An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



4th class Model question paper subject- Maths || कक्षा 4 थी मॉडल प्रश्नपत्र विषय गणित (हल सहित) वार्षिक परीक्षा 2022-23

वैकल्पिक प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 1 से 10 तक)

टीप - नीचे दिए गए चित्र का अवलोकन करें एवं प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक वैकल्पिक प्रश्नों हेतु सही विकल्प का चयन करें।

geometry_figures

प्रश्न 1 - चित्र 'क' में त्रिभुजों की संख्या है-
(A) दो
(B) चार
(C) पांच
(D) छ:
उत्तर - (B) चार

प्रश्न 2 - चित्र 'ख' में हरे रंग का बाक्स कितने भाग में है?
(A) एक तिहाई
(B) दो तिहाई
(C) तीन तिहाई
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं।
उत्तर - (A) एक तिहाई

प्रश्न 3 - चित्र लाल रंग के बॉक्स कितने भाग में हैं?
(A) 1/4
(B) 2/4
(C) 3/4
(D) 4/4
उत्तर - (C) 3/4

प्रश्न 4 - चित्र 'ख' में कितना भाग छायांकित नहीं है?
(A) आधा
(B) दो तिहाई
(C) एक तिहाई
(D) चौथाई
उत्तर - (B) दो तिहाई

प्रश्न 5 - चित्र 'क' में नीले रंग की आकृति है।
(A) वर्ग
(B) त्रिभुज
(C) आयत
(D) वृत्त
उत्तर - (C) आयत

प्रश्न 6 - किसी ईंट को एक ओर से देखने पर एक साथ अधिकतम कितने फलक दिखाई देते हैं?
(A) एक
(B) दो
(C) तीन
(D) चार
उत्तर - (C) तीन

प्रश्न 7 - 1 सेंटीमीटर में कितने मिलीमीटर होते हैं?
(A) 100
(B) 10
(C) 1
(D) 1000
उत्तर - (B) 10

प्रश्न 8 - यदि आपके घर में हर छ: महीने में 5 किलोग्राम कबाड़ी निकलती है। तो एक वर्ष के अंदर कितनी कबाड़ी निकलेगी?
(A) 15 किलोग्राम
(B) 20 किलोग्राम
(C) 12 किलोग्राम
(D) 10 किलोग्राम
उत्तर - (D) 10 किलोग्राम

प्रश्न 9 - निम्न पैटर्न को समझें और बताएं कि अगला क्रम कौन सा होगा?
🌥️⛅🌤️☀️ ........
(A) ⛅
(B) ☀️
(C) 🌞
(D) 🌥️
उत्तर - (C) 🌞

प्रश्न 10 - एक खेत की आकृति वर्गाकार है। उसके एक तरफ की लंबाई 100 मीटर है। तो उसके आसपास कितने मीटर लंबी जाली लगेगी?
(A) 100 मीटर
(B) 200 मीटर
(C) 300 मीटर
(D) 400 मीटर
उत्तर - (D) 400 मीटर

लघु उत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 11 से 20 तक)

प्रश्न 11 - यदि 20 और 6 छब्बीस होता है।
50 और 9 उनसाठ होता है। तो
70 और 8 ............... होगा।
हल - 70 और 8 = अठहत्तर
उत्तर = अठहत्तर

प्रश्न 12 - एक कैरम बोर्ड के एक ओर की लंबाई 80 सेंटीमीटर है। तो चारों ओर की लंबाई कितनी होगी?
हल - कैरम बोर्ड वर्गाकार होता है।
चारों ओर की लंबाई = वर्ग का परिमाप
परिमाप = भुजा ×4
= 80 × 4
= 320
उत्तर = 320 सेन्टीमीटर

प्रश्न 13 - एक गौशाला में केवल गायों के पैर दिखाई दे रहे हैं। श्याम ने कुल 56 पैर गिने। बताइए गायों की संख्या कितनी है?
हल - एक गाय = 4 पैर
इसलिए 56 पैर
= 56 ÷ 4 = 14
उत्तर = 14 गाय

प्रश्न 14 - उदय के पास 15 किलो जामुन विक्रय हेतु थी। उसने दो तिहाई जामुन बेच दिया। बताइए उसके पास अब कितने किलोग्राम जामुन बची?
हल - जामुन = 15 kg
दो तिहाई = 2/3
15 का 2/3
= 15×2/3
= 30/3
= 10
15 - 10 = 5
उत्तर = 5 कि.ग्राम

प्रश्न 15 - 1 लीटर 500 मिलीलीटर में कुल कितने मिलीलीटर होंगे?
हल - 1 लीटर = 1000 मिलीलीटर
1000+500
1500
उत्तर = 1500 मिलीलीटर

प्रश्न 16 - आपके परिवार में मानलो सबसे अधिक वजन वाले व्यक्ति का भार 80 किलोग्राम है एवं सबसे कम वजन वाले व्यक्तियों का भार 32 किलोग्राम है। दोनों के भार का अंतर ज्ञात करो।
हल - अधिक भार = 80 किलोग्राम
कम भार = 30 किलोग्राम
अंतर = 80-32 = 48
उत्तर = 48 किलोग्राम

प्रश्न 17 - एक ईंट भट्टे में दो सौ हजार ईंटें पकाई गई। बताइए कुल भट्टे में कितने लाख ईंटें हैं?
हल - 100 हजार = 1 लाख
इसलिए 200 हजार = 2 लाख
उत्तर = 2 लाख

प्रश्न 18 - 1 किलोग्राम प्लास्टिक की कीमत 15 रूपये है। तो 10 किलोग्राम प्लास्टिक की कीमत कितनी होगी?
हल - 1 किलोग्राम = 15 रुपये
इसलिए 10 किलोग्राम की कीमत
20×15 = 300
उत्तर = 300 रूपये

प्रश्न 19 - 20 किलोग्राम गेहूँ और जौ के मिक्स आटे में एक चौथाई जौ का आटा है। तो बताइए गेहूँ का आटा कितने किलोग्राम है?
हल - कुल आटा = 20 किलोग्राम
जौ का आटा = एक चौथाई
= 1/4
20 का 1/4
= 20/4
= 5
कुल आटा = 20 किलोग्राम
20 - 5 = 15 किलो ग्राम
उत्तर = 15 किलोग्राम

प्रश्न 20 - निम्न पैटर्न को पूरा करें -
1. 🍋, 🍊🍊, 🍋🍋, 🍊🍊🍊, ........
2. Aa, Ab, Bb, Bc, .......
हल - 1. 🍋, 🍊🍊, 🍋🍋, 🍊🍊🍊, 🍋🍋🍋
2. Aa, Ab, Bb, Bc, Cc

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 21 से 24)

प्रश्न 21 - निम्नलिखित को हल करिए –
6)72(
228÷12
हल -
6)72(12
– 6
――
012
–12
――
00
उत्तर = 12
228÷12
12)228(19
–012
――
0108
–108
―――
000
उत्तर = 19

प्रश्न 22 - 50 किलोमीटर की एक मैराथन दौड़ को पूरा करने के लिए एक स्टेडियम के कितने चक्कर लगाने पड़ेंगे यदि स्टेडियम के एक चक्कर की दूरी 500 मीटर है।
हल - 1 किलोमीटर = 1000 मीटर
इसलिए 50 किमी. = 50×1000 = 50000 मीटर
50000÷500
500)50000(100
–0500
――――
00
-00
―――
0
-0
―――
0
उत्तर = 100 चक्कर

प्रश्न 23 - स्टेशनरी की दुकान की निम्न सामग्रियों की रेट सूची इस प्रकार है -

क्र. वस्तु मूल्य
1. पेन ₹5
2. दफ्ती ₹50
3. पेंसिल ₹5
4. स्केल ₹10
5. स्केच पेन ₹25

बताइए तो दो-दो वस्तुओं को खरीदने पर कुल कितने दाम चुकाने होंगे?
हल - पेन = 5
दफ्ती = 50
पेंसिल = 5
स्केल = 10
स्केच पेन = 25
5+50+5+10+25 = 95
दो-दो वस्तुओं को खरीदने पर दोगुना दाम देना होगा
अतः 95×2 = 190
उत्तर = ₹190

प्रश्न 24 - निर्देशानुसार बदलिए -
18 मीटर को सेन्टीमीटर में
6 लीटर को मिलीलीटर में
5 किलोमीटर को मीटर में
हल - 1 मीटर = 100 सेन्टीमीटर
इसलिए 18 सेन्टीमीटर = 100×18 = 1800 सेन्टीमीटर
उत्तर = 1800 सेन्टीमीटर
1 लीटर = 1000 मिलीलीटर
इसलिए 6 मिलीलीटर = 1000×6 = 6000 मिलीलीटर
उत्तर = 6000 मिलीलीटर
1 किलोमीटर = 1000 मीटर
इसलिए 5 किलोमीटर = 1000×5 = 5000 मीटर
उत्तर = 5000 मीटर

मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 3री सत्र 2022-23 (हल सहित)
मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) विषय पर्यावरण अध्ययन कक्षा-3री वार्षिक परीक्षा 2022-23

वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 कक्षा 5 वी हिन्दी विशिष्ट का प्रश्न पत्र (हल सहित)
2. मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय हिन्दी विशिष्ठ कक्षा पांचवी
3. मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय गणित कक्षा पांचवी
4. [1] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
5. [2] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
6. पर्यावरण मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th

मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 6 सत्र 2022-23 (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

वार्षिक परीक्षा कक्षा 8 सत्र 2021-22 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. 6. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय विज्ञान कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Class 4th Maths - Modal Answer Sheet (Half yearly exam 2022) || मॉडल आंसर शीट गणित (अर्द्धवार्षिक परीक्षा) कक्षा 4थी

अर्द्धवार्षिक परीक्षा कक्षा चौथी विषय गणित मॉडल आंसर शीट यहाँ दी गई है। अपने उत्तरों की जाँच कर मिलान करें।

Read more



पाठ 2 'लम्बा और छोटा' गणित का जादू कक्षा 4 - प्रमुख अवधारणाएँ एवं अभ्यास प्रश्न || Lanba aur Chhota - Exercises

किन्हीं दो बिंदुओं अर्थात स्थानों के मध्य की दूरी को लंबाई कहते हैं। दो बिंदुओं के बीच की दूरी का मापन करने के लिए मापनी (स्केल), मीटर पीता आदि का प्रयोग किया जाता है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe