मॉडल प्रश्न पत्र विज्ञान कक्षा 8 || Model Question Paper Science Class 8th Annual Exam 2022-23
वैकल्पिक प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 1 से 10)
प्रश्न 1. मलेरिया परजीवी का वाहक है–
(अ) मादा एनॉफिलीज मच्छर
(ब) कॉकरोच
(स) घरेलू मक्खी
(द) तितली
उत्तर– मादा एनॉफिलीज मच्छर।
प्रश्न 2. ......... का अर्थ है वनों को समाप्त करना।
(अ) वनोन्मूलन
(ब) मरुस्थलीकरण
(स) मृदा अपरदन
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– वनोन्मूलन।
प्रश्न 3. एक युग्मनज में पाए जाने वाले केन्द्रकों की संख्या होती है–
(अ) कोई नहीं
(ब) एक
(स) दो
(द) चार
उत्तर– एक।
प्रश्न 4. विद्युत मोटर, विद्युत् धारा के .......... प्रभाव पर आधारित होती है।
(अ) रासायनिक
(ब) ऊष्मीय
(स) चुम्बकीय
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– चुम्बकीय।
प्रश्न 5. जो पिण्ड दूसरी वस्तुओं के प्रकाश से चमकते हैं, उन्हें ......... कहते हैं।
(अ) प्रदीप्त पिण्ड
(ब) दीप्त पिण्ड
(स) अदीप्त पिण्ड
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– प्रदीप्त पिण्ड।
प्रश्न 6. अनियमित कम्पनों से उत्पन्न ध्वनि, जो सुनने में अच्छी नहीं लगती .............. कहलाती है।
(अ) संगीत
(ब) सुस्वर ध्वनि
(स) शोर
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– शोर।
प्रश्न 7. .......... दो वस्तुओं के बीच अन्योन्यक्रिया के कारण लगता है।
(अ) बल
(ब) दाब
(स) क्षेत्रफल
(द) वेग
उत्तर– बल।
प्रश्न 8. लारवा का कुछ उग्र-परिवर्तनों द्वारा वयस्क जन्तु में बदलने की प्रक्रिया ................ कहलाती है।
(अ) मुकुलन
(ब) द्विविखण्डन
(स) कायान्तरण
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– कायान्तरण।
प्रश्न 9. किसी ईंधन के 1 किलोग्राम के पूर्ण दहन से प्राप्त ऊष्मा (ऊर्जा की मात्रा) उसका ............. कहलाती है।
(अ) ज्वलन ताप
(ब) ऊष्मीय मान
(स) सामान्य ताप
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– ऊष्मीय मान।
प्रश्न 10. ............ में अवांछित एवं बिना उगाए पौधों (खरपतवार) को खेत में से हटा दिया जाता है।
(अ) कटाई
(ब) सिंचाई
(स) जुताई
(द) निराई
उत्तर– निराई।
लघुत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 11 से 20)
प्रश्न 11. हम भोजन ग्रहण क्यों करते हैं?
उत्तर– हम शारीरिक क्रियाओं हेतु ऊर्जा प्राप्त करने के लिए भोजन ग्रहण करते हैं। प्राप्त ऊर्जा का उपयोग विभिन्न जैविक प्रक्रमों, जैसे– पाचन, श्वसन एवं उत्सर्जन के सम्पादन के लिए करते हैं।
प्रश्न 12. शिशु एवं बच्चों को टीका क्यों लगाया जाता है?
उत्तर– शिशु एवं बच्चों के शरीर में प्रतिरक्षी उत्पन्न करके रोगकारक सूक्ष्मजीवों को नष्ट करने के लिए टीका लगाया जाता है। टीके द्वारा अनेक बीमारियों को रोका जा सकता है।
प्रश्न 13. क्या प्रयोगशाला में मृत जीवों से पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस बनाई जा सकती है?
उत्तर– नहीं, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस का बनना एक बहुत धीमा प्रक्रम है और इसके बनने की परिस्थितियाँ प्रयोगशाला में उत्पन्न नहीं की जा सकतीं। अत: इन्हें प्रयोगशाला में नहीं बनाया जा सकता।
प्रश्न 14. क्या आप अपने घरों में प्रयुक्त होने वाले कुछ ईंधनों के नाम बता सकते हैं?
उत्तर– हाँ, हमारे घरों में प्रयुक्त होने वाले कुछ ईंधन गोबर के कण्डे, लकड़ी, कोयला, काष्ठ कोयला, मिट्टी का तेल, एलपीजी (LPG) आदि हैं।
प्रश्न 15. क्या होगा जब हमारे पास लकड़ी ही नहीं बचेगी? क्या लकड़ी का कोई विकल्प उपलब्ध है?
उत्तर– जब हमारे पास लकड़ी नहीं बचेगी तो हमें कागज, फल, हर्बल दवाएँ आदि उपलब्ध नहीं कर सकेंगे। लकड़ी से कागज बनाया जाता है। हाँ, लकड़ी को सुरक्षित रखने का विकल्प है, हम कागज की बचत तथा उसका पुन:चक्रण करें।
प्रश्न 16. सन्तुलित आहार क्या है?
उत्तर– सन्तुलित आहार का अर्थ है भोजन में प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन एवं खनिज लवणों का पर्याप्त मात्रा में होना।
प्रश्न 17. किसी गतिशील गेंद को और अधिक तेजी से चलाने के लिए आप क्या करते हैं?
उत्तर– किसी गतिशील गेंद को और अधिक तेजी से चलाने के लिए गेंद को और अधिक बल से धकेलते हैं।
प्रश्न 18. क्या आपने कभी यह सोचा है कि आपके जूतों की तली खाँचेदार क्यों है?
उत्तर– जूतों की खाँचेदार तली फर्श से अच्छी पकड़ बनाती है, जिसके कारण हम अच्छी तरह चल सकते हैं।
प्रश्न 19. घर में कौन-से स्रोत ध्वनि प्रदूषण उत्पन्न कर सकते हैं?
उत्तर– घर ऊँची आवाज में चलाए गए टेलिविजन, ट्रान्जिस्टर तथा रेडियो, रसोई घर के कुछ उपकरण, कूलर, वातानुकूलक आदि ध्वनि प्रदूषण उत्पन्न कर सकते हैं।
प्रश्न 20. क्या कभी आपने सोचा है कि हम विभिन्न वस्तुओं को कैसे देख पाते हैं?
उत्तर– हाँ, हम विभिन्न वस्तुओं को प्रकाश की सहायता से अपने नेत्रों से देखते हैं।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 21 से 24)
प्रश्न 21. किसी भी फसल को लगाने से पूर्व मिट्टी किस प्रकार तैयार की जाती है? अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर– मिट्टी तैयार करना, फसल उगाने से पहले का प्रथम चरण है। इस प्रक्रिया में प्रथम कार्य मिट्टी को पलटना तथा इसे पोला बनाना है। इसे जड़ें भूमि में गहराई तक चली जाती हैं। पोली मिट्टी में जड़ें सरलता से श्वसन कर सकती हैं। पोली मिट्टी में केंचुओं और सूक्ष्मजीवों की वृद्धि होती है जो मिट्टी को ओर पलटकर पोला करते हैं तथा ह्यूमस बनाते हैं। मिट्टी को उलटने-पलटने एवं पोला करने की प्रक्रिया जुताई कहलाती है। खेतों में हल चलाकर जुताई की जाती है। इसके बाद बुआई हेतु खेत को पाटल की सहायता से समतल किया जाता है।
प्रश्न 22. सूक्ष्मजीवों द्वारा होने वाले हानिकारक प्रभावों का संक्षिप्त विवरण दीजिए।
उत्तर– सूक्ष्मजीवों द्वारा होने वाली हानियाँ निम्नलिखित हैं–
1. सूक्ष्मजीव संक्रमित व्यक्ति से स्वस्थ व्यक्ति में संचरणीय रोग फैलाते हैं। जैसे- क्षयरोग, हैजा आदि।
2. कुछ सूक्ष्मजीव जन्तुओं में रोग उत्पन्न करते हैं। जैसे- जीवाणु द्वारा एंथ्रेक्स।
3. कुछ सूक्ष्मजीव भोजन को विषाक्त कर देते हैं, जिसके खाने से मनुष्य की मृत्यु तक हो सकती है।
4. कुछ जीव पौधों में रोग उत्पन्न करते हैं। जैसे-गेहूँ की रस्ट कवक से, नींबू कैंकर जीवाणु से तथा भिण्डी की पीत विषाणु से आदि।
प्रश्न 23. अमीबा में जनन किस प्रकार होता है ? क्या आप उनके प्रजनन करने के ढंग के विषय में जानते हैं?
उत्तर– हाँ, हम उनके प्रजनन के ढंग के विषय में जानते हैं। अमीबा में अलैंगिक जनन होता है। अमीबा में द्विखण्डन विधि से प्रजनन होता है। इसमें पूर्ण विकसित एक कोशिकीय जीव अमीबा की कोशिका में जीवद्रव्य और केन्द्रक का विभाजन हो जाता है। इस प्रक्रिया में पहले केन्द्रक विभाजित होता है, फिर जीवद्रव्य विभाजित होता है, फिर दोनों भाग अलग-अलग होकर दो अमीबा को जन्म देते हैं।
प्रश्न 24. भूकम्प के प्रभाव को कम करने के लिए हम क्या कर सकते हैं?
उत्तर– भूकम्प के प्रभाव को कम करने के लिए निम्न उपाय कर सकते हैं–
1. भवनों का निर्माण ऐसा हो कि वे बड़े भूकम्पों के झटकों को सहन कर सकें। भवनों के ढाँचे सरल हों ताकि वे 'भूकम्प निरापाद' हों।
2. सभी भवनों विशेषकर ऊँची इमारतों में अग्निशमन के सभी उपकरण कार्यकारी स्थिति में होने चाहिए।
3. भूकम्प प्रतिरोधी भवनों का निर्माण कराना चाहिए।
4. दीवार घड़ी, फोटो फ्रेम, जल तापक आदि को दीवार पर लगाते समय सावधानी रखनी चाहिए ताकि वे भूकम्प पर लोगों के ऊपर न गिरे।
कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
वार्षिक परीक्षा कक्षा 8 सत्र 2021-22 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. 6. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय विज्ञान कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 6 सत्र 2022-23 (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 कक्षा 5 वी हिन्दी विशिष्ट का प्रश्न पत्र (हल सहित)
2. मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय हिन्दी विशिष्ठ कक्षा पांचवी
3. मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय गणित कक्षा पांचवी
4. [1] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
5. [2] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
6. पर्यावरण मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 3री सत्र 2022-23 (हल सहित)
मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) विषय पर्यावरण अध्ययन कक्षा- 4थी वार्षिक परीक्षा 2022-23
मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 3री सत्र 2022-23 (हल सहित)
1. मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) विषय पर्यावरण अध्ययन कक्षा-3री वार्षिक परीक्षा 2022-23
2. मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) विषय हिन्दी विशिष्ट कक्षा-3 री वार्षिक परीक्षा 2022-23
आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com







