Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

कक्षा 4थी गणित माडल आंसर अर्द्धवार्षिक परीक्षा प्रश्न पत्र 2025-26 (उत्तर सहित)


कक्षा 4थी गणित माडल आंसर अर्द्धवार्षिक परीक्षा प्रश्न पत्र 2025-26 (उत्तर सहित)

उप शीर्षक:
कक्षा चौथी गणित अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025-26 का पूर्ण प्रश्न पत्र और आदर्श उत्तर
Slug (कॉपी करें):
class-4-maths-adarsh-answer-sheet-half-yearly-exam-2025-26
मेटा टाइटल:
Class 4 Maths Answer Sheet 2025-26 | अर्द्धवार्षिक परीक्षा प्रश्न पत्र उत्तर सहित
मेटा डिस्क्रिप्शन:
कक्षा 4वीं गणित अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025-26 के लिए आदर्श उत्तर शीट, सम्पूर्ण प्रश्न पत्र और हल सहित। विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए उपयोगी अध्ययन सामग्री।
लेख का सारांश:
यह प्रश्न पत्र कक्षा 4वीं गणित अर्द्धवार्षिक परीक्षा सत्र 2025-26 के लिए आदर्श उत्तर सहित पूर्ण प्रश्न पत्र प्रस्तुत करता है। इसमें सभी प्रश्नों के सरल, सटीक और परीक्षा-स्तर के समाधान दिए गए हैं, जिससे विद्यार्थी आसानी से तैयारी कर सकें। अध्यापकों के लिए भी यह उत्तर कुंजी मूल्यांकन में सहायक है। गणित के विभिन्न अध्यायों से संबंधित प्रश्नों का सरल भाषा में समाधान यहाँ उपलब्ध है।
विषय क्षेत्र:
कक्षा 4 गणित, विद्यालय परीक्षा तैयारी, आदर्श उत्तर शीट, शैक्षणिक सामग्री
जानकारी का स्रोत:
राज्य शिक्षा केंद्र के द्वारा जारी कक्षा 4 गणित अर्द्धवार्षिक परीक्षा प्रारूप, शैक्षणिक अनुभव, विद्यालयीन पाठ्यक्रम

अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन सत्र 2025-26

कक्षा - 4            समय - ढाई घण्टे
विषय - गणित            पूर्णांक - 60


नोट - सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।

बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रश्न 1 - 5)

निर्देश― सही विकल्प चुनकर उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।

प्रश्न - 1. माचिस की डिब्बी (घनाभ) में कितने किनारे होते हैं?
(A) 6
(B) 8
(C) 12
(D) 24
उत्तर : (C) 12

प्रश्न - 2. अंको को बिना दोहराए 8, 0 और 9 से मिलकर बनने वाली तीन अंकों की सबसे छोटी संख्या होगी -
(A) 809
(B) 890
(C) 908
(D) 980
उत्तर : (A) 809

प्रश्न - 3. सोमवार सप्ताह का पहला दिन है तो सप्ताह का पाँचवां दिन कौन-सा होगा?
(A) बुधवार
(B) शुक्रवार
(C) शनिवार
(D) गुरुवार
उत्तर : (B) शुक्रवार

प्रश्न - 4. दुकानदार को 205 रुपये देने के लिए निम्न मे से कौन-कौन से नोट देने होंगे?
(A) 100 रुपये के दो और 5 रुपये के दो नोट
(B) 200 रुपये का एक और 5 रुपये का एक नोट
(C) 5 रुपये के 20 नोट
(D) 10 रुपये के 20 नोट
उत्तर : (B) 200 रुपये का एक और 5 रुपये का एक नोट

प्रश्न - 5. इनमें से किस बर्तन में ज्यादा पानी आएगा?
(A) बाल्टी
(B) गिलास
(C) चम्मच
(D) कटोरी
उत्तर : (A) बाल्टी


रिक्त स्थान (प्रश्न 6-10)

निर्देश― दिए गए रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।

प्रश्न - 6. दोपहर 1 बजे से 3 घंटे 30 मिनट बाद समय 4 बजे 30 मिनट होगा।

प्रश्न - 7. एक वर्ष में 31 दिनों वाले 7 महीने होते हैं।

प्रश्न - 8. 35 रुपये में 5 रुपये के 7 सिक्के होंगे।

प्रश्न - 9. 200 मिलीलीटर के 5 गिलास पानी भरने से 1 लीटर बोतल भर जाएगी।

प्रश्न - 10. एक चौथाई मीटर = 25 सेंटीमीटर।


अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 11-16)

निर्देश― प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं।

प्रश्न - 11. पाँच सौ ईंटों की कीमत 5000 रुपये है। एक ईंट की कीमत ज्ञात कीजिए।
उत्तर : एक ईंट का मूल्य = 5000 को 500 से भाग देने पर = 10 रुपये

प्रश्न - 12. खेत की लंबाई 50 मीटर और चौड़ाई 30 मीटर है। खेत का परिमाप ज्ञात कीजिए।
उत्तर : परिमाप = दो गुणा (लंबाई + चौड़ाई) = दो गुणा 80 = 160 मीटर

प्रश्न - 13. 3 किलोमीटर = कितने मीटर?
उत्तर : 3 किलोमीटर = 3000 मीटर

प्रश्न - 14. 24 घंटे की घड़ी में 14 बजे का समय 12 घंटे की घड़ी में क्या होगा?
उत्तर : 14 बजे = दोपहर 2 बजे

प्रश्न - 15. पासे के आमने-सामने वाले अंकों का योग कितना होता है?
उत्तर : योग हमेशा 7 होता है।

प्रश्न - 16. साइकिल का पहिया किस आकार का होता है?
उत्तर : वृत्ताकार


लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 17-22)

प्रश्न - 17. 3 मीटर 35 सेंटीमीटर को सेंटीमीटर में बदलिए।
उत्तर : 300 + 35 = 335 सेंटीमीटर

प्रश्न - 18. सूर्योदय 6 बजकर 20 मिनट पर और सूर्यास्त 5 बजकर 40 मिनट पर। दिन की अवधि ज्ञात कीजिए।
हल- 6 बजकर 20 मिनट से 12 बजकर 20 कुल 6 घंटे
12 बजकर 20 से 5 बजकर 20 मिनट तक
कुल 5 घंटे
5 बजकर 20 से 5 बजकर 40 तक
20 मिनट
उत्तर : कुल अवधि = 11 घंटे 20 मिनट

प्रश्न - 19. 2 लीटर पानी से 200 मिलीलीटर वाली कितनी बोतलें भरेंगी?
हल- 2 लीटर = 2000 मिलीलीटर
2000÷200
=10
उत्तर : कुल 10 बोतलें

प्रश्न - 20. तीन वृत्ताकार वस्तुएँ लिखिए।
उत्तर : सिक्का, घड़ी का डायल, रोटी

प्रश्न - 21. कुल बच्चे 64 हैं। उनमें से तीन चौथाई लड़के हैं। लड़कियों की संख्या बताइए।
उत्तर : लड़के = 48, लड़कियाँ = 16

प्रश्न - 22. रामू ने 2 किलो टमाटर, 400 ग्राम मिर्ची और 800 ग्राम अदरक खरीदा। कुल मात्रा ज्ञात कीजिए।
हल- 2 किलो = 2000 ग्राम
400 ग्राम
800 ग्राम
2000 ग्राम+400 ग्राम+800 ग्राम
कुल = 3200 ग्राम
उत्तर : = 3 किलो 200 ग्राम


दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 23 - 26)

प्रश्न - 23. मुनियां को पानी की टंकी बनाने के लिए 200 ईंटों की आवश्यकता है। एक मजदूर एक बार में 10 ईंट लाता है, तो बताइए मजदूर कितनी बार में 200 ईट लायेगा ?
हल- कुल ईटे = 200
एक बार में = 10 ईंट
200÷10
= 20
उत्तर : 20 बार

प्रश्न - 24. राजू ने 5-5 टॉफ़ी पाँच दोस्तों को दी और 3 टॉफ़ी बच गईं। कुल टॉफ़ी ज्ञात कीजिए।
हल- कुल बाॅंटी गई टाफियाॅं = 5×5।
= 25।
शेष टाफियाॅं = 3।
कुल टाफियाॅं = 25+3=28।
उत्तर : कुल = 28 टॉफ़ी

प्रश्न - 25. टेबल को ऊपर से देखने पर उसकी ऊपरी सतह का आकार क्या होगा?
हल-

🪑टीप - विद्यार्थीगण टेबल का चित्र बनाएं।
उत्तर : आयताकार

प्रश्न - 26. 1 किलो लोहे की कीमत 65 रुपये है। 12 किलो लोहे की कीमत ज्ञात कीजिए।
हल- 65 × 12
= 780
उत्तर : कुल = 780 रुपये



आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

Leave a reply

सभी फ़ील्ड आवश्यक हैं। *


NOTE: कम से कम 5 और अधिकतम 100 शब्द। (0 शब्द लिखे गए)

7 - 2 = ?


अन्य महत्वपूर्ण जानकारी से संबंधित लिंक्स👇🏻

अर्द्ववार्षिक परीक्षा Answer sheet कक्षा 4थी सत्र 20224-25 (हल सहित)
Answer sheet अर्द्ध वार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25 Class - 4 विषय - अंग्रेजी (द्वितीय भाषा)

मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 4थी सत्र 2022-23 (हल सहित)
1. English blueprint based solved question paper class 4th annual examination 2024
2. मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) विषय – हिन्दी विशिष्ट कक्षा- 4थी वार्षिक परीक्षा 2022-23
3. मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) विषय – गणित कक्षा- 4थी वार्षिक परीक्षा 2023-24
4. मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) विषय – पर्यावरण कक्षा- 4थी वार्षिक परीक्षा 2022-23
5. कक्षा-चौथी मॉडल प्रश्नपत्र (Blurprint Based) विषय– पर्यावरण अध्ययन वार्षिक परीक्षा प्रश्नपत्र 2024

You may also like

Class 4th Maths - Modal Answer Sheet (Half yearly exam 2022) || मॉडल आंसर शीट गणित (अर्द्धवार्षिक परीक्षा) कक्षा 4थी

Class 4th Maths - Modal Answer Sheet (Half yearly exam 2022) || मॉडल आंसर शीट गणित (अर्द्धवार्षिक परीक्षा) कक्षा 4थी

अर्द्धवार्षिक परीक्षा कक्षा चौथी विषय गणित मॉडल आंसर शीट यहाँ दी गई है। अपने उत्तरों की जाँच कर मिलान करें।

Read more
पाठ 2 'लम्बा और छोटा' गणित का जादू कक्षा 4 - प्रमुख अवधारणाएँ एवं अभ्यास प्रश्न || Lanba aur Chhota - Exercises

पाठ 2 'लम्बा और छोटा' गणित का जादू कक्षा 4 - प्रमुख अवधारणाएँ एवं अभ्यास प्रश्न || Lanba aur Chhota - Exercises

किन्हीं दो बिंदुओं अर्थात स्थानों के मध्य की दूरी को लंबाई कहते हैं। दो बिंदुओं के बीच की दूरी का मापन करने के लिए मापनी (स्केल), मीटर पीता आदि का प्रयोग किया जाता है।

Read more

Search Option

Follow us