Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

कक्षा 1 व 2 का FLN केन्द्रित मूल्यांकन || आकलन में अंक प्रदाय नहीं होंगे - RSK निर्देश


कक्षा 1 व 2 का FLN केन्द्रित मूल्यांकन || आकलन में अंक प्रदाय नहीं होंगे - RSK निर्देश

समस्त शासकीय शालाओं में कक्षा 1 व 2 में हिन्दी, गणित व अंग्रेजी विषयों में मिशन अंकुर अंतर्गत FLN केन्द्रित अभ्यास पुस्तिका एवं कक्षा पाठ्यपुस्तक पर आधारित होगा।

मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र के 29 सितंबर के पत्रानुसार - कक्षा 1 व 2 हेतु पृथक से अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन नहीं किया जाना है। समस्त शासकीय शालाओं में कक्षा 1 व 2 में हिन्दी, गणित व अंग्रेजी विषयों में मिशन अंकुर अंतर्गत FLN केन्द्रित अभ्यास पुस्तिका एवं कक्षा पाठ्यपुस्तक पर आधारित शिक्षण अनुसार मूल्यांकन, निर्धारित प्रक्रिया अनुसार किया जाना है जिसका विस्तृत विवरण निम्नानुसार है -

(1) अंग्रेजी भाषा में कक्षा हेतु आवधिक आकलन- सप्ताह 19 Q1 Assessment, Workbook के अंत में दिए गए मूल्यांकन कार्यपत्रक Worksheet क्रमांक 172 से 178 तथा कक्षा 2 हेतु आवधिक आकलन- सप्ताह 19 Q1 Assessment, Workbook क्रमांक 180 से 187 पर किया जाना है। शिक्षक प्रश्नों के निर्देश एवं प्रश्न में आए शब्दों को बच्चों को पढ़ कर सुनाए।

(2) शासकीय शालाओं में कक्षा 1 एवं 2 में (हिन्दी, गणित व अंग्रेजी विषयों हेतु) विद्यार्थियों के आंकलन के लिए राज्य द्वारा कोई पृथक प्रश्नपत्र प्रदाय नहीं किये जाएंगे। शिक्षकों हेतु हिन्दी एवं गणित शिक्षक मार्गदर्शिका में मूल्यांकन टूल (उपकरण) एवं निर्देश (प्रक्रिया) पूर्व में ही दिए गए हैं, जिसके आधार पर इन विषयों का मूल्यांकन आवधिक मूल्यांकन की प्रक्रिया अनुसार किया जाए।

(3) हिन्दी भाषा हेतु इन कक्षाओं में आवधिक आकलन-2 के 17 वें सप्ताह के छठवें दिवस एवं 18 सप्ताह के प्रथम दिवस के आधार पर आयोजित किया जाना है। हिन्दी विषय में मौखिक एवं लिखित दोनों प्रकार से आंकलन किया जाना है। मौखिक आकलन हेतु शिक्षक द्वारा एक-एक विद्यार्थी को बुलाकर बारी-बारी से आकलन किया जाए जबकि लिखित माग का आकलन कार्यपुस्तिका में दिए गए कार्यपत्रक में किया जाएगा।

(4) गणित विषय में शिक्षक मार्गदर्शिका के आवधिक आकलन-2 के 18वें सप्ताह के अनुसार आयोजित किया जाना है। गणित विषय में मूल्यांकन हेतु कार्यपत्रक का उपयोग किया जाएगा जोकि कार्यपुस्तिका के अंत में दिया गया है।

(5) एफ.एल.एन. अंतर्गत कक्षा एवं 2 के आकलन में अंक प्रदाय नहीं किए जा रहे है इस हेतु शिक्षक मार्गदर्शिका में दिए गए आवधिक मूल्यांकन-2 सप्ताह 18 के ट्रैकर / संकलन प्रपत्र में विद्यार्थियों के प्रदर्शन को अद्यतन किया जाना है।

(6) कक्षा 1 व 2 उर्दू एवं मराठी भाषा हेतु टूल निर्देश एवं ट्रेकर / संकलन प्रपत्र राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

उक्त जानकारी राज्य शिक्षा केन्द्र मध्य प्रदेश भोपाल के पत्र क्र. क्र./रा. शि. के. / मूल्यांकन/ अर्द्धवार्षिक मूल्यां. / 2022-23/5689 दिनांक 29/09/2022 से ली गई है।

इस 👇 बारे में भी जानें।
1 जुलाई 2022 से प्लास्टिक के उत्पाद प्रतिबंधित - आदेश

इस 👇 बारे में भी जानें।
अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया।

इस 👇 बारे में भी जानें।
मोगली उत्सव 2022 के दिशा निर्देश

इस 👇 बारे में भी जानें।
कालिदास समारोह क्या है? प्रमुख प्रतियोगिताएँ एवं इनका आधार, सत्र 2022-23 में समारोह हेतु प्रमुख तिथियाँ

इस 👇 बारे में भी जानें।
बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण - प्रमुख जानकारियाँ

इस 👇 बारे में भी जानें।
सत्र 2021-22 एवं 2022–23 हेतु गणवेश वितरण आदेश के महत्वपूर्ण 10 बिन्दु


संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।👇🏻
(Watch video for related information)

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी से संबंधित लिंक्स👇🏻

https://youtu.be/Gwe6ECFOxyY

You may also like

पदोन्नति नियम में गोपनीय चरित्रावली : नियम 8 और 9: APAR से पदोन्नति उपयुक्तता – 5 वर्ष, अंक, अनुपलब्धता पर क्या?

पदोन्नति नियम में गोपनीय चरित्रावली : नियम 8 और 9: APAR से पदोन्नति उपयुक्तता – 5 वर्ष, अंक, अनुपलब्धता पर क्या?

जानें कैसे होता है APAR/ACR के आधार पर मूल्यांकन, कितने अंक चाहिए, और अगर APAR न हों तो क्या होगा – पूरी प्रक्रिया उदाहरण सहित

Read more
नियम 16-17: पदोन्नति के बाद पदभार ग्रहण – 2 माह का नियम और स्थगन की प्रक्रिया

नियम 16-17: पदोन्नति के बाद पदभार ग्रहण – 2 माह का नियम और स्थगन की प्रक्रिया

जानें – पदोन्नति आदेश के बाद कितने दिन में ज्वाइन करना है, देर से ज्वाइन करने पर क्या सजा मिलती है, और पदभार से पहले केस बनने पर क्या होता है

Read more

Search Option

Follow us