पाठ 2 'मेरा घर' (कक्षा-1) चित्र के द्वारा परिवार की समझ || छोटे बच्चों के लिए अभ्यास के प्रश्न
कक्षा-1 की भाषा-भारती पाठ्यपुस्तक में पाठ 2 'मेरा घर' दिया गया है। परिवार की समझ के लिए इस चित्र को देखें।
अब समझें-
चित्र में दादा जी और दादी जी दिखाई गई हैं।
माँ भी दिखाई दे रही है। हमारे जैसे बच्चे भी दिखाई दे रहे हैं जो दादी जी से पढ़ रहे हैं। दादा जी अखबार पढ़ रहे हैं। माँ, दादा जी और दादी जी के लिए चाय ला रही है। शायद पिताजी काम पर गए हुए हैं।
बताइये परिवार में कौन-कौन सदस्य होते हैं?
सामान्यतः परिवार में ये सदस्य होते हैं–
1. दादा जी
2. दादी जी
3. पिताजी (पापा जी)
4. माँ (मम्मी जी)
5. चाचा जी (काका जी)
6. चाची जी (काकी जी)
7. बुआ जी
8. भाई
9. बहिन
10. चचेरे भाई/बहिन।
दूसरे जीव-जन्तुओं के घर
हमारे समान रहने के लिए दूसरे जीव-जंतुओं को घर की जरूरत पड़ती है।
आप लोगों ने किस-किस का घर देखा है? हो सकता है आपने चिड़िया, चूहा, मधुमक्खी, मकड़ी आदि के घर देखें हों।
चिड़िया घोंसले में रहती है। चूहा बिल में रहता है। मधुमक्खी छत्ते में रहती है। मकड़ी जाला में रहती है। इसी तरह से अन्य जानवर जैसे - बन्दर पेड़ पर रहता है। शेर गुफा में रहता है। चींटी बिल में रहती है। गिलहरी पेड़ के खोखले भाग (कोटर) में रहती है।
अभ्यास
प्रश्न 1- घर में सबसे ज्यादा उम्र के कौन होते हैं?
उत्तर - घर में सबसे ज्यादा उम्र के दादा जी होते हैं।
प्रश्न 2- परिवार में बाहर काम करने कौन-कौन जाते हैं?
उत्तर - परिवार में बाहर काम करने पिताजी और चाचा जी जाते हैं।
प्रश्न 3- आपके परिवार में भोजन कौन बनाता है?
उत्तर - हमारे परिवार में भोजन हमारी माँ बनाती है।
प्रश्न 4- आपके परिवार में आपको कौन रोज-रोज पढ़ाता है?
उत्तर - हमारे परिवार में हमें दादी जी रोज-रोज पढ़ाती हैं।
प्रश्न 5- अपने घर का चित्र बनाओ।
प्रश्न 6- जोड़ी मिलाओ-
कक्षा 1 के इन 👇 मजेदार पाठों को भी पढ़िये।
1. जिसने सूरज चाँद बनाया भावार्थ एवं अभ्यास
2. पाठ-19 दिन निकला 'बड़े सबेरे मुरगा बोला'
3. पुरानी कविता- पाठ 26 अम्मा (हमारे विद्यार्थी जीवन की याद)
4. कक्षा 1 गणित Chapter 1 TLM से 'अंदर-बाहर' की अवधारणा
5. Lesson 1 Let's Sing Class 1st English Reader
I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com
Comments