मॉडल आंसर शीट, माह- मार्च, विषय- पर्यावरण, कक्षा– 5वीं || Model Answer Sheet, Month - March, Subject - Environmental Study, Class - 5th
खंड- 'अ'
प्रश्न 1- निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ?
(अ)- आप अगर भारतीय क्रिकेट खेल के टीम लीडर बनेंगे तो अपनी टीम को आप ऐसे तैयार करेंगे?
उत्तर - अगर हम भारतीय क्रिकेट टीम के लीडर बने तो अपनी टीम को तैयार करने के लिए पर्याप्त अभ्यास कराएंगे। अभ्यास के अंतर्गत बैटिंग, बॉलिंग, फील्डिंग आदि की पूरी पूरी ट्रेनिंग दिलवाएंगे। सभी खिलाड़ियों के बीच तालमेल बिठाने के लिए आपस में रणनीति तैयार करेंगे। मैच के लिए आवश्यक सामग्री अच्छी क्वालिटी की व्यवस्था करायेंगे। मैच के दौरान यदि हम फील्डिंग कर रहे हैं तो सभी खिलाड़ियों को यथा स्थान खड़े करेंगे। समय-समय पर सभी खिलाड़ियों में पूर्ण जोश भरने का कार्य करेंगे।
टीप - उपरोक्त प्रश्न का उत्तर विद्यार्थी यदि अपने-अपने अनुसार लिखते हैं तो उन्हें अंक प्रदान किए जाने चाहिए।
(ब)- अगर आपके आसपास कोई व्यक्ति किसी जानवर को कैद कर परेशान करता है तो आप उसके बचाव के लिए क्या करेंगे ?
उत्तर- हम जानते हैं कि किसी भी जानवर को कैद करके परेशान करना एक अपराध है। सभी प्राणियों को स्वतंत्रता पूर्वक पृथ्वी पर जीने का पूर्ण अधिकार है। यदि कोई व्यक्ति जबरदस्ती किसी जानवर को कैद कर परेशान करता है तो उसे समझाने की कोशिश करेंगे कि यह उचित नहीं है, उसे मुक्त कर दे। यदि उस व्यक्ति के द्वारा कहना नहीं माना जाता है तो फिर वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना देंगे और हर हाल में उस जानवर को मुक्त कराकर ही दम लेंगे।
(स)- कोविड-19 स्थिति में आप लोगों को मदद कैसे कर पहुँचायेंगे?
उत्तर- covid-19 एक विश्वव्यापी महामारी है, जिससे विश्व के सभी देश जूझ रहे हैं। इस वक्त सभी लोगों की मदद करना बहुत ही आवश्यकता है। इस महामारी की वजह से देश में जगह-जगह lock-down की स्थिति है, जिससे लोगों को भोजन, पानी इत्यादि रोजमर्रा की जरूरतों के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति को किसी मदद जरूरत है तो यथासंभव उसकी मदद करेंगे। यदि कोई व्यक्ति बीमार दिखाई देता है तो स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना देंगे। इस बीमारी से बचने के लिए आवश्यक सलाह, सुझाव जैसे - मास्क पहनना, दूरी बनाए रखना, सैनेटाइजर का प्रयोग करना, इन सब बातों के लिए लोगों को समझाइश देंगे।
(द)- घर के बुजुर्गों से बात करके पुराने समय में उपयोग किए जाने वाले चार बर्तनों के नाम लिखिए?
उत्तर- पुराने समय में उपयोग किए जाने वाले बर्तन निम्नानुसार हैं–
(1) पीतल गुण्ड (2) मिट्टी के कुण्ड (3) काँसे की थाली एवं गिलास (4) सब्जी बनाने की हण्डी (मटकी)
(इ)- मुँह से निकली हवा से चश्मा साफ करने में मदद मिलती है।क्यों?
उत्तर - मुँह से निकलने वाली हवा में वाष्प के कण होते हैं जो चश्मा के काँच पर पड़ने से जल की छोटी-छोटी बूंदों में बदल जाते हैं और कपड़े से साफ करने पर चश्मे के दाग मिट जाते हैं, जिससे कि चश्मा साफ दिखाई देने लगता है।
प्रश्न 2- निम्नलिखित के उत्तर दो से तीन वाक्य में दीजिए?
(अ)- अगर किसान एक ही तरह के बीज बोए और एक ही तरह की फसल हो गए तो क्या होगा?
उत्तर- ऐसा करने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति धीरे-धीरे नष्ट होने लगेगी, क्योंकि एक ही तरह की फसल को जिस प्रकार के पोषक तत्वों की आवश्यकता है। उस तरह के पोषक तत्व फसल मिट्टी से ले लेगी, जिससे मिट्टी में उन पोषक तत्वों की कमी हो जाएगी।
(ब)- अगर आपको विद्यालय से घर जाने का नक्शा बनाना है तो दरवाजा, सीढ़ियाँ,बावड़ी, रोड के लिए कौन से संकेतों का उपयोग करेंगे ?चित्र बनाइए?
दरवाजा संकेत -
सीढ़ियों संकेत -
बावड़ी संकेत -
रोड संकेत -
टीप - सभी संकेतों के चित्र नीचे दिए गए हैं।
(स)- सारणी को ध्यान से अवलोकन करें और सोच कर सही उत्तर लिखिए।
ईंधन ..... सन् 2017 ............सन् 2019
.........(1ली. का मूल्य).......(1ली.का मूल्य)
पेट्रोल.... ₹ 74.86 ...............₹78.26
डीजल.....₹53.97..............₹67.56
(i)- किस ईंधन के मूल्य में अधिक वृद्धि हो रही है।
उत्तर - डीजल
(ii)- ईंधन की बचत के लिए हमें किन वाहनों का प्रयोग करना चाहिए?
उत्तर - ईंधन की बचत के लिए हमें साइकिल, साइकिल रिक्शा, घोड़ा गाड़ी (तांगा) बैटरी वाली गाड़ियाँ, सामूहिक वाहन जैसे बस, ट्रेन आदि का प्रयोग करना चाहिए।
प्रश्न 3- निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए–
(अ) - नीचे दी गई चीजों से आवाज निकाल कर देखिए। लिखिए उनमें से किससे सीटी बजी।
आवाज की तेजी के क्रम में लिखिए?
(i)- टॉफी की पन्नी से
(ii)- पत्ते से
(ii)- गुब्बारे से
(iv)- पेन के ढक्कन से
उत्तर - आवाज की तेजी का क्रम-
(i) टॉफी की पन्नी से
(ii) पेन के ढक्कन से
(iii) गुब्बारे से
(iv) पत्ते से
टीप - विद्यार्थी के अपने अनुभव के आधार पर क्रम लिखे जाने पर अंक प्रदान किए जाने चाहिए।
(ब)- खाद्यान्न और व्यावसायिक फसलों की सूची बनाकर तालिका भरिए।( कोई 4)
क्र. खाद्यान्न फसलें.............व्यावसायिक फसलें
1. धान ............................ कपास
2. गेहूँ ............................. गन्ना
3. चना ............................ चाय
4. मक्का .......................... तम्बाकू
(स)- आप एक सार्वजनिक स्थान पर खड़े हैं और अचानक जमीन हिलने लगे, तब अपने बचाव के लिए आप क्या करेंगे?
उत्तर- यदि हम एक सार्वजनिक स्थान पर खड़े हैं और अचानक जमीन हिलने लगे तो आशय है कि भूकंप आ चुका है। भूकंप से बचने के लिए हम एक खुले मैदान में चले जायेंगे जहाँ पर किसी प्रकार के पेड़ पौधे या इमारत नहीं है। यदि खुला मैदान न मिले तो किसी टेबल के नीचे या कमरे के कोने में खड़े हो जायेंगे।
प्रश्न 4- सोचिए और लिखिए।
(अ)- कृषि कार्य आप कैसे करेंगे? निम्नांकित को उचित क्रम में लिखिए?
(1)- बीज बोने का कार्य
(2)- खेत जोतने का कार्य
(3)- फसल काटने का कार्य
(4) थ्रेसिंग का कार्य
(5)- फसल में सिंचाई का कार्य
उत्तर-
(1) खेत जोतने का कार्य
(2) बीज बोने का कार्य
(3) फसल में सिंचाई का कार्य
(4) फसल काटने का कार्य
(5) थ्रेसिंग का कार्य
(ब)- चित्र देखकर पहचानिए और उसके बारे में दो दो वाक्य लिखिए?
टीप- चित्र नीचे दिया है।
उत्तर- (1) यह बौद्ध स्तूप है।
(i) बौद्ध स्तूप स्तूप सारनाथ में स्थित है।
(ii) इसमें भगवान बुद्ध की अस्थियाँ रखी हुई हैं।
(2) यह चित्र नर्मदा नदी का है।
(i) यह दृश्य बेड़ाघाट का है।
(ii) नदी चट्टान को काटकर बह रही है।
टीप - विद्यार्थी के द्वारा अपने अनुसार वाक्य लिखे जाने पर अंक प्रदान किए जाने चाहिए।
(स)- एक गिलास में पानी लेकर दिए गए पदार्थों को पानी में घोलिए। अपने अवलोकन को तालिका में लिखिए?
पदार्थ ...... घुला नहीं घुला.......2-3 मिनट रखने
.............................................पर क्या हुआ?
नमक .... घुला ................. गायब हो गया
तेल ......नहीं घुला .......... उपर परत बन गई
मिट्टी ..... नहीं घुली ....... तली में बैठ गई
हल्दी ....... घुली ....... पानी का रंग पीला हो गया
प्रश्न 5 - (अ) - इतिहास के स्त्रोतों नाम लिखिए जिन से पुराने समय के लोगों के बारे में जानकारी मिलती है?
उत्तर- इतिहास जानने के स्रोत निम्नलिखित है जिन से पुराने समय के लोगों के बारे में जानकारी मिलती है।
1. इमारतें
2. गुफाएँ
3. बर्तन
4. सिक्के
5. ग्रंथ
6. यात्रियों का विवरण
7. औजार आदि।
(ब) - इस पैरा को पढ़कर निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए?
शिकारी पौधे चूहे, मेंढको, कीड़े - मकोड़े और छोटे जीवों का शिकार करते हैं। यह पौधे ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और भारत के मेघालय राज्य में पाए जाते हैं। इसका आकार लंबे घड़े जैसा होता है, जिसमें ऊपर पत्ती का ढक्कन लगा होता है। घड़े से खास खुशबू निकलती है जिसकी वजह से की वजह से कीड़े की चले आते हैं और अंदर फस जाते हैं।
(1)- किस कारण से कीड़े पौधे के पास खींचे चले आते हैं?
उत्तर - पौधे के घड़े से खास खुशबू निकलती है, जिसकी वजह से की वजह से कीड़े पौधे के पास खीचें चले आते हैं।
(2)- शिकारी पौधे किन जीवों का शिकार करते हैं?
उत्तर - शिकारी पौधे चूहे, मेंढको, कीड़े - मकोड़े और छोटे जीवों का शिकार करते हैं।
(3)- शिकारी पौधे का आकार किसके जैसा होता हैं ?
उत्तर- शिकारी पौधे का आकार लंबे घड़े जैसा होता है, जिसमें ऊपर पत्ती का ढक्कन लगा होता है।
(4) - शिकारी पौधे भारत के किस राज्य में पाए जाते है?
उत्तर- शिकारी पौधे भारत के मेघालय राज्य में पाए जाते है।
प्रश्न - 6- (अ)- नीचे दिए खनिज पदार्थों को बॉक्स में दिए गए संकेतों के माध्यम से उनके जिलों के नक्शे में दर्शाइए जहाँ-जहाँ यह पाए जाते हैं।
1. हीरा
2. ताँबा
3. लोहा
4. चूना पत्थर
5. कोयला
6. मैगनीज
टीप- नक्शा नीचे दिया है।
(ब)- अगर आपको आभूषण बनाना है तो आप खनिज पदार्थों का उपयोग करेंगे?
उत्तर- अगर हमें आभूषण बनाना है तो सोना, चाँदी और हीरा धातु का उपयोग करेंगे।
प्रोजेक्ट वर्क
खंड- 'ब'
प्रश्न 7- आप अपने परिवार, दोस्तों, पड़ोसियों के साथ जंगल के बारे में चर्चा करें। प्राप्त अनुभवों को निम्न बिंदुओं अनुसार जानकारी एकत्र कर लिखे। (आवश्यकतानुसार चित्र बनाये या पोस्टर लगाये) 1. जंगल कहाँ स्थित है?
उत्तर- जंगल पठारी, पहाड़ी एवं घाटी भूमि पर स्थित है।
2. पेड़ों के अलावा जंगल में क्या होता है?
उत्तर- पेड़ों के अलावा जंगल में पशु एवं पक्षी होते हैं। कई तरह के कीड़े मकोड़े इत्यादि पाए जाते हैं।
3. जंगल में मिलने वाली वस्तुओं व उनके उपयोग-
उत्तर- जंगल से लकड़ी, गोंद, कत्था, फल, जड़ी बूटियाँ इत्यादि मिलते हैं। लकड़ी का फर्नीचर बनाने एवं ईंधन के रूप में उपयोग किया जाता है। गोंद का प्रयोग गम बनाने, फलों का उपयोग खाने, जड़ी बूटियों से दवाई तथा कत्था पान में प्रयोग की जाती है।
4. जंगल में कौन-कौन सी आदिवासी जातियाँ रहती है?
उत्तर - जंगल में गोंड, भील, बैगा, भारिया आदि आदिवासी जातियाँ रहती हैं।
(अ) उनके आवास - झोपड़ियाँ, कच्चे घर।
(ब) उनका भोजन - कंदमूल फल, महुआ, कोदो, कुटकी, ज्वार, बाजरा।
(स) वेशभूषा- नीचे लंगोटी ऊपर अंगिया।
5. विभिन्न प्रकार के जंगली जानवरों के चित्र-
टीप - विद्यार्थियों के द्वारा जंगली जानवरों के चित्र बनाने पर अंक प्रदान की जानी चाहिए।
6. वनों की कटाई क्यों नहीं करना चाहिए?
उत्तर- वनों की कटाई नहीं करना चाहिए क्योंकि ये वर्षा कराने, आक्सीजन प्रदान करने, विभिन्न प्रकार की जड़ी बूटियाँ (जो की दवाई के रूप में प्रयोग होती है) एवं विभिन्न प्रकार के फल फूल हमें प्रदान करते हैं। जंगल से ही हमारा जीवन संभव होता है।
7. जंगल के बारे में चर्चा करना आपको कैसा लगा?
उत्तर- जंगल के बारे में चर्चा करने से हमें बहुत ही आनंद का अनुभव हुआ। क्योंकि जंगल की सैर आनंददायक होती है। तरह-तरह के पेड़ पौधे पशु पक्षी देखने को मिलते हैं। चिड़ियों के चहचहाने की आवाज बहुत ही मधुर लगती है।
8. जागरूकता लाने के लिए वन संरक्षण पर आप लोगों को क्या संदेश देंगे?
उत्तर- जागरूकता लाने के लिए हम वन संरक्षण हेतु लोगों को यही संदेश देंगे कि जंगलों को न काटा जाए। सभी लोग कम से कम अपने जीवन में 10 – 10 पेड़ अवश्य लगाएँ।
9. पेड़ लगाने के लिए कोई एक स्लोगन लिखिए?
उत्तर- "जंगल हैं तो जीवन है।"
10. आप जंगल के बारे में जानकर किस निष्कर्ष पर पहुंचे?
उत्तर- हम जंगल के बारे में जानकर इसी निष्कर्ष पर पहुंचे कि जंगल हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। फसलों के लिए वर्षा कराते हैं। यदि जंगल नष्ट हो जाए तो हमारा जीवन भी नष्ट हो जाएगा।
RF competition
INFOSRF.COM
I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com
Watch related information below
(संबंधित जानकारी नीचे देखें।)
Posted on March 10, 2021 03:03PM