An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



सुगम भारती 5th (English Medium) 50 परीक्षापयोगी लघु उत्तरीय प्रश्न || Sugam Bharti important questions Answers

लघुत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1 – हमें मिल जुलकर क्यों रहना चाहिए?
उत्तर – आपस में मिलजुलकर रहने से प्रेंम और अपनापन बढ़ता है। हमें एक-दूसरे के सुख-दुख की जानकारी होती है। चारों तरफ शांति और सद्भाव का माहौल बनता है।

प्रश्न 2 – 'आत्मा में शुद्धता देना' का क्या तात्पर्य है?
उत्तर – 'आत्मा में शुद्धता देना' का तात्पर्य है-आत्मा को बुराईयों से मुक्त करना, अंदर में रोशनी फैलाना ताकि हमें यह अच्छी तरह जानकारी हो सके कि सही क्या है और गलत क्या है।

प्रश्न 3 – व्यवहार कुशलता पाठ के लेखक के अनुसार मनुष्य की मूल प्रवृत्तियाँ कितनी होती हैं?
उत्तर – लेखक के अनुसार मनुष्य की दो मूल प्रवृत्ति होती हैं।

प्रश्न 4 – अच्छे संस्कार का कोई एक लक्षण दीजिए।
उत्तर – दूसरों के सुख-दुःख में सच्चे मन से दिलचस्पी लेना।

प्रश्न 5 – सुभद्रा कुमारी चौहान का विवाह किसके साथ हुआ था?
उत्तर – सुभद्रा कुमारी चौहान का विवाह लक्ष्मण सिंह चौहान के साथ हुआ था।

प्रश्न 6 – सुभद्रा कुमारी का पुरस्कृत कहानी संग्रह कौन-सा है ?
उत्तर – उनका पुरस्कृत कहानी संग्रह 'बिखरे मोती' हैं।

प्रश्न 7 – सुभद्रा ने अपनी बेटी का विवाह किसके साथ किया?
उत्तर – इनकी बेटी सुधा का विवाह प्रेमचंद के बेटे अमृतराय से हुआ।

प्रश्न 8 – सुभद्रा की अमर कविता कौन-सी है?
उत्तर – 'खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी' सुभद्रा की अमर कविता है।

प्रश्न 9 – 1. सुभद्रा अपने अध्यापकों की चहेती क्यों थीं?
उत्तर – उत्तर- 1. सुभद्रा तीक्ष्ण बुद्धि वाली छात्रा थी। उनमें अद्भुत काव्य प्रतिभा थी।

प्रश्न 10 – 2. सुभद्रा की सबसे प्रिय बालसखी कौन थीं और क्यों?
उत्तर – सुभद्रा के सबसे प्रिय बालसखी महादेवी वर्मा थीं। उनकी मित्रता के पीछे कारण यह था कि दोनों ही कविताएँ लिखती थीं।

प्रश्न 11 – सुभद्रा ने कौन-कौन से आंदोलनों में भाग लिया ?
उतर – सुभद्रा में अद्भुत राष्ट्र प्रेंम था। उन्होंने राष्ट्रीय आन्दोलनों जैसे-असहयोग आंदोलन में भाग लिया। उनकी रचनाएँ घरेलू जीवन से संबंधित होती थीं।

प्रश्न 12 – गाँव का नाम क्या था?
उतर – गाँव का नाम नालपुर था।

प्रश्न 13 – गाँव की प्रगति में क्या बाधा थी?
उतर – गाँव की प्रगति में नाला बाधा थी।

प्रश्न 14 – गांव के लोग बरसात में नाला कैसे पार करते थे?
उतर – गांव के लोग बरसात में डोंगा या किश्ती से नाला पार करते थे।

प्रश्न 15 – गाँव का पुल किस प्रकार बना?
उतर – गांव का पुल ग्रामवासियों के श्रमदान और सहयोग से बना।

प्रश्न 16 – गंदे पानी से कौन-कौन सी बीमारियाँ फैलती हैं?
उतर – गंदे पानी से पीलिया, पेचिश, हैजा, खुजली जैसी बीमारियाँ फैलती हैं।

प्रश्न 17 – ग्रामवासियों को बरसात में किन मुसीबतों का सामना करना पड़ता था ?
उतर – बरसात में नालपुर गांव के लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे। ऐसे में यदि किसी की तबियत खराब हो जाती तो मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ता। एक बार ग्रामवासी को सांप ने काट लिया था। लोगों को हैजा, पेचिश, पीलिया, खुजली जैसी बरसाती बीमारियों के फैलने का डर लगा रहता था।

प्रश्न 18 – जिलाध्यक्ष ने पुल का उद्घाटन ग्राम प्रतिनिधियों से क्यों कराया?
उतर – पुल का निर्माण गांव वालों के श्रम एवं सहयोग से हुआ था। इसी कारण जिलाध्यक्ष ने पुल का उद्घाटन ग्राम प्रतिनिधियों से करवाया।

प्रश्न 19 – मस्तक पर तिलक लगाने की बात किसने किससे कही?
उतर – मस्तक पर तिलक लगाने की बात बहन ने भाई से कही।

प्रश्न 20 – बहनें भाइयों को राखी किस असवर पर बाँधती हैं?
उतर – बहनें भाईयों को रक्षाबंधन के अवसर पर राखी बाँधती हैं।

प्रश्न 21 – 'धागों का कंगन पहना दूं!' से क्या अभिप्राय है?
उतर – 'धागों का कंगन पहना दूं!' का अर्थ है-भाई की कलाई पर राखी बांधना ।

प्रश्न 22 – रक्षाबंधन का त्योहार क्यों मनाते हैं?
उतर – भाई-बहन के बीच प्रेंम को सुदृढ़ करने लिए रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन नें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बाँधकर उनकी आयु की कामना करती हैं।

प्रश्न 23 – राखी के अवसर पर बहन क्या कामना करती है?
उतर – राखी के अवसर पर बहन भाई की लंबी आयु कामना करती है। भाई के दिन सुख-चैन से बीते-इसकी मना भी बहन करती है।

प्रश्न 24 – भाई बहन की रक्षा के लिए क्या वचन देता है?
उतर – भाई बहन की आजीवन रक्षा का प्रण लेता है। बहन को वचन देता है कि वह उसकी आन-बान पर आंच नहीं आने देगा।

प्रश्न 25 – स्वामी विवेकानंद बचपन में अपना समय कैसे करते थे?
उतर – विवेकानंद बचपन में अपना समय पशु-पक्षी, गाय, बकरी, मोर, कबूतर आदि के बीच बिताते थे।

प्रश्न 26 – विवेकानंद जी के माता-पिता का नाम क्या था?
उतर – विवेकानंद के पिता का नाम था- विश्वनाथ दत्त और माता का नाम था भुवनेश्वरी था।

प्रश्न 27 – स्वामी विवेकानंद को गुरु के दर्शन कैसे हुए?
उतर – विवेकानंद अपने प्रश्न का जवाब पाने के लिए बेचैन थे। इसी सिलसिले में वे अपने गुरु श्री रामकृष्ण परमहंस के पास चले गए।

प्रश्न 28 – विवेकानंद ने अपना भाषण अमेरिका के किस । शहर में दिया?
उतर – उन्होंने अपना भाषण अमेरिका के शिकागो शहर में दिया।

प्रश्न 29 – स्वामी विवेकानंद का जन्म कब और कहां हुआ ?
उतर – स्वामी विवेकानंद का जन्म भारत के कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में 12 जनवरी, 1863 ई. को महासंक्रांति के पर्व के दिन हुआ था ।

प्रश्न 30 – स्वामी विवेकानंद को अपने प्रश्न का समाधान कैसे मिला?
उतर – स्वामी विवेकानंद अपना प्रश्न (क्या आपने ईश्वर को देखा है?) लेकर स्वामी रामकृष्ण परमहंस के पास गए। उन्होंने विवेकानंद के प्रश्न का समाधान कर दिया । उन्होंने कहा- “हां, मैंने ईश्वर को देखा है, ठीक वैसे ही जैसे मैं तुमको देखा रहा हूं।"

प्रश्न 31 – पिता ने लड़के द्वारा दो बार लाए पैसे कुएँ में क्यों फिकवा दिए?
उतर – पिता ने लड़के द्वारा दो बार लाए पैसे कुएं में इसलिए फिकवा दिए क्योंकि वे लड़के की परीक्षा लेना चाहते थे। पिता को मालूम था कि लड़का पैसे मांग कर ला रहा है। अतः उसे उन पैसों के प्रति ममता नहीं होगी। पिता की बात सही निकली उनके कहते ही लड़का पैसे कुएं में फेंक दिया।

प्रश्न 32 – माँ और बहन के दूर जाने का लड़के पर क्या प्रभाव पड़ा?
उतर – माँ और बहन के दूर जाने का लड़के पर अच्छा प्रभाव पड़ा। कहीं से सहायता की उम्मीद न रहने के कारण वह मेहनत करके पैसे कमाना सीख लिया ।

प्रश्न 33 – तीसरी बार पैसा कुएं में फेंकने के आदेश से लड़का क्रोधित क्यों हुआ?
उतर – तीसरी बार पैसा कुएं में फेंकने के आदेश से लड़का कोधित इसलिए हुआ क्योंकि ये पैसे उसने काफी मेहनत से कमाए थे। इन पैसों को वह कभी भी फेंक नहीं सकता था ।

प्रश्न 34 – पिता ने कारोबार बेटे के सुपुर्द करने का निश्चय कब किया?
उतर – जब बेटे ने यह स्पष्ट कर दिया कि वह मेहनत करके पैसे कमा सकता है तब पिता ने अपना कारोबार उसे सुपुर्द करने का निश्चय कर लिया।

प्रश्न 35 – कुंभ मेले कहाँ-कहाँ लगते हैं?
उतर – कुंभ मेले चार स्थानों – हरिद्वार, प्रयाग (इलाहबाद), उज्जैन और नासिक पर लगते हैं।

प्रश्न 36 – मेलों की उपयोगिता क्या है?
उतर – मेले हमारी सांस्कृतिक एकता के प्रतीक हैं। मेलों में विभिन्न स्थानों के लोग एक-दूसरे से मिलते-जुलते हैं। उन्हें एक ही स्थान पर तरह-तरह की वस्तुएं प्राप्त हो जाती हैं। मेलों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम होते हैं जिसका लाभ सभी उठाते हैं।

प्रश्न 37 – भगोरिया मेले के बारे में लिखिए?
उतर – मध्यप्रदेश के आदिवासी अंचल विशेषकर धार, झाबुआ जिले में 'भगोरिया मेला' बहुत प्रसिद्ध है। होली से पहले लगने वाला इन मेलों में आदिवासी स्त्री पुरुष खूब सजधजकर आते हैं। इन मेलों में मांदल (बड़ा ढ़ोल) बजाकर समूह में नृत्य करते हैं और अपने जीवन-साथी का चयन करते हैं। इन मेलों को देखने दूर-दूर से लोग आते हैं।

प्रश्न 38 – कुंभ-मेलों में श्रद्धालुजनों को क्या-क्या लाभ मिलता है?
उतर – कुंभ मेलों में श्रद्धालु जनों को पुण्यलाभ मिलता है। यहाँ देशभर के प्रसिद्ध महात्माओं, संतों, आचार्यों और विद्वानों के विचार-उपदेश सुनने को मिलते हैं।

प्रश्न 39 – पूजा में कौन-सी सामग्रियों का उपयोग किया जाता है?
उतर – पूजा में फूलों की माला, धूप, दीप, प्रसाद, शंख, घड़ियाल आदि का प्रयोग किया जाता है। भजन-गीत आदि गाए जाते हैं।

प्रश्न 40 – त्यागी को मतवाला क्यों कहा गया है?
उतर – त्यागी को मतवाला इसलिए कहा गया है क्योंकि वह संसार का सुख छोड़कर प्रभु की चरणों में समर्पित होने के लिए तैयार है।

प्रश्न 41 – "मां तेरे मंदिर में कैसे पागल प्रेमी आए हैं" इस पंक्ति का भाव स्पष्ट कीजिए।
उतर – माता के मंदिर भक्ति भावना से ओतप्रोत पागल प्रेमी आए हैं जो अपने हृदय का सारा प्यार माता को. समर्पित करना चाहते हैं।

प्रश्न 42 – मुल्ला नसिरुद्दीन ने मिठाई की पुड़िया कहाँ रख दी थी?
उतर – मुल्ला नसिरुद्दीन ने मिठाई की पुड़िया अपने कमरे की एक परछत्ती पर रखी दी।

प्रश्न 43 – भतीजे ने मुल्ला जी से डरते-डरते क्या बोला?
उतर – भतीजे ने मुल्ला से डरते-डरते कहा कि उसने अपनी पेंसिल की नोंक बनाने के लिए उनका चाकू लिया लेकिन वह उसके हाथ से गिरकर टूट गया। चाचाजी गुस्सा न हो, अतः उसने जहर वाली सारी मिठाईयाँ खा ली। फिर भी वह मरा नहीं।

प्रश्न 44 – सूखी धरती को हरी बनाने के लिए हमें क्या करना चाहिए?
उतर – सूखी धरती को हरी बनाने के लिए हमें वृक्ष लगाने चाहिए।

प्रश्न 45 – वृक्षों की उपयोगिता बताइए।
उतर – वृक्षों से हमें ऑक्सीजन मिलती है। तरह-तरह फल मिलते हैं। ईंधन के लिए लकड़ियाँ मिलती हैं। औषधियों के भंडार होते हैं।

प्रश्न 46 – 'उजड़े उपवन पुनः सजाएं' पंक्ति का आशय कीजिए।
उतर – दड़ों की कटाई इतनी बढ़ गई है कि चारों तरफ उजाड़ हो गया है। अतः कवि कहता है कि हम मिलकर इस उजड़े उपवन को फिर से सजाएँ अर्थात् अधिक-से-अधिक पेड़ लगाएँ।

प्रश्न 47 – वृक्षों की देखभाल के लिए आप क्या करेंगे?
उतर – वृक्षों की देखभाल के लिए कीटनाशकों का प्रयोग करना चाहिए। समय-समय पर पीली पत्तियों की छँटनी करनी चाहिए। जरूरत के समय पर पानी भी देना चाहिए।

प्रश्न 48 – वृक्ष को ममता का आगार क्यों कहा गया है?
उतर – वृक्ष माँ-बाप की तरह है। वे हमारी देखभाल करते हैं। तरह-तरह की चीजें देते हैं। छाया देते हैं। ऑक्सीजन देते हैं, जो हमारे जीवन के लिए आवश्यक है। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि वृक्ष ममता के भंडार होते हैं।

प्रश्न 49 – पुस्तक की यात्रा कहाँ से कहाँ तक होती है?
उतर – पुस्तक की यात्रा क, ख, ग, से शुरू होती और विश्वकोश तक जाती है अर्थात् क, ख, ग, की पुस्तकों से लेकर विश्वकोश की पुस्तकों तक हम बाजार में देख सकते हैं।

प्रश्न 50 – पॉलीथीन के प्रयोग से पर्यावरण को होने वाली हानियों के बारे में बताइए ?
उतर – पॉलीथीन रासायनिक प्रदूषण फैलाती है। इससे तरह-तरह की बीमारियाँ हो जाती हैं।

5th English Medium Solved Modal Question Papers
1. 5th सुगम भारती (English Medium) Practice paper annual exam 2023
2. 5th EVS (English Medium) Practice paper annual exam 2023
3. 5th Mathematics (English Medium) Practice Question Paper (English Medium)
4. English (special series) Practice Question Paper (English Medium) Class 5th

8th English Medium Solved Modal Question Papers
1. [1] 8th Social Science (English Medium) Solved Molal Question Paper
2. [2] 8th Social Science (English Medium) Solved Molal Question Paper
3. English (special series) Practice Question Paper (English Medium) Class 8th
4. 8th Mathematics (English Medium) modal practice question paper
5. 8th Science (English Medium) modal practice question paper
6. 8th Sanskrit modal solved question paper 2023

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

व्याकरण आधारित 40 प्रश्न | अति लघुत्तरीय एवं लघुत्तरीय परीक्षापयोगी | कक्षा 5वीं विषय हिन्दी वार्षिक परीक्षा 2024

इस भाग में कक्षा पाँचवी के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा की तैयारी हेतु विषय हिन्दी में भाषा अध्ययन (व्याकरण) पर आधारित 40 प्रश्न और उत्तर यहाँ दिए गए हैं।

Read more

वार्षिक परीक्षा 2024 | ब्लूप्रिंट आधारित माॅडल अभ्यास प्रश्नपत्र (हल सहित) | विषय हिन्दी कक्षा 5वीं | Hindi Model practice question paper 2024

इस भाग में वार्षिक परीक्षा 2024 (Hindi Model practice question paper 2024) |ब्लूप्रिंट आधारित माॅडल अभ्यास प्रश्नपत्र (हल सहित) |विषय हिन्दी कक्षा 5वीं के बारे में बताया गया है।

Read more

माॅडल आंसरशीट विषय - हिन्दी (प्रथम भाषा) कक्षा- 5 अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2023-24 Set-B || Modal Answer Sheet Hindi

इस भाग में माॅडल आंसरशीट विषय - हिन्दी (प्रथम भाषा) कक्षा- 5 अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2023-24 Set-B की जानकारी दी गई है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe