माॅडल आंसर शीट विषय - गणित कक्षा 7 वीं अर्द्धवार्षिक परीक्षा प्रश्न पत्र 2025-26 (उत्तर सहित)
अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन सत्र 2025-26
कक्षा - 7
समय - 2½ घण्टे
विषय - गणित पूर्णांक - 60
नोट - सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।
बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रश्न 1 - 5)
निर्देश― प्रत्येक प्रश्न के 4 विकल्प दिए गए हैं। सही विकल्प चुनकर उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।
प्रश्न - 1. (-20)+15 का मान क्या होगा?
(A) 10
(B) -10
(C) -5
(D) 5
उत्तर : (C) -5
प्रश्न - 2. 4.2, 3.8 और 7.6 का औसत क्या होगा?
(A) 6.2
(B) 5.2
(C) 7.2
(D) 8.2
उत्तर : (B) 5.2
प्रश्न - 3. एक बिंदु से कितनी रेखाएं खींची जा सकती हैं?
(A) अनंत
(B) एक
(C) दो
(D) तीन
उत्तर : (A) अनंत
प्रश्न - 4. ऐसा त्रिभुज जिसकी दो भुजाओं की माप समान हो, कहलाता है-
(A) समकोण त्रिभुज
(B) अधिक कोण त्रिभुज
(C) समद्विबाहु त्रिभुज
(D) समबाहु त्रिभुज
उत्तर : (C) समद्विबाहु त्रिभुज
प्रश्न - 5. दो परिमेय संख्याओं के बीच कितनी परिमेय संख्या होती हैं?
(A) 1
(B) 5
(C) 10
(D) अनंत
उत्तर : (D) अनंत
रिक्त स्थान (प्रश्न 6-10)
निर्देश― नीचे दिए गए रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।
प्रश्न - 6. 0 का व्युत्क्रम परिभाषित नहीं होगा।
प्रश्न - 7. एक भिन्न का व्युत्क्रम इसके अंश और हर को परस्पर बदलने से प्राप्त होता है।
प्रश्न - 8. (1+2+3+4+5) का मान 15 है।
प्रश्न - 9. रेखाखंड के दो अंत बिंदु होते हैं।
प्रश्न - 10. जब दो कोणों के मापों का योग 90° होता है, तो ये कोण पूरक कोण कहलाते है।
अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 11-16)
निर्देश― नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न - 11. 200 ग्राम को किलोग्राम में व्यक्त करें।
उत्तर : 1 किलोग्राम = 1000 ग्राम। इसलिए, 200 ग्राम = 200/1000 किलोग्राम = 0.2 किलोग्राम।
प्रश्न - 12. "माध्यक सदैव आंकड़ों में से ही एक संख्या होती है।" यह कथन सत्य है या असत्य ?
उत्तर : असत्य। सम संख्या में प्रेक्षण होने पर माध्यक दो प्रेक्षणों के औसत के बराबर होता है।
प्रश्न - 13. वह संख्या ज्ञात कीजिए जिसके दोगुने में से 11 घटाने पर 15 प्राप्त होता है।
उत्तर : माना संख्या y है।
2y - 11 = 15
2y = 26
y = 13
प्रश्न - 14. यदि एक त्रिभुज के दो कोणों का योग 140° है, तो तीसरे कोण का मान ज्ञात कीजिए।
उत्तर : तीसरा कोण = 180° - 140° = 40°
प्रश्न - 15. 2/7 के समतुल्य चार परिमेय संख्याएँ लिखिए।
उत्तर : 4/14, 6/21, 8/28, 10/35
प्रश्न - 16. हल कीजिए – (-4) + 2/3
उत्तर : (-4) + 2/3 = (-12 + 2)/3 = -10/3
लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 17-22)
निर्देश― प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न - 17. 26×(-48) + (-48)×(-36) का गुणनफल ज्ञात कीजिए।
उत्तर : (-48)[26 + (-36)] = (-48)(-10) = 480
प्रश्न - 18. 11/2 × 3/10 का मान ज्ञात कीजिए।
उत्तर : (11×3)/(2×10) = 33/20
प्रश्न - 19. यदि किसी कोण की माप उसके पूरक कोण के बराबर है तो दोनों कोण ज्ञात कीजिए।
उत्तर : x + x = 90° → x = 45°
दोनों कोण = 45°
प्रश्न - 20. आकृति में X का मान ज्ञात कीजिए।

उत्तर : 100° = 70° + X → X = 30°
प्रश्न - 21. एक टीम ने 20 मैच खेले, 25% मैच जीते। उसने कितने मैच जीते?
उत्तर : 20 × 1/4 = 5 मैच
प्रश्न - 22. राहुल 1/2 किमी चला और फिर विपरीत दिशा में 3/5 किमी चला। कुल दूरी ज्ञात कीजिए।
उत्तर : 1/2 + 3/5 = 5/10 + 6/10 = 11/10 किमी
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 23 - 26)
निर्देश― प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न - 23. उत्थापक से संबंधित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
उत्तर :
अ. दर = -5 मी/मिनिट, समय = 60 मिनिट
स्थिति = -5 × 60 = -300 मीटर
ब. प्रारंभिक स्थिति = +15 मीटर
45 मिनिट में दूरी = -5 × 45 = -225
अंतिम स्थिति = 15 - 225 = -210 मीटर
प्रश्न - 24. तापमान तालिका पर आधारित प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
i. जम्मू में सबसे अधिक अंतर (15°C)
ii. सबसे गर्म – जम्मू (41°C), सबसे ठंडा – बैंगलोर (21°C)
iii. बैंगलोर (28°C) < अहमदाबाद/जयपुर (29°C)
iv. सबसे कम अंतर – मुंबई (5°C)
v. समान अधिकतम – अहमदाबाद व दिल्ली (38°C); समान न्यूनतम – अहमदाबाद व जयपुर (29°C)
प्रश्न - 25. समद्विबाहु त्रिभुज में यदि शीर्ष कोण प्रत्येक आधार कोण का दुगुना है, तो आधार कोण ज्ञात कीजिए।
उत्तर : y + y + 2y = 180° → 4y = 180° → y = 45°
प्रश्न - 26. एक फूलदान का लागत मूल्य 120 रुपये है। दुकानदार इसे 10% हानि पर बेचता है। विक्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
उत्तर : हानि = 120 × 10/100 = 12
विक्रय मूल्य = 120 - 12 = 108 रुपये
आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com
पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)
Leave a reply
अन्य महत्वपूर्ण जानकारी से संबंधित लिंक्स👇🏻
मॉडल आंसर शीट कक्षा 7 अर्द्धवार्षिक परीक्षा सत्र 2023-24
1. मॉडल आंसर शीट अंग्रेजी 7वीं (प्रश्न उत्तर के हिन्दी अनुवाद सहित)
2. हिन्दी कक्षा 7 अर्द्धवार्षिक परीक्षा (हल सहित) मॉडल प्रश्न पत्र
मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 7 सत्र 2022-23 (हल सहित)
1. मॉडल प्रश्नपत्र विषय संस्कृत (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
2. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
3. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
4. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय General English (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
5. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय-हिन्दी विशिष्ट (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
6. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय-हिन्दी विशिष्ट (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
7. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय गणित (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
8. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय गणित (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
9. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
10. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023




