An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



Blueprint Based Solved Question Paper Environmental Study | हल अभ्यास प्रश्नपत्र पर्यावरण अध्ययन Class 5th Exam Year 2024

बहु-विकल्पीय प्रश्न (प्र. 1-5)

प्रश्न 1. इनमें से क्या खाने पर पेट में अम्लीयता बढ़ती है और खाना न पचने की परेशानी होती है ?
(A) उबला खाना खाने से,
(B) मीठा खाना खाने से,
(C) तला-भुना मसालेदार खाना खाने से,
(D) सादा खाने से।
उत्तर― (C) तला-भुना मसालेदार खाना खाने से।

प्रश्न 2. स्टील की प्लेट और स्टील की चम्मच पानी में तैरेंगी या डूबेंगी-
(A) दोनों तैरेंगी,
(B) दोनों डूब जायेंगी,
(C) प्लेट डूब जायेगी, चम्मच तैरेगी,
(D) प्लेट तैरेगी, चम्मच डूब जायेगी।
उत्तर― (D) प्लेट तैरेगी, चम्मच डूब जायेगी।

प्रश्न 3. अन्तरिक्ष से पृथ्वी कैसी दिखाई देती है ?
(A) गेंद की तरह,
(B) सिक्के की तरह,
(C) ग्लोब की तरह,
(D) गुब्बारे की तरह।
उत्तर― (C) ग्लोब की तरह,

प्रश्न 4. जल वाष्प पानी की बूँदों में बदल जाएगी-
(A) चिकनी सतह मिलने पर,
(B) खुरदरी जगह मिलने पर,
(C) गर्म जगह मिलने पर,
(D) ठंडी जगह मिलने पर।
उत्तर― (D) ठंडी जगह मिलने पर।

प्रश्न 5. 'थ्रेशर' का खेती में क्या उपयोग होता है?
(A) कटी हुई फसल से अनाज को अलग करना,
(B) जमीन में गड्ढे कर क्यारी बनाना,
(C) सिंचाई करना,
(D) जमीन से खरपतवार निकालना ।
उत्तर― (A) कटी हुई फसल से अनाज को अलग करना

रिक्त स्थानों की पूर्ति (प्र. 6-10)

प्रश्न 6. सामान के पैकेट पर मूल्य, वजन और तारीख आदि देखने को मिलती है।
प्रश्न 7. माइक्रोस्कोप से देखने पर वस्तु हजार गुना बड़ी दिखती है।
प्रश्न 8. ध्वनि प्रदूषण का एक कारण बढ़ता ट्रैफिक है।
प्रश्न 9. महात्मा गाँधीजी ने सर्वप्रथम छुआछूत का अन्त करने की बात कही।
प्रश्न 10. कुडुक समाज एक आदिवासी समाज है।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 11-16)

प्रश्न .11 साँप के बाहरी कान नहीं होते फिर वह कैसे सुन पाता है?
उत्तर― साँप जमीन पर होने वाले कम्पन को सुन सकता है। इसलिए वह बाहरी कान न होते हुये भी सुन पाता है।

प्रश्न 12. हवा से उड़कर बिखरने वाले बीज कैसे होते हैं ?
उत्तर― हवा से उड़कर बिखरने वाले बीज काफी हल्के होते हैं तथा उनमें कुछ ऐसी रचनाएँ होती हैं जो उन्हें उड़ने में सहायता करती हैं। उन्हें घुमक्कड़ बीज होते हैं।

प्रश्न 13. नदी पार करने में क्या-क्या जोखिम हो सकते हैं ?
उत्तर― नदी पार करने में डूबने या फिसलकर बहने के जोखिम हो सकते हैं।

प्रश्न 14. तोप का इस्तेमाल किस बादशाह ने किया था ?
उत्तर― तोप का इस्तेमाल औरंगजेब ने किया था।

प्रश्न 15. किन्हीं तीन प्राकृतिक आपदाओं के नाम लिखिए।
उत्तर― भूकम्प, बाढ़ तथा सूखा इत्यादि प्राकृतिक आपदाएँ हैं।

प्रश्न 16. खेड़ी गाँव को नदी किनारे से क्यों हटाया गया ?
उत्तर― नदी पर बाँध बनाने के लिए खेड़ी गाँव को नदी किनारे से हटाया गया।

लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 17-22)

प्रश्न 17. साँप के काटने से उसका जहर व्यक्ति के शरीर में चला जाता है, इस जहर के असर को खत्म करने वाली दवाई (सीरम) कैसे बनाई जाती है ?
उत्तर― साँप के काटने से जहर व्यक्ति के शरीर में चला जाता है, इस जहर के असर को खत्म करने वाली दवाई (सीरम) साँप के जहर से ही बनाई जाती है।

प्रश्न 18. "तरुण भारत संघ" नामक संस्था ने दड़की माई की मदद कैसे की ?
उत्तर― "तरुण भारत संघ" नामक संस्था ने तालाब बनाकर दड़की माई की मदद की।

प्रश्न 19. लकड़हारा बार-बार अपने हाथों में फेंक क्यों मार रहा था ?
उत्तर― लकड़‌हारा अपने हाथों में फूँक इसलिए मार रहा था या क्योंकि फूंक मारकर वह अपने ट हाथों को थोड़ा गर्म करना चाहता था।

प्रश्न 20. अन्तरिक्ष में यदि पानी की बोतल खुल जाए और पानी गिर जाये तो पानी का क्या होगा?
उत्तर― अन्तरिक्ष में पानी बुलबुलों की तरह इधर-उधर उड़ता फिरता है।

प्रश्न 21. सूर्यमणि के तोरांग केन्द्र में क्या-क्या सिखाया जाता है ?
उत्तर― सूर्यमणि के तोरांग केन्द्र में उनके गीत-गाने, उनके पहनावे, जड़ी बूटियों की जानकारी, कुडुक भाषा इत्यादि सिखाया जाता है।

प्रश्न 22. मेंडल ने मटर के पौधों के अध्ययन में अगली पीढ़ी के बीज के बारे क्या पाया ?
उत्तर― मेंडल ने मटर के पौधों के अध्ययन में अगली पीढ़ी के बीज के बारे में पाया कि मटर के पौधों में कुछ गुण ऐसे होते हैं जो जोड़ियों में आते हैं, जैसे-बीज का चिकना या खुरदुरा होना, पीला या हरा होना। और पौधे के तने का लम्बा या नाटा होना पर चिकने बीज वाले और खुरदरे बीज वाले पौधों के बच्चे यानि अगली पीढ़ी के पौधों में भी बीज या तो चिकने या खुरदरे होते हैं।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्र. 23-26)

प्रश्न 23. पेट के पाचक रस को बाहर निकालकर उसमें खाने की कोई चीज डाल दी जाए तो उस चीज का क्या होगा ? विस्तारपूर्वक लिखिए।
उत्तर― पेट के पाचक रस को बाहर निकालकर उसमें खाने की कोई चीज डाल दी जाए तो वह धीरे-धीरे घुल जाएगी क्योंकि पाचक रस 'एसिड' (अम्ल) की तरह होता है, वह खाने की वस्तु को सरल रूप में बदल देता है।

प्रश्न 24. पाँच उपाय बताइए जिनसे आप पेट्रोल, डीजल की बचत कर सकते हैं ?
उत्तर―पेट्रोल डीजल की बचत के उपाय-
(1) निजी वाहनों का कम-से-कम उपयोग करना चाहिए तथा सार्वजनिक वाहनों का प्रयोग करें।
(2) लाल बत्ती के समय वाहन का इंजन बन्द करें।
(3) बैटरी युक्त वाहनों का प्रयोग करें।
(4) वाहन की समय-समय पर जाँच करायें।
(5) वाहनों के टायर में हवा का दबाव सही रखें।

प्रश्न 25. पुराने समय में फसलों के दाने कैसे निकाले जाते थे और अब कैसे निकाले जाते हैं ? लिखिए।
उत्तर― पुराने समय में फसलों के दाने ओखली में मूसली से कूटकर अथवा बैलों द्वारा दाँय चलाकर निकाले जाते थे परन्तु अब बड़ी मशीन 'थ्रेशर' से निकाले जाते हैं।

प्रश्न 26. गुजरात "भुज" में भूकम्प कब आया था ? आप गुजरात से आए भूकम्प के बारे में क्या जानते हैं ?
उत्तर― 26 जनवरी, 2001 में गुजरात 'भुज' में भूकम्प आया था। भूकम्प में हजारों लोग मारे गये और कई लोग घायल हो गये। बचाव एवं राहत कार्यों के लिए सेना के जवानों को बुलाया गया। चारों ओर लोग डरे हुये थे। राहत कार्य के लिए देश और विदेश से हर तरह की सहायता से आश्वासन मिल रहे थे।

वार्षिक परीक्षा तैयारी– ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल हल प्रश्नपत्र एवं महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
1. पर्यावरण अध्ययन ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्नपत्र (हल सहित) वार्षिक परीक्षा 2024
2 पर्यावरण अध्ययन ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्नपत्र (हल सहित) वार्षिक परीक्षा 2024
3. ब्लूप्रिंट आधारित हल मॉडल प्रश्न पत्र पर्यावरण अध्ययन कक्षा 5 वीं वार्षिक परीक्षा 2024
4. पर्यावरण अध्ययन ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्नपत्र (हल सहित) वार्षिक परीक्षा 2024
5. 60 परीक्षापयोगी लघुत्तरीय प्रश्न कक्षा 5वीं विषय - पर्यावरण वार्षिक परीक्षा 2024
6. पर्यावरण मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th

वार्षिक परीक्षा तैयारी हेतु– विषय - हिन्दी के ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल (हल सहित) प्रश्नपत्र एवं महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
1. मॉडल अभ्यास प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा 2024 विषय हिंदी
2. ब्लूप्रिंट आधारित हल मॉडल प्रश्न पत्र हिन्दी (भाषा भारती) कक्षा 5 वीं वार्षिक परीक्षा 2024
3. वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 कक्षा 5 वी हिन्दी विशिष्ट का प्रश्न पत्र (हल सहित)
4. मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय हिन्दी विशिष्ठ कक्षा पांचवी
5. व्याकरण आधारित 40 प्रश्न- अति लघुत्तरीय एवं लघुत्तरीय परीक्षापयोगी (कक्षा 5वीं विषय हिन्दी) वार्षिक परीक्षा 2024
6. 50 लघुत्तरीय प्रश्न हिन्दी विशिष्ट कक्षा 5
7. स्वतन्त्र अभिव्यक्ति वाले प्रश्न- वार्षिक परीक्षा 2024 कक्षा 5 हिन्दी विशिष्ट के 15 महत्वपूर्ण प्रश्न

वार्षिक परीक्षा तैयारी हेतु विषय गणित के ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल (हल सहित) प्रश्नपत्र एवं महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
1. गणित Class 5th ब्लूप्रिंट आधारित हल प्रश्नपत्र
2. [1] मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय गणित कक्षा पांचवी
3. [2] मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय गणित कक्षा पांचवी
4. लघुत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय हल प्रश्न (वार्षिक परीक्षा 2024 हेतु गणित 5th सलेक्टेड अभ्यास प्रश्न)

वार्षिक परीक्षा तैयारी– विषय English ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल हल प्रश्नपत्र एवं महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
1. English Class 5th Blueprint based Solved Model Question Paper Annual Exam 2024
2. English class 5th Solved Model Question Paper (Blueprint based) Annual Exam 2024
3. Blueprint based Solved Model Question Paper English Class 5th Annual Exam 2024
4. Subject English Model Practice Question Paper Annual Exam 2024
5. (1) 40 अंग्रेजी जनरल वैकल्पिक प्रश्न
6. (2) 40 अंग्रेजी जनरल वैकल्पिक प्रश्न
7. 5th English General Short Answer Questions
8. [1] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
9. [2] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

हल अभ्यास प्रश्नपत्र पर्यावरण अध्ययन Class 5th | Exam Year 2024 Blueprint Based Solved Question Paper Environmental Study

इस भाग में वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी के लिए कक्षा पांचवी के पर्यावरण अध्ययन विषय का ब्लूप्रिंट आधारित हल प्रश्नपत्र यहाँ दिया गया है।

Read more

Blueprint Based Solved Question Paper Environmental Study | हल अभ्यास प्रश्नपत्र पर्यावरण अध्ययन Class 5th Exam Year 2024

इस भाग में पर्यावरण अध्ययन कक्षा 5 वीं का मॉडल प्रश्न पत्र (ब्लूप्रिंट आधारित) अभ्यास हेतु हल सहित यहाँ दिया गया है।

Read more

कक्षा 5वीं परीक्षा 2024 ब्लूप्रिंट आधारित माॅडल प्रश्न पत्र विषय पर्यावरण अध्ययन | Environmental Studies 5th Exam 2024 Blueprint Based Model Question Paper

इस भाग में कक्षा 5वीं की वार्षिक परीक्षा की तैयारी हेतु विषय पर्यावरण अध्ययन का मॉडल प्रश्न पत्र जो कि ब्लूप्रिंट आधारित है और यहां हल करके दिया गया है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe