An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



Blueprint Based Social Science Solved Model Question Paper | वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान

बहु-विकल्पीय प्रश्न (प्र. 1-5)

प्रश्न 1. ब्रिटिश शासनकाल के प्रथम और अन्तिम गवर्नर जनरल थे-
(A) वॉरेन हेस्टिंग्स : लॉर्ड माउंटबेटन
(B) लिटन: रिपन
(C) कर्जन: इर्विन
(D) वॉरेन हेस्टिंग्स : डलहौजी।
उत्तर― (A) वॉरेन हेस्टिंग्स : लॉर्ड माउंटबेटन

प्रश्न 2. बाल मजदूर प्रतिबन्धित नियम (कानून) कब लागू किया गया?
(A) 2005 में
(B) 2004 में
(C) 2016 में
(D) 2001 में।
उत्तर― (C) 2016 में

प्रश्न 3. पहली इंग्लिश फैक्टरी कब और किस नदी के किनारे शुरू हुई?
(A) सन् 1651 में, हुगली नदी
(B) सन् 1651 में, नर्मदा नदी,
(C) सन् 1658 में, सतलुज नदी
(D) सन् 1658 में, हुगली नदी।
उत्तर― (A) सन् 1651 में, हुगली नदी

प्रश्न 4. भारतीय संविधान सभा के अध्यक्ष कौन थे?
(A) डॉ अम्बेडकर
(B) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(C) पं. जवाहरलाल नेहरू
(D) सरदार वल्लभभाई पटेल
उत्तर― (B) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

प्रश्न 5. विकास एवं उपयोग की दृष्टि से संसाधन कितने प्रकार के होते हैं?
(A) 1
(B) 2
(C) 3
(D) 4
उत्तर― (B) 2

रिक्त स्थानों की पूर्ति (प्र. 6-10)

प्रश्न 6. डलहौजी ने विलय नीति का सिद्धान्त लागू किया।
प्रश्न 7. मौलिक अधिकारों की संख्या छः है।
प्रश्न 8. एक सेमी मृदा बनाने में सैकड़ों वर्ष का समय लगता है।
प्रश्न 9. प्रति 1000 व्यक्तियों पर जीवितों की संख्या जन्मदर कहलाती है।
प्रश्न 10. सन् 1773 में वॉरेन हेस्टिंग्स भारत के पहले गवर्नर जनरल बने।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 11-16)

प्रश्न 11. मुंडा लोग कहाँ रहते थे?
उत्तर- मुंडा लोग आधुनिक झारखण्ड राज्य के छोटा नागपुर क्षेत्र में रहते थे।

प्रश्न 12. मानव को बहुमूल्य संसाधन बनाने में कौन मदद करते हैं?
उत्तर- शिक्षा एवं स्वास्थ्य, मानव को बहुमूल्य संसाधन बनाने में मदद करते हैं।

प्रश्न 13. सनराइज उद्योग किसे कहते हैं?
उत्तर- उभरते हुए उद्योगों को सनराइज उद्योग कहा जाता है; जैसे-सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग, स्वास्थ्य लाभ उद्योग, सत्कार तथा ज्ञान से सम्बन्धित उद्योग इत्यादि।

प्रश्न 14. एकीकृत न्यायिक व्यवस्था से क्या आशय है? लिखिए।
उत्तर - भारतीय संविधान एकीकृत न्यायिक व्यवस्था की स्थापना करता है। इसका अर्थ है कि ऊपरी अदालतों के फैसले नीचे की सारी अदालतों को मानने होते हैं। इस व्यवस्था को एकीकृत न्यायिक व्यवस्था कहते हैं।

प्रश्न 15. सन् 2017 में एक ऑनलाइन पोर्टल https://pencil.gov.in क्यों बनाया गया?
उत्तर- सन् 2017 में एक ऑनलाइन पोर्टल https://pencil.gov.in प्लेटफार्म फॉर इफेक्टिव इनफोर्समेंट फॉर नो चाइल्ड लेबर (पेंसिल) बनाया गया। यह पोर्टल शिकायत दर्ज करने, चाइल्ड ट्रेकिंग तथा राष्ट्रीय बाल श्रम परियोजना (एन.सी.एल.पी.) के कार्यान्वयन एवं मॉनीटरिंग के लिए बनाया गया है।

प्रश्न 16. लोक सभा के सदस्यों की संख्या लिखिए तथा इसकी अध्यक्षता कौन करता है?
उत्तर- लोक सभा के सदस्यों की कुल संख्या 545 होती है तथा इसकी अध्यक्षता लोक सभा अध्यक्ष करते हैं।

लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 17-22)

प्रश्न 17. अंग्रेजों ने सरकारी दस्तावेजों को किस तरह सुरक्षित रखा?
उत्तर- अंग्रेजों ने सरकारी दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के लिए अभिलेख कक्ष बनवाये, रिकॉर्ड रूम स्थापित किए तथा महत्वपूर्ण दस्तावेजों को बचाकर रखने के लिए अभिलेखागार और संग्रहालय जैसे संस्थान भी बनाए गए।

प्रश्न 18. 1824 में कंपनी के सैनिकों ने वर्मा जाने से क्यों मना किया?
उत्तर- 1824 में कंपनी के सिपाहियों को कंपनी की ओर से लड़ने के लिए समुद्र के रास्ते बर्मा जाने का आदेश मिला तो उन्होंने इस हुक्म को मानने से इन्कार कर दिया क्योंकि सैनिकों को लगता था कि समुद्र यात्रा से उनका धर्म और जाति भ्रष्ट हो जाएँगे।

प्रश्न 19. जनसंख्या वृद्धि और प्राकृतिक वृद्धि में अंतर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- (1) जनसंख्या वृद्धि- किसी देश में एक निश्चित अवधि में जन्म दर और मृत्यु दर के अंतर में अप्रवासन से हुई वृद्धि को जोड़ दिया जाता है, तो इसे जनसंख्या वृद्धि कहते हैं। (2) प्राकृतिक वृद्धि - जन्म और मृत्यु जनसंख्या परिवर्तन के प्राकृतिक कारण हैं इसलिए एक देश के जन्म दर और मृत्यु दर के बीच के अंतर को प्राकृतिक वृद्धि कर कहते हैं।

प्रश्न 20. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 क्यों बनाया गया है?
उत्तर - अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 दलितों तथा अन्य समुदायों की माँगों के जवाब में बनाया गया था। उस समय सरकार पर इस बात के लिए भारी दबाव पड़ रहा था कि वह दलितों और आदिवासियों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार और अपमान पर रोक लगाने के लिए ठोस कार्यवाही करे।

प्रश्न 21. ईसाई प्रचारकों की लोगों द्वारा आलोचना व समर्थन के क्या कारण थे?
उत्तर- ईसाई प्रचारकों की लोगों द्वारा आलोचना व समर्थन के निम्नलिखित कारण थे-
(1) आलोचना का कारण - लोगों का मानना था कि वह भारतीय संस्कृति को नष्ट कर पाश्चात्य संस्कृति को भारतीयों पर लाद देंगे। जनजातीय समूहों तथा निम्न जाति के लोगों का धर्म परिवर्तन कर देंगे।
(2) समर्थन के कारण - लोगों का मानना था कि ये स्त्री शिक्षा तथा पुरुषों के समानता के पक्षधर है। साथ ही ईसाई प्रचारकों का इसलिए भी समर्थन किया कि उन्होंने जनजातीय लोगों का निम्न जाति के लोगों के लिए कई स्कूलों की स्थापना की थी।

प्रश्न 22. औपनिवेशिक युग किसे कहा जाता है?
उत्तर- औपनिवेशिक युग वह युग है जिससे कोई देश किसी देश के राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से दबाकर उस पर शासन करता है। भारत पर ब्रिटिश शासन का युग औपनिवेशिक युग कहलाता है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्र. 23-26)

प्रश्न 23. पश्चिम में आधुनिक काल का क्या तात्पर्य है? आधुनिक काल को औपनिवेशिक काल क्यों कहा जाता है?
उत्तर- पश्चिम में आधुनिक काल को विज्ञान, तर्क, लोकतन्त्र, मुक्ति और समानता जैसी आधुनिकता की ताकतों के विकास को आधुनिक युग मानते थे। ब्रिटिश शासनकाल में भारत जैसे अनेक औपनिवेशिक देशों में लोगों के पास लोकतन्त्र, समानता, स्वतन्त्रता या मुक्ति जैसी आधुनिकता की ताकत नहीं थी इसलिए कुछ इतिहासकारों ने आधुनिक काल को औपनिवेशिक काल भी कहा है।

प्रश्न 24. आपके आस-पास के क्षेत्र में किन-किन फसलों का उत्पादन किया जाता है ? इन्हें खाद्यान्न तथा व्यापारिक फसलों में वर्गीकृत कीजिए।
उत्तर- आस-पास के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की फसलें उत्पादित की जाती हैं जिन्हें खाद्यान्न तथा व्यापारिक फसलों में वर्गीकृत किया जा सकता है।
(1) खाद्यान्न फसलें -
(क) धान-
यह मुख्य खाद्यान्न फसल है और मध्यप्रदेश में व्यापक रूप से उत्पादित की जाती है।
(ख) गेहूँ- गेहूँ भी महत्वपूर्ण खाद्यान्न फसल है।
(ग) मक्का - मक्का मध्यप्रदेश में मुख्य रूप से उत्पादित की जाती है।
(2) व्यापारिक फसलें -
(क) सोयाबीन-
सोयाबीन एक महत्वपूर्ण व्यापारिक फसल है और यह तेल और प्रोटीन के लिए उपयोग होता है।
(ख) कपास - कपास की खेती व्यापारिक उपयोग के लिए होती है। यह वस्त्र निर्माण, कपास की फाइबर इत्यादि के लिए उपयुक्त है।
(ग) सरसों - सरसों के बीज से तेल निकाला जाता है और इसका व्यापारिक उपयोग खाद्य और औद्योगिक उत्पादों में किया जाता है।

प्रश्न 25. जब हम कानूनों को लागू करने की बात करते हैं तो इसका क्या मतलब है ? कानूनों को लागू करने की जिम्मेदारी किसकी है? कानूनों को लागू करना इतना महत्वपूर्ण क्यों है?
उत्तर- कानून- कानून वे सामान्य नियम होते हैं जिनका पालन अनिवार्य होता है। कानून को लागू करने का मतलब होता है कि उस कानून का आम जनता द्वारा पालन करवाना या उस कानून को इस्तेमाल में लाना।
कानून को लागू करने की पूरी जिम्मेदारी सरकार की ही होती है। कानून को नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन को रोकने के लिए व उनके समुचित विकास के लिए बनाया जाता है। कानून के लागू होने पर ही उसे प्रयोग में लाया जाता है। इसलिए कानून को लागू करना महत्वपूर्ण होता है।

प्रश्न 26. 1854 के बाद कंपनी में देशी शिक्षा व्यवस्था में सुधार हेतु क्या कदम उठाए?
उत्तर- 1854 के बाद कंपनी ने देशी शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने का फैसला लिया। इसके लिए उन्होंने निम्नलिखित कदम उठाए-
(1) कंपनी ने बहुत सारे पंडितों को सरकारी नौकरी पर रख लिया।
(2) प्रत्येक पंडित को 4-5 स्कूलों को देखरेख का जिम्मा सौंपा गया।
(3) पंडितों को पाठशालाओं का दौरा करना और अध्यापन की स्थिति में सुधार लाने का कार्य सौंपा।
(4) प्रत्येक गुरु को निर्देश दिया गया कि वे समय-समय पर अपने स्कूल के बारे में रिपोर्ट भेजें तथा कक्षाओं को नियमित समय सारणी के अनुसार पढ़ाएँ।
(5) अध्यापन कार्य पाठ्यपुस्तकों पर आधारित किया गया।
(6) विद्यार्थियों की प्रगति मापने के लिए वार्षिक परीक्षाओं की रूपरेखा तैयार की जाने लगी।
(7) विद्यार्थियों को नियमित शुल्क, नियमित उपस्थिति तथा अनुशासन के नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया।

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (ब्लूप्रिंट आधारित) विषय- सामाजिक विज्ञान कक्षा 8
2. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र विषय- सामाजिक विज्ञान कक्षा 8
3. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र विषय- सामाजिक विज्ञान कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु हल सहित प्रश्न उत्तर
4. ब्लूप्रिंट आधारित सामाजिक विज्ञान माॅडल अभ्यास प्रश्न-पत्र कक्षा 8 वीं
5. परीक्षापयोगी 50 लघुत्तरीय प्रश्न विषय - विज्ञान कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा 2024
6. विषय गणित कक्षा आठवीं अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (हल सहित)
7. अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (हल सहित) विषय गणित कक्षा आठवीं
8. ब्लूप्रिंट आधारित कक्षा आठवीं विषय गणित हल सहित मॉडल प्रश्न पत्र

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय संस्कृत (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. a href="https://edudurga.com/blog-single.php?i=165">English General 8th Short Answer Questions
2. 8th English General Long answer type questions
3. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

वार्षिक परीक्षा कक्षा 8 सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. 6. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय विज्ञान कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
11. सामाजिक विज्ञान (इतिहास) कक्षा 8 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
12. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
13. [2] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
14. [3] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

वैकल्पिक प्रश्न कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23
1. 40 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
2. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
3. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय गणित कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
4. संस्कृत कक्षा- 8th वार्षिक परीक्षा वर्ष 2024 हेतु महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न
5. वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान
6. संस्कृत मॉडल प्रश्नपत्र (ब्लूप्रिंट आधारित) वार्षिक परीक्षा 2024 कक्षा 8
7. Blueprint Based Model Question Paper (Solved) English Reader Class 8th Annual Exam 2024
8. वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- विज्ञान
9. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान
10. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- हिन्दी

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान | Blueprint Based Social Science Solved Model Question Paper

इस लेख में वार्षिक परीक्षा की तैयारी हेतु कक्षा आठवीं के सामाजिक विज्ञान विषय का हल सहित मॉडल प्रश्न पत्र यहाँ दिया गया है।

Read more

Blueprint Based Social Science Solved Model Question Paper | वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान

इस भाग में कक्षा आठवीं की वार्षिक परीक्षा की तैयारी हेतु सामाजिक विज्ञान विषय के ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न पत्र को हल सहित यहाँ दिया गया है।

Read more

Social Science Solved Model Question Paper | वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान

इस भाग में कक्षा आठवीं विषय सामाजिक विज्ञान की वार्षिक परीक्षा तैयारी हेतु ब्लूप्रिंट आधारित हल प्रश्न पत्र यहाँ दिया गया है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe