An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



Solved Question Paper Class 5th Environmental Study | पर्यावरण अध्ययन ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्नपत्र (हल सहित) वार्षिक परीक्षा 2024

बहु-विकल्पीय प्रश्न (प्र. 1-5)

प्रश्न 1. कान्हा राष्ट्रीय उद्यान स्थित है-
(A) उमरिया
(B) पचमढ़ी
(C) शिवपुरी
(D) मंडला
उत्तर― (D) मंडला

प्रश्न 2. खो-खो की टीम में खिलाड़ियों की संख्या होती है-
(A) 7
(B) 11
(C) 12
(D) 9
उत्तर― (C) 12

प्रश्न 3. चांगपा लोग पश्मीना ऊन के लिए किस जानवर को पालते हैं?
(A) ऊँट
(B) घोड़ा
(C) बकरियाँ
(D) याक
उत्तर― (C) बकरियाँ

प्रश्न 4. नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउन्टेनियरिंग है-
(A) उत्तरकाशी में।
(B) देहरादून में।
(C) नेपाल में।
(D) शिलांग में।
उत्तर― (A) उत्तरकाशी में।

प्रश्न 5. अलबरूनी कौन था?
(A) इतिहासकार
(B) चिकित्सक
(C) शासक
(D) वैज्ञानिक
उत्तर― (A) इतिहासकार

रिक्त स्थानों की पूर्ति (प्र. 6-10)

प्रश्न 6. जानवरों में भी देखने, सुनने, सूँघने और महसूस करने की शक्ति होती है।
प्रश्न 7. ग्लूकोज शुगर के रूप में हमारे शरीर को ताकत देता है।
प्रश्न 8. नमक का कानून गाँधीजी ने दांडी यात्रा में तोड़ा।
प्रश्न 9. सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में सबसे लम्बे समय तक रहने वाली महिला हैं।
प्रश्न 10. डॉ. जाकिर हुसैन हमारे देश के पूर्व राष्ट्रपति थे।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 11-16)

प्रश्न .11 कुत्तों के सूँघने की शक्ति का प्रयोग कहाँ किया जा सकता है?
उत्तर― कुत्तों के सूँघने की शक्ति का प्रयोग पुलिस द्वारा अपराधियों को ढूँढ़ने, बम विस्फोटक का पता लगाने, चोरी के माल का पता लगाने इत्यादि में किया जा सकता है।

प्रश्न 12. घरों में अधिकांशतः कौन-कौन से अचार बनाये जाते हैं?
उत्तर― घरों में अधिकांशत: नींबू, आँवला, मिर्ची, आम इत्यादि के अचार बनाये जाते हैं।

प्रश्न 13. पौधों को बढ़ने के लिए किसकी जरूरत होती है?
उत्तर― पौधों को बढ़ने के लिए हवा, मिट्टी, सूर्य का प्रकाश और पानी की जरूरत होती है।

प्रश्न 14. किले में बुर्ज क्यों बनाये जाते थे?
उत्तर― किले की सुरक्षा व चारों तरफ नजर रखने के लिए बुर्ज बनाये जाते थे।

प्रश्न 15. तुम्हारे परिवार के किसी सदस्य से तुम्हारा चेहरा या कुछ और मिलता है?
उत्तर― मेरा चेहरा माँ के जैसा है। मेरी नाक दीदी के जैसी तथा बाल भाई की तरह हैं।

प्रश्न 16. लोहड़ी का त्यौहार किस मौसम में मनाया जाता है?
उत्तर― लोहड़ी का त्यौहार सर्दियों के मौसम में मनाया जाता है।

लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 17-22)

प्रश्न 17. जब बिजली चली जाती है तब हमें मच्छर बहुत परेशान करते हैं, मच्छरों को अँधेरे में भी होने का अहसास कैसे होता है?
उत्तर― मच्छर हमारे शरीर की गन्ध, खासकर पैरों के तलवे और शरीर की गर्मी से हमें ढूँढ़ लेते हैं। इसलिए बिजली चले जाने पर अँधेरे में भी वह हमें परेशान कर पाते हैं।

प्रश्न 18. यदि आपको शक्कर को पानी में शीघ्रता से घोलना हो तो क्या करोगे?
उत्तर― (1) शक्कर को पानी में शीघ्रता से घोलने के लिए पानी को थोड़ा गर्म करेंगे।
(2) शक्कर घोलते समय पानी को लगातार हिलायेंगे।

प्रश्न 19. अन्तरिक्ष में यदि पानी की बोतल खुल जाए और पानी गिर जाये तो पानी का क्या होगा?
उत्तर― अन्तरिक्ष में पानी बुलबुलों की तरह इधर-उधर उड़ता फिरता है।

प्रश्न 20. पश्मीना शॉल की दो विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर― पश्मीना शॉल की विशेषताएँ-
(1) पश्मीना शॉल अत्यन्त मुलायम होती है।
(2) पश्मीना शॉल बहुत गर्म व पतली होती है जो इसे ठण्डे तापमान के लिए आदर्श वस्त्र बनाती है।

प्रश्न 21. सफाई करने वालों को किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ता होगा? सोचकर लिखिए।
उत्तर― सफाई करने वालों का दुर्गन्ध सहन करनी पड़ती है। गन्दगी के कारण उन्हें सिरदर्द, उल्टी तथा अन्य बीमारी भी हो जाती हैं।

प्रश्न 22. खेती से सम्बन्धित कार्यों को छाँटकर क्रम से लिखिए - सिंचाई करना, जमीन जोतना, घर बनाना, बुआई करना, फसल काटना, भोजन बनाना, छपाई करना, धुलाई करना।
उत्तर― (i) जमीन जोतना, (ii) बुआई करना, (iii) सिंचाई करना, (iv) फसल काटना।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्र. 23-26)

प्रश्न 23. सरकार ने कानून बना दिया है कि न तो कोई जंगली जानवरों को पकड़ सकता है और न ही उन्हें अपने पास रख सकता है। तुम्हें क्या लगता है- क्या यह कानून सही है या नहीं? अपने उत्तर का कारण बताओ और लिखो।
उत्तर― सरकार का यह कानून एकदम सही है क्योंकि प्रत्येक प्राणी को जीने का अधिकार है। मनुष्य अपनी रोजी-रोटी के लिए जानवरों को पालते हैं, उनकी देखभाल भी अच्छे से करते हैं परन्तु जानवरों को प्राकृतिक वातावरण में रहना अच्छा लगता है। वे जंगल के अलावा कहीं और खुश नहीं रह सकते। जानवरों को मनुष्य करतब सिखाने के लिए ट्रेनिंग के दौरान कई यातनाएँ भी देते हैं जो कि गलत है। शिकारी तो जानवरों की खाल, सींग, दाँत आदि के लिए इनका शिकार करते हैं। सरकार द्वारा कानून बनाने से मनुष्य की इन गतिविधियों पर रोक लगी है। वन्य प्राणियों के हित के लिए यह कानून बहुत आवश्यक है।

प्रश्न 24. सुनीता विलियम्स बताती हैं कि अन्तरिक्ष में रहना बहुत ही मजेदार था परन्तु मुश्किल भी। अन्तरिक्ष की कोई पाँच ऐसी बातें लिखिए जो पृथ्वी पर हमारे अनुभवों से अलग हों।
उत्तर― सुनीता विलियम्स बताती हैं-
(1) एक जगह टिककर न बैठ पाना।
(2) हाथ-मुँह धोने के लिए बुलबुलों को पकड़कर कपड़ा गीला कर हाथ-मुँह साफ करना।
(3) उड़ते हुए खाना-खाना।
(4) बालों को कंघी करने की जरूरत नहीं पड़ती, बाल हमेशा खड़े रहते हैं।
(5) चल न पाना, हर समय तैरते रहना।

प्रश्न 25. अंदाज़ा लगाओ कि बकरवाल और चांगपा लोगों की जिन्दगी में कौन-सी बातें मिलती-जुलती हो सकती हैं ? और क्या फर्क है?
उत्तर― बकरवाल और चांगपा दोनों पहाड़ों पर रहते हैं। यह दोनों ही अपने जीवन-यापन के लिये जानवरों पर निर्भर हैं, किन्तु दोनों में फर्क यह है कि चांगपा के लोग 5000 मीटर की ऊँचाई पर रहते हैं, जबकि बकरवाल के लोग इतनी ऊँचाई पर नहीं रहते। बकरवाल के लोगों के घर एक जगह पर स्थित होते हैं लेकिन चांगपा के लोग घरों में न रहकर टेंटों में रहते हैं।

प्रश्न 26. कई दिनों तक यदि घर और उसके आस-पास सफाई नहीं की जाए तो किस-किस तरह की परेशानियाँ आ सकती हैं?
उत्तर― कई दिनों तक सफाई न की जाए तो हमारे घर और आस-पास गन्दगी फैल जाएगी। गन्दगी व कमरे के कारण मच्छर, मक्खी तथा अन्य कीड़े उत्पन्न हो जायेंगे। कई बीमारियाँ फैल जायेंगी जिसके कारण हमारा जीना मुश्किल हो जायेगा।

वार्षिक परीक्षा तैयारी– हल प्रश्नपत्र एवं महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
1. पर्यावरण अध्ययन ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्नपत्र (हल सहित) वार्षिक परीक्षा 2024
2. लघुत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय हल प्रश्न (वार्षिक परीक्षा 2024 हेतु गणित 5th सलेक्टेड अभ्यास प्रश्न)
3. व्याकरण आधारित 40 प्रश्न- अति लघुत्तरीय एवं लघुत्तरीय परीक्षापयोगी (कक्षा 5वीं विषय हिन्दी) वार्षिक परीक्षा 2024
4. 60 परीक्षापयोगी लघुत्तरीय प्रश्न कक्षा 5वीं विषय - पर्यावरण वार्षिक परीक्षा 2024
5. Subject English Model Practice Question Paper Annual Exam 2024
6. मॉडल अभ्यास प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा 2024 विषय हिंदी
7. 50 लघुत्तरीय प्रश्न हिन्दी विशिष्ट कक्षा 5
8. वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 कक्षा 5 वी हिन्दी विशिष्ट का प्रश्न पत्र (हल सहित)
9. मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय हिन्दी विशिष्ठ कक्षा पांचवी
10. [1] मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय गणित कक्षा पांचवी
11. [2] मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय गणित कक्षा पांचवी
12. [1] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
13. [2] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
14. पर्यावरण मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th

वैकल्पिक प्रश्न वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23
1. (1) 40 अंग्रेजी जनरल वैकल्पिक प्रश्न
2. (2) 40 अंग्रेजी जनरल वैकल्पिक प्रश्न
3. 5th English General Short Answer Questions
4. स्वतन्त्र अभिव्यक्ति वाले प्रश्न- वार्षिक परीक्षा 2024 कक्षा 5 हिन्दी विशिष्ट के 15 महत्वपूर्ण प्रश्न

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

हल अभ्यास प्रश्नपत्र पर्यावरण अध्ययन Class 5th | Exam Year 2024 Blueprint Based Solved Question Paper Environmental Study

इस भाग में वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी के लिए कक्षा पांचवी के पर्यावरण अध्ययन विषय का ब्लूप्रिंट आधारित हल प्रश्नपत्र यहाँ दिया गया है।

Read more

Blueprint Based Solved Question Paper Environmental Study | हल अभ्यास प्रश्नपत्र पर्यावरण अध्ययन Class 5th Exam Year 2024

इस भाग में पर्यावरण अध्ययन कक्षा 5 वीं का मॉडल प्रश्न पत्र (ब्लूप्रिंट आधारित) अभ्यास हेतु हल सहित यहाँ दिया गया है।

Read more

कक्षा 5वीं परीक्षा 2024 ब्लूप्रिंट आधारित माॅडल प्रश्न पत्र विषय पर्यावरण अध्ययन | Environmental Studies 5th Exam 2024 Blueprint Based Model Question Paper

इस भाग में कक्षा 5वीं की वार्षिक परीक्षा की तैयारी हेतु विषय पर्यावरण अध्ययन का मॉडल प्रश्न पत्र जो कि ब्लूप्रिंट आधारित है और यहां हल करके दिया गया है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe