An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



Social Science Model Question Paper Class 8th || मॉडल प्रश्न पत्र सामाजिक विज्ञान कक्षा 8 Annual Exam 2023

वैकल्पिक प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 1 से 10)

प्रश्न 1. प्लासी का प्रसिद्ध युद्ध रॉबर्ट क्लाइव और सिराजुद्दौला के बीच ............. में लड़ा गया था?
(अ) 1857 ई.
(ब) 1764 ई.
(स) 1657 ई.
(द) 1757 ई.
उत्तर– 1757 ई.।

प्रश्न 2. सन् 1900 में बिरसा की मृत्यु कैसे हुई थी?
(अ) प्लेग के कारण
(ब) हैजा के कारण
(स) फाँसी पर लटकाने के कारण
(द) गोली लगने से
उत्तर– हैजा के कारण।

प्रश्न 3. इनमें से किसने पूना में एक विधवागृह की स्थापना की थी?
(अ) ताराबाई सिंदे
(ब) ज्योतिराव फुले
(स) भोपाल की बेगम
(द) पंडिता रमाबाई
उत्तर– पंडिता रमाबाई।

प्रश्न 4. ................ में जन आन्दोलन राजा की शक्तियों को समाप्त करने में अंततः सफल रहा है।
(अ) भूटान
(ब) नेपाल
(स) म्यांमार
(द) अफगानिस्तान
उत्तर– नेपाल।

प्रश्न 5. आपराधिक/फौजदारी कानून में निम्न में से किसे शामिल नहीं किया जाता है?
(अ) चोरी
(ब) हत्या
(स) दहेज के लिए हत्या
(द) तलाक संबंधी विवाद
उत्तर– तलाक संबंधी विवाद।

प्रश्न 6. भारत की निम्न में से कितनी प्रतिशत जनसंख्या आदिवासियों की है?
(अ) 10
(ब) 8
(स) 12
(द) 6
उत्तर– 8

प्रश्न 7. निम्न में से कौन-सी एक जनसुविधा नहीं है?
(अ) स्वास्थ्य की देखरेख
(ब) सार्वजनिक परिवहन
(स) स्वच्छता
(द) भोजन आदि का संचय
उत्तर– भोजन आदि का संचय।

प्रश्न 8. उद्यान कृषि का अर्थ है–
(अ) गेहूँ उगाना
(ब) आदिम कृषि
(स) फलों व सब्जियों को उगाना
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– फलों व सब्जियों को उगाना।

प्रश्न 9. ओटाई, कटाई, बुनाई, रंगाई और छपाई जैसे प्रक्रम इनमें से किस उद्योग से जुड़े हैं?
(अ) स्टील उद्योग
(ब) रसायन उद्योग
(स) वस्त्र उद्योग
(द) कागज उद्योग
उत्तर– वस्त्र उद्योग।

प्रश्न 10. इनमें से विजातीय छाँटें?
(अ) प्रवास
(ब) जन्म दर
(स) मृत्यु दर
(द) प्राकृतिक वृद्धि दर
उत्तर– प्रवास।

लघुत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 11 से 20)

प्रश्न 11. जेम्स मिल के अनुसार ब्रिटिश शासन से पहले भारतीय समाज की स्थिति कैसी थी?
उत्तर– जेम्स मिल के अनुसार ब्रिटिश शासन से पहले भारतीय समाज में लोगों के बीच असहिष्णुता, जातीय भेद-भाव, अन्धविश्वास आदि फैले हुए थे।

प्रश्न 12. कम्पनी द्वारा दीवानी प्राप्त करने के बाद कारीगर गाँव छोड़कर क्यों भागने लगे?
उत्तर– कम्पनी द्वारा दीवानी प्राप्त करने के बाद कारीगर गाँव छोड़कर भागने लगे, क्योंकि उन्हें अपने उत्पादों को बहुत कम कीमतों पर कम्पनी को बेचने के लिए मजबूर किया जाता था।

प्रश्न 13. किस आधार पर अवध का विलय किया गया?
उत्तर– अवध के विलय के लिए यह कहा गया कि नवाब ने यहाँ कुशासन फैला रखा है तथा समुचित प्रशासन के लिए यहाँ ब्रिटिश शासन का होना जरूरी है।

प्रश्न 14. हमारे संविधान में मौलिक अधिकारों को क्यों सम्मिलित किया गया?
उत्तर– मौलिक अधिकार भारतीय संविधान की अंतरात्मा भी कहलाते हैं। ये अधिकार देश के सभी नागरिकों को राज्य की सत्ता के मनमाने और निरंकुश इस्तेमाल से बचाते हैं। इस तरह संविधान राज्य और अन्य व्यक्तियों के समक्ष व्यक्तियों के अधिकारों की रक्षा करता है।

प्रश्न 15. भारतीय राज्य खुद को धर्म से किस प्रकार दूर रखता है?
उत्तर– भारतीय राज्य की बागडोर न तो किसी एक धार्मिक समूह के हाथों में है और न ही राज्य किसी एक धर्म को समर्थन देता है। भारत में कचहरी, थाने, सरकारी विद्यालय और दफ्तर जैसे सरकारी संस्थानों से किसी खास धर्म को प्रोत्साहन देने या उसका प्रदर्शन करने की अपेक्षा नहीं की जाती है।

प्रश्न 16. संसद में महिलाओं के लिए सीटों का आरक्षण क्यों जरूरी है?
उत्तर– संसद में महिलाओं के लिए सीटों का आरक्षण जरूरी है, क्योंकि संसद में उनकी संख्या केवल 9 प्रतिशत है, जबकि भारत की आधी आबादी महिलाओं की है।

प्रश्न 17. पिछले 200 सालों से राज्य व निजी उद्योगपति आदिवासियों के साथ किस प्रकार का व्यवहार कर रहे हैं?
उत्तर– पिछले 200 सालों में आर्थिक बदलावों, वन नीतियों और राज्य व निजी उद्योगों के राजनीतिक दबाव की वजह से आदिवासियों को बागानों, निर्माण स्थलों, उद्योगों और घरों में नौकरी करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

प्रश्न 18. मनुष्य किस प्रकार खोज एवं आविष्कार द्वारा और अधिक संसाधनों की रचना करते हैं? समझाइए।
उत्तर– प्रत्येक खोज एवं आविष्कार द्वारा और अधिक संसाधनों की रचना होती है। उदाहरण के लिए, पहिए के आविष्कार से परिवहन के कई साधनों, जैसे बैलगाड़ी, बस, रेलगाड़ी का आविष्कार हुआ। आग की खोज से खाना बनाने की पद्धति एवं अन्य प्रक्रियाओं का प्रचलन हुआ।

प्रश्न 19. कौन सा उद्योग प्रायः आधुनिक उद्योग का मेरूदण्ड कहा जाता है और क्यों?
उत्तर– इस्पात उद्योग को आधुनिक उद्योग का मेरूदण्ड कहा जाता है, क्योंकि सारी वस्तुएँ जिनका हम लोग उपभोग करते हैं वे या तो लोहा या इस्पात से बनी हैं अथवा इन धातुओं से निर्मित औजारों और मशीनों से बनी हैं।

प्रश्न 20. भारत में किसान न चाहते हुए भी अपने उत्पादों को बेचने के लिए विवश क्यों हैं?
उत्तर– अधिकांश किसानों के पास भण्डारण सुविधाओं की कमी होती है। इसलिए वे बाजार के अनुकूल न होने पर भी अपने उत्पादों को बेचने के लिए विवश होते हैं।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 21 से 24)

प्रश्न 21. जेम्स मिल और टॉमस मैकॉले ऐसा क्यों सोचते थे कि भारत में यूरोपीय शिक्षा अनिवार्य है?
उत्तर– जेम्स मिल और टॉमस मैकॉले ऐसा इसलिए सोचते थे, क्योंकि–
1. उनका विचार था कि शिक्षा का उद्देश्य केवल व्यावहारिक एवं उपयोगी चीजों का पठन-पाठन होना चाहिए। अतः भारतीयों को उन वैज्ञानिक एवं तकनीकी विकासों से अवगत कराया जाना चाहिए जिनका उदय पश्चिम में हुआ है।
2. मैकॉले के अनुसार भारत एक असभ्य देश था, जिसे सभ्य बनाने की जरूरत थी।
3. उसके अनुसार, यूरोपीय पुस्तकालय के किसी एक खाने में रखी किताबों में समाहित ज्ञान भारत एवं अरब के संपूर्ण देशी साहित्यों के ज्ञान से भी अधिक है। उसका मानना था कि प्राच्य ज्ञान की कोई भी शाखा उस ज्ञान से अपनी तुलना नहीं कर सकती जिसे इंग्लैंड ने पैदा किया है।
4. उन्होंने महसूस किया कि अंग्रेज़ी भाषा के ज्ञान से भारतीयों को दुनिया के कुछ बेहतरीन साहित्यों को पढ़ने का सुअवसर प्राप्त होगा। यह उन्हें पश्चिमी विज्ञान एवं दर्शन के विकास से भी अवगत कराएगी।

प्रश्न 22. पहले विश्व युद्ध से भारत पर कौन-से आर्थिक असर पड़े?
उत्तर– पहले विश्व युद्ध से भारत पर निम्नलिखित प्रभाव पड़े–
1. इस युद्ध की वजह से ब्रिटिश भारत सरकार के रक्षा व्यय में भारी इजाफा हुआ था। इस खर्चे को निकालने के लिए सरकार ने निजी आय और व्यावसायिक मुनाफे पर कर बढ़ा दिया था।
2. सैनिक व्यय में इजाफे तथा युद्धक सामग्री की आपूर्ति की वजह से जरूरी चीजों की कीमतों में भारी उछाल आया और आम लोगों की जिंदगी मुश्किल होती गई।
3. इस युद्ध ने औद्योगिक वस्तुओं जैसे-जूट के बोरे, कपड़े, रेल की पटरियाँ आदि की माँग बढ़ा दी और अन्य देशों से भारत आने वाले आयात में कमी ला दी थी।
4. युद्ध के दौरान भारतीय उद्योगों का विस्तार हुआ और भारतीय व्यावसायिक समूह विकास के लिए और अधिक अवसरों की माँग करने लगे।
5. व्यावसायिक समूहों ने युद्ध से पर्याप्त मुनाफा कमाया।

प्रश्न 23. वन हमारे लिए किस प्रकार उपयोगी हैं? समझाइए।
उत्तर– वन हमारे लिए निम्नलिखित रूप से उपयोगी हैं–
1. इमारती लकड़ी प्रदान करते हैं।
2. ऑक्सीजन उत्पन्न करते हैं लिए जिसमें हम साँस लेते हैं।
3. फसलों को उगाने के लिए आवश्यक मृदा की सुरक्षा करते हैं।
4. रक्षक मेखला के रूप में कार्य करते हैं।
5. भूमिगत जल के संग्रह में सहायता करते हैं।
6. वनों से हमें फल, लैटेक्स, तारपीन का तेल, गोंद, औषधीय पौधे प्राप्त होते हैं।

प्रश्न 24. एक अच्छा संविधान देश की बुनियादी संरचना को दूषित भावनाओं से बचाता है। उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर– संविधान हमें ऐसे फैसले लेने से रोकता है, जिनसे उन बड़े सिद्धांतों को ठेस पहुँच सकती है जिनमें देश आस्था रखता है। उदाहरण के लिए, कई लोग ऐसा महसूस करने लगे हैं कि दलगत राजनीति बहुत विकृत हो चुकी है इसलिए अब चीलों को दुरुस्त करने के लिए किसी तानाशाह को ही शासन सौंप देना चाहिए या फौजी शासन हो जाना चाहिए। इस भावना में बहकर लोग बहुधा इस बात को महसूस नहीं कर पाएँगे कि लंबे दौर में तानाशाही शासन तो उनके सारे हितों को तहस-नहस कर देगा। एक अच्छा संविधान देश की बुनियादी संरचना को इस तरह की दूषित भावनाओं से बचाता है।

वार्षिक परीक्षा कक्षा 8 सत्र 2021-22 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

वार्षिक परीक्षा कक्षा 8 सत्र 2021-22 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. 6. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय विज्ञान कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 कक्षा 5 वी हिन्दी विशिष्ट का प्रश्न पत्र (हल सहित)
2. मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय हिन्दी विशिष्ठ कक्षा पांचवी
3. मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय गणित कक्षा पांचवी
4. [1] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
5. [2] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
6. पर्यावरण मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान | Blueprint Based Social Science Solved Model Question Paper

इस लेख में वार्षिक परीक्षा की तैयारी हेतु कक्षा आठवीं के सामाजिक विज्ञान विषय का हल सहित मॉडल प्रश्न पत्र यहाँ दिया गया है।

Read more

Blueprint Based Social Science Solved Model Question Paper | वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान

इस भाग में कक्षा आठवीं की वार्षिक परीक्षा की तैयारी हेतु सामाजिक विज्ञान विषय के ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न पत्र को हल सहित यहाँ दिया गया है।

Read more

Social Science Solved Model Question Paper | वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान

इस भाग में कक्षा आठवीं विषय सामाजिक विज्ञान की वार्षिक परीक्षा तैयारी हेतु ब्लूप्रिंट आधारित हल प्रश्न पत्र यहाँ दिया गया है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe