कक्षा 3री मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी विशिष्ट (हल सहित) वार्षिक परीक्षा 2022-23 || 3rd Class Hindi Vishisht Model question paper
वैकल्पिक प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 1 से 10 तक)
प्रश्न 1 - 'प्रार्थना' कविता में दयानिधे किसे कहा गया है?
(A) पिता को
(B) माता को
(C) ईश्वर को
(D) देश को
उत्तर - (C) ईश्वर को
प्रश्न 2 - नीम के किस भाग को जलाने पर मच्छर भाग जाते हैं?
(A) जड़
(B) फूल
(C) फल
(D) पत्ती
उत्तर - (D) पत्ती
प्रश्न 3 - मां अक्सर अपने बच्चों को सुलाने के लिए सुनाती है।
(A) रिकार्डिंग गीत
(B) कथा
(C) काम की बात
(D) लोरी
उत्तर - (D) लोरी
प्रश्न 4 - 'पसीना छूटना' मुहावरे का अर्थ है।
(A) ताकत आ जाना।
(B) घबरा जाना।
(C) पसीना आना।
(D) उपरोक्त में कोई नहीं।
उत्तर - (B) घबरा जाना।
प्रश्न 5 - लौह पुरूष के नाम से किस महापुरुष को जाना जाता है?
(A) सरदार वल्लभभाई पटेल
(B) महात्मा गांधी
(C) लाला लाजपत राय
(D) जवाहरलाल नेहरू
उत्तर - (A) सरदार वल्लभभाई पटेल
निम्न चित्र का अवलोकन करें एवं प्रश्न क्रमांक 6 से लेकर 10 तक के वैकल्पिक प्रश्नों हेतु सही विकल्प का चयन करें।
प्रश्न 6 - उक्त चित्र किस स्थल का है?
(A) बस स्टैंड
(B) रेलवे स्टेशन
(C) हवाई अड्डा
(D) रिक्शा स्टैंड
उत्तर - (B) रेलवे स्टेशन
प्रश्न 7 - यह रेलवे प्लेटफार्म किस जिले का है?
(A) सिवनी
(B) छिन्दवाड़ा
(C) शिवपुरी
(D) सहारनपुर
उत्तर - (A) सिवनी
प्रश्न 8 - रेलवे प्लेटफार्म में खड़ी है।
(A) बस
(B) ट्रेन
(C) आटो रिक्शा
(D) वैन
उत्तर - (B) ट्रेन
प्रश्न 9 - ट्रेन चलती है।
(A) सड़क पर।
(B) पटरी पर।
(C) समुद्र में।
(D) हवा में।
उत्तर - (B) पटरी पर।
प्रश्न 10 - यात्रियों के लिए रेलवे प्लेटफॉर्म होता है।
(A) छायादार
(B) खुला
(C) गंदा
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं।
उत्तर - (A) छायादार
लघु उत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 11 से 20 तक)
प्रश्न 11 - आपके घर से पाठशाला का रास्ता कैसा है, लिखो।
उत्तर - हमारे घर से पाठशाला का रास्ता कच्चा है।
प्रश्न 12 - कोई तीन धार्मिक त्यौहारों के नाम लिखो।
उत्तर - 1. होली
2. दिवाली
3. लोहिड़ी
प्रश्न 13 - रावण कहाॅं के राजा थे?
उत्तर - रावण लंका के राजा थे।
प्रश्न 14 - निम्न वाक्यों में पूर्ण विराम एवं प्रश्नवाचक चिन्ह का प्रयोग करें।
1. लड़के फुटबॉल खेलते हैं
2. आपका क्या नाम है
उत्तर - 1. लड़के फुटबॉल खेलते हैं।
2. आपका क्या नाम है?
प्रश्न 15 - प्रकाश करने के लिए दीपक किन-किन चीजों से बनाए जाते हैं?
उत्तर - प्रकाश करने के लिए दीपक मिट्टी, धातु और कांच की छोटी बाॅटल से बनाए जाते हैं।
प्रश्न 16 - 'प्यारी चिड़िया' कविता में "थोड़ा जल पोखर का लाना" पंक्ति में 'पोखर' शब्द का प्रयोग हुआ है इसका क्या अर्थ है?
उत्तर - पोखर का आशय छोटी सी तलैया है।
प्रश्न 17 - बसंत कैसा बालक था?
उत्तर - बसंत ईमानदार बालक था।
प्रश्न 18 - निम्न शब्दों के विलोम बताइए।
छोटा, काला
उत्तर - छोटा - बड़ा
काला - सफेद
प्रश्न 19 - यदि बच्चों की सरकार बन जाए तो आप क्या बनेंगे?
उत्तर - यदि बच्चों की सरकार बन जाए तो हम प्रधानमंत्री बनेंगे।
प्रश्न 20 - मिट्टी का घर बनाने के लिए उपयोग में लाई जाने वाली वस्तुओं के नाम लिखो।
उत्तर - मिट्टी, लकड़ी, खपरैल, बांस
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 21 से 24)
प्रश्न 21 - वल्लभ पाठशाला देरी से क्यों पहुंचे?
उत्तर - वल्लभ जिस समय पाठशाला जा रहे थे उस समय रास्ते में एक पत्थर से उन्हें ठोकर लगी जिससे उनके अंगूठे से खून निकलने लगा। उन्होंने सोचा कि इस पत्थर से अन्य लोगों को भी ठोकर लग सकती है इसलिए इसे उखाड़ कर फेंकने की सोची। वे उस पत्थर को उखाड़ने लगे किंतु वह गहरा गड़ा हुआ था बहुत कोशिश करने के बाद मुश्किल से उसे वहाॅं से हटा पाए। इस कारण पाठशाला पहुॅंचने में उन्हें देरी हो गई।
प्रश्न 22 - यदि आपके पास घोड़ा होता तो आप उसकी देखभाल कैसे करते?
उत्तर - यदि हमारे पास घोड़ा होता तो हम उसकी देखभाल बहुत सावधानीपूर्वक करते। समय समय पर घोड़े को चारा खिलाते और उसके लिए पानी की व्यवस्था करते। प्रति दिवस सबेरे घोड़े को सैर पर ले जाते। समय-समय पर चिकित्सक जाॅंच करवाते जिससे घोड़ा चुस्त-दुरुस्त रहता।
प्रश्न 23 - नीम के कौन-कौन से भाग किस काम में आते हैं लिखो।
उत्तर - 1. पत्ती - दादी, खाज को दूर करने एवं धुॅंआ से मच्छर भगाने।
2. जड़ - बुखार भगाने।
3. छाल - बुखार, चर्मरोग दूर करने।
4. निबौरी - साबुन बनाने।
5. टहनी - दातौन करने
प्रश्न 24 - रकार (>) एवं रेफ (र्) वाले शब्दों को छाॅंटकर अलग अलग करो
प्राण, शर्मा, नम्रता, पर्वत, क्रम, प्रवेश, मर्यादा, नर्मदा, धर्म, प्रकार, अकर्मक, प्रण, क्रिया, तर्क, व्रत, फर्जी, ट्रेन, ड्राइवर, चर्चित, जर्मनी, ग्रह, ब्रिटिश, वर्ष
उत्तर -
रकार वाले शब्द - प्राण, नम्रता, क्रम, प्रवेश, प्रकार, प्रण, क्रिया, व्रत, ट्रेन, ड्राइवर, ग्रह।
रेफ वाले शब्द - शर्मा, पर्वत, मर्यादा, नर्मदा, धर्म, अकर्मक, तर्क, फर्जी, चर्चित, जर्मनी, वर्ष
मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 3री सत्र 2022-23 (हल सहित)
मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) विषय पर्यावरण अध्ययन कक्षा-3री वार्षिक परीक्षा 2022-23
मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 3री सत्र 2022-23 (हल सहित)
मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) विषय पर्यावरण अध्ययन कक्षा- 4थी वार्षिक परीक्षा 2022-23
वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 कक्षा 5 वी हिन्दी विशिष्ट का प्रश्न पत्र (हल सहित)
2. मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय हिन्दी विशिष्ठ कक्षा पांचवी
3. मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय गणित कक्षा पांचवी
4. [1] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
5. [2] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
6. पर्यावरण मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 6 सत्र 2022-23 (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
वार्षिक परीक्षा कक्षा 8 सत्र 2021-22 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. 6. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय विज्ञान कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com
Comments