An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



मध्य प्रदेश के कर्मचारी अपनी शिक्षण योजना, एम शिक्षा मित्र पर कैसे अपलोड करें? गणित की शिक्षण योजना डाउनलोड करें। How to upload your Teaching Plan on M-shiksha mitra (Maths Teaching Plan)

साथियों, जैसा कि राज्य शिक्षा केंद्र के द्वारा पूर्व में दिशा निर्देश प्रदान किए गए थे कि सभी शिक्षकों को अपने-अपने अध्यापन किए जाने वाले विषयों के सभी पाठकों की शिक्षा योजनाएँ तैयार करके रखनी है और पोर्टल पर इनको अपलोड भी किया जाएगा साथ ही उसका प्रस्तुतीकरण भी होगा। साथियों वर्तमान में एम. शिक्षा मित्र एप्लीकेशन पर शिक्षण योजना अपलोड करने के ऑप्शन आ चुके हैं और उनमें शिक्षण योजनाएं अपलोड भी होने लगी है। हम शिक्षण योजना पोर्टल पर कैसे अपलोड कर सकते हैं इसके संदर्भ में यहां पर संक्षेप में जानकारी प्रदान की जा रही है साथ ही नीचे विडियो लिंक दिया गया है उस पर क्लिक कर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

शिक्षण योजना अपलोड करने के लिए सबसे पहले आपको एम शिक्षा मित्र एप्लीकेशन का वर्जन 14.1. 2 हेतु अपडेट कर लेना होगा तत्पश्चात शिक्षण योजना के ऑप्शन पर क्लिक करके विडियो में बताये अनुसार कार्रवाही सुनिश्चित करनी होगी।

नीचे 👇कक्षा 5 -विषय गणित- पाठ 1 'मछली उछली' की आदर्श शिक्षण योजना प्रस्तुत है जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।

शिक्षण योजना- कक्षा 5वीं, विषय गणित, पाठ-1 मछली उछली

RF Temre
G.P.S. Mirchitola
Dist- seoni MP

1.अवधारणा क्षेत्र-
(क) दैनिक जीवन में प्रयुक्त गणितीय संक्रियाएं यथा जोड़ना, घटाना, गुणा एवं भाग को समझ कर हल करना।
(ख) ऐकिक नियम के प्रयोग से प्रश्नों को हल करना।
( ग) विभिन्न आकृतियों यथा वर्ग, आयत, वृत्त को समझना।
(घ) एक करोड़ तक की संख्याओं का ज्ञान व स्थानीय मान की अवधारणा को समझना।
(ड) बिल बनाने की समझ
2. पाठ का नाम व क्रमांक-
पाठ-1 मछली उछली
3 पेडागाजीकल प्रक्रिया/प्रस्तावना-
(क) पाठ की शुरुआत हाइकु (छोटी कविता) से करें- यथा, गहरे समुद्र में.... तालाब शांत........ बच्चों के अनुभव सुने कि किस-किस ने कितनी लंबाई की मछली देखी है( (अनुमानित लंबाई बताने को प्रोत्साहित किया जाएगा)
(ख) स्थानीय मान सारणी पर चर्चा- संख्या के विभिन्न स्थान व उस स्थान का मान बच्चों द्वारा निर्धारित कराना।
(ग) रंगीन पेपर से विभिन्न आकार की कटिंग बच्चों के साथ मिलकर करना यथा वर्ग, आयात, वृत्त आदि आकृतियों से विभिन्न जीवों की आकृति निर्माण कराना।
(घ) भिन्न-भिन्न प्रकार की मछली पकड़ने की नावों पर चर्चा करना एवं एऐकिक नियम प्रयोग से नावों की गति/ समय आदि ज्ञात करना, अनुमान लगाना।
(ङ) अबाकस के प्रयोग से स्थानीय मान को समझाने में प्रदर्शन करना। श्यामपट्ट का प्रयोग कर करोड़ तक की संख्या में अंको का मान ज्ञात करना।
(च) घर में सामग्री क्रय हेतु सूची बनवाना व उनकी सूची अनुमानित कीमतों के आधार पर बिल बनाने हेतु समूह वार कार्य देना।
4.सुझावात्मक शिक्षण सामग्री(TLM)-
(क) रंगीन पेपर, कैंची,टेप, गोंद।
(ख) अबाकस
(ग) स्थानीय मान सारणी का चार्ट।
(घ) दुकान के खाली बिल।
(ङ) फीता मीटर
(च) कागज की नाव।
(छ) समुद्र जीवों में खासकर मछली के चित्र एवं चार्ट।
(ज) अंक कार्ड, स्थानीय मान सारणी, प्रदर्शन पट्टीका, स्ट्रास।
(झ) संबंधित डिजीलिंक वीडियोस एवं रेडियो प्रोग्राम (उपलब्ध हो तो)
5.अनुमानित कालखण्ड- 15
6. सीखने के संकेतक(Learning IndIndicator) -
(क) विद्यार्थी स्वयं की लंबाई पर चर्चा करते हुए विभिन्न वस्तुओं की लंबाई, ऊंचाई मीटर, सेंटीमीटर में बताने का प्रयास करते हैं।
(ख) कागज, पत्तियों आदि से विभिन्न प्रकार आकृतियों का निर्माण करते हैं। बड़ी संख्याओं को पढ़ने का प्रयास करते हैं।
(ग) बाजार से विभिन्न सामग्री की कीमत पर चर्चा करते हुए कुल खर्च बता सकते हैं।
7. मूल्यांकन हेतु गतिविधियां/ प्रश्न:-
(क) आपके सभी मित्रों के भार मापो और जोड़कर बताओ कितना हुआ?
(ख) लकड़ी के फट्टों की नाव 1 घंटे में 3 किलोमीटर तक जाती है तो 12 किलोमीटर जाने में कितना समय लगेगा?
(ग) आपकी याददाश्त के आधार पर आपके घर में किराने की सामग्री की सूची बनाओ और उनकी कीमत लिखकर एक बिल बनाओ।
(घ) किसी घर के निर्माण की ईंटे ₹1,00,000 की, लोहा ₹50,00,000 का, सीमेंट ₹1,50,000 की रेट ₹75,000 की एवं मजदूरी ₹3,00,000 लगती है, बताओ घर कितने रुपए में बनकर तैयार हुआ?
8. आओ करके सीखें, घर में/खेल खेल में-
(क) हजार, लाख व करोड़ में कितने शून्य होते हैं उतने ही शून्यों की संख्या के बराबर गोल आकृतियां रंगीन पेपर से काटकर बनाओ।
(ख) रंगीन पेपर के चौकोर, गोल और विभिन्न आकृतियों से विभिन्न जीवो के रंग-रूप घर पर बनाओ एवं कक्षा में प्रदर्शित करो।1, 10, 100 के नोटों में कौन सा नोट सैकड़ा, कौन सा दहाई एवं कौन सा इकाई पर होगा, चार्ट में दर्शाए।
(ग) घर पर मां से पूछो कि कौन-कौन सी सामग्री घर पर लगती है, उसकी कीमत क्या है, सारी बात करते हुए एक बिल तैयार करो जिसमें कुछ ही सामग्री लिखी हो।
9. Learning Outcomes (सीखने के प्रतिफल)-
(क) ऐकिक नियम का प्रयोग कर प्रश्नों को गुणा, भाग, जोड़, घटाना की क्रिया द्वारा हल कर सकते हैं।
(ख) लंबाईयों का जोड़-घटाना कर सकते हैं।
(ग) हजार से बड़ी, करोड़ तक की संख्या को पढ़ सकते हैं, प्रत्येक अंक का स्थानीय मान बता सकते हैं।
(घ) सामग्रियों की सूची बनाकर उनकी कीमतों के आधार पर छोटे बिल तैयार कर सकते हैं।
RF Temre
G.P.S. Mirchitola
Dist. Seoni MP

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

Watch video for related information
(संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।)

Watch related information below
(संबंधित जानकारी नीचे देखें।)



Download the above referenced information
(उपरोक्त सन्दर्भित जानकारी को डाउनलोड करें।)
Click here to downlod

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

विद्यार्थियों के प्राप्तांकों (1 से 60 तक) के अधिभार की सूची | अधिभार निकालने का सूत्र | formula to calculate surcharge

इस लेख में विद्यार्थियों के प्राप्तांकों (1 से 60 तक) के अधिभार की सूची दी गई है इसी के साथ अधिभार निकालने के सूत्र की जानकारी दी गई है।

Read more

स्कूलों व शासकीय कार्यालयों में इन 9 नेताओं की तस्वीरें लगाने के पूर्व आदेश || Orders to put up pictures of leaders in schools.

इस लेख में स्कूलों व शासकीय कार्यालयों में इन 9 नेताओं की तस्वीरें लगाने के पूर्व आदेशों की जानकारी दी गई है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe