An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



50 लघु उत्तरीय प्रश्न (परीक्षापयोगी) हिन्दी विशिष्ट 5th || Short answer type questions Hindi Vishishtha

प्रश्न 1. सुरबाला के गहने किससे गुँथे हैं?
उत्तर- सुरबाला के गहने फूलों से गुँथे है।

प्रश्न 2. मातृभूमि वीरों से क्या अपेक्षा रखती है?
उत्तर - मातृभूमि वीरों से अपना शीश चढ़ाने की अपेक्षा रखती है।

प्रश्न 3. ईश्वरचन्द्र के पिताजी ने जीविका के लिए क्या किया?
उत्तर - ईश्वरचन्द्र के पिताजी ने जीविका के लिए माहवार की नौकरी की।

प्रश्न 4. हमें आत्म सुख कब मिलता है?
उत्तर - निःस्वार्थ भाव से परोपकार और सेवा करने से हमें आत्मसुख मिलता है।

प्रश्न 5. पढ़ाई पूरी होने के बाद जो समय बचता था, उसमें ईश्वरचन्द्र विद्यासगार क्या करते थे?
उत्तर - पढ़ाई पूरी होने के बाद जो समय बचता था, उसमें ईश्वरचन्द्र कमजोर विद्यार्थियों को पढ़ाया करते थे।

प्रश्न 6. भोजन के लिए अन्न कहाँ उगाया जाता है?
उत्तर - भोजन के लिए अन्न धरती पर उगाया जाता है।

प्रश्न 7. लोगों का पिछड़ापन कैसे दूर हो सकता है?
उत्तर - पिछड़े हुए लोगों को आगे बढ़ाकर उनका पिछड़ापन दूर किया जा सकता है।

प्रश्न 8. ईदगाह में एक साथ की जाने वाली प्रार्थना को क्या कहते हैं?
उत्तर - ईदगाह में एक साथ की जाने वाली प्रार्थना को सजदा कहते हैं।

प्रश्न 9. तवे से रोटियाँ उतारते समय किस वस्तु का उपयोग किया जाता है?
उत्तर - तवे से रोटियाँ उतारते समय चिमटा का उपयोग किया जाता है।

प्रश्न 10. हामिद के कौन से मित्र ने मेले से क्या-क्या खरीदा मित्र और खिलौने के नाम भी लिखिए।
उत्तर - महमूद ने सिपाही, मोहिसिन ने भिश्ती, नूरे ने वकील और हामिद ने चिमटा खरीदा।

प्रश्न 11. हामिद की दादी का गुस्सा स्नेह में कैसे बदल गया?
उत्तर - हामिद की दादी के प्रति हमदर्दी देखकर उनका गुस्सा स्नेह में बदल गया।

प्रश्न 12. चंदन की माँ का नाम क्या था?
उत्तर - चंदन की माँ का नाम पन्ना था।

प्रश्न 13. बनवीर किसे मारना चाहता था?
उत्तर - बनवीर उदयसिंह को मारना चाहता था।

प्रश्न 14. पन्ना ने उदयसिंह के प्राणों की रक्षा क्यों की?
उत्तर - पन्ना ने अपना राजधर्म और कर्त्तव्य निभाने के लिए उदयसिंह के प्राणों की रक्षा की।

प्रश्न 15. स्वामी भक्ति से क्या अभिप्राय है?
उत्तर - स्वामी भक्ति से अभिप्राय है कि हमारे मालिक या स्वामी की सेवा सच्चे मन से करना चाहिए।

प्रश्न 16. दोना और पत्तल के बीच में किसको छुपाया गया था?
उत्तर - दोना और पत्तल के बीच में उदयसिंह को छुपाया गया था।

प्रश्न 17. शिवाजी और किस साम्राज्य के बीच लड़ाई चलती रही?
उत्तर - शिवाजी और मुगल साम्राज्य साम्राज्य के बीच लड़ाई चलती रही।

प्रश्न 18. माता जीजाबाई ने देश-रक्षा हेतु शिवा को किन ग्रंथों की कहानियाँ सुनाकर प्रेरित किया?
उत्तर - महाभारत, रामायण और पौराणिक तथा ऐतिहासिक ग्रंथों की कहानियाँ सुनाकर प्रेरित किया।

प्रश्न 19. शाह आलम को शिवाजी ने झुककर प्रणाम क्यों नहीं किया?
उत्तर - शिवाजी किसी अत्याचारी के आगे सिर नहीं झुकाना चाहते थे।

प्रश्न 20. शिवाजी के उज्ज्वल चरित्र की चर्चा चारों और क्यों फैली?
उत्तर - शिवाजी ने सूबेदार की पुत्रवधु की तुलना अपनी माँ से करते हुए उसे सम्मानपूर्वक भिजवा दिया। यह घटना चारों और फैली।

प्रश्न 21. रम्मो और कल्लो की पढ़ाई का जिम्मा किसने लिया?
उत्तर - रम्मो और कल्लो की पढ़ाई का जिम्मा बाबूजी ने लिया।

प्रश्न 22. 'जाके हिरदे साँच है, ताके हिरदे आप' पंक्ति में 'आप' किसे कहा गया है?
उत्तर - भगवान को कहा गया है।

प्रश्न 23. कोयल और कौए में किसकी आवाज मधुर होती है?
उत्तर - कोयल की।

प्रश्न 24. हमारे राष्ट्रीय ध्वज को तिरंगा क्यों कहते हैं?
उत्तर - क्योंकि राष्ट्रीय ध्वज में तीन रंग है।

प्रश्न 25. 'बलिदानी' कौन होते हैं?
उत्तर - देश के लिए स्वयं की बलि देने वाले को बलिदानी कहते हैं।

प्रश्न 26. राजाभाऊ 'महाकाल' के जन्म दिनांक की एक अन्य विशेषताए लिखिए।
उत्तर - राजाभाऊ महाकाल का जन्म 26 जनवरी को हुआ और हम 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाते हैं।

प्रश्न 27. डॉ. भीमराव अम्बेडकर के बचपन की रुचियों के विषय में लिखिए।
उत्तर - खेलना और समुद्र में स्नान करना।

प्रश्न 28. डॉ. अम्बेडकर का मध्यप्रदेश से संबंध बताइए।
उत्तर - उनका जन्म मध्यप्रदेश में हुआ।

प्रश्न 29. डॉ. अम्बेडकर द्वारा महिलाओं को दिए गए संदेश को संक्षेप में लिखिए।
उत्तर - 30. वे साफ-सुथरी रहे। यदि उनका पति या उन्होंने कहा वे साफ- पुत्र शराब पीकर घर आते हैं तो उन्हें घर में न घुसने दें।

प्रश्न 31. सर्वप्रथम डॉ. कलाम ने किस रूप में अपनी सेवाएँ दीं?
उत्तर - सर्वप्रथम डॉ. कलाम ने रॉकेट इंजीयिनर रूप में अपनी सेवाएँ दीं।

प्रश्न 32. पार्थ ने अपने मित्र से दूसरे प्रश्न के बारे में डॉ. कलाम के उत्तर में पर्यावरण सुधार के लिए क्या सुझाव दिया है?
उत्तर - घर में या पाठशाला में पाँच पेड़ लगाना।

प्रश्न 33. जीवन का ध्येय निश्चित करने के संबंध में डॉ. कलाम ने क्या परामर्श दिया? अपने शब्दों में संक्षेप में बताइए।
उत्तर - जीवन का ध्येय निश्चित करने के लिए हमें जी-तोड़ मेहनत करके पसीना बहाना पड़ता है।

प्रश्न 34. 'मध्यप्रदेश का गीत' कविता में किस पर्वतमाला का उल्लेख किया गया है?
उत्तर - विंध्याचल पर्वत।

प्रश्न 35. मुनि अगस्त्य का मध्यप्रदेश से संबंध स्पष्ट कीजिए।
उत्तर - मुनि अगस्त्य ने म.प्र. में वेदों की रचना की थी।

प्रश्न 36. कविता में ग्वालियर और मालवा को मध्यप्रदेश के कौन-से अंगों की उपमा दी गई है? ग्वालियर और मालवा क्यों प्रसिद्ध हैं? संक्षेप में बताइए।
उत्तर - ग्वालियर को म.प्र. का शीश कहा गया है तथा मालवा को वृक्ष की उपमा दी गई है।

प्रश्न 37. अपने जिले / शहर के किसी एक प्रसिद्ध स्थान का नाम लिखिए।
उत्तर - आष्टा काली मंदिर।

प्रश्न 38. कविता के अनुसार हिन्दी सभी की प्रिय हमजोली किस प्रकार बनी हुई है?
उत्तर - क्योंकि हिन्दी भाषा आसान है तथा अधिकतर राज्यों में बोली जाती है।

प्रश्न 39. नौसेना को और किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर - जल सेना।

प्रश्न 40. 26 जनवरी की परेड में सबसे पहले किस सेना के सैनिक दिखे?
उत्तर - 26 जनवरी की परेड में सबसे पहले थल सेना के सैनिक दिखे।

प्रश्न 41. 'रामगढ़ की रानी अवंतीबाई' की कहानी कौन सुना रहा था?
उत्तर - रामगढ़ की रानी अवंतीबाई की कहानी वयोवृद्ध बाबा थानसिंह सुना रहे थे।

प्रश्न 42. रानी टीला क्यों प्रसिद्ध है?
उत्तर - अवन्तीबाई की चिता को अग्नि दी गई। उनके साथियों ने पत्थरों का एक स्मारक बनाकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। यह टीला रानी टीला के नाम से जाना जाता है।

प्रश्न 43. अवंतीबाई के चरित्र की विशेषताओं को अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर - अवन्तीबाई की एक वीर, साहसी, निडर, स्वदेश प्रेमी एवं समाजसेवी महिला थीं।

प्रश्न 44. रानी अवंतीबाई ने अंग्रेजों से बदला लेने के लिए क्या किया?
उत्तर - रानी अवंतीबाई ने अंग्रेजों से बदला लने के लिए लोगों को संगठित किया।

प्रश्न 45. गाँव में संध्या के समय जहाँ कई लोग एकत्रित होकर बैठते हैं, उस स्थान को क्या कहते हैं?
उत्तर - चौपाल।

प्रश्न 46. अंग्रेजों के विरुद्ध कौन-कौन लड़ रहे थे?
उत्तर - रानी लक्ष्मीबाई, रानी अवंतीबाई, गढ़मण्डला के राजा शंकर शाह, मंगल पाण्डे आदि।

प्रश्न 47. महाकाल मंदिर कहाँ हैं?
उत्तर - महाकाल मंदिर उज्जैन में है।

प्रश्न 48. महाराज विक्रमादित्य के दरबार में कितने रत्न थे?
उत्तर - नवरत्न।

प्रश्न 49. उज्जयिनी के प्रमुख दर्शनीय स्तलों के नाम लिखिए।
उत्तर - महाकालेश्वर मंदिर, गोपाल मंदिर, हरसिद्धि' देवी मंदिर, कुम्भ मेला।

प्रश्न 50. विद्यालय के बच्चे किस प्रकार उज्जयिनी पहुँचे? लिखिए।
उत्तर - सुबह से बच्चे रेलवे स्टेशन पहुँच गए। सभी ने गुरुजी के सान्निध्य में टिकट लिया और रवाना हो गए।

प्रश्न 51. वैधशाला किसे कहते हैं?
उत्तर - जहाँ नक्षत्रों एवं ग्रहों की गति, स्थिति आदि का पता लगाया जाता है, उसे वैधशाला कहते हैं।

प्रश्न 52. श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का वर्णन करते हुए सांदीपनी आश्रम के बारे में लिखिए।
उत्तर - सांदीपनी आश्रम में श्रीकृष्ण, सुदामा एवं बलराम ने सांदीपनी मुनि से शिक्षा ग्रहण की, जो उज्जैन में स्थित है।

प्रश्न 53. 'मेघदूत' की रचना किसने की?
उत्तर - कालिदास ने।

वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 कक्षा 5 वी हिन्दी विशिष्ट का प्रश्न पत्र (हल सहित)
2. मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय हिन्दी विशिष्ठ कक्षा पांचवी
3. मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय गणित कक्षा पांचवी
4. [1] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
5. [2] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
6. पर्यावरण मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th

वैकल्पिक प्रश्न वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23
1. (1) 40 अंग्रेजी जनरल वैकल्पिक प्रश्न
2. (2) 40 अंग्रेजी जनरल वैकल्पिक प्रश्न

प्रायोजना कार्य कक्षा पांचवी वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23
1. वार्षिक परीक्षा हिन्दी विशिष्ट कक्षा 5वीं प्रोजेक्ट कार्य
2. वार्षिक परीक्षा गणित कक्षा 5 वीं प्रोजेक्ट कार्य
3. वार्षिक परीक्षा English General कक्षा 5 वीं प्रोजेक्ट कार्य
4. वार्षिक परीक्षा पर्यावरण अध्ययन कक्षा 5 वीं प्रोजेक्ट कार्य

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

Watch video for related information
(संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।)
  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

व्याकरण आधारित 40 प्रश्न | अति लघुत्तरीय एवं लघुत्तरीय परीक्षापयोगी | कक्षा 5वीं विषय हिन्दी वार्षिक परीक्षा 2024

इस भाग में कक्षा पाँचवी के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा की तैयारी हेतु विषय हिन्दी में भाषा अध्ययन (व्याकरण) पर आधारित 40 प्रश्न और उत्तर यहाँ दिए गए हैं।

Read more

वार्षिक परीक्षा 2024 | ब्लूप्रिंट आधारित माॅडल अभ्यास प्रश्नपत्र (हल सहित) | विषय हिन्दी कक्षा 5वीं | Hindi Model practice question paper 2024

इस भाग में वार्षिक परीक्षा 2024 (Hindi Model practice question paper 2024) |ब्लूप्रिंट आधारित माॅडल अभ्यास प्रश्नपत्र (हल सहित) |विषय हिन्दी कक्षा 5वीं के बारे में बताया गया है।

Read more

माॅडल आंसरशीट विषय - हिन्दी (प्रथम भाषा) कक्षा- 5 अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2023-24 Set-B || Modal Answer Sheet Hindi

इस भाग में माॅडल आंसरशीट विषय - हिन्दी (प्रथम भाषा) कक्षा- 5 अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2023-24 Set-B की जानकारी दी गई है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe