An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



मॉडल आंसर-शीट, विषय-हिंदी, कक्षा - सातवीं, मूल्यांकन माह - फरवरी
Model Answer Sheet, Subject-Hindi, Class-VII, Assessment Month - February

कौशल आधारित लिखित प्रश्न
खंड- 'अ'

प्रश्न 1:- 'डॉ अब्दुल कलाम के जीवन के प्रेरक प्रसंग' पाठ को पढ़कर लिखिए कि कौन से दो रास्तों में से एक रास्ता चुनकर उन्होंने स्वदेश का मान बढ़ाया।

उत्तर:- डॉक्टर अब्दुल कलाम के पास दो रास्ते थे - पहला रास्ता था- आदर्श पर चलकर स्वदेश सेवा की जाए और दूसरा रास्ता था- धन कमाने के लिए विदेश चला जाए। बहुत सोच विचार करने के पश्चात अंततः अब्दुल कलाम ने पहले रास्ते का चयन कर देशसेवा किया और अपने स्वदेश का मान बढ़ाया।

प्रश्न 2:- निम्नलिखित पंक्तियों का अर्थ लिखिए-

(i) मोसो कहत मोल को लीन्हों

अर्थ :- ( कन्हैया माता यशोदा से शिकायत करते हुए कहते हैं।) बलदाऊ मुझे मूल्य देकर खरीदा गया बताता है।

(ii) मोहन-मुख रिस की ये बातें जसुमति सुन सुन रीझैं।

अर्थ:- बालक कृष्ण के मुख से क्रोध की ये बातें सुनकर, माता यशोदा बहुत अधिक प्रसन्न होती हैं।

प्रश्न 3:- निम्नलिखित शब्द समूह से तत्यम तथा तद्भव शब्दों के जोड़े बनाइये-

चंद्र, आम्र, भौरा, सूरज, दुग्ध, चंदा, आम, भ्रमर, दूध, सूर्य

क्र. .... तत्सम ............................... तद्भव
(i)..... चंद्र ..................................... चंदा
(ii).... आम्र .................................... आम
(iii)...भ्रमर ..................................... भौरा
(iv)....सूर्य ...................................... सूरज
(v)....दुग्ध ....................................... दूध

प्रश्न 4:- निम्नलिखित शब्दों का वाक्य प्रयोग कीजिए-

(i) बलराम

वाक्य :- भगवान कृष्ण के बड़े भाई का नाम बलराम था।

(ii) दुश्मन

वाक्य :- भारत दुश्मन देशों से बहादुरी पूर्वक लड़ता है।

(iii) विचरण

वाक्य :- हमें व्यर्थ ही यहाँ-वहाँ विचरण नहीं करना चाहिए।

(iv) जलपान

वाक्य :- मेहमान जलपान करके ही विदा हुए।

(v) ध्वज

वाक्य:- हमें अपने ध्वज का सदैव सम्मान करना चाहिए।

प्रश्न 5:- 'नीव का पत्थर' पाठ के आधार पर बताइए कि रानी लक्ष्मीबाई ने क्यों कहा कि सैनिकों के लिए शुभ-अशुभ कुछ नहीं होता।

उत्तर:- 'नीव का पत्थर' पाठ में जूही ने रानी लक्ष्मीबाई को जब अशुभ परिणामों की कल्पना न करने को कहा तब रानी लक्ष्मीबाई ने कहा- कि सैनिकों के लिए शुभ और अशुभ कुछ नहीं होता। उसे सब कुछ की कल्पना करनी पड़ती है क्योंकि उसका लक्ष्य शहीद होना ही नहीं, जय पाना भी है। उनका कहना था जय पाना ही सैनिक का लक्ष्य है।

प्रश्न 6:- 'छोटा जादूगर' पाठ के आधार पर बताइये कि आपने जादू या मदारी का कौन-सा खेल देखा है? खेल में क्या देखा अपने शब्दों में लिखिए-

उत्तर:- हमने जादू या मदारी के खेल में बिल्ली के रूठने, भालू मनाने, बंदर के घुड़कनी देने, गुड़िया के ब्याह और गुड्डा दुल्हे के काना निकलने जैसे अभिनय का खेल देखे। जादू में ताश के पत्ते लाल होने, काले होने तथा गले की सूट की डोरी टुकड़े होकर फिर से जुड़ जाने का एवं लट्टू अपने आप नाचने लगने जैसे जादू के खेल को देखा।

प्रोजेक्ट कार्य
(खंड-ब)

प्रश्न 7:- 'अगर नाक न होती' पाठ में नाक से संबंधित मुहावरे हैं उसी प्रकार आप दाँत, कान, मुँह, हाथ, पैर, पीठ, पेट या शरीर के अन्य अंगों में से किसी दो अंगो के चित्र बनाकर या चिपकाकर उन पर 5-5 मुहावरे/कहावतें/ लोकोक्तियां लिखिए-

टीप :- विद्यार्थियों द्वारा शरीर की अंग जैसे मुँह, दाँत, कान, हाथ, पैर, पीठ आदि में से किसी दो के चित्र बनाने पर उनसे संबंधित पाँच पाँच मुहावरे और लोकोक्तियाँ लिखे जाने पर अंक प्रदान किए जाने चाहिए। उदाहरण :-

(अ) मुँह :-

1. मुँह में राम बगल में छुरी।
2. अपने मुँह मियाँ मिट्ठू बनना।
3. मुँह ताकना
4. मुँह तोड़ जवाब देना।
5. मुँह की खाना

(ब) आँख :-

1. आँख का तारा
2. आँखों की किरकिरी होना।
3. आँख तरेरना।
4. आँखों में धूल झोंकना।
5. आँखें फेरना।

प्रश्न 8:- दी गई शब्द पहेली को दिए निर्देश के आधार पर भरिए-

टीप : वर्ग पहेली नीचे दी गई है।

बाएँ से दाएँ

1. वायु का एक पर्यायवाची होगा – पवन

2. धरती का एक समानार्थी होगा – भूमि

3. फूल के लिए एक पर्यायवाची शब्द होगा – सुमन

4. तन या देह का पर्यायवाची होगा – शरीर

ऊपर से नीचे

1. निर्माण शब्द का विलोम होगा – पतन

2. आँख शब्द का पर्यायवाची होगा – नयन

3. शत्रु का विलोम होगा – मित्र

4. दबाया जाना या कुचलना के लिए एक शब्द होगा – दमन

RF competition
INFOSRF.COM

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com


Watch related information below
(संबंधित जानकारी नीचे देखें।)



  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

मॉडल आंसर शीट, कक्षा-7, विषय-सामाजिक विज्ञान, माह-मार्च 2021 || Modal Answer Sheet Social SCIENCE

(अ) क्या कारण है कि कृषि अफ्रीका के निवासियों का मुख्य व्यवसाय होते हुए भी यह महाद्वीप कृषि के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है?

Read more

मॉडल आंसर शीट, कक्षा 7th विषय-विज्ञान, माह-मार्च || Model Answer Sheet, Science

प्रश्न 1. बूझो साइकिल चलाना सीख रहा था तभी साइकिल अनियंत्रित हो जाने के कारण वह गिर पड़ा और उसे घुटने में चोट लग गई, चोट वाले स्थान से रक्त बहने लगा। कुछ समय बाद उसने देखा कि रक्त का बहना अपने आप रुक गया और चोट वाले स्थान पर गहरे लाल रंग का एक थक्का जम गया। बूझो यह देखकर आश्चर्य चकित है। बूझो के कुछ प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

Read more

Follow us

Catagories

subscribe