An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



पाठ 4 'गिलहरी का घर' हिन्दी कक्षा- 3 एटग्रेड पाठ्यपुस्तिका के सटीक प्रश्नों के उत्तर || Lesson 4 'Gilhari Ka Ghar' Atgrade prashnottar

अतिलघुउत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1 - कोटर में कौन रहता है?
(पृष्ठ - 20 पद)
उत्तर - कोटर में गिलहरी रहती है।

प्रश्न 2 - माँ अपने बच्चों को लोरी क्यों सुनाती है?
(पृष्ठ क्र.-21, पद-2)
उत्तर - माँ अपने बच्चों को सुलाने के लिए लोरी सुनाती है।

प्रश्न 3 - निम्नलिखित शब्दों के समान ध्वनि वाले शब्द लिखिए?
(पृष्ठ क्र.-22 प्रश्न 3 समान ध्वनि वाले शब्द)
खाली - ताली
बच्चे - कच्चे

लघुउत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4 - चिड़िया अपना घोंसला किस प्रकार बनाती है?
(पृष्ठ क्र.- 20, पद-2.3) (पृष्ठ-21, पद-1)
उत्तर - चिड़िया घास-पूस के तिनकों को चुनकर अपना घोंसला बनाती है।

प्रश्न 5 - निम्नलिखित शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए?
(पृष्ठ क्र.-22 भाषा अध्ययन-1)
क. काट-कुतरकर - चूहे अनाज को काट-कुतरकर बिल में भर लेते हैं।
ख. देख-भाल - नर्स अस्पताल में मरीजों की देख-भाल करती है।
ग. चिथड़े-गुदड़े - गिलहरी चिथड़े-गुदड़े से अपना घोंसला तैयार करती है।

प्रश्न 6 - आपके घर बनाने के लिए कौन-कौन सी वस्तुएँ उपयोग में लाई जाती हैं?
(स्वतंत्र अभिव्यक्ति)
उत्तर - हमारा घर बनाने के लिए सीमेंट, लोहा, कांक्रीट, रेत, दरवाजा, खिड़की, वेन्टीलेटर, ग्रिल चूना, डिस्टेंपर आदि का प्रयोग किया जाता है।

दीर्घउत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 6 - गिलहरी पर पाँच वाक्य लिखिए?
(पृष्ठ क्र. 23. अनुच्छेद- योग्यता विस्तार-1)
उत्तर - (1) गिलहरी छोटा सा सुंदर प्राणी है।
(2) इसकी पूजा झब्बेदार होती है।
(3) गिलहरी की पीठ पर धारियाँ पाई जाती हैं।
(4) यह इधर-उधर फुदकती हुई चिक चिक करती है।
(5) गिलहरी पेड़ों पर झट से चढ़ जाती है।

मूल्यांकन - 3
अति लघुउत्तरीय प्रश्न

प्रश्न.1 - 'चिथड़ा' शब्द का अर्थ लिखिए?
(पृष्ठ-21)
उत्तर - कपड़े का ऐसा भाग जो यहाँ-वहाँ से फटा हो चिथड़ा' कहलाता है।

लघुउत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 2 - अपनी मनपसंद कविता की चार पंक्तियाँ लिखिए।
(स्वतंत्र अभिव्यक्ति)
उत्तर - चिथड़े-गुदड़े, सुतली धागे
सबको अदंर फैलाकर,
काट-कुतरकर एक बराबर
एक बनाएगी बिस्तर।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3 - नीचे दिए गए चित्रों को देखकर प्रत्येक पर चार वाक्य लिखिए।
(स्वतंत्र अभिव्यक्ति)
उत्तर - 1. चित्रों में हमें खरगोश और चूहा दिखाई दे रहा है।
2. खरगोश सफेद रंग का है जबकि चूहा काला है।
3. खरगोश बहुत सुंदर लगता है।
4. चूहा खतरनाक होता है यह कपड़ों को कुतर देता है।

एटग्रेड अभ्यासिका कक्षा 3 हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण के पाठों को पढ़ें।
1. पाठ 1 प्रार्थना महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
2. पाठ 2 'मैं हूँ नीम' महत्वपूर्ण प्रश्नों के सटीक उत्तर

कक्षा 4 हिन्दी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण की एटग्रेड पाठ्यपुस्तकों के पाठों के प्रश्नोत्तर।
1. विषय - पर्यावरण पाठ 1 'चलो चलें स्कूल' एटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न
2. विषय - गणित पाठ 1 'ईंटों से बनी इमारत' एटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न

एटग्रेड अभ्यासिका कक्षा 5 हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण के पाठों को पढ़ें।
1. हिन्दी- पाठ 1 'पुष्प की अभिलाषा' एटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
2. हिन्दी- पाठ- 3 'ईश्वरचन्द्र विद्यासागर' एटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
3. हिन्दी- पाठ 4 'हम भी सीखें' एटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
4. हिन्दी- पाठ 5 'ईदगाह' ऐटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
5. हिन्दी- पाठ 6 'पन्ना का त्याग' ऐटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
6. English- Lesson 1 'Prayer' ऐटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
7. English- Lesson 2 'Face the Problem' ऐटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
8. गणित- पाठ 1 'मछली उछली' ऐटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
9. पर्यावरण- पाठ 1 'कैसे पहचाना चींटी ने दोस्त को' ऐटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

कक्षा 3 हिन्दी वार्षिक परीक्षा हेतु ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल अभ्यास प्रश्नपत्र | Model Question Paper Hindi Class 3rd

इस भाग में वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी के लिए कक्षा तीसरी विषय हिंदी का ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल अभ्यास प्रश्न पत्र यहाँ दिया गया है।

Read more



कक्षा 3rd हिन्दी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण के सभी हल प्रोजेक्ट वर्क || Solved Project Work Hindi, English, Maths and EVS

कक्षा तीसरी की वार्षिक परीक्षा में प्रोजेक्ट वर्क हेतु यहाँ सभी विषय- हिंदी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण के दो-दो हल प्रोजेक्ट वर्क सुझाव के रूप में दिए गए हैं।

Read more

कक्षा 3री मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी विशिष्ट (हल सहित) वार्षिक परीक्षा 2022-23 || 3rd Class Hindi Vishisht Model question paper

वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 की तैयारी के लिए कक्षा तीसरी के विषय हिंदी विशिष्ट का मॉडल प्रश्न पत्र हल सहित यहाँ दिया गया है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe