An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



Science Class 6th Solved Practice Question Paper Annual Exam 2023 || कक्षा 6 वीं अभ्यास प्रश्न पत्र विषय - विज्ञान (हल सहित)

वैकल्पिक प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 1 से 10)

प्रश्न 1. निम्नलिखित में से किस भोज्य पदार्थ के सेवन से आहारी रेशे प्राप्त होते हैं?
(अ) दालें एवं ताजे फल
(ब) दूध और अण्डा
(स) घी और मक्खन
(द) आलू और चावल
उत्तर– दालें एवं ताजे फल।

प्रश्न 2. निम्नलिखित में से कौन सा संश्लिष्ट तन्तु है?
(अ) नायलॉन
(ब) पॉलिएस्टर
(स) उपरोक्त दोनों
(द) दोनों नहीं
उत्तर– उपरोक्त दोनों।

प्रश्न 3. निम्नलिखित में से किस पदार्थ से गिलास को बनाया जा सकता है?
(अ) चमड़ा
(ब) काँच
(स) कागज
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– काँच।

प्रश्न 4. अस्थियों की सन्धियाँ शरीर को ........ में सहायता करती हैं।
(अ) स्थिर रखने
(ब) श्वसन करने
(स) गति करने
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– गति करने।

प्रश्न 5. एक मीटर में ............. सेन्टीमीटर होते हैं।
(अ) 0
(ब) 50
(स) 70
(द) 100
उत्तर– 100

प्रश्न 6. कागज एक .............. पदार्थ है।
(अ) चुम्बकीय
(ब) अचुम्बकीय
(स) लौहचुम्बकीय
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– अचुम्बकीय।

प्रश्न 7. एक विद्युत सेल ........... में टर्मिनल होते हैं।
(अ) एक
(ब) दो
(स) तीन
(द) चार
उत्तर– दो।

प्रश्न 8. किसी एक कपड़े पर दूध को उड़ेलते हैं, तो मलाई उस पर रह जाती है। पृथक्करण की यह प्रक्रिया .............. कहलाती है।
(अ) छालन
(ब) वाष्पन
(स) निस्तारण
(द) निस्यन्दन
उत्तर– निस्यन्दन।

प्रश्न 9. इनमें से कौन सा चमकदार पदार्थ है?
(अ) काँच की प्याली
(ब) प्लास्टिक का खिलौना
(स) स्टील की चम्मच
(द) उपरोक्त सभी
उत्तर– उपरोक्त सभी।

प्रश्न 10. 9 किलोमीटर = .............. मीटर
(अ) 90
(ब) 900
(स) 9000
(द) 90000
उत्तर– 9000

लघुत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 11 से 20)

प्रश्न 11. हमारे भोजन के मुख्य पोषक तत्वों के नाम लिखिए।
उत्तर– भोजन के मुख्य पोषक निम्नलिखित तत्व हैं–
कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन, खनिज लवण एवं जल।

प्रश्न 12. अनाज के भारी बीजों से भूसे को किस विधि द्वारा अलग किया जाता है?
उत्तर– अनाज के भारी बीजों से भूसे को निष्पावन अथवा उड़ावनी विधि द्वारा अलग किया जाता है।

प्रश्न 13. क्या आप अपने घर के आस-पास ऐसे पौधे को जानते हैं, जिसका तना लम्बा परन्तु दुर्बल हो। इसका नाम लिखिए। आप इसे किस वर्ग में रखेंगे?
उत्तर– हाँ, हमने अंगूर के पौधे को देखा है। अंगूर की बेल का तना लम्बा और दुर्बल होता है। इसे हम आरोही वर्ग में रखेंगे।

प्रश्न 14. वर्तुल गति क्या होती है?
उत्तर– ऐसी गति जिसमें कोई वस्तु इस प्रकार गति करती है कि उस वस्तु की किसी नियत बिन्दु से दूरी समान रहती है, वर्तुल गति कहलाती है।

प्रश्न 15. पारदर्शी वस्तुओं के कुछ उदाहरण लिखिए।
उत्तर– प्रमुख पारदर्शी वस्तुएँ निम्नलिखित हैं–
वायु, जल, समतल काँच की शीट आदि।

प्रश्न 16. चुम्बक एवं चुम्बकत्व से आप क्या समझते हैं?
उत्तर– मैग्नेटाइट की तरह कुछ पदार्थ लोहे जैसी वस्तुओं को आकर्षित करते हैं। ऐसे पदार्थों को चुम्बक कहते हैं तथा इस गुण को चुम्बकत्व कहते हैं।

प्रश्न 17. यदि किसी विद्युत् परिपथ में सुरक्षा पिन की जगह यदि रबड़ लगा दें, तो क्या बल्ब दीप्तिमान होगा?
उत्तर– सुरक्षा पिन की जगह रबड़ लगाने से बल्ब दीप्तिमान नहीं होगा। रबड़ विद्युत् रोधक है। इसके लगाने से विद्युत् परिपथ पूर्ण नहीं होगा।

प्रश्न 18. उत्तरी ध्रुव एवं दक्षिणी ध्रुव क्या होते हैं?
उत्तर– उत्तर दिशा की ओर रहने वाले ध्रुव को उत्तरी ध्रुव तथा दक्षिण दिशा की ओर रहने वाले ध्रुव को दक्षिणी ध्रुव कहते हैं।

प्रश्न 19. मापन क्या है?
उत्तर– किसी वस्तु की लम्बाई, चौड़ाई, द्रव्यमान का नापना या तोलना मापन कहलाता है।

प्रश्न 20. बुनाई की प्रक्रिया से क्या तात्पर्य है?
उत्तर– तागों के दो सेटों को आपस में व्यवस्थित करके वस्त्र बनाने की प्रक्रिया को बुनाई कहते हैं।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 21 से 24)

प्रश्न 21. सजीवों के विशिष्ट लक्षण सूचीबद्ध कीजिए।
उत्तर– सजीवों में निम्नलिखित लक्षण पाए जाते हैं–
1. सजीवों में वृद्धि होती है।
2. सभी सजीव कोशिकाओं के बने होते हैं।
3. सजीव श्वसन करते हैं।
4. सजीवों में पोषण होता है।
5. सजीवों में उद्दीपन होता है।
6. सजीव गति करते हैं।
7. सजीवों में अपशिष्ट पदार्थों का उत्सर्जन होता है।
8. सजीवों में प्रजनन होता है।
9. सजीवों का एक निश्चित जीवन काल होता है, अर्थात् इनकी मृत्यु तय है।

प्रश्न 22. राधा के घर तथा उसके स्कूल के बीच की दूरी 3250 मीटर है। इस दूरी को किलोमीटर में व्यक्त कीजिए।
उत्तर– राधा के घर तथा स्कूल के बीच की दूरी = 3250 मीटर
1 किलोमीटर = 1000 मीटर
दूरी = 3250/1000 किलोमीटर
= 3.250 किलोमीटर
अतः राधा के घर से उसके स्कूल की दूरी = 3.250 किलोमीटर

प्रश्न 23. आपको लोहे की एक पत्ती दी गई है, आप इसे चुम्बक कैसे बनाएँगे?
उत्तर– जिस पत्ती को चुम्बक बनाना है उसे मेज पर रखते हैं अब एक स्थायी चुम्बक लेकर उसके एक सिरे को लोहे की पत्ती के एक सिरे पर ऊर्ध्वाधर से कुछ झुकाकर रखते हैं। चुम्बक की पत्ती से रगड़ते हुए एक सिरे से दूसरे सिरे तक ले जाते हैं। अब चुम्बक को उठाकर पुनः पहले सिरे पर रखते हैं और रगड़ते हुए दूसरे सिरे तक लाते हैं। इस क्रिया को कई बार दोहराने से लोहे की पत्ती चुम्बक बन जाती है। लोहे की पत्ती का वह सिरा जिससे चुम्बक हटाते हैं चुम्बक के उस ध्रुव के विपरीत ध्रुव बनेगा जो उसको स्पर्श करने वाले सिरे का है।

प्रश्न 24. छालन से क्या अभिप्राय है? यह कहाँ उपयोग होता है?
उत्तर– भिन्न-भिन्न आकार के अवयवों को मिश्रण से अलग करने की विधि छालन कहलाती है। इसका उपयोग आटा से भूसी, से कंकड़ अलग करने में होता है। इसके लिए भिन्न-भिन्न आकार के छेदों वाली छलनियाँ उपयोग में लाई जाती हैं।

मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 6 सत्र 2022-23 (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
4. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023

मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 7 सत्र 2022-23 (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय General English (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
3. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय-हिन्दी विशिष्ट (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
4. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय गणित (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

वार्षिक परीक्षा कक्षा 8 सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. 6. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय विज्ञान कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
11. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
12. [2] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
13. [3] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Science Class 6th Solved Practice Question Paper Annual Exam 2023 || कक्षा 6 वीं अभ्यास प्रश्न पत्र विषय - विज्ञान (हल सहित)

सत्र 2022-23 की वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए कक्षा छठवीं विषय विज्ञान का मॉडल प्रश्न पत्र अभ्यास के लिए यहाँ दिया गया है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe