An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



कक्षा 6 गणित मॉडल प्रश्नपत्र वार्षिक परीक्षा 2023 || 6th maths model question paper annual exam 2023

वैकल्पिक प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 1 से 10 तक)

प्रश्न 1 - ज्यामिति में एक सूक्ष्म चिन्ह जो कि एक स्थिति निर्धारित करता है, उसे कहते है –
(A) रेखा
(B) कोण
(C) बिन्दु
(D) गोल
उत्तर - (C) बिन्दु

प्रश्न 2 - पूर्णांक -1 व +1 के बीच पूर्णांक होती है –
(A) 10
(B) 1
(C) 0.5
(D) उक्त में कोई नहीं।
उत्तर - (B) 1

प्रश्न 3 - ऐसी भिन्न जिसमें अंश सदैव हर से छोटा होता है कहलाती है –
(A) विषम भिन्न
(B) सम भिन्न
(C) मिश्र भिन्न
(D) सजातीय भिन्न
उत्तर - (B) सम भिन्न

भिन्न

प्रश्न 4 - उक्त चित्र में छायांकित भाग है –
(A) 1/2
(B) 2/5
(C) 8/10
(D) 3/7
उत्तर - (A) 1/2

प्रश्न 5 - 5 किग्रा 210 ग्राम में कितने ग्राम होते है?
(A) 5000 ग्रा
(B) 5210 ग्रा
(C) 210 ग्रा
(D) 2510 ग्रा
उत्तर - (B) 5210 ग्रा

प्रश्न 6 - ऐसी आकृतियाँ जिसकी सभी भुजाएँ और कोण बराबर हो, कहलाती है–
(A) विषम आकृतियाँ
(B) सम आकृतियाँ
(C) बहुभुज आकृतियाँ
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर - (B) सम आकृतियाँ

प्रश्न 7 - 4×3+5 एक व्यंजक है –
(A) बीजीय
(B) संख्यात्मक
(C) दोनों
(D) दोनों में से कोई नहीं।
उत्तर - (B) संख्यात्मक

दण्डालेख

प्रश्न 8 - उक्त दंडालेख में किस टीम का स्कोर 24 है?
(A) टीम A
(B) टीम B
(C) टीम C
(D) टीम D
उत्तर - (D) टीम D

प्रश्न 9 - 806×745 का बीजांक होगा –
(A) 6
(B) 6
(C) 8
(D) 9
उत्तर - (C) 8

प्रश्न 10 - संख्या 1.32 में कितने दशांश हैं?
(A) 1
(B) 2
(C) 3
(D) 0
उत्तर - (C) 3

लघु उत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 11 से 20 तक)

प्रश्न 11 - क्या कोई ऐसी प्राकृत संख्या है जिसका कोई पूर्ववर्ती नहीं है?
हल - हाँ, 1 ऐसी प्राकृत संख्या है जिसका कोई पूर्ववर्ती नहीं है।

प्रश्न 12 - एक दी हुई भिन्न को इसे देखकर आप कैसे बता सकते हैं कि यह भिन्न 1 से छोटी है?
हल - यदि दी गई भिन्न का अंश हर से छोटा है, तो भिन्न 1 से छोटी है।

प्रश्न 13 - रमेश की कॉपी की लम्बाई 9 सेमी 5 मिमी है। सेमी में इसकी लम्बाई क्या होगी?
हल - रमेश की कॉपी की लम्बाई = 9 सेमी 5 मिमी
= 9 सेमी + 5/10 सेमी
= 9 सेमी + 0.5 सेमी
= 9.5 सेमी
उत्तर = रमेश की कॉपी की लम्बाई = 9.5 सेमी

प्रश्न 14 - समीरा 150 मी. लम्बाई तथा 80 मी. चौड़ाई वाले एक पार्क में जाती है। वह इस पार्क का एक पूरा चक्कर लगाती है। उसके द्वारा तय की गई दूरी ज्ञात कीजिए।
हल - पार्क की लम्बाई = 150 मी.
पार्क की चौड़ाई = 80 मी.
पार्क का परिमाप = 2 × (लम्बाई + चौड़ाई)
= 2 × (150 मी + 80 मी)
= 2 × (230 मी)
= 460 मी
उत्तर = समीरा द्वारा तय की गई दूरी = 460 मी

प्रश्न 15 - सरिता के पिता की आयु सरिता की आयु के तीन गुने से 5 वर्ष अधिक है। उसके पिता की आयु क्या है?
हल - सरिता के पिता की आयु = 3 x सरिता की आयु
+5 वर्ष
3y+5 वर्ष
उत्तर = 3y+5 वर्ष

प्रश्न 16 - एक कक्षा में 20 लड़के और 40 लड़कियाँ हैं। लड़कों की संख्या का, लड़कियों की संख्या से क्या अनुपात होगा?
हल - लड़कों की संख्या = 20
लड़कियों की संख्या = 40
लड़कों की संख्या का लड़कियों की संख्या के साथ अनुपात
= लड़कों की संख्या/लडकियों की संख्या
=20/40
= 1/2
या 1:2
उत्तर = 1:2

प्रश्न 17 - 4 दर्जन केलों का मूल्य ₹180 है। ₹90 में कितने केले खरीदे जा सकते हैं?
हल - जबकि ₹180 में खरीदे जा सकते हैं = 4 × 12 = 48 केले
इसलिए ₹1 में खरीदे जा सकते हैं = 48/180 केले
₹90 में खरीदे जा सकते हैं = 48/180×90
=24 केले
उत्तर = अतः ₹90 में 24 केले खरीदे जा सकते हैं।

प्रश्न 18 - मधुमक्खी के एक झुण्ड का आधा भाग सरसों के खेत में शहद इकट्ठा करने गया। शेष भाग का तीन- चौथाई गुलाब के बाग में चला गया। शेष, बची हुई 10 अभी तक निर्णय नहीं ले पायीं । झुण्ड मधुमक्खियाँ थीं?
हल - माना कि मधुमक्खियों की संख्या = x
प्रश्नानुसार, x/2+3/4×x/2+10=x या 4x+3x+80=8x या x=80 उत्तर = मधुमक्खियों की संख्या = 80

प्रश्न 19 - 32 और 53 के बीच में कितनी पूर्ण संख्याएँ हैं?
हल - 32 और 53 के बीच में पूर्ण संख्याएँ : 33, 34, 35, 36, 37, 38, 39, 40, 41, 42, 43, 44, 45, 46, 47, 48, 49, 50, 51, 52
उत्तर = 32 और 53 के बीच में 20 पूर्ण संख्याएँ हैं।

प्रश्न 20 - 3.2 सेमी त्रिज्या का एक वृत्त खींचिए।
हल - रचना के पद –
कागज पर एक बिन्दु लेते हैं।
परकार को वांछित त्रिज्या 3.2 सेण्टीमीटर तक खोलते हैं।
परकार की नोंक को स्थिर बिन्दु पर रखते हैं तथा दूसरे पेंसिल वाले सिरे को घुमाते हैं। पेंसिल वाले सिर को घुमाने पर वांछित वृत्त प्राप्त होता है।

practical_geometry

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 21 से 24)

प्रश्न 21 - एक समकोण खींचिए और उसके समद्विभाजक की रचना कीजिए।
हल - रचना के पद –।
सर्वप्रथम एक रेखा / खीचते हैं और इस पर कोई बिन्दु 0 लेते हैं।।
O को केन्द्र मानकर और सुविधाजनक त्रिज्या लेकर एक चाप लगाते हैं, जो / को A और B पर काटता है।।
अब A और B को केन्द्र मानकर और AB के आधे से अधिक त्रिज्या लेकर दो चाप लगाते हैं, जो परस्पर C पर काटते हैं।।
O और C को मिलाते हैं।।
इस प्रकार 4 और D को केन्द्र मानकर और AD के आधे से अधिक त्रिज्या लेकर दो चाप लगाते हैं, जो परस्पर E पर काटते हैं।।
O और E को मिलाते हुए इसे आगे बढ़ाते हैं।।
इस प्रकार OE, उत्तर = OE समकोण का समद्विभाजक है।

samkon ki rachana

प्रश्न 22 - सुनीता अपने स्कूल पहुँचने के लिए 15 किमी 268 मी की दूरी बस से, 7 किमी 7 मी की दूरी कार से और 500 मी की दूरी पैदल तय करती है। उसका स्कूल उसके घर में कितनी दूर है?
हल - बस से चली गयी दूरी
= 15 किमी 268 मी = 15.268 किमी
कार द्वारा चली गयी दूरी
= 7 किमी 7 मी = 7.007 किमी
पैदल चली गयी दूरी
= 500 मी
= +0.500 किमी
उत्तर = सुनीता द्वारा कुल चली गयी दूरी = 22.775 किमी

प्रश्न 23 - राजू ने एक घंटे के दरमियान सड़क से जाते हुए निम्न वाहनों की संख्या गिनी। इन्हें टैली चिन्ह (मिलान चिन्ह) के माध्यम से दर्शाइए।
साइकिल = 24
कार = 12
ऑटो रिक्शा = 18
बस = 15
बाइक = 28
ट्रक = 6
उत्तर =

telli sign

प्रश्न 24 - रमेश के पास 20 पेंसिल थीं। शीलू के पास 50 पेंसिल और जमाल के पास 80 पेंसिल थीं। 4 महीने के बाद रमेश ने 10 पेंसिल तथा शीलू ने 25 पेंसिल प्रयोग कर लीं और जमाल ने 40 पेंसिल प्रयोग कर लीं। प्रत्येक ने अपनी पेंन्सिलों की कौन-सी भिन्न प्रयोग कर ली? जाँच कीजिए कि प्रत्येक ने अपनी पेंसिलों की समान भिन्न प्रयोग की है।
हल - रमेश द्वारा प्रयुक्त की गयी पेंसिलों की भिन्न = 10/20
शीलू द्वारा प्रयुक्त की गयी पेंसिलों की भिन्न = 25/50
जमाल द्वारा प्रयुक्त की गयी पेंसिलों की भिन्न = 40/80
जबकि 10/20= 10÷10/20÷10 =1/2
25/50=25÷25/50÷25=1/2
40/80=40÷40/80/40=1/2
अतएव 10/20=25/50=40/80=1/2

उत्तर = प्रत्येक ने अपनी पेंसिलों की समान भिन्न प्रयोग की।

मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 6 सत्र 2022-23 (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
5. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
6. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
7. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023

मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 7 सत्र 2022-23 (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023

3. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय General English (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
4. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय-हिन्दी विशिष्ट (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
5. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय-हिन्दी विशिष्ट (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
6. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय गणित (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
7. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय गणित (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
8. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
9. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Follow us

Catagories

subscribe