Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

कक्षा 7वीं विषय– गणित 'मॉडल आंसर शीट' प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्ष 2021 (Mathematics - Class VIII 'Model Answer Sheet' Pratibha Parv evaluation year 2021)


कक्षा 7वीं विषय– गणित 'मॉडल आंसर शीट' प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्ष 2021 (Mathematics - Class VIII 'Model Answer Sheet' Pratibha Parv evaluation year 2021)

उप शीर्षक:
कौशल आधारित लिखित प्रश्न खंड - "अ"
कौशल आधारित लिखित प्रश्न
खंड - "अ"

प्रश्न 1:- निम्नलिखित में से सही विकल्प छाँटकर लिखिए–

(i) संख्या 1 करोड़ में कितने10 हजार होते हैं?

(A) 10

(B) 1

(C) 100

(D) 1000

उत्तर :- (D) 1000

(ii) (–7) –8 – (–25) का मान है-

(A) –10

(B) 10

(C) 20

(D) 0

उत्तर :– (B) 10

प्रश्न 2:- दो बर्तनों में क्रमशः 2.6 लीटर एवं 2.4 लीटर पानी है यदि दोनों बर्तनों में बराबर-बराबर पानी रखा जाए तो प्रत्येक बर्तन में कितना पानी होगा ?

हल :- दोनों बर्तनों का कुल पानी = 2.6+2.4 = 5 लीटर

दोनों बर्तनों में बराबर करने पर = 5÷2 = 2.5

उत्तर :– 2.5

प्रश्न 3 :- एक सम बहुभुज की प्रत्येक भुजा की लंबाई 2.5 सेंटीमीटर है। बहुभुज का परिमाप 12.5 सेंटीमीटर है। इसमें कितनी भुजाएँ हैं?

हल :- माना बहुभुज में भुजाओं की संख्या x है।

तब प्रश्नानुसार–

भुजाओं की संख्या = x × 2.5 = 12.5

( सभी भुजाएँ बराबर माप की है एवं 2.5 सेंटीमीटर लंबाई है)

x =12.5/2.5

x = 5

उत्तर :– 5

प्रश्न 4 :- दिए गए चित्र के आधार पर निम्न सारणी को पूर्ण करो–

(टीप:- चित्र सबसे नीचे दिया गया है।)

हल :-

कोणों के प्रकार – दर्शाने वाले कोण

अंतः कोण – कोण 3, 4 एवं कोण 5, 6

बाह्य कोण – कोण 1, 2 एवं कोण 7, 8

संगत कोण – कोण 1, 5 एवं कोण 2, 6

एकांतर कोण– कोण 3, 6 एवं कोण 4, 5

प्रश्न 5 :- एक बस ने अपनी यात्रा प्रारंभ की और 50 किलोमीटर प्रति घंटा की चाल से विभिन्न स्थानों पर पहुँची। इस यात्रा को नीचे दर्शाया गया है।

(टीप:- आकृति नीचे दी गई है)

आकृति के आधार पर निम्न प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

(i) स्थान A से C तक जाने में बस द्वारा तय की गई दूरी क्या है?

उत्तर :– 900 किमी

(ii) बस द्वारा तय की गई कुल दूरी लिखो। उत्तर :– 2000किमी

(iii) बस द्वारा कुल तय की गई दूरी में लिया गया समय क्या है?

उत्तर :– 40 घंटे

हल :- बस की चाल = 50 किलोमीटर प्रति घंटा।

कुल दूरी = 2000 किलोमीटर

= 2000 ÷ 50=40 घंटे

(iv) स्थान A से B एवं C से D तक की दूरियों का अनुपात ज्ञात करो।

उत्तर :– 2 : 3

प्रश्न 6 :- कक्षा 7 के 20 बच्चों की ऊंचाइयाँ (सेंटीमीटर) में निम्नानुसार दी गई है।

168, 165, 163, 164, 163, 161, 162, 164, 163, 164, 164, 164, 164, 163, 164, 165, 163, 162, 163, 164

इन ऊंचाइयों को मिलान चिन्हों का प्रयोग करके एक बारंबारता सारणी बनाइए।

हल :-

संख्या – मिलान चिह्न – बारम्बारता

160 ......... ||| ........... 3

161 ......... | ............. 1

162 ......... ||| ........... 3

163 ......... |||| || .... 7

164 .......... ||| ........... 3

165 ........... || ........... 2

168 ........... | ............ 1

प्रोजेक्ट कार्य खण्ड 'ब'

प्रश्न 7 :- विद्यार्थी 5 परिवारों के दैनिक खर्च को सारणी में बिंदुवार लिखें। तथा इसके आधार पर मासिक खर्च का आंकलन कर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देवें।

टीप :- (i) उदाहरण रूप में सारणी नीचे दी गई है।
(ii) यदि विद्यार्थीगण अपने अनुसार सारणी दर्शाकर प्रश्नों के उत्तर देते हैं तो उस आधार पर अंक दिए जाने चाहिए।

(i) राशन पर आने वाला मासिक खर्च = ₹10050

(ii) दूध पर आने वाला मासिक खर्च = ₹4200

(iii) सब्जी पर आने वाला मासिक खर्च = ₹6600

(iv) किस मद पर सबसे अधिक खर्च होता है? राशन

(v) राशन पर आने वाला मासिक खर्च, दूध पर आने वाले मासिक खर्च से कितना अधिक है अथवा कम है?

₹5850 अधिक है।

(vi) पाँचों परिवारों के वास्तविक खर्च का आंकलन कर खर्च को घटते क्रम में लिखें।

उत्तर :– 82,800 > 61,200 > 50,400 > 46,800 > 39,600

RF competition
INFOSRF.COM



संबंधित जानकारी नीचे देखें।
(Watch related information below) 👇🏻

Related Image 2

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

Leave a reply

सभी फ़ील्ड आवश्यक हैं। *


NOTE: कम से कम 5 और अधिकतम 100 शब्द। (0 शब्द लिखे गए)

7 - 7 = ?

You may also like

ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा आठवीं विषय गणित : अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025-26

ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा आठवीं विषय गणित : अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025-26

कक्षा 8 गणित (विषय - परिमेय संख्याएँ) का मॉडल प्रश्न पत्र, बहुविकल्पीय, रिक्त स्थान और विस्तृत प्रश्नों का हल

Read more
मॉडल आंसर शीट, कक्षा-7,                                              विषय-सामाजिक विज्ञान, माह-मार्च 2021 || Modal Answer Sheet  Social SCIENCE

मॉडल आंसर शीट, कक्षा-7, विषय-सामाजिक विज्ञान, माह-मार्च 2021 || Modal Answer Sheet Social SCIENCE

(अ) क्या कारण है कि कृषि अफ्रीका के निवासियों का मुख्य व्यवसाय होते हुए भी यह महाद्वीप कृषि के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है?

Read more
मॉडल आंसर शीट, कक्षा 7th                                  विषय-विज्ञान, माह-मार्च || Model Answer Sheet, Science

मॉडल आंसर शीट, कक्षा 7th विषय-विज्ञान, माह-मार्च || Model Answer Sheet, Science

प्रश्न 1. बूझो साइकिल चलाना सीख रहा था तभी साइकिल अनियंत्रित हो जाने के कारण वह गिर पड़ा और उसे घुटने में चोट लग गई, चोट वाले स्थान से रक्त बहने लगा। कुछ समय बाद उसने देखा कि रक्त का बहना अपने आप रुक गया और चोट वाले स्थान पर गहरे लाल रंग का एक थक्का जम गया। बूझो यह देखकर आश्चर्य चकित है। बूझो के कुछ प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

Read more

Search Option

Follow us