An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



Modal Answer Paryavaran 3rd March 2021 || मॉडल आंसर पर्यावरण 3री मार्च 2021

  • BY:
     RF competition
Modal Answer Paryavaran 3rd March 2021

कौशल आधारित लिखित प्रश्न
खण्ड 'अ'

प्रश्न- 1 निम्न प्रश्नों के उत्तर लिखिए–

(अ)- हम कुछ जानवरों को पालते हैं उनकी देखभाल भी करते हैं ।

तालिका में कुछ जानवरों के नाम हैं ,जिन्हें पाला जाता है।

जानवर ........................इन्हे क्यों पालते हैं?

(1) कुत्ता ................ घर की रखवाली के लिए
(2) गाय ................. दूध प्राप्त करने के लिए
(3) मुर्गी ............. अंडे/मांस प्राप्त करने के लिए
(4) बकरी ............... दूध प्राप्त करने के लिए
(5) मधुमक्खी ......... शहद प्राप्त करने के लिए

(ब)- तो क्या तुम्हारे घर में या पड़ोस में कोई पालतू जानवर है ?तुम उसे प्यार से किस नाम से पुकारते हो उसकी देखभाल कैसे करते हो?

उत्तर- हाँ हमारे पड़ोस में गाय पाली जाती है। गाय की देखभाल के लिए समय-समय पर उसे चारा-भूसा दिया जाता है। साफ सफाई के लिए हर दो दिन के पश्चात उसे नहलाया भी जाता है। समय-समय पर उसे बाहर चराने के लिए भी ले जाया जाता है।

प्रश्न-2 नीचे दिए गए चित्रों में देखकर उनका अवलोकन करो और बताओ कि यह किस तरह के घर हैं तथा इन्हें बनाने में किन-किन सामग्रियों का उपयोग होता है?

टीप- चित्र नीचे दिया है।

उत्तर - (1) बर्फ का घर (इग्लू)– इसे बनाने के लिए बर्फ की जरूरत होती है। और बर्फ को खोद-खोद कर इसे बनाया जाता है।

(2) हाउस बोट – इसे बनाने के लिए लकड़ी के फट्टों की जरूरत पड़ती है।

(3) बहु मंजिला इमारत – इसे बनाने के लिए सीमेंट, लोहा, कांक्रीट, रेत की जरूरत पड़ती है।

(4) तंबू – इसे बनाने के लिए मोटे कपड़े, बांस और रस्सी की जरूरत होती है।

(5) झोपड़ी – इसे बनाने के लिए बांस, लकड़ी, घास-पूस की जरूरत पड़ती है।

प्रश्न 3. इन कामों के लिए आप कहाँ जाओगे-

(अ) सब्जी लेने के लिए - सब्जी मंडी
(ब) इलाज कराने के लिए - अस्पताल
(स) डाक भेजने के लिए - पोस्ट आफिस
(द) पेट्रोल भराने के लिए - पेट्रोल पंप
(इ) पढ़ने के लिए - विद्यालय

प्रश्न-4 निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए–

1. तुम गेंद से खेले जाने वाले खेलों को जानते हो? खेलों की सूची बनाइए।

उत्तर - गेंद से निम्नलिखित खेल खेले जाते हैं।

1. क्रिकेट
2. खड़ा गेंद
3. टिप्पू
4. वालीबॉल
5. फुटबॉल
6. हॉकी
7. टेबल टेनिस

2. आप किन-किन वाहनों में बैठे हो ? किन्ही तीन वाहनों के नाम लिखिए।

उत्तर - हम (1) बस (2) रेलगाड़ी (3) ऑटो रिक्शा पर बैठे हैं।

3. जो लोग बोल या सुन नहीं पाते, वे अपनी बातें को कैसे समझा पाते हैं?

उत्तर- जो लोग बोल या सुन नहीं सकते वह अपनी बात हाथ एवं मुँह के संकेत (इशारों) से समझाते हैं।

4. अगर आप की आँखों पर पट्टी बाँध दी जाए तो आप छूकर किन -किन चीजों को पहचान सकते हो?

उत्तर- यदि हमारी आँखों पर पट्टी बाँध दी जाए तो हम बहुत सी वस्तुओं को पहचान सकते हैं। जैसे– पुस्तक, पेन, प्लेट, दरवाजा, कुर्सी, टेबल, थाली, गिलास, पर्दे, साइकिल आदि को पहचान सकते हैं।

5. आपके द्वारा खाए जाने वाले कोई पाँच फलों के नाम लिखो।

उत्तर :- हम (1) केला (2) आम (3) अंगूर (4) पपीता (5) अमरूद खाते हैं।

प्रश्न - 5 निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

(1)- चित्र संकेत को पहचानिए और संकेत किन चीजों को दर्शाते हैं उनके नाम लिखिए?

टीप - संकेत नीचे दिए हैं।

1. कुँआ

2. पेड़

3. सड़क

4. रेल लाइन

5. मंदिर

6. हैंडपंप

(2)- आप अपने घर से स्कूल कैसे जाते हो? चार पहिए वाले किन्ही दो वाहनों के नाम लिखो?

उत्तर - हम अपने विद्यालय पैदल ही जाते हैं।

चार पहिए वाले दो वाहनों के नाम – (1) बस (2) कार

प्रश्न- 6 निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए–

(अ)- नीचे एक पिरामिड दिया गया है जिसमें स्थानों का जो सही क्रम बनता है उसके अनुसार उसके नाम पिरामिड में लिखिए।

1. गाँव /नगर
2. जिला
3. मोहल्ला /वार्ड
4. विकासखंड /तहसील
5. प्रदेश

उत्तर - पिरामिड के अनुसार सही क्रम होगा-

1. मोहल्ला/वार्ड
2. गाँव/नगर
3. विकासखंड /तहसील
4. जिला
5. प्रदेश

टीप - पिरामिड का चित्र नीचे किया गया है।

(ब)- तुम किस राज्य में रहते हो?

उत्तर- मध्यप्रदेश

(स) - तुम्हारे जिले का नाम क्या है?

उत्तर- सिवनी

(द)- तुम्हारे विकासखंड या तहसील का नाम क्या है?

उत्तर- सिवनी।

(इ)- अपने मोहल्ले का नाम लिखो ।जिसमे तुम रहते हो?

उत्तर- महावीर मोहल्ला।

टीप - उपरोक्त दिए गए प्रश्नों का उत्तर विद्यार्थी यदि अपने अनुसार लिखते हैं तो उन्हें अंक प्रदान किए जाने चाहिए।

प्रोजेक्ट कार्य
खण्ड- 'ब'

प्रश्न -7 आपके घर में पानी भरने में कौन-कौन मदद करते हैं? आपके घर में पानी इकट्ठा करने के लिए क्या-क्या व्यवस्था हो सकती हैं ।(तीन या चार वाक्य में)

उत्तर- हमारे घर में पानी भरने में माँ, बहन और भैया मदद करते हैं।
घर में पानी इकट्ठा करने के लिए पीतल का गुंड, स्टील की टंकी, मिट्टी का घड़ा, प्लास्टिक की ड्रम, प्लास्टिक एवं लोहे के बाल्टी की व्यवस्था है।

आपके घर में प्रयोग करके पता लगाओ-

(1) - आप की बाल्टी कितने मग्गे या लोटे के पानी से भर जाती है?

उत्तर- हमारी बाल्टी 9 मघ्घे में भर जाती है।

(2)- आप की कटोरी कितने चम्मच पानी से भर जाती है?

उत्तर- हमारी कटोरी 6 चम्मच पानी में भर जाती है।

(3)- आपका मग भरने मे कितने कटोरी पानी लगता है?

उत्तर- हमारा मग 8 कटोरी पानी में भर जाता है।

(4) - पानी की बचत के लिए कुछ चित्र बनाकर या अखबार में खोज कर इस प्रोजेक्ट वर्क में चिपकाए।

टीप :- विद्यार्थियों के द्वारा अखबार या अन्य जगह से पानी की बचत के चित्र काटकर चिपकाए जाते हैं तो उन्हें अंक प्रदान किए जाने चाहिए।

(5)- आपने अपने आसपास कहीं पर पानी बर्बाद होते हुए देखा है , तो उसकी सुरक्षा करने के लिए क्या सोच सकते हो ?अपना सुझाव लिखो।

उत्तर- हाँ हमने हैंड पंप के पास फालतू पानी बर्बाद होते देखा है। हम इस तरह के पानी के उपयोग के लिए हैंडपंप के किनारे ही एक छोटी सी वाटिका लगाएँगे। इसमें कई तरह के पौधे होंगे और उन पौधों में यही फालतू बह रहा पानी सिंचाई में उपयोग में लायेंगे।

(6)- अगर नल में बूंद- बूंद पानी टपकता रहेगा तो प्रतिदिन कितना पानी बर्बाद होगा?

उत्तर- यदि नल में बूंद- बूंद पानी टपकता रहेगा तो दिन भर में कम से कम एक ड्रम पानी बर्बाद हो जाएगा।

(7)- पानी किन- किन स्रोतों से प्राप्त होता है?

उत्तर- पानी कुआँ, नल, हैंडपंप, तालाब, नदी, झरना आदि से प्राप्त होता है।

(8)- यदि पानी एक जगह इकट्ठा हो जाए तो क्या होगा?

उत्तर- यदि पानी एक जगह इकट्ठा होगा तो उसमें मच्छर पनपेंगे और आसपास के इलाकों में लोगों को काटेंगे, जिससे मलेरिया बीमारी होगी।

(9)- पानी की कमी होने पर लोगों को क्या - क्या परेशानियाँ होती होंगी ?

उत्तर- पानी की कमी से लोगों को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता होगा। नहाने, साफ सफाई करने, कपड़े धोने आदि की काफी किल्लत होती होगी।

RF competition
INFOSRF.COM



संबंधित जानकारी नीचे देखें।
(Watch related information below) 👇🏻



आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
R. F. Tembhre
(Teacher)
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

मॉडल आंसर शीट, कक्षा-7, विषय-सामाजिक विज्ञान, माह-मार्च 2021 || Modal Answer Sheet Social SCIENCE

(अ) क्या कारण है कि कृषि अफ्रीका के निवासियों का मुख्य व्यवसाय होते हुए भी यह महाद्वीप कृषि के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है?

Read more

मॉडल आंसर शीट, कक्षा 7th विषय-विज्ञान, माह-मार्च || Model Answer Sheet, Science

प्रश्न 1. बूझो साइकिल चलाना सीख रहा था तभी साइकिल अनियंत्रित हो जाने के कारण वह गिर पड़ा और उसे घुटने में चोट लग गई, चोट वाले स्थान से रक्त बहने लगा। कुछ समय बाद उसने देखा कि रक्त का बहना अपने आप रुक गया और चोट वाले स्थान पर गहरे लाल रंग का एक थक्का जम गया। बूझो यह देखकर आश्चर्य चकित है। बूझो के कुछ प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

Read more

Follow us

Catagories

subscribe

Note― अपनी ईमेल id टाइप कर ही सब्सक्राइब करें। बिना ईमेल id टाइप किये सब्सक्राइब नहीं होगा।