मॉडल आंसर शीट ~ कक्षा चौथी विषय पर्यावरण माह-फरवरी
Model Answer Sheet ~ Class IV Subject Environmental Study, Month - February
खण्ड 'अ'
प्रश्न 1. प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
(अ) कुछ पक्षी अपना घोंसला स्वयं तैयार करते हैं? इनके नाम बताइए।
उत्तर:- गौरैया, कौआ, गिद्ध, कबूतर, बया(वीवर पक्षी), शक्कर खोरा, दर्जी चिडिय़ा, बगुला, बुलबुल आदि पक्षी अपना घोंसला स्वयं तैयार करते हैं।
(ब) अनीता की तरह मधुमक्खी का व्यवसाय करने के लिए आप क्या-क्या करेंगे?
व्यवसाय का नाम ........... क्या क्या करेंगे?
मधुमक्खी पालन ............ 1.शक्कर का घोल
................................... 2.छत्ता हेतु बाक्स
................................... 3. शहद एकत्रित
.................................... करने हेतु बर्तन
................................... 4. छत्ते साफ करने के
................................... लिए दवाइयाँ
(स) इस कला को पहचानिये एवं प्रश्नों के उत्तर दीजिए?
टीप: कला का चित्र नीचे दिया गया है।
(i) इस कला का नाम क्या है?
उत्तर:- इस कला का नाम मधुबनी है।
(ii) यह कला किस प्रदेश की पहचान है?
उत्तर:- यह कला बिहार प्रदेश की पहचान है।
(iii) इस कला के लिए कौन सी सामग्री उपयोग की जाती है?
उत्तर:- इस कला के लिए पीसा हुआ चावल, रंग-जैसे- नील, हल्दी, फूलों के रंग आदि सामग्री उपयोग की जाती है।
प्रश्न 2 निम्न चित्रों को ध्यान से देखो-
टीप: चित्र नीचे दिए गए हैं।
(अ) इनमें से कौन सी सब्जियाँ पौधों की जड़े हैं?
उत्तर :- इनमें से मूली, गाजर, चुकन्दर सब्जियाँ पौधों की जड़े हैं।
(ब) इनमें कौन सी सब्जियाँ खून की कमी दूर करने के लिए खाई जाती है? इनका नाम लिखों।
उत्तर :- इनमें पालक,पत्ता गोभी खून की कमी दूर करने के लिए खाई जाती है।
निम्न चित्रों को देखिए-
टीप: चित्र नीचे दिए गए हैं।
(स) कौन से बच्चे को कुएंँ से पानी खींचने में आसानी होगी? क्यों बताइये।
उत्तर:- दूसरे चित्र के बच्चे को कुएंँ से पानी खींचने में आसानी होगी क्योंकि इस कुएँ में घिरनी लगी हुई है और घिरनी खींचने के कार्य को छोटे-छोटे हिस्सों में बाँट देती है इसलिए कुएँ से पानी खींचना आसान होता है।
(द) इस प्रकार की पूली/घिरनी का उपयोग किन किन स्थानों पर किया जाता है? बताइये।
उत्तर:- इस प्रकार की पूली/घिरनी का उपयोग कुआँ, ट्रालियों, घरों के उपर सामान चढ़ाने, तिरंगा झंडा के स्तम्भ में, पहाड़ों पर झूले में स्थानों पर किया जाता है।
(इ) कुएँ के पास नहाने व कपड़े धोने से कुएंँ पर के पानी पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
उत्तर:- कुएँ के पास है नहाने या कपड़े धोने पर कुएँ का पानी प्रदूषित होता है क्योंकि वही गंदा पानी रिस कर कुएँ के अंदर प्रवेश कर जाता है।
प्रश्न 3 :- (अ) अपनी पसंद का फूल बनाइये और उसमें रंग भरिए?
टीप :- यदि विद्यार्थी अपनी पसंद के किसी भी फूल का चित्र बनाते हैं और उसमें रंग भरते हैं तो उन्हें अंक प्रदान किए जाने चाहिए।
◆ निम्नांकित प्रश्नो को पढ़ कर दो-दो उदाहरण दीजिए?
(ब) ऐसे फूलों के नाम लिखिए जिसके पौधों में फूलों के साथ कांटे भी होते हैं।
उत्तर:- गुलाब।
(स) ऐसे फूल जिन्हें उनकी खुशबू से पहचान जा सकता है?
उत्तर:- गुलाब, मोगरा, गेंदा, चमेली, रातरानी।
(द) ऐसे फूल जो तालाब में लगते हैं?
उत्तर:- कमल।
प्रश्न 4 :- नीचे दिए गए रेलयात्रा के टिकट का अवलोकल कर उत्तर दीजिए-
टीप: रेलयात्रा टिकट नीचे दिया गया है।
(अ) ट्रेन का नंबर क्या है?
उत्तर:- ट्रेन का नंबर 9037 है।
(ब) सफर शुरू होने की तारीख क्या है?
उत्तर:- सफर शुरू होने की तारीख 24/12/2006 है।
(स) बर्थ एवं डिब्बे का नंबर?
उत्तर:- बर्थ एवं डिब्बे का नंबर A1 है।
(द) किराया?
उत्तर:- किराया ₹2578 है।
(इ) दूरी (किलोमीटर)
उत्तर:- दूरी 643 कि.मी. है।
प्रश्न 5 :- निम्न को पहचान कर नाम लिखिए एवं तालिका पूर्ण कीजिये।
टीप :- चित्र नीचे दिया गया है।
जीव .... नाम ..... क्या खाते हैं .... कहाँ रहते हैं
गाय ..... गाय ...... घास, भूसा .... गौशाला
बत्तख .. बत्तख .... मछली, कीड़े ... पानी
बन्दर ... बन्दर ..... फल ...............पेड़
मगर .... मगर .......मांस .............. पानी
प्रश्न 6 :- गाँव के घर और शहर के घर में 5 अंतर लिखिए।
उत्तर :-
गाँव का घर.......................... शहर का घर
मिट्टी के बने होते हैं।.............. सीमेंट कांक्रीट के
.......................................... बने होते हैं।
घर दूर दूर बने होते हैं। .......... घर पास पास बने
......................................... होते हैं।
एक मंजिला घर होते हैं। ......... घर कई मंजिलों
........................................... के होते हैं।
दीवारें उबड़ खाबड़ ......... शहरों की घरों की
रहती हैं।.................. दीवारें चिकनी रहती हैं।
गाँव में घर छोटे........... शहर में घर बड़े
छोटे होते हैं। .................. बड़े होते हैं।
प्रोजेक्ट कार्य
खण्ड 'ब'
प्रश्न 7 :– क्या आपने कभी लंगर/भंडारा/सामूहिक भोज में खाना खाया है?
उत्तर:- हाँ , हमने भण्डारा में खाना खाया है।
लंगर/सामूहिक भोज का अपने अनुभव निम्न बिंदुओं के आधार पर साझा कीजिये?
(अ) उक्त लंगर/सामूहिक भोज का आयोजन क्यों किया गया है?
उत्तर:- सामूहिक भोज का आयोजन दुर्गा पूजा उत्सव के अंत में माता दुर्गा विसर्जन के दिन सामूहिक प्रसाद वितरण के लिए किया गया है।
(ब) उस दृश्य पर चित्र बनाइए अथवा ढूँढकर चिपकाईए।
टीप :- विद्यार्थियों के द्वारा सामूहिक भोज अर्थात भंडारा का चित्र बनाने पर अंक प्रदान किये जाने चाहिए।
(स) लंगर सामूहिक भोज के क्या फायदे हैं? लिखिए।
उत्तर:- लंगर या सामूहिक भोज में सभी उपस्थित सदस्यों को आनंद का अनुभव होता है। सभी एक साथ मिलकर खुशियाँ मनाते हैं तथा एक दूसरे की मदद करते हैं।
(द) लंगर/सामूहिक भोज से हमारे बीच कौन सी भावनाओं का विकास होता है?
उत्तर:- लंगर या सामूहिक भोज से हमारे बीच सामाजिक भावना एवं प्रेंम भाव का विकास होता है।
(इ) वर्तमान परिदृश्य में कोरोना की दृष्टि से सामूहिक भोजन में क्या-क्या सावधानियाँ रखेंगे?
उत्तर:- वर्तमान परिदृश्य में कोरोना रखते हुए सामूहिक भोज में हमें इन सावधानियों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
1. आपस में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए।
2. एक दूसरे को छूने से बचना चाहिए।
3. खानपान की व्यवस्था दूर-दूर होना चाहिए।
4. सभी लोग एक के बाद एक क्रमशः भोज सामग्री लेना चाहिए।
5. सभी लोगों को एक-दूसरे से दूर बैठकर ही भोजन करना चाहिए।
RF competition
INFOSRF.COM
I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com
Watch related information below
(संबंधित जानकारी नीचे देखें।)
Shabana khan
Posted on February 20, 2021 04:02PM
Bhut badhiya kosis answer tayyar kerne ki
Jyoti parte
Posted on February 21, 2021 06:02AM
Vry nice..