An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



हल अभ्यास प्रश्नपत्र पर्यावरण अध्ययन Class 5th | Exam Year 2024 Blueprint Based Solved Question Paper Environmental Study

बहु-विकल्पीय प्रश्न (प्र. 1-5)

प्रश्न 1. धनु का परिवार किसकी तलाश में गाँव छोड़कर जाता है?
(A) रोजगार की तलाश के लिए
(B) वस्तुओं की खरीदारी करने के लिए
(C) बच्चों की शिक्षा के लिए
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर― (A) रोजगार की तलाश के लिए

प्रश्न 2. बीजों को कीड़ों से बचाने के लिए किस पेड़ की पत्तियाँ उपयोग की जाती हैं?
(A) पीपल
(B) नीम
(C) बरगद
(D) आम
उत्तर― (B) नीम

प्रश्न 3. जल वाष्प पानी की बूँदों में बदल जाएगी-
(A) चिकनी सतह मिलने पर।
(B) गर्म जगह मिलने पर।
(C) खुरदरी जगह मिलने पर।
(D) ठंडी जगह मिलने पर।
उत्तर― (D) ठंडी जगह मिलने पर।

प्रश्न 4. अन्तरिक्ष से पृथ्वी कैसी दिखाई देती है?
(A) गेंद की तरह
(B) सिक्के की तरह
(C) ग्लोब की तरह
(D) गुब्बारे की तरह
उत्तर― (C) ग्लोब की तरह

प्रश्न 5. रजत को डॉक्टर ने खून की जाँच कर मलेरिया से ग्रस्त बताया जिसका कारण है-
(A) एडीज मच्छर
(B) मकड़ी
(C) मक्खी
(D) मादा एनोफिलीज मच्छर
उत्तर― (D) मादा एनोफिलीज मच्छर

रिक्त स्थानों की पूर्ति (प्र. 6-10)

प्रश्न 6. कालबेलिया जाति के लोग साँपों को पालते हैं।
प्रश्न 7. नीपेन्थिस एक ऐसा पौधा है जो कीड़े-मकोड़ों का शिकार करता है।
प्रश्न 8. कैंप के आखिरी दिन कैंप फायर किया जाता है।
प्रश्न 9. पश्मीना एक प्रकार की ऊन है।
प्रश्न 10. कोलतार (डामर) का उपयोग सड़क बनाने के लिए किया जाता है।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 11-16)

प्रश्न .11 साँप के बाहरी कान नहीं होते फिर वह कैसे सुन पाता है?
उत्तर― साँप जमीन पर होने वाले कम्पन को सुन सकता है। इसलिए वह बाहरी कान न होते हुये भी सुन पाता है।

प्रश्न 12. दूध को उबालकर क्यों रखा जाता है?
उत्तर― दूध को उबालने से उसमें मौजूद हानिकारक सूक्ष्मजीव नष्ट हो जाते हैं और दूध खराब नहीं होता है इसलिए दूध उबालकर रखा जाता है।

प्रश्न 13. आपके घर में पानी कहाँ से आता है?
उत्तर― अधिकांशत: घरों में पानी जल बोर्ड द्वारा नलों से आता है।

प्रश्न 14. 5. चांगपा लोग एक जगह पर नहीं रहते हैं, इन लोगों को क्या कहते हैं?
उत्तर― चांगपा लोगों को घूमंतू कहते हैं। यह हमेशा मैदानों की खोज में घूमते रहते हैं।

प्रश्न 15. किन्हीं दो खाद्यान्न फसलों एवं दो व्यावसायिक फसलों के नाम लिखिए।
उत्तर― खाद्यान्न फसल- (1) गेहूँ, (2) चावल।
व्यावसायिक फसल- (1) गन्ना (2) सोयाबीन।

प्रश्न 16. तुम्हारे परिवार के किसी सदस्य से तुम्हारा चेहरा या कुछ और मिलता है?
उत्तर― मेरा चेहरा माँ के जैसा है। मेरी नाक दीदी के जैसी तथा बाल भाई की तरह हैं।

लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 17-22)

प्रश्न 17. साँप के काटने से उसका जहर व्यक्ति के शरीर में चला जाता है, इस जहर के असर को खत्म करने वाली दवाई (सीरम) कैसे बनाई जाती है?
उत्तर― साँप के काटने से जहर व्यक्ति के शरीर में चला जाता है, इस जहर के असर को खत्म करने वाली दवाई (सीरम) साँप के जहर से ही बनाई जाती है।

प्रश्न 18. अपने घर में, स्कूल में और आस-पास मच्छर न हों। इसके लिए तुम क्या-क्या करोगे
उत्तर― हमारे घर व स्कूल के आस-पास मच्छर न हों इसके लिए हम निम्नलिखित कार्य करेंगे-
(1) कूलर व पानी की टंकी की समय-समय पर सफाई करेंगे।
(2) गड्डों तथा नालों आदि में डी. डी. टी. तथा तेल का छिड़काव करेंगे।
(3) घर, स्कूल व आस-पास पानी इकट्ठा नहीं होने देंगे।

प्रश्न 19. ट्रैफिक सिग्नल पर गाड़ी का इंजन बन्द करने से क्या फायदा होगा?
उत्तर― ट्रैफिक सिग्नल पर गाड़ी का इंजन बन्द करने से पेट्रोल की बचत होती है तथा प्रदूषण भी कम होता है।

प्रश्न 20. भूकम्प आने पर हमें कौन-कौन-सी स्थितियों का सामना करना पड़ता है?
उत्तर― भूकम्प आने पर निम्नलिखित स्थितियों का सामना करना पड़ता है-
(1) भोजन की समस्या का सामना करना पड़ता है। खाने-पीने की वस्तुएँ, कपड़े एवं दवाइयाँ आदि की आपूर्ति कठिनाई से मिलती है।
(2) लोगों को टेंटों में रहकर सदी-गर्मी का सामना करना पड़ता है।
(3) तमाम बीमारियों का सामना करना पड़ता है।
(4) पानी, बिजली एवं गैस की आपूर्ति भंग हो जाती है।

प्रश्न 21. आपको क्या लगता है, लड़के-लड़कियों के खेलों में अन्तर होना चाहिए या नहीं? और क्यों?
उत्तर― लड़के और लड़कियों के खेलों में कोई अन्तर नहीं होना चाहिए। लड़कियाँ भी लड़कों की तरह मेहनती व प्रतिभाशाली होती हैं। उन्हें लड़कों की तरह मौका दिया जाये तो किसी प्रकार के अन्तर को करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

प्रश्न 22. सीडिया को अपने परिवार का जीवन-यापन करने के लिए क्या-क्या करना पड़ता था?
उत्तर― मछली कारखाने में मछली छाँटने का काम, सब्जी मंडी में सामान की थैलियाँ उठाना और रेलवे स्टेशन से खाली बोतलें ढूँढ़कर बेचने इत्यादि काम सीडिया को अपने परिवार का जीवन-यापन के लिए करना पड़ता था।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्र. 23-26)

प्रश्न 23. झूम खेती के बारे में लिखिए।
उत्तर― झूम खेती का तरीका निराला होता है। एक फसल कटने के बाद कुछ साल तक उसमें खेती नहीं करते। इस जगह जो बाँस या पौधे उग आते हैं, उन्हें जला दिया जाता है। इसमें जमीन को जोता नहीं जाता। पौधों की राख में बीज हल्के से हिलाकर छिड़क देते हैं। अनचाही घास और पौधों को उखाड़ते नहीं हैं, उन्हें गिराकर वहीं छोड़ देते हैं जिससे जमीन और उपजाऊ होती है। एक ही खेत में अलग-अलग तरह के बीज जैसे- मकई, सब्जियाँ, मिर्च और चावल बोए जाते हैं।

प्रश्न 24. अगर डॉ. बोमोंट की जगह तुम होते तो पेट के रहस्य जानने के लिए क्या-क्या प्रयोग करते ? उन प्रयोगों को लिखिए।
उत्तर― अगर डॉ. बोमोंट की जगह हम होते तो पेट के रहस्य जानने के लिए विभिन्न तरह के भोजन जो हम दिन भर में खाते हैं, उन भोजन के पचने का समय नोट करते और जो भोजन जल्दी पचता उसे बुजुर्गों को खाने की सलाह देते तथा जो भोजन देर से पचता है उसे खूब चबा-चबाकर खाते।

प्रश्न 25. क्या समाज में लोगों द्वारा किए जाने वाले सभी कामों को एक ही तरह से देखा जाता है? अगर नहीं, तो क्यों? क्या बदलाव होना जरूरी है?
उत्तर― जी नहीं, समाज में लोगों द्वारा सभी कामों को एक ही तरह से नहीं देखा जाता क्योंकि उनकी सोच आज भी पुरानी है। आज भी टॉयलेट, सीवर आदि साफ करने वालों को लोग छोटा आदमी समझते हैं परन्तु ऐसा नहीं होना चाहिए। समाज के सभी वर्गों को एक समान समझना चाहिए, शिक्षा के माध्यम से सभी में समानता लायी जा सकती है, सभी के लिए शिक्षा अनिवार्य कर देनी चाहिए तभी समाज में एक अच्छा बदलाव आयेगा।

प्रश्न 26. खेड़ी गाँव के लोगों को सिन्दूरी गाँव में आने पर किन-किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा?
उत्तर― खेड़ी गाँव के लोगों को सिन्दूरी गाँव में आने पर निम्नलिखित कठिनाइयों का सामना करना पड़ा?
(1) खेड़ी गाँव के लोगों को एक कमरे का टीन शेड वाला घर मिला जो गर्मी में बहुत तपता था।
(2) अनाज महँगा मिलता था तथा सभी वस्तुएँ पैसों से खरीदनी पड़ती थीं।
(3) अस्पतालों में बहुत भीड़-भाड़ रहती थी और वहाँ दवाई भी नहीं मिलती थीं।
(4) विद्यालय के शिक्षक खेड़ी गाँव के बच्चों पर ध्यान नहीं देते थे।
(5) सिन्दूरी गाँव के लोग खेड़ी गाँव के लोगों को 'बिन बुलाए मेहमान' कहकर मजाक उड़ाते थे।

वार्षिक परीक्षा तैयारी– ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल हल प्रश्नपत्र एवं महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
1. पर्यावरण अध्ययन ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्नपत्र (हल सहित) वार्षिक परीक्षा 2024
2 पर्यावरण अध्ययन ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्नपत्र (हल सहित) वार्षिक परीक्षा 2024
3. ब्लूप्रिंट आधारित हल मॉडल प्रश्न पत्र पर्यावरण अध्ययन कक्षा 5 वीं वार्षिक परीक्षा 2024
4. पर्यावरण अध्ययन ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्नपत्र (हल सहित) वार्षिक परीक्षा 2024
5. 60 परीक्षापयोगी लघुत्तरीय प्रश्न कक्षा 5वीं विषय - पर्यावरण वार्षिक परीक्षा 2024
6. पर्यावरण मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
7. हल अभ्यास प्रश्नपत्र पर्यावरण अध्ययन Class 5th Exam Year 2024
8. हल अभ्यास प्रश्नपत्र पर्यावरण अध्ययन कक्षा 5 Exam Year 2024

वार्षिक परीक्षा तैयारी हेतु– विषय - हिन्दी के ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल (हल सहित) प्रश्नपत्र एवं महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
1. मॉडल अभ्यास प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा 2024 विषय हिंदी
2. ब्लूप्रिंट आधारित हल मॉडल प्रश्न पत्र हिन्दी (भाषा भारती) कक्षा 5 वीं वार्षिक परीक्षा 2024
3. वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 कक्षा 5 वी हिन्दी विशिष्ट का प्रश्न पत्र (हल सहित)
4. मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय हिन्दी विशिष्ठ कक्षा पांचवी
5. व्याकरण आधारित 40 प्रश्न- अति लघुत्तरीय एवं लघुत्तरीय परीक्षापयोगी (कक्षा 5वीं विषय हिन्दी) वार्षिक परीक्षा 2024
6. 50 लघुत्तरीय प्रश्न हिन्दी विशिष्ट कक्षा 5
7. स्वतन्त्र अभिव्यक्ति वाले प्रश्न- वार्षिक परीक्षा 2024 कक्षा 5 हिन्दी विशिष्ट के 15 महत्वपूर्ण प्रश्न

वार्षिक परीक्षा तैयारी हेतु विषय गणित के ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल (हल सहित) प्रश्नपत्र एवं महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
1. गणित Class 5th ब्लूप्रिंट आधारित हल प्रश्नपत्र
2. [1] मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय गणित कक्षा पांचवी
3. [2] मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय गणित कक्षा पांचवी
4. लघुत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय हल प्रश्न (वार्षिक परीक्षा 2024 हेतु गणित 5th सलेक्टेड अभ्यास प्रश्न)

वार्षिक परीक्षा तैयारी– विषय English ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल हल प्रश्नपत्र एवं महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
1. English Class 5th Blueprint based Solved Model Question Paper Annual Exam 2024
2. English class 5th Solved Model Question Paper (Blueprint based) Annual Exam 2024
3. Blueprint based Solved Model Question Paper English Class 5th Annual Exam 2024
4. Subject English Model Practice Question Paper Annual Exam 2024
5. (1) 40 अंग्रेजी जनरल वैकल्पिक प्रश्न
6. (2) 40 अंग्रेजी जनरल वैकल्पिक प्रश्न
7. 5th English General Short Answer Questions
8. [1] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
9. [2] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

हल अभ्यास प्रश्नपत्र पर्यावरण अध्ययन Class 5th | Exam Year 2024 Blueprint Based Solved Question Paper Environmental Study

इस भाग में वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी के लिए कक्षा पांचवी के पर्यावरण अध्ययन विषय का ब्लूप्रिंट आधारित हल प्रश्नपत्र यहाँ दिया गया है।

Read more

Blueprint Based Solved Question Paper Environmental Study | हल अभ्यास प्रश्नपत्र पर्यावरण अध्ययन Class 5th Exam Year 2024

इस भाग में पर्यावरण अध्ययन कक्षा 5 वीं का मॉडल प्रश्न पत्र (ब्लूप्रिंट आधारित) अभ्यास हेतु हल सहित यहाँ दिया गया है।

Read more

कक्षा 5वीं परीक्षा 2024 ब्लूप्रिंट आधारित माॅडल प्रश्न पत्र विषय पर्यावरण अध्ययन | Environmental Studies 5th Exam 2024 Blueprint Based Model Question Paper

इस भाग में कक्षा 5वीं की वार्षिक परीक्षा की तैयारी हेतु विषय पर्यावरण अध्ययन का मॉडल प्रश्न पत्र जो कि ब्लूप्रिंट आधारित है और यहां हल करके दिया गया है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe