An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



वार्षिक परीक्षा 2024 प्रोजेक्ट वर्क (हल सहित) कक्षा 5 विषय हिन्दी || Project work Hindi Class 5th annual exam

राज्य शिक्षा केंद्र के पत्र क्र./रा.शि.के/मूल्यांकन/5-8 परीक्षा/2023-24/8575 भोपाल, दिनांक: 27.12.2023 के अनुसार कक्षा 5वीं एवं 8वीं की वार्षिक परीक्षा सत्र 2023-24 हेतु प्रोजेक्ट वर्क की जो सूची दी गई है, उस सूची के परिशिष्ट 'अ' में कक्षा 5वीं विषय हिन्दी विशिष्ट (भाषा भारती) हेतु सुझावात्मक प्रोजेक्ट वर्क्स इस प्रकार हैं―

1. खेती में कौन-कौन से औजारों का उपयोग किया जाता है पता करिए और उनका उपयोग कैसे करते हैं? लिखिए।

2. आपके गाँव में दशहरा कैसे मनाया जाता है ? के बारे में लिखिए। आप अन्य कौन-कौन से त्यौहार मनाते हैं उसकी सूची बनाईए।

3. आपके आस-पास खेत होंगे। आप वहाँ गए होंगे। यदि हाँ तो आप खेत पर एक दिवस रहने के अपने अनुभव को लिखिए। यदि आप कभी खेत पर नहीं गए हैं। तो कल्पना के आधार पर लिखिए।

4. आपको अपने गाँव / शहर में सबसे सुन्दर स्थान कौन-सा लगता है और क्यों? लिखिए।

5. आप अपनी परीक्षाओं के पहले परीक्षा की तैयारी कैसे करते हैं? लिखिए।

टीप- 1. उक्त प्रोजेक्ट कार्यों का हल केवल उदाहरण स्वरूप नीचे क्रमशः दिया गया है।
2. दिए गए प्रोजेक्ट कार्यों में से कोई दो प्रोजेक्ट कार्य अपने अनुसार हल कर सकते हैं।

प्रोजेक्ट कार्य - 1

खेती में कौन-कौन से औजारों का उपयोग किया जाता है पता करिए और उनका उपयोग कैसे करते हैं? लिखिए।

1. हल - कृषि की अच्छी उपज प्राप्त करने के लिए कई तरह के यंत्रों का प्रयोग किया जाता है इनमें से सबसे प्रमुख यंत्र हल है। हल बैलों के द्वारा हल चलाया जाता है। आधुनिक युग में ट्रैक्टर एवं अन्य यंत्रों की सहायता से हल चलाए जाते हैं। हल की सहायता से मिट्टी को ढीला एवं नरम बनाया जाता है जिससे कि बीज बड़े आसानी से उग सके। हल में नीचे की ओर लोहे की फॉल लगी होती है जो मिट्टी को काटने का कार्य करती है। 2. खुरपी– यह निराई का कार्य करने वाला यंत्र है। इससे खड़ी फसलों में घास या फालतू के खरपतवार की निदाई की जाती है। इसका उपयोग ऐसी फसलों में किया जाता है, जहाँ की मिट्टी सख्त और कठोर हो जाती है।
3. हँसिया– फसलों की कटाई करने में उपयोगी यंत्र हँसिया है। यह यंत्र फसलों की कटाई के लिए उपयोग में लिया जाता है। इसकी मदद से किसान धान की फसल, गेहूँ की फसल, ज्वार, बाजरा की फसल इत्यादि फसलों की कटाई करते हैं।
4. फावड़ा– फावड़ा बहु उपयोगी यंत्र है जो फसलों की मिट्टी चढ़ाने के लिए उपयोग में लिया जाता है। फावड़े का उपयोग छोटे किसान ऐसे खेतों की खुदाई करने के लिए करते हैं, जहाँ किसानों की खेत में ट्रैक्टर जाने का रास्ता नहीं होता है।
5. रोटावेटर– आधुनिक युग में मिट्टी की जुताई के लिए तरह-तरह के यंत्रों का प्रयोग होता है जिसमें रोटावेटर एक महत्वपूर्ण यंत्र है। यह मशीन गीले क्षेत्रों में आसानी से काम करती है। बीजों की बुवाई जल्द होती है। फसलों का अवशेष हटाने में उपयोग होती है।
6. कल्टीवेटर– या यंत्र भी जुदाई के काम में आता है मिट्टी को आसानी से इसके माध्यम से जोड़कर फसलों के लिए तैयार किया जाता है। इस मशीन से बीज तैयार किए जाते हैं। यह मिट्टी को गर्मी करने का काम करती है, यह खरपतवारों पर नियंत्रण करती है। 7. सीडड्रिल - क्या आधुनिक यंत्रों की श्रेणी में आता है इसके माध्यम से बहुत कम समय में फसलों की बुवाई एक निश्चित कतार एवं समान दूरी पर की जा सकती है।

प्रोजेक्ट कार्य - 2

आपके गाँव में दशहरा कैसे मनाया जाता है ? के बारे में लिखिए। आप अन्य कौन-कौन से त्यौहार मनाते हैं उसकी सूची बनाइए।

अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाने वाला पर्व दशहरा हिन्दुओं का एक प्रमुख त्यौहार है। इस दिन शस्त्रों की पूजा की जाती है। गाँव में जगह-जगह मेले लगते हैं। रामलीला का आयोजन होता है। रावण, मेघनाथ व कुंभकरण के विशाल पुतले बनाकर उसे जलाये जाते हैं। रावण दहन के पश्चात् सभी विजय रूप में अपने आपको गौरवान्वित महसूस करते हैं।
विजयादशमी के दिन हमारे क्षेत्र में नीलकंठ दर्शन भी किया जाता है यदि इस दिन नीलकंठ है दिख जाए तो उसे शुभ माना जाता है एवं अक्षत चढ़ाकर नीलकंड को प्रणाम किया जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे को सोनोली नाम के वृक्ष की पत्तियाँ एक दूसरे को बाँट कर गले मिलते हैं।

प्रोजेक्ट कार्य - 3

आपके आस-पास खेत होंगे। आप वहाँ गए होंगे। यदि हाँ तो आप खेत पर एक दिवस रहने के अपने अनुभव को लिखिए। यदि आप कभी खेत पर नहीं गए हैं। तो कल्पना के आधार पर लिखिए।

निश्चित ही हमारे आसपास विशेष तौर से ग्रामों में लंबे चौड़े खेत देखने को मिलते हैं। खेतों में कई तरह की फसलें बोई जाती हैं। मैं अक्सर ही खेत जाते रहता हूँ। खेत की हरियाली के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के खाद्य फसलों जैसे चना, मसूर, मटर को खाने का आनंद लेता हूँ। इसी तरह से बेर, इमली, आदि कई तरह के वृक्षों के फलों का भी आनंद लेता हूँ। मैं एक बार खेत पर गया जिसका अनुभव यहाँ दे रहा हूँ।
सुबह-सुबह नहा धोने के पश्चात अपनी साइकिल से खेत पर गया। खेत पर देखा चारों ओर हरियाली छाई हुई थी। चारों ओर फसलें ही फसलें लगी हुई थी। मेरे पिताजी कृषक हैं उनके अलावा अन्य किसान भी खेतों पर थे। खेतों में मैंने देखा कि बंदर आए हुए हैं जो फसलों को नष्ट कर रहे हैं। किसान लोग उन बंदरों को भगा रहे हैं। जहाँ पर फसल नहीं लगी हुई है वहाँ पर पालतू पशुओं को चरने के लिए छोड़ दिया गया है। पक्षी चारों ओर चहचहा रहे हैं। चारों ओर का दृश्य बहुत ही मनोरम और सुंदर है। इस दिन मैंने चने का होला अपने खेत पर भुना और अपने पिताजी एवं भाई बहनों के साथ उसका आनंद उठाया। निश्चित ही खेत पर जाने और कार्य करने का मेरा बहुत अच्छा अनुभव है।

प्रोजेक्ट कार्य - 4

आपको अपने गाँव / शहर में सबसे सुन्दर स्थान कौन-सा लगता है और क्यों? लिखिए।

मुझे अपने गाँव में सबसे सुंदर स्थान नदी का किनारा लगता है। नदी के किनारे कई तरह के वृक्ष उगे हुए होते हैं। नदी के पानी में कई तरह के जीव जन्तु विशेषकर तरह-तरह की मछलियाँ देखने को मिलती है। नदी का पानी एकदम सस्वच्छ होने की वजह से उसकी तली तक देखा जा सकता है जहाँ कई तरह के रंगीन कंकड़ पत्थर दिखाई देते हैं। नदी के किनारे उगे हुए वृक्षों पर पक्षियों का निवास स्थान होता है। वे कई तरह की बोलियाँ बोलते हैं उन्हें सुनकर मन भाव-विभोर हो जाता है। नदियों से खेतों में सिंचाई भी की जाती है। वर्तमान में बिजली की मोटर का प्रयोग किया जाता है। यहाँ पर ठंडक का बहुत अनुभव होता है। नदी के एक छोर से दूसरे छोर पर देखने में हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है। किसी प्रकार का अनर्गल शोरगुल या वाहनों की खटर-पटर की आवाज बिल्कुल भी सुनाई नहीं देती। नदी के पानी में नहाना और उछल कूद करना हमें बहुत ही अच्छा लगता है।

इन्दौर देश में स्वच्छता में नंबर वन है। यहाँ के प्रसिद्ध स्थान है, राजबाड़ा, गोपाल मंदिर, खजराना गणेश मंदिर, लालबाग पैलेस, पितृ पर्वत, गुलावट आदि। इन सभी में मुझे गुलाबट बहुत सुंदर स्थान लगता है। यह लौटस वैली के नाम से प्रसिद्ध है। यहाँ हजारों कमल के फूल एक झील में खिलते हुए देख सकते हैं। यहाँ यशवंत सागर डैम के पीछे पानी से बनी एक • प्राकृतिक झील है। सूर्य की किरण को व झील के ऊपर तैरते फूलों को देखना बहुत सुंदर लगता है। यहाँ पर नौका विहार व घुड़सवारी करना बहुत पसंद है। इसके पास ही नीलगिरी व बाँस के जंगल भी है। पास में गुलाबट गाँव भी है, जहाँ पर 'स्थानीय लोगों की जीवनशैली को जानना अच्छा लगता है। इसलिए यह मुझे बहुत पसंद है।

प्रोजेक्ट कार्य - 5

आप अपनी परीक्षाओं के पहले परीक्षा की तैयारी कैसे करते हैं? लिखिए।

हमारे साल भर के अध्ययन का मुख्य पड़ाव वार्षिक परीक्षा होता है। परीक्षा की तैयारी करने के लिए मैं सबसे पहले अपने पढ़ने हेतु समय विभाग चक्र तैयार करता हूँ। उसे दीवार पर चिपका कर उसी के अनुसार कार्य करता हूँ। परीक्षा में प्रश्नों का स्वरूप जैसा होता है, जैसे वैकल्पिक प्रश्न, लघु उत्तरीय प्रश्न, दीर्घ उत्तरीय प्रश्न इनकी तैयारी प्रश्नबैंक या बुक डिपो में उपलब्ध अच्छे प्रकाशन की गाइड से करता हूँ। शिक्षकों के द्वारा बताए गए एवं हल कराए गए प्रश्नों को घर आकर एक बार रिविजन करता हूँ। जो प्रश्न मुझे कठिन लगते हैं उन्हें छाँट कर अलग रखता हूँ एवं समय मिलने पर अपने शिक्षक से इसके बारे में जानकारी लेता हूँ। इसी के साथ मुख्य प्रश्नों के नोट्स भी तैयार कर लेता हूँ। मुझे अच्छे अंक प्राप्त हो इस हेतु शब्दों का चयन सोच समझकर करता हूँ एवं अपनी लिखावट में सुधार करता हूँ। प्रश्न वार्षिक परीक्षा की तैयारी का सबसे अच्छा तरीका है प्रैक्टिस प्रश्न पत्रों को हल करना। मैं परीक्षा से पूर्व इस तरह के कई मॉडल प्रश्न-पत्रों को हल करता हूँ।

प्रायोजना कार्य कक्षा 5वीं व 8वी वार्षिक परीक्षा सत्र 2023-24
1. RSK निर्देश कक्षा 5वीं के सुझावात्मक प्रोजेक्ट वर्क
2. कक्षा 8वीं विषय हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान के सुझावात्मक प्रोजेक्ट वर्क

प्रायोजना कार्य कक्षा पांचवी वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23
1. वार्षिक परीक्षा हिन्दी विशिष्ट कक्षा 5वीं प्रोजेक्ट कार्य
2. वार्षिक परीक्षा गणित कक्षा 5 वीं प्रोजेक्ट कार्य
3. वार्षिक परीक्षा English General कक्षा 5 वीं प्रोजेक्ट कार्य
4. वार्षिक परीक्षा पर्यावरण अध्ययन कक्षा 5 वीं प्रोजेक्ट कार्य

कक्षा 8 प्रायोजना कार्य
1. 8th प्रोजेक्ट कार्य हिन्दी विशिष्ट
2. 8th प्रोजेक्ट कार्य संस्कृत
3. 8th प्रोजेक्ट कार्य सामाजिक विज्ञान
4. 8th प्रोजेक्ट कार्य गणित
5. 8th प्रोजेक्ट कार्य अंग्रेजी

कक्षा 8 के प्रोजेक्ट वर्क को पढ़ें।
1.प्रोजेक्ट वर्क विषय हिन्दी कक्षा 8, 2022
2. हिन्दी एवं संस्कृत वार्षिक परीक्षा प्रोजेक्ट वर्क 2022

वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 कक्षा 5 वी हिन्दी विशिष्ट का प्रश्न पत्र (हल सहित)
2. मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय हिन्दी विशिष्ठ कक्षा पांचवी
3. मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय गणित कक्षा पांचवी
4. [1] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
5. [2] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
6. पर्यावरण मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th

वैकल्पिक प्रश्न वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23
40 अंग्रेजी जनरल वैकल्पिक प्रश्न

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

व्याकरण आधारित 40 प्रश्न | अति लघुत्तरीय एवं लघुत्तरीय परीक्षापयोगी | कक्षा 5वीं विषय हिन्दी वार्षिक परीक्षा 2024

इस भाग में कक्षा पाँचवी के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा की तैयारी हेतु विषय हिन्दी में भाषा अध्ययन (व्याकरण) पर आधारित 40 प्रश्न और उत्तर यहाँ दिए गए हैं।

Read more

वार्षिक परीक्षा 2024 | ब्लूप्रिंट आधारित माॅडल अभ्यास प्रश्नपत्र (हल सहित) | विषय हिन्दी कक्षा 5वीं | Hindi Model practice question paper 2024

इस भाग में वार्षिक परीक्षा 2024 (Hindi Model practice question paper 2024) |ब्लूप्रिंट आधारित माॅडल अभ्यास प्रश्नपत्र (हल सहित) |विषय हिन्दी कक्षा 5वीं के बारे में बताया गया है।

Read more

माॅडल आंसरशीट विषय - हिन्दी (प्रथम भाषा) कक्षा- 5 अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2023-24 Set-B || Modal Answer Sheet Hindi

इस भाग में माॅडल आंसरशीट विषय - हिन्दी (प्रथम भाषा) कक्षा- 5 अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2023-24 Set-B की जानकारी दी गई है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe