022] के अनुसार "विद्यालय स्तर से लेकर राज्य स्तर" तक TLM मेला - विषय हिन्दी, गणित और विज्ञान में आयोजन के निर्देश दिये गये थे।

इसी तारतम्य में समय सारणी के अनुसार 4 मार्च 2022 को जनपद शिक्षा केन्द्र सिवनी की समस्त शालाओं में जिला शिक्षा केन्द्र के दिशानिर्देश पर बीआरसीसी एवं उनकी टीम (जनपद शिक्षा केन्द्र, सिवनी) के दिशानिर्देशन एवं मार्गदर्शन में TLM मेला का आयोजन किया गया। विद्यालयों में जिन शिक्षकों ने स्थान प्राप्त किया उन्हें जनशिक्षा केन्द्र स्तर पर टी.एल. एम. मेला में अपना प्रदर्शन देने का अवसर प्राप्त हुआ, जोकि जनशिक्षा केन्द्र स्तर पर 7 मार्च 2022 को मेले का आयोजन किया गया था।

tlm_seoni

7 मार्च 2022 को प्रत्येक जनशिक्षा केन्द्र में सम्पन्न हुए TLM मेले में चुने हुए प्रतिभागी (प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय) को जनपद शिक्षा केन्द्र स्तर पर 11 मार्च 2022 को लगे 'शैक्षणिक TLM मेला' में प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त हुआ।

rf_tlm

जनपद शिक्षा केन्द्र स्तर पर आयोजित TLM मेले में बीआरसीसी श्री सुनील राय एवं उनके समस्त प्रशासनिक अमले के द्वारा मेले में उत्तम प्रबन्ध करते हुए पर्याप्त सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई। जनपद शिक्षा केन्द्र स्तर पर निम्न प्रतिभागियों ने हिन्दी, गणित और विज्ञान विषय में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
हिन्दी-
(1) श्री प्रकाश तिवारी
(2) श्रीमती अल्पा शर्मा
(3) श्री रामफल टेमरे
गणित-
(1) श्री रामस्वरूप चौरसिया
(2) श्री के.एल. पटले
(3) श्री दिलीप कटरे
विज्ञान-
(1) श्रीमती वर्षा जैन
(2) श्री श्याम लाल डेहरिया
(3) श्रीमती दुर्गेश शर्मा

tlm_jabalpur

जनपद शिक्षा केन्द्र में उक्त स्थान प्राप्त शिक्षकों के द्वारा अब बारी थी जिला शिक्षा केन्द्र स्तरीय टी एल एम मेला में (जोकि 14 मार्च 2022 को स्मृति लॉन सिवनी में संपन्न हुआ) अपना प्रदर्शन और अध्यापन कौशल दिखाने की। जिला शिक्षा केन्द्र पर आयोजित t.l.m. मेले में प्रतिनिधित्व करने के लिए जनपद शिक्षा केन्द्र की टीम के द्वारा विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया गया। श्री सुनील राय (बीआरसीसी), श्री अरुण राय (बीएसी), श्री नाग सर (बीएसी), श्री कपिल बघेल (बीएसी), श्री गजेंद्र बघेल (बीएसी) श्री श्रवण साहू एवं समस्त टीम के द्वारा जिला शिक्षा केन्द्र पर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु कामना की गई। श्री अरुण राय (बीएसी) के द्वारा शिक्षकों को समय रहते फोन के द्वारा आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किए गए।

my_tlm_rft_naval

tlm_certificate

जिला शिक्षा केन्द्र स्तर पर जनपद शिक्षा केन्द्र सिवनी के 5 शिक्षकों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर अपनी जगह बनाई जिनमें-
हिन्दी विषय में -
प्रथम स्थान - श्री रामफल टेमरे
तृतीय स्थान - श्री मती अल्पा शर्मा
गणित विषय में -
प्रथम स्थान - श्री के.एल. पटले
विज्ञान विषय में
द्वितीय स्थान - श्रीमती दुर्गेश शर्मा
तृतीय स्थान - श्री श्याम लाल डेहरिया
ने संभाग स्तर पर आयोजित टी एल एम मेला में जिला - सिवनी का प्रतिनिधित्व करने हेतु अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिया। जिला स्तर पर स्थान प्राप्त शिक्षकों ने अपने जनशिक्षकों श्री सुरेश गौतम, श्री बृजेश राय, श्री पंकज तिवारी आदि (जिनके प्रोत्साहन हेतु) एवं जनपद शिक्षा केन्द्र की टीम को (आवश्यक मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन हेतु) हार्दिक धन्यवाद दिया।

rf_with_jila_shikshakendra_team

संभाग स्तर पर 25 एवं 26 मार्च को TLM मेला संपन्न हुआ। इस "शिक्षण अधिगम सामग्री प्रदर्शन मेला" में जनपद शिक्षा केन्द्र सिवनी के शिक्षकों ने अपना बेहतर प्रदर्शन किया और अध्यापन में सामग्री का प्रयोग बेहतर तरीके से कैसे किया जा सकता है बताया। इस मेले में राज्य स्तर अपनी शैक्षणिक सामग्री के प्रदर्शन हेतु जनपद शिक्षा केन्द्र की 'शासकीय प्राथमिक शाला मिर्चीटोला, जनशिक्षा केन्द्र, भोमा (बालक) के शिक्षक श्री रामफल टेमरे ने हिन्दी विषय में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय, जनशिक्षा केन्द्र, जनपद शिक्षा केन्द्र एवं जिला शिक्षा केन्द्र को गौरवान्वित किया।

alpa_sharma_tlm

राज्य स्तर पर 28 एवं 29 मार्च को टी एल एम मेले का आयोजन हुआ। इस मेले में जिला सिवनी का प्रतिनिधित्व करते हुए जनपद शिक्षा केन्द्र सिवनी से श्री रामफल टेमरे (हिन्दी) एवं जनपद शिक्षा केन्द्र बरघाट से श्रीमती सलमा कुरैशी (गणित) ने अपना बेहतर प्रदर्शन दिया, जिसकी अमित छाप राज्य शिक्षा केन्द्र स्तर पर भी बनी हुई है।

rf_tlm_prasentation

जनपद शिक्षा केन्द्र सिवनी के विद्यालयों से स्थान प्राप्त शिक्षकों श्री के.एल. पटले, श्री रामफल टेमरे, मती अल्पा शर्मा, श्रीमती दुर्गेश शर्मा एवं श्री श्याम लाल डेहरिया ने संभाग एवं राज्य स्तर पर जनपद शिक्षा केन्द्र सिवनी का प्रतिनिधित्व करते हुए समस्त जनपद एवं जिला स्तरीय शैक्षणिक अमले को गौरवान्वित किया। सभी शिक्षक, शिक्षिकाएँ बधाई के पात्र हैं।

tlm_certifate_bhopal

tlm_exhibition_bhopal

T.L.M. से सम्बंधित इन 👇 लेखों को पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
1. TLM- सब्जियोंके नाम हिन्दी व अंग्रेजी में।
2. संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त TLM


संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।👇🏻
(Watch video for related information)

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी से संबंधित लिंक्स👇🏻

https://youtu.be/E9Li-4bVpPQ

You may also like

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2026 हेतु सामाजिक विज्ञान चैप्टर 1 इतिहास : इतिहास की अवधारणा, स्रोत एवं महत्व | 50 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2026 हेतु सामाजिक विज्ञान चैप्टर 1 इतिहास : इतिहास की अवधारणा, स्रोत एवं महत्व | 50 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न

TET व CTET 2026 परीक्षा हेतु सामाजिक विज्ञान (इतिहास) की पूरी अध्ययन सामग्री। इसमें विश्व इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, संविधान, राजस्थान का इतिहास एवं 50 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न

Read more
माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा विज्ञान पाठ्यक्रम : ब्रह्माण्ड का विस्तृत अध्ययन : 50 वैकल्पिक प्रश्न

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा विज्ञान पाठ्यक्रम : ब्रह्माण्ड का विस्तृत अध्ययन : 50 वैकल्पिक प्रश्न

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा TET हेतु विज्ञान विषय के 'ब्रह्माण्ड' चैप्टर की संपूर्ण जानकारी, महाविस्फोट सिद्धांत, सौर मंडल के ग्रह और 50 महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न

Read more
TET 2026 मॉडल टेस्ट पेपर – सेवारत शिक्षकों हेतु 150 MCQs का संपूर्ण अभ्यास सेट

TET 2026 मॉडल टेस्ट पेपर – सेवारत शिक्षकों हेतु 150 MCQs का संपूर्ण अभ्यास सेट

बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, भाषा-1 (हिन्दी), भाषा-2 (अंग्रेजी/संस्कृत), गणित एवं पर्यावरण अध्ययन सहित TET परीक्षा 2026 हेतु 150 बहुविकल्पीय प्रश्नों का अभ्यास सेट (उत्तर सहित)

Read more

Search Option

Follow us